Friday, April 24News That Matters

उत्तराखंड

जीजा ने लिया उधार तो साले की कार ले उड़ा दोस्त, जाने क्या है पूरा मामला

जीजा ने लिया उधार तो साले की कार ले उड़ा दोस्त, जाने क्या है पूरा मामला

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल
 ख़बर हल्द्वानी से जहां जरूरी काम से लालकुआं जाने की बात कहकर युवक ने दोस्त से कार की चाबी ली, लेकिन चार माह बाद भी कार वापस नहीं की। पूछने पर जवाब दिया कि तुम्हारे जीजा ने उधार लिया है इसलिए पैसे मिलने तक कार वापस नहीं करूंगा। परेशान साले ने बनभूलपुरा पुलिस थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।   हल्द्वानी के बनभूलपुरा में लाइन नंबर एक निवासी फैज खान ने दोस्त पर कार हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि स्विफ्ट कार संख्या यूके 06 एएफ 1437 का वह स्वामी है। उसके जीजा मुरादशाह खान पुत्र नसीर शाह खान लाईन नम्बर -17 आजादनगर थाना बनभूलपुरा में रहते हैं। जीजा से हल्द्वानी के आनन्द सिंह डसीला पुत्र अर्जुन सिह डसीला निवासी दो नहरिया कौशल कालोनी, मल्ली बमौरी से व्यापारिक लेनदेन थी। जिसकी वजह से आनंद सिंह डसीला से युवक फैज की भी दोस्ती हो गई। फैज ने बताया कि ब...
हल्द्वानी: अनियंत्रित कार ने मां बेटी को मारी जोरदार टक्कर लोगों में भगदड़ की स्थिति

हल्द्वानी: अनियंत्रित कार ने मां बेटी को मारी जोरदार टक्कर लोगों में भगदड़ की स्थिति

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल
हल्द्वानी: अनियंत्रित कार ने मां बेटी को मारी जोरदार टक्कर लोगों में भगदड़ की स्थिति   अनियंत्रित कार ने  बैंक के बाहर पार्क किए गए सात वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बुधवार अपराहन करीब 1:30 बजे रुद्रपुर से हल्द्वानी की तरफ जा रही कार काफी तेज स्पीड में थी। ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी के पास बैंक के बाहर कार अनियंत्रित हो गई और बैंक के बाहर पार्क किए गए वाहनों को तेजी से टक्कर मार दी। इस दौरान बैंक के बाहर मौजूद चंपा जोशी उम्र 45 वर्ष पत्नी रमेश चंद्र जोशी निवासी संतोषी माता मंदिर लालडांठ व 21 वर्षीय बेटी मेधा जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद मौके पर भगदड़ की स्थिति मच गई। स्थ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड भूकम्प एलर्ट एप लांच किया  एप बनाने वाला उत्तराखण्ड पहला राज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड भूकम्प एलर्ट एप लांच किया एप बनाने वाला उत्तराखण्ड पहला राज्य

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड भूकम्प एलर्ट एप लांच किया* *ऐसा एप बनाने वाला उत्तराखण्ड पहला राज्य* *उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की द्वारा विकसित किया गया एप*         मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मोबाइल एप्लीकेशन ‘‘ उत्तराखण्ड भूकंप अलर्ट’’ एप का शुभारम्भ किया। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की के सौजन्य से बनाये गये इस एप के माध्यम से भूकम्प से पूर्व चेतावनी मिल जायेगी।  उत्तराखण्ड यह एप बनाने  वाला पहला राज्य है। इससे जन सुरक्षा में मदद मिलेगी। इस एप के माध्यम से भूकंप के दौरान लोगों की लोकेशन भी प्राप्त की जा सकती है। भूकंप अलर्ट के माध्यम से भूकंप से क्षतिग्रस्त संरचनाओं में फँ...
उत्तराखंड:सरकार के स्कूल खोलने के निर्णय पर नैनीताल हाई कोर्ट में आज हो सकता है बड़ा फैसला

उत्तराखंड:सरकार के स्कूल खोलने के निर्णय पर नैनीताल हाई कोर्ट में आज हो सकता है बड़ा फैसला

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल
  उत्तराखंड:सरकार के स्कूल खोलने के निर्णय पर नैनीताल हाई कोर्ट में आज हो सकता है बड़ा फैसला   नैनीताल हाईकोर्ट में आज बुधवार को कोविड काल में स्कूल खोलने के मामले को लेकर सुनवाई होगी। ऐसी संभावना है कि आज इस मामले में कोर्ट कोई बड़ा फैसला सुना सकता है।   बता दें कि राज्य में बीती दो अगस्त से कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल खुल गए हैं।  कैबिनेट के निर्णय के विरुद्ध दायर जनहित याचिका 29 जुलाई को दाखिल की गई, जबकि सरकार ने 31 जुलाई को एसओपी जारी की।     हरिद्वार निवासी विजय पाल ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि सरकार ने आधी-अधूरी तैयारी व बिना प्लानिंग के कोविड काल में स्कूल खोल दिए हैं। याचिका में कहा कि विशेषज्ञों ने कोविड की तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने की संभावना जताई है और तमाम अभिभावक भी आशंकित हैं। बच्चों क...
सितारगंज: में नवदंपती ने की खुदकुशी ! करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी दोनों की शादी

सितारगंज: में नवदंपती ने की खुदकुशी ! करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी दोनों की शादी

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
सितारगंज में नवदंपती ने की खुदकुशी ! पति ने खाया जहर, पेड़ पर लटकता मिला पत्‍नी का शव ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज के बैकुंठपुर निवासी पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। पति विप्लव मंडल उम्र 26 वर्ष की जहर पीने से मंगलवार देर रात मौत हो गई,   जबकि बुधवार सुबह टैगोर नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति के खाली पड़े मकान के पास आम के पेड़ पर पत्नी दीपा उम्र 21 वर्ष का शव दुपट्टे से फांसी पर लटका हुआ मिला। दोनों घर से अलग सुरेंद्र नगर में किराए के मकान में रहते थे। विप्लव सिडकुल की फैक्ट्री में काम करता था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। करीब एक वर्ष पूर्व दोनों ने शादी की थी।...
रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस कर रही है शिनाख्त…

रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस कर रही है शिनाख्त…

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल
    रानीखेत एक्सप्रेस  की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस कर रही है शिनाख्त…   दिल्ली से आने वाली एक्सप्रेस की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। शव को लालकुआं रेलवे स्टेशन लाया गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी द्वारा शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्‍त हो नहीं सकी है। बता दें कि इस स्‍थान के आसपास पहले भी ट्रेन से कटकर कई लोगों की मौत हो चुकी है।       बुधवार की सुबह करीब पांच बजे हल्दी-लालकुआं के बीच   दुर्घटना के बाद लोको पायलट द्वारा गाड़ी रोककर शव को लालकुआं लाया गया। सूचना पर जीआरपी काठगोदाम थाने के इंचार्ज नरेश कोहली के नेतृत्व में पुलिस बल लालकुआं पहुंच गया। जीआरपी द्वारा शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक टांडा रेंज ...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने ड्रोन के माध्यम से श्री केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण अधिकारियों को कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिये

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने ड्रोन के माध्यम से श्री केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण अधिकारियों को कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिये

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारपुरी को संवारने का संकल्प जल्द होगा पूरा।* *मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने ड्रोन के माध्यम से श्री केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण* *श्री केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का ड्रीम प्रोजक्ट* *मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिये*       मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने ड्रोन के माध्यम से श्री केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का ड्रीम प्रोजक्ट है। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि श्री केदारनाथ धाम में पुनर्निमाण कार्...
ऋषिकेश:  बैराज जलाशय में एक शव मिलने से मचा हड़कंप

ऋषिकेश: बैराज जलाशय में एक शव मिलने से मचा हड़कंप

Featured, उत्तराखंड, ऋषिकेश
ऋषिकेश। थाना लक्ष्मणझूला अंतर्गत पशुलोक बैराज जलाशय में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने एसडीआरएफ ढालवाला की मदद से शव को बैराज जलाशय से बाहर निकाला। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने बताया कि शव किसी अज्ञात व्यक्ति का है। शव करीब 20 दिन पुराना है। जिसकी उम्र करीब 25 साल है। थाना पुलिस ने शव का पंचनामाभर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में भेज दिया है। थाना पुलिस इस ओर छानबीन में जुट गई है। रेस्क्यू टीम में लाल सिंह, संदीप, प्रेम, लक्ष्मण, दीपक जोशी, दबास आदि थे।...
उत्तराखंड:मौसम विज्ञान केंद्र ने गढ़वाल और कुमाऊ के इन जिलों में किया ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड:मौसम विज्ञान केंद्र ने गढ़वाल और कुमाऊ के इन जिलों में किया ऑरेंज अलर्ट जारी

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड:मौसम विज्ञान केंद्र गढ़वाल और कुमाऊ के इन जिलों में किया ऑरेंज अलर्ट जारी उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल समेत कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। हालांकि, गढ़वाल के कुछ हिस्सों में यह क्रम हल्का पड़ा है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए कुमाऊं समेत पौड़ी, टिहरी और देहरादून में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इधर, पहाड़ों में बारिश के कारण उपजी दुश्वारियां बरकरार हैं। प्रदेश में अब भी 30 से अधिक संपर्क मार्ग बाधित हैं। इससे कई गांवों में रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित है। कर्णप्रयाग के पास बार-बार मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध है।       कुमाऊं के बागेश्वर में भी आठ सड़कें बंद होने से करीब 10 हजार लोग प्रभावित हैं। दारमा मार्ग 48वें दिन भी नहीं खुल सका। चंपावत जिले में टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर भारतोली के पास मलबा आने से बंद सड़क 11 ...
हल्‍द्वानी में घर से भाग रहे जोड़े को स्वजनों ने पकड़ा, हंगामे के बाद शादी पर बनी सहमति

हल्‍द्वानी में घर से भाग रहे जोड़े को स्वजनों ने पकड़ा, हंगामे के बाद शादी पर बनी सहमति

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल
हल्‍द्वानी में घर से भाग रहे जोड़े को स्वजनों ने पकड़ा, हंगामे के बाद शादी पर बनी सहमति   प्यार में पागल जोड़े ने साथ भागने की कोशिश की तो पकड़े गए। स्वजनों ने खुल्लम-खुल्ला प्यार का विरोध किया तो दोनों जिद पर अड़ गए। इस तरह देर रात मुहल्ले में हंगामा होता रहा। जिसमें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया और शादी पर सहमति बन गई।   शादी में वीडियो बनाने वाला युवक राजपुरा क्षेत्र में एक शादी में गया था। जहां उसे एक लड़की पसंद आ गई। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा तो मुलाकात भी होने लगी। ऐसे में अब दोनों ने घर से भागकर शादी करने का मन बनाया तो बीच में परिवार वाले आ गए हैं। 24 वर्षीय स्थानीय युवक व 20 वर्षीय युवती ने सोमवार दो अगस्त को घर से भागने की योजना बनाई। सामान पैक कर जब दोनों ने भागने का प्रयास किया तो घर वालों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने प्र...