पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के गढ़वाल में इस गांव में मिला तेंदुआ मृत अवस्था में देखिए सभी तस्वीर
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के तमिंड गांव में तेंदुआ मृत अवस्था में मिला।
इस समय वन विभाग की टीम मौके पर है
ख़बर हरिद्वार से है
बता दे किभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के लिए राहत भरी खबर है जी हाँ उनसे जुड़े हरिद्वार के 41.70 लाख रुपये के चर्चित लाइब्रेरी घोटाले में उनको क्लीन चिट दी गई है।
हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर की ओर से हाईकोर्ट में पेश रिपोर्ट में साफ-साफ कहा गया है कि 41.70 लाख रुपये की विधायक निधि से बने 10 पुस्तकालय भवनों को हरिद्वार नगर निगम ने अपने हाथ में ले लिया है और जनहित में इनका संचालन कर दिया गया है। सरकार की ओर से पुस्तकालयों के रख रखाव व संचालन के लिए पृथक से 25,88,120 रुपये का बजट भी जारी किया गया है।
इसमें कहा गया है कि मामला राजनीति से प्रेरित है और लोकप्रियता पाने के लिए दायर किया गया है।
जिलाधिकारी की ओर से पेश शपथपत्र में कहा गया है कि इनकी संख्या 12 के बजाय 10 है। रविशंकर की ओर से यह भी कहा गया है कि सन् 2014 में दिनेश चंद्र जोशी की ओर...
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बहे पुल गांव वालों की जान जोखिम में तो 60 से अधिक गांवों का देश दुनिया से कटा संपर्क पढ़े पूरी रिपोर्ट
अपना पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में आजकल मौसम बेहद खराब है पहाड़ी राज्य के पहाड़ी जिले पिथौरागढ़ के कुलागाड़ में पुल बहने के बाद से गाँव वाले अपनी जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर है
वही भारतीय सेना के घोड़ों के लिए भूसा रस्सी के सहारे पार कर पहुंचाया जा रहा है।
तल्ला, मल्ला दारमा, तल्ला, मल्ला चौंदास और व्यास घाटी के 60 से अधिक गांवों के लोगों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ रही है। पर्वतारोहण के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था सीबीटीएस अस्थायी पुल से आवाजाही में लोगों की मदद कर रही है
आपको बता दे पांच दिन पहले उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण कुलागाड़ का जलस्तर बढ़ गया था। इस कारण बीआरओ का सीसी पुल बहकर काली नदी में समा गया था।
तब यहां...
*कोविड की तीसरी लहर रोकने को मुस्तैद रहे : डा. धन सिंह रावत*
*जनपद देहरादून के स्थानीय विधायकों के साथ बैठक में की मंत्रणा*
*स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिला प्रशासन को दिये आवश्यक निर्देश*
देहरादून
देहरादून जनपद की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने तथा कोविड की संभावित तीसरी लहर के रोकथाम के लिए स्थानीय विधायकों के साथ मंत्रणा की गई। स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन को मेडिकल कालेज सहित शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिये गये। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ सामंजस्य बनाकर कार्य करने को कहा गया।
यह बात प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दून मेडिकल कालेज के सभागार में जनपद देहरादून की स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा बैठक के दौर...
मुख्यमंत्री धामी का ऐलान नही होगी अबकी बार कावड़ यात्रा ओर दिए ये निर्देश
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवङ यात्रा के संबंध में सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की*
*बैठक में कोविड के डेल्टा प्लस वैरियेन्ट के पाये जाने, कोविड की तीसरी लहर की आशंका और देश-विदेश में इसके दुष्प्रभावों पर गहन विचार-विमर्श किया गया*
इस संबंध में विशेषज्ञों की राय पर भी विचार किया गया।
*मनुष्य जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगामी काँवड़ यात्रा को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया*
*मुख्यमंत्री ने सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिय*। *यह भी निर्देश दिए कि पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी कार्यवाही हेतु अनुरोध किया जाय, ताकि वैश्विक माहमारी को रोकने में सफल हो सकें*...
वैश्विक महामारी को संक्रमण की वजह से पिछले साल की कावड़ यात्रा संचालित नहीं हो पाई थी। लेकिन इस साल पुराना संक्रमण के संभावित तीसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत इस साल भी कावड़ यात्रा संचालित नहीं की जाएगी। आपको बता दें कि हरिद्वार के व्यापारी लंबे समय से कावड़ यात्रा संचालित करने की मांग कर रहे हैं। क्योंकि पिछले साल भी कावड़ यात्रा संचालित ना होने और वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के चलते लागू कर्फ्यू की वजह से काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है।
जिसके चलते वह सरकार से मांग कर रहे थे की कावड़ यात्रा संचालित की जाए जिससे उनको थोड़ी राहत मिल सके। यही नहीं पिछले महीने तत्कालिक मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कावड़ यात्रा को स्थगित कर दिया था। लेकिन राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री की कमान संभाली पुष्कर सिंह धामी ने शुरुआती दिनों में कावड़ यात्रा सं...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र खानपुर के अन्तर्गत 10 विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये 1.85 करोड़, विधानसभा क्षेत्र टिहरी में विभिन्न 6 निर्माण कार्यों हेतु 2.63 करोड़, विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के 3 निर्माण कार्यों हेतु 1.16 करोड़, तथा विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के अधीन 5 निर्माण कार्यों हेतु 94.14 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कपकोट में सरयू नदी के उद्गम स्थल सरमूल सौधारा के विकास तथा सरयू नदी के संरक्षण हेतु 98.71 लाख तथा बागेश्वर नगर पालिका के अन्तर्गत अग्निकुण्ड में सरयू नदी के पार्श्व पर हनुमान मन्दिर के समीप घाट निर्माण हेतु 99.33 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकासखण्ड डोईवाला के अन्तर्गत सौंग नदी में राजीवनगर केशवपुरी बस्ती एवं सीपैट के नजदीक बाढ़ सुरक्षा कार्यों हे...
देहरादून । उत्तराखंड के इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, प्रभारी सचिवों को 30 दिन का टास्क दे दिया गया है. अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री आनंद वर्धन ने शासन के सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए वित्तीय वर्ष 2021 22 हेतु तमाम योजनाओं, कार्यक्रमों परियोजनाओं हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति हेतु एक माह के भीतर पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. आदेश में स्पष्ट लिखा गया है कि 15 अगस्त तक सभी विभाग के अधिकारी वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति करवा लें, इसके लिए बक़ायदा समय सीमा निर्धारित कर दी है।
अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी इस आदेश से का मकसद चरणबद्ध तरीके से सरकार के कामों को गति देना है. गौरतलब है कि उत्तराखंड में अगले 4 महीनों में चुनाव होने हैं ऐसे में राज्य सरकार इस वर्...
हरिद्वार: हरिद्वार के ज्वालापुर में शहर की अब तक की सबसे बड़ी डकैती मामले में उत्तराखंड पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. घटना के 48 घंटे बाद ही इस घटना के खुलासे के दूसरे चरण में एसटीएफ और पुलिस की टीम ने इस बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले ताऊ गैंग के पांच अन्य अज्ञात बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार होने वालों में सतीश चौधरी (पुत्र महेंद्र निवासी थाना सलेमपुर जिला बुलंदशहर), अमित उर्फ फौजी (पुत्र किरण पाल निवासी थाना भवन शामली), संजय उर्फ राजू (पुत्र तेजवीर निवासी ग्राम बसोदी थाना शिकारपुर जिला बुलंदशहर), नितिन मलिक (पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम कुरमाली थाना शामली) और विकास उर्फ हिमांशु निवासी रोहिणी दिल्ली शामिल हैं. वारदात को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड बुलंदशहर का कुख्यात सतीश चौधरी है, जो पूरे नॉर्थ इंडिया में इस तरह की वारदातों को अंजाम देने के लिए जाना ज...
कुमाऊं भ्रमण के बाद 15 से 20 जुलाई तक 06 दिवसीय गढ़वाल भ्रमण पर रहेंगे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत। आपको बता दें कि इस दौरे में पूर्व सीएम पौड़ी, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, चमोली व टिहरी के कई कार्यक्रम में भाग लेंगे जिसमें वृक्षारोपण, पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता, लोकार्पण कार्यक्रम, रक्तदान शिविर, प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात, प्रसिद्ध मठ मंदिरों के दर्शन इत्यादि।
इस दौरे की विशेष बात यह है कि इस बार पूर्व सीएम त्रिवेंद्र लोकपर्व हरेला को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मनाएंगे जहां पर वह स्थानीय कार्यकर्ताओं, लोगों के साथ वृक्षारोपण करेंगे। जिस प्रकार से कुमाऊं भ्रमण में त्रिवेंद्र सिंह रावत को भरपूर प्यार मिला, कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया उसको देखते हुए गढ़वाल भ्रमण को लेकर भी इसी प्रकार की आशंका जताई जा रही है।
पूर्व सीएम ने कहा है कि गढ़वाल भ्रमण का उनका उद्द...