पहाड़ पुत्र त्रिवेंद्र की पहाड़ को सौगात : उत्तराखण्ड सचिवालय गैरसैण का शिलान्यास तो 240 करोड़ से अधिक की सौगात
*मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में उत्तराखण्ड सचिवालय गैरसैंण का शिलान्यास किया।
इसकी अनुमानित लागत 110 करोङ रूपए है।
गैरसैंण भराङीसैण में विधानसभा भवन के बाद अब सचिवालय भी जल्द ही बनेगा।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 240 करोड़ 16 लाख 18 हजार रूपए के अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया।
कुल 81 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।
इनमें 207 करोड़ 24 लाख 75 हजार रूपए लागत के 46 कार्यों का शिलान्यास किया गया
जबकि 32 करोड़ 91 लाख 43 हजार रूपए के 35 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण के सुनियोजित विकास के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति बनाकर अल्पकालीन व दीर्घकालीन योजनाओं पर काम कर रहे ...









