चंपावत पुलिस ने स्मैक की तस्करी के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए तीन साल के मासूम को साथ लेकर आए थे। दोनों के पास से सात लाख के स्मैक भी बरामद किए गए हैं।
ख़बर नैनीताल से: सात लाख रुपये की स्मैक के साथ ये दो महिलाएं गिरफ्तार
नैनीताल: सात लाख रुपये की स्मैक के साथ यूपी की दो महिलाएं गिरफ्तार
चंपावत पुलिस ने स्मैक की तस्करी के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए तीन साल के मासूम को साथ लेकर आए थे। दोनों के पास से सात लाख के स्मैक भी बरामद किए गए हैं।
चंपावत के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के अनुसार दोनों को बनबसा के स्ट्रांग फार्म से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि चंपावत उप चुनाव के चलते मादक द्रव्य निरोधक बल (एडीटीएफ), पुलिस, विशेष अभियान समूह (एसओजी) व अन्य एंजेसियों को तस्करों पर सख्त नजर रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत पुलिस व एसओजी की ओर से शनिवार को तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध लगने वाली दोनों महिलाओं की तलाशी ली गई तो दोनों के पास से सात लाख रुपये...








