Wednesday, February 25News That Matters

उत्तरकाशी

पुष्कर धामी  तेरे राज में : क्या  धमकीबाज़  DDO को सरक्षण मिलता रहगे या फिर  रिजल्ट  कुछ और निकलेगा !

पुष्कर धामी तेरे राज में : क्या धमकीबाज़ DDO को सरक्षण मिलता रहगे या फिर रिजल्ट कुछ और निकलेगा !

Featured, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से
उत्तरकाशी: जिला अस्पताल उत्तरकाशी में तैनात फिज़िशियन डॉ सुबेग सिंह और जिला विकास अधिकारी (DDO) संजय सिंह में हुआ विवाद। डॉ सुबेग सिंह ने आरोप लगाया है कि 15 जुलाई को जिला चिकित्सालय में ड्यूटी के दौरान सुबह सवा 11 बजे ओपीडी में मरीजों की चेकिंग के दौरान डीडीओ संजय सिंह ने उनको जान से मारने की धमकी दी। डॉ सुबेग सिंह ने कहा है कि डीडीओ के सहायक ने उनके आने की सूचना दी जिस पर एक ह्रदयघात के मरीज के परीक्षण के बाद देखने और दस मिनट इंतजार करने को कहा। इस पर डीडीओ सीधे ओपीडी में घुस आए और डॉक्टर को धमकाने लगे।इसके बाद फिर फ़ोन कर धमकी दी, ’तुझे जीने नहीं दूँगा, मैं तुझे देख लूँगा’ और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा, ‘ तुझे सस्पेंड करवा दूँगा।’ इसके बाद घबराए डॉक्टर ने त्यागपत्र लिख दिया।   विवाद भड़का तो मुद्दे को कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने लपक लिया और कोर...
सबसे बड़ी ख़बर : ये महिला चुनाव जीती तो समझो भाजपा की फिर से बन गई उत्तराखंड में सरकार !!

सबसे बड़ी ख़बर : ये महिला चुनाव जीती तो समझो भाजपा की फिर से बन गई उत्तराखंड में सरकार !!

Featured, उत्तरकाशी
सबसे बड़ी ख़बर : ये महिला चुनाव जीती तो समझो भाजपा की फिर से बन गई उत्तराखंड में सरकार !!       गंगोत्री से गोपाल रावत की पत्नी होंगी भाजपा उम्मीदवार   उत्तरकाशी:  भाजपा महामंत्री संगठन अजय कुमार की स्व गोपाल रावत के परिवार से भेंट के बाद पिक्चर साफ 2022 में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा से टिकट की दावेदारी करेंगी शांति गोपाल रावत रविवार को आवास पर कार्यकर्ताओं की ओर से दिवंगत विधायक की श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर शांति रावत ने किया एलान -स्व. गोपाल सिंह रावत की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं व जनता की भावनाओं के अनुरूप करेंगी टिकट के लिए दावेदारी उत्तरकाशी  रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिवंगत विधायक गोपाल सिंह रावत की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दिवंगत विधायक को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सीएम कैम्प कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में 80 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर राज्य के 09 जनपदों के लिए रवाना किए।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सीएम कैम्प कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में 80 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर राज्य के 09 जनपदों के लिए रवाना किए।

उत्तराखंड, Featured, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, खबर, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सीएम कैम्प कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में 80 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर राज्य के 09 जनपदों के लिए रवाना किए। आईसीआईसीआई फाउन्डेशन द्वारा राज्य के ग्रामीण व अर्धशहरी क्षेत्रों के लिए ये 80 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर राज्य सरकार को उपलब्ध करवाए गए हैं। देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग और टिहरी जिलों में ये आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सम्मिलित प्रयासों से कोविड से लड़ाई में जीत हासिल की जा सकती है। पिछले कुछ समय में कोविड संक्रमण के मामलों में कमी आई है, परंतु अभी भी पूरी सावधानी व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कोविड की तीसरी लहर की सम्भावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरी तैयारी की है। हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इस अवसर पर कैब...
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में कोविड की तीसरी लहर रोकने को लेकर हो रही है ताबड़तोड़ बैठक स्वास्थ्य मंत्री ने दिये दिशा निर्देश

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में कोविड की तीसरी लहर रोकने को लेकर हो रही है ताबड़तोड़ बैठक स्वास्थ्य मंत्री ने दिये दिशा निर्देश

Featured, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, ऋषिकेश, खबर
*कोविड की तीसरी लहर रोकने को मुस्तैद रहे : डा. धन सिंह रावत* *जनपद देहरादून के स्थानीय विधायकों के साथ बैठक में की मंत्रणा*   *स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिला प्रशासन को दिये आवश्यक निर्देश* देहरादून देहरादून जनपद की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने तथा कोविड की संभावित तीसरी लहर के रोकथाम के लिए स्थानीय विधायकों के साथ मंत्रणा की गई। स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन को मेडिकल कालेज सहित शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिये गये। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ सामंजस्य बनाकर कार्य करने को कहा गया। यह बात प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दून मेडिकल कालेज के सभागार में जनपद देहरादून की स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा बैठक के दौर...
धामी सरकार की चारधाम यात्रा को लेकर हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी , ओर  आज  सुनवाई भी

धामी सरकार की चारधाम यात्रा को लेकर हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी , ओर आज सुनवाई भी

Featured, Uncategorized, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, खबर, चमोली, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार
धामी सरकार की चारधाम यात्रा को लेकर हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी , आज सुनवाई भी बता दें कि सरकार ने चारधाम यात्रा एक जुलाई से चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिले से शुरू करने का निर्णय लिया था। उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। सरकार के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।   बत दें कि सरकार ने चारधाम यात्रा एक जुलाई से चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिले से शुरू करने का निर्णय लिया था। लेकिन हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी। इसके चलते सरकार को भी एसओपी में संशोधन कर नई गाइडलाइन जारी करनी पड़ी थी।   कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध: यात्रा को लेकर डीजीपी ने की आठ राज्यों के अधिकारियों संग बैठक कुंभ में जो हुआ वो यात्रा में ना हो हाईकोर्ट न...
उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू   22 जून तक  इन सभी छूट के साथ  बढ़ा दिया है

उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू  22 जून तक इन सभी छूट के साथ बढ़ा दिया है

Featured, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, विपक्ष बोलता, सोशल मीडिया/इंवेट/मेले/कौथिग, हंस फाउडेशन का काम बोलता है।, ख़बर सूत्रों के हवाले से
देहरादून- उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू की अवधि को एक हफ्ते यानी  22 जून तक बढ़ा दिया है साथ ही 15 जून से चारधाम यात्रा को भी तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्‍तरकाशी के लोगों के लिए खोल दिया है। इसके लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई। वहीं, अन्य राज्यों से उत्‍तराखंड आने वालों के लिए आरटी पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अभी भी अनिवार्य है। कोविड कर्फ्यू में वर्तमान व्यवस्था में कुछ और रियायत भी दी। हफ्ते में तीन दिन बाजार खुलेंगे। मिठाई की दुकानें पांच दिन खुलेंगी। शहरों में विक्रम, ऑटो के संचालन की अनुमति दी गई। साथ ही राजस्व न्यायालय खोलने का भी निर्णय लिया गया है।...
पहाड़ो की रानी मसूरी के आयेंगे अच्छे दिन,  मुख्यमंत्री  तीरथ के निवेदन पर  मसूरी में 2 लेन टनल के लिये मिली 700 करोड़ की स्वीकृति

पहाड़ो की रानी मसूरी के आयेंगे अच्छे दिन, मुख्यमंत्री तीरथ के निवेदन पर मसूरी में 2 लेन टनल के लिये मिली 700 करोड़ की स्वीकृति

Featured, Uncategorized, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, चमोली, चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, सोशल मीडिया/इंवेट/मेले/कौथिग, हंस फाउडेशन का काम बोलता है।, हिमाचल, ख़बर सूत्रों के हवाले से
*मसूरी में 2 लेन टनल के लिये मिली 700 करोड़ की स्वीकृति।* *केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री का मुख्यमंत्री ने जताया आभार।* *इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री द्वारा केन्द्रीय मंत्री से किया गया था अनुरोध।* मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मसूरी शहर की यातायात व्यवस्था की सुगमता एवं आवागमन की सुविधा के लिये माल रोड से लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के मध्य 2.74 कि0मी0 लम्बी टनल निर्माण के लिये 700 करोड़ की स्वीकृति के लिये केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी का आभार व्यक्त किया है। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से हुई भेंट के दौरान भी अनुरोध किया था। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी द्वारा इस सम्बन्ध में ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707 ए पर मसूरी में माल रोड से लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी तक 2.74 कि0मी0 लम्बी सुर...
टूट कर गिर रहे पहाड़, देवदूत बनकर आई पुलिस ने जान पर खेलकर बचाई मलबे में दबे युवक की जान

टूट कर गिर रहे पहाड़, देवदूत बनकर आई पुलिस ने जान पर खेलकर बचाई मलबे में दबे युवक की जान

Featured, उत्तरकाशी, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तरकाशी: जनपद के दूरस्थ क्षेत्र मोरी में एक बार फिर मित्र पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला है. जहां मलबे में फंसे एक युवक की जान बचाने के लिए पुलिस देवदूत बनकर सामने आई और उसे बाहर निकालकर उसकी जान बचाई. फिलहाल मजदूर खतरे से बाहर है. जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है. मोरी विकासखंड के देई गांव में मजदूरी कर रहा एक युवक पहाड़ी से मलबा आने के कारण दब गया. सूचना पर मोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने मजदूर की स्थिति खतरे से बाहर बताया है जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार शाम को देई गांव निवासी अनूप रावत पुत्र चंद्रमोहन रावत गांव के समीप एक छोटी पहाड़ी के नीचे मजदूरी का कार्य कर रहा था, तभी अचानक ऊपर से मलबा आने के कारण वह दब गया. जब उसके साथी युवक को मलबे से बाहर नहीं निकाल पाए तो उसके बाद ग्रामीणों ने म...
पहाड़ में आपदा से निपटने के लिए सरकार कर रही तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिए आदेश

पहाड़ में आपदा से निपटने के लिए सरकार कर रही तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिए आदेश

Featured, उत्तरकाशी, उत्तराखंड
लोक निर्माण,पीएमजीएसवाई व एनएच को मानसूनकाल में आपदा से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकतर सड़कें हम पीएमजीएसवाई के अंर्तगत बना रहे है। इसलिए ग्रामीण सड़कों के नए निर्माण कार्य में नाली ,स्कबर आदि तय मानकों के अनुरूप बनाए व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंर्तगत पहले चरण में पाइप लाइन बिछा दी गई है व स्टैंड पोस्ट बना दिए गए है। अब दूसरे चरण में स्रोत से ग्रामीणों को पानी मुहैया कराने हेतु जल संस्थान व जल निगम तेजी से कार्य करना सुनिश्चित करें। इस हेतु धन की कमी नही है। विद्युत विभाग के पास आपदा के दौरान लाइनमैन की कमी को देखते हुए विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल के लिए पीआरडी के माध्यम से लाइनमैन की तैनाती करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। पूर्ति विभाग को सामान्य राशन वितरण के साथ ही मानसूनकाल का खाद्य...
पीपीई किट पहनकर कोविड मरीजों से मिले सीएम तीरथ,जल्द स्वास्थ्य होने की दी शुभकामनाएं

पीपीई किट पहनकर कोविड मरीजों से मिले सीएम तीरथ,जल्द स्वास्थ्य होने की दी शुभकामनाएं

Featured, उत्तरकाशी, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। पीपीई किट पहनकर कोविड मरीजों से मिले व शीघ्र उनके स्वास्थ्य होने की शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल के डाक्टर्स, नर्स,तथा सम्बन्धित स्टाॅफ लगातार समर्पित भाव से लगे  हुए है व करीब 3-4 घंटे पीपीई किट पहनकर अपनी सेवाएं दे रहे है। सभी कोरोना वारियर्स के बेहतर कार्य के लिए प्रशंसा की। उसके उपरांत मुख्यमंत्री ने कोविड केयर सेन्टर जीएमवीएन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया व मरीजों से मिले। मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय में स्थापित 200 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद,जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक विजलवाण, विधायक पुरोला राजकुमार,जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान, राष्ट्रीय मंत्री भाजपा डॉ स्वराज विद्वान,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित मौजूद थे।...