Thursday, February 26News That Matters

ऊधम सिंह नगर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के रामलीला मैदान में सहाकारिता समूह ऋण वितरण समारोह में प्रतिभाग किया,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के रामलीला मैदान में सहाकारिता समूह ऋण वितरण समारोह में प्रतिभाग किया,

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रविवार को खटीमा के रामलीला मैदान में सहाकारिता समूह ऋण वितरण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा 10 स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न व्यवसाय हेतु 05-05 लाख तक तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना तथा दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत लाभार्थियों को चैक प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री ने कहा स्वयं सहायता समूहों को स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से 119 करोड़ का पैकेज राज्य सरकार द्वारा दिया गया है। स्वयं सहायता समूहो को 05 लाख तक ऋण बिना ब्याज के वितरित किये जा रहे हैं। समूहां के 06 महीने की ऋण प्रतिपूर्ति का ब्याज सरकार द्वारा दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा की सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई जा रही हैं। अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत प्रदेश में प्रत्येक परिव...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उदयराज हिन्दू इण्टर कॉलेज प्रांगण पहुँचकर लगभग 11710.50 लाख रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उदयराज हिन्दू इण्टर कॉलेज प्रांगण पहुँचकर लगभग 11710.50 लाख रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उदयराज हिन्दू इण्टर कॉलेज प्रांगण पहुँचकर लगभग 11710.50 लाख रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 3741.10 लाख रुपए लागत की 11 योजनाओं का लोकार्पण व 7969.4 लाख रुपये लागत की 17 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास को अन्तिम छोर के व्यक्ति तक पहुॅचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने भी कहा है कि तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा।सीएम धामी ने कहा कि जब राज्य अपने स्थापना दिवस की सिल्वर जुबली मना रहा होगा तब राज्य सभी क्षेत्रों में देश का उत्कृष्ट एवं आदर्श राज्य हो इसके लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। राज्य को उत्कृष्ट एवं आदर्श बनाने के लिए बुद्धिजीवियों से विचार लिये जा रहे हैं। बुद्धिजीवियों के विचार हेतु ...
मुख्यमंत्री हो तो धामी जैसा अजान की आवाज सुनकर रोक दिया अपना संबोधन

मुख्यमंत्री हो तो धामी जैसा अजान की आवाज सुनकर रोक दिया अपना संबोधन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
काशीपुर : रविवार को पहली बार काशीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उदयराज इंटर कॉलेज में 115 करोड़ के विकास योजनाओं का शिलन्यास किया। इस दौरान वह जनसभा को संबोधित कर रहे थे तो अजान की आवाज आने लगी, जिसके बाद उन्होंने अपना संबोधन बीच में रोक दिया। उन्होंने करीब दो मिनट तक अपना संबोधन बिना कुछ कहे बंद रखा। इस दौरान आम लोगों ने भी उनकी भावना को समझते हुए खामोशी साध ली तो सभास्थल पर सन्नाटा पसर गया। जिसे देखकर जनसभा में मौजूद लोगों ने उनकी तारीफ की। हालांकि मुख्यमंत्री ने संबोधन रोकने का कहीं कोई जिक्र नहीं किया।...
शहीदों के सम्मान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में शहीद सम्मान यात्रा में प्रतिभाग किया

शहीदों के सम्मान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में शहीद सम्मान यात्रा में प्रतिभाग किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
शहीदों के सम्मान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में शहीद सम्मान यात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के 13 जनपदों के शहीदों के ऑगन की मिट्टी से उत्तराखण्ड का पांचवा धाम सैन्य धाम देहरादून में बनाया जायेगा। सैनिक पुत्र होने के नाते मुझे इस सम्मान यात्रा में सम्मिलत होने पर गर्व महसूस हो रहा है। वीर सैंनिकों की धरती को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस धरती के वीरों ने युद्धों में अपना कौशल दिखाकर दुश्मनों को नेस्तनाबूद किया है। हमारी सेना के जवान हमेशा भारत माता पर सर्वस्व अर्पित करने को तैयार रहते हैं। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड के सैनिकों ने हमेशा शौर्य व वीरता का प्रदर्शन किया है। इनके आंगन की पवित्र मिट्टी से सैन्य धाम इनके संघर्षो की प्रेरणा देगा। इन शहीदों के परिवारों का सम्मान करना हम सभी देशवासियों का कर्तव्य है। उन्होन...
मुख्यमंत्री ने जसपुर में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने जसपुर में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
*मुख्यमंत्री ने जसपुर में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर स्थित मंडी परिसर पहुँचकर 1650.66 लाख रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। जिसमें 61.43 लाख रुपए लागत की 3 योजनाओं का लोकार्पण व 1589.23 लाख रुपये लागत की 9 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का लोकार्पण किया उनमें नगर पंचायत महुआडाबरा में 19.85 लाख रुपये की लागत के मानसरोवर झील निर्माण कार्य, 35 लाख रुपये की लागत के वार्ड नम्बर 2 व 5 के निर्माण कार्य, 6.58 लाख रुपये लागत से शहीद स्थल पुनर्निर्माण कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही 169.82 लाख रुपए लागत की गणेशपुर-केशपुरी ग्राम समूह पेयजल योजना, 199.40 लाख रुपये लागत की तलाबपुर ग्राम समूह पेयजल योजना, 444.67 लाख रूपये लागत की राजपुर ग्राम समूह पेयजल यो...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने  गन्ने की अगेती प्रजाति का मूल्य 355 रू प्रति कुन्तल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य 345 रू प्रति कुन्तल किये जाने की घोषणा की साथ ही सितारगंज में किसान सहकारी चीनी मिल्स लि0 के पेराई सत्र का शुभारम्भ किया

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने  गन्ने की अगेती प्रजाति का मूल्य 355 रू प्रति कुन्तल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य 345 रू प्रति कुन्तल किये जाने की घोषणा की साथ ही सितारगंज में किसान सहकारी चीनी मिल्स लि0 के पेराई सत्र का शुभारम्भ किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने  गन्ने की अगेती प्रजाति का मूल्य 355 रू प्रति कुन्तल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य 345 रू प्रति कुन्तल किये जाने की घोषणा की *सीएम ने सितारगंज में किसान सहकारी चीनी मिल्स लि0 के पेराई सत्र का शुभारम्भ किया* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सोमवार को सितारगंज में किसान सहकारी चीनी मिल्स लि0 के पेराई सत्र का विधिवत पूजा, पटला पूजन व कनवेयर में गन्ना डालकर शुभारम्भ किया गया। साथ ही सरकडा के गन्ना किसान प्रकट सिंह व तरसेम सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होने गन्ने की अगेती प्रजाति का मूल्य 355 रू प्रति कुन्तल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य 345 रू प्रति कुन्तल किये जाने की घोषणा की।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर किसानों को बधाई देते हुए कहा कि आज सितारगंज के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज से विकास का नया अध्याय शुरू हो रहा है। भविष्य में इ...
उत्तराखंड:की बेटी मीनू ने अमेरिका में जीत मिसेज एशिया अमेरिका’ का ताज, बधाई

उत्तराखंड:की बेटी मीनू ने अमेरिका में जीत मिसेज एशिया अमेरिका’ का ताज, बधाई

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
किच्छा: की बेटी मीनू गुप्ता ने अपने प्रदेश उत्तराखंड सहित विश्व में अपने देश का मान बढ़ाते हुए अमेरिका में आयोजित मिसेज एशिया अमेरिका के ब्यूटी कांस्टेस्ट का खिताब जीता है। कैलीफोर्निया में 20 नवंबर को रंगारंग कार्यक्रम व तालियों की गड़गड़ाहट के बीच आयोजकों ने मीनू को ताज पहनाया। मीनू की सफलता पर उनके परिजनों को बधाई देने कई लोग उनके घर पहुंचे। मीनू गुप्ता के भाई अजीत गुप्ता ने बताया कि मीनू को बचपन से ही गायन, संगीत, डांस व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बेहद शौक रहा है। वह वर्ष 2017 से अपने पति बिशाल गुप्ता के साथ अमेरिका में रह रही हैं। अमेरिका के वांशिगटन में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में एक्सबौक्स की बिजनेस लीड पद पर हैं। अपनी प्रतिभा के बल पर वह मिसेज एशिया अमेरिका की प्रतियोगिता तक पहुंची। बता दें कि यह आयोजन अमेरिका की नामी फैशन कंपनी वर्जीलिया फैशन प्रोडक्शंस के फैशन हाउस की ओर से किया...
उत्तराखंड:दारोगा को तमंचा दिखाकर बदमाशों ने लूट ली बाइक, दुकान लूटने में हुए थे विफल

उत्तराखंड:दारोगा को तमंचा दिखाकर बदमाशों ने लूट ली बाइक, दुकान लूटने में हुए थे विफल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
बता दे कि सराफा दुकान में लूट में विफल रहे पर बदमाशों ने तमंचा दिखाकर एलआईयू दारोगा की ही बाइक लूट ली ओर बाइक लेकर फरार हो गए वही दरोगा की बाइक लूटे जाने की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। आनन-फानन में बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस और एसओजी की टीमें लगा दी गईं। देरशाम तक पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। श्यामपुरम कॉलोनी निवासी नरेश वर्मा की घर में ही महालक्ष्मी ज्वेलर्स नाम से दुकान है। एक दुकान महुआखेड़ा गंज में भी है। वहां वह खुद बैठते हैं। जबकि घर की दुकान पर उनकी पत्नी नेहा वर्मा बैठती हैं। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे घर स्थित दुकान में दो लोग आए। एक ने बुर्का पहन रखा था, दूसरा बिना बुर्के के था। उन्होंने नेहा वर्मा से कहा आपके पति नरेश वर्मा ने हमें यहां भेजा है। दोनों ने अंगूठी दिखाने को कहा। इस पर नेहा ने सोने की अंगूठी से भरा डब्बा बाहर निकाला और उसमें से अंगूठी दिखाने लगीं। इस ...
उत्तराखंड: सोमवार को थी बेटी की शादी न्योता देकर लौट रहे पिता की मौत, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

उत्तराखंड: सोमवार को थी बेटी की शादी न्योता देकर लौट रहे पिता की मौत, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
खबर ऊधम सिंह नगर जिले से  जहाँ सितारगंज में मधुमक्खियों के झुंड के हमले से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक अपनी बेटी की शादी का नेवता दे शक्ति फार्म से अपने घर नानकमत्ता बंगाली कॉलोनी को लौट रहा था। वही चार दिन बाद मृतक की बेटी का विवाह है। खुशी की इस माहौल में पिता की मौत की सूचना पहुंचते ही सारा आलम गमगीन हो गया। जानकरी अनुसार बुधवार को नानकमत्ता बंगाली कालोनी निवासी राजन मृधा 60 अपने साले प्रतापपुर नंबर सात निवासी विपुल मंडल के साथ शक्तिफार्म रिश्तेदारी में अपनी बेटी की शादी का दावत देने आए थे। दावतें निपटाने के बाद वह शक्तिफार्म बाजार से विवाह सामग्री लेकर की सायं करीब चार बजे अपने घर लौट रहे थे। पाल घर गांव में राजन व विपुल बाइक से उतरे और सड़क किनारे लघुशंका करने लगे। इसी बीच पेड़ से छिड़ी मधुमक्खियों ने दोनों पर हमला कर दिया। राजन पर अत्यधिक मधुमक्खियां लिपटने से वह बेहोश हो गए। ...
उत्तराखंड: यहां मिला हाथ और सिर कटा युवक का शव, मचा हड़कंप हिरासत में दोस्त

उत्तराखंड: यहां मिला हाथ और सिर कटा युवक का शव, मचा हड़कंप हिरासत में दोस्त

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
खबर  उधम सिंह नगर से जहा काशीपुर में लोहिया पुल के पास राजपुरा नदी के किनारे से सिर कटा हुआ शव मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया वहीं मृतक का एक हाथ भी गायब है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और शक के आधार दो युवकों को हिरासत में लिया है। मृतक 18 नवंबर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था।   जानकारी के मुताबिक थाना आईटीआई के मजरा धीमरखेड़ा का रहने वाला 21 वर्षीय विशाल कुमार पुत्र राजकुमार बीती 18 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसके बाद विशाल के परिजनों ने गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। साथ ही परिजनों द्वारा विशाल के दो दोस्तों पर फोन करके बुलाने की बात कही गई थी। और आज गुमशुदा विशाल का शव यूपी से सटे सीमावर्ती क्षेत्र लोहिया पुल के पास राजपुरा नदी के किनारे से मिला है। मृतक का सिर और एक हाथ गायब ...