Thursday, February 26News That Matters

ऊधम सिंह नगर

बंगाली महासभा उत्तराखण्ड के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की भेंट,जाति प्रमाण पत्र से ‘‘पूर्वी पाकिस्तान’’ शब्द हटाये जाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

बंगाली महासभा उत्तराखण्ड के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की भेंट,जाति प्रमाण पत्र से ‘‘पूर्वी पाकिस्तान’’ शब्द हटाये जाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
बंगाली महासभा उत्तराखण्ड के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की भेंट। जाति प्रमाण पत्र से ‘‘पूर्वी पाकिस्तान’’ शब्द हटाये जाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार।     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय एवं विधायक सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बंगाली महासभा के सदस्यों ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद उधमसिंह नगर में विस्थापित बंगाली समाज को जारी किये जाने वाले जाति प्रमाण पत्र से ‘‘पूर्वी पाकिस्तान’’ शब्द के लिये उनका आभार व्यक्त किया। बंगाली समुदाय की प्रमुख मांग थी कि विस्थापित बंगाली समाज को जारी किये जाने वाले जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तान शब्द को हटा दिया जाय जिसकी वे वर्षों से मांग कर रहे हैं।...
दुःखद घटना घर में खेल रहा नौ माह का मासूम अधखुले प्लग से करंट की चपेट  में आ गया

दुःखद घटना घर में खेल रहा नौ माह का मासूम अधखुले प्लग से करंट की चपेट में आ गया

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
दुःखद घटना उत्तराखंड    करंट लगने से नै माह के बच्चे की मौत     घर में खेल रहा नौ माह का मासूम अधखुले प्लग से करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। टैगोर नगर दुर्गा मंदिर वार्ड निवासी रविजीत मंडल सिडकुल में मजदूरी करता है। रात की शिफ्ट में काम करके आने के बाद वह बुधवार दिन में अपने कच्चे घर के कमरे में सो रहा था। रवि का छोटा बेटा कनिष्क (9 माह) उसी कमरे में खेल रहा था। लगभग साढ़े 11 बजे बच्चे को खेलता देख उसकी मां कनिका आंगन में चली गई। इसी दौरान मासूम ने नीचे रखे बिजली के अधखुले प्लग को पकड़ लिया। करंट लगने से बालक वहीं बेहोश हो गया। कमरे में पहुंची कनिका ने बच्चे को बेसुध देखा तो उसकी चीख निकल गई। परिजन बालक को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कनिष्क का बड़ा भाई ध्रुव 3 वर्ष का है। परिजनों ने पुलिस को मामले की...
उत्तराखंड: तीन पत्ती ऑनलाइन गेम खेलकर हार गया फीस के रुपए और फिर गढ दी लूट की कहानी

उत्तराखंड: तीन पत्ती ऑनलाइन गेम खेलकर हार गया फीस के रुपए और फिर गढ दी लूट की कहानी

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर अपराध जगत से
उत्तराखंड:तीन पत्ती ऑनलाइन गेम खेलकर हार गया फीस के रुपए और फिर गढ दी लूट की कहानी   फीस जमा करने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय जा रहे छात्र ने स्वजनों व पुलिस को लूट की सूचना दी तो खलबली मच गई। जांच के बाद कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस ने छात्र से सख्ती से पूछताछ की। तब उसने फीस के पैसे से ऑनलाइन जुआ खेलने की बात कुबूल की। बता दे कि  काशीपुर के शशि बिहार निवासी किशन लाल टम्टा ने पुलिस को लूट की जानकारी दी। दोपहर 12 बजे कोतवाली पहुंचकर बताया कि उसका पुत्र सौरभ टम्टा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में फीस जमा करने तीनपानी जा रहा था। विश्वविद्यालय के पास तीन लड़कों ने मारपीट कर 25 हजार की धनराशि लूटी और भाग गए। मामले की सूचना मिलने पर एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र फौरन मौके पर पहुंचे और जांच शुरू करने को कहा।  लुटेरों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई। एसपी सिटी ने बताया क...
बिग ब्रेकिंग:-  आज उत्तराखंड की इन महिलाओं से करेंगे सीधा संवाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बिग ब्रेकिंग:-  आज उत्तराखंड की इन महिलाओं से करेंगे सीधा संवाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
बिग ब्रेकिंग:-  आज उत्तराखंड की इन महिलाओं से करेंगे सीधा संवाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी   उत्तराखंड में चल रहे करीब 100 से अधिक ग्रोथ सेंटर में रुद्रपुर का बेकरी ग्रोथ सेंटर पहले स्थान पर आया है ग्रोथ सेंटर में न्याय पंचायत बिगवाड़ा के 8 ग्राम संगठनों की करीब 651 परिवार जुड़े हुए हैं गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रोथ सेंटर की महिलाओं से सीधे वार्ता करेंगे इस दौरान प्रधानमंत्री महिलाओं से ग्रोथ सेंटर से संबंधित सवाल जवाब करेंगेइसके लिए ग्रोथ सेंटर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है ग्रोथ सेंटर में प्रोजेक्टर लगाने के साथ ही किस तरह से महिलाओं को सवालों के जवाब देना है इसका प्रशिक्षण भी महिलाओं को दिया गया हैदरअसल पहाड़ों में पलायन रोकने और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पहली बार ग्रोथ सेंटर की योजना शुरू की ग्रोथ सेंटर के माध...
छत्तीसगढ़ से उत्तराखंड में यहा लाई जा रही थी गांजे की खेप पकड़ी, 45 किलो के साथ एक पहुंचा जेल

छत्तीसगढ़ से उत्तराखंड में यहा लाई जा रही थी गांजे की खेप पकड़ी, 45 किलो के साथ एक पहुंचा जेल

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर अपराध जगत से
छत्तीसगढ़ से उत्तराखंड में यहा लाई जा रही थी गांजे की खेप पकड़ी, 45 किलो के साथ एक पहुंचा जेल     एसओजी की टीम ने छत्तीसगढ़ से ऊधमसिंह नगर लाई जा रही 44.36 किग्रा गांजे के साथ टैंपो समेत एक आरोपी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर देर रात फुलसुंगी बगवाड़ा रोड पर तूफान शाह उर्फ विनोद निवासी झांखरा थाना जगदीशपुर जिला बेतिया बिहार, हाल निवासी ट्रांजिट कैंप वार्ड दो टेम्पो यूके-06टीए 5692 को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो प्लास्टिक के कट्टों में 21 बंडल अवैध गांजा जिसका वजन करीब 44.36 किग्रा है बरामद किया। बरामद माल की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया गांजा जिला सुकुमा छत्तीसगढ़ क्षेत्र से लाकर यहां बेचते थे। उनके गिर...
उत्तराखंड:पुलिस ने 50 लाख का गांजा ओर 10 लाख के मोबाइल पकड़े

उत्तराखंड:पुलिस ने 50 लाख का गांजा ओर 10 लाख के मोबाइल पकड़े

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
उत्तराखंड:पुलिस ने 50 लाख का गांजा ओर 10 लाख के मोबाइल पकड़े   उधम सिंह नगर पुलिस को दो मामलों में बड़ी कामयाबी हांसिल हुई हैं जहां एसओजी के माध्यम से 50 लाख का 45 किलो गांजा ओर 10 लाख के चोरी और गुम हुए 80 मोबाइल बरामद किए हैं। नशे की रोकथाम को लेकर चलाई मुहिम में 45 किलो गांजा के साथ एक युवक की भी ग्रिफ्तारी की गई है । आपको बता दें कि नशे के विरुद्ध जिले भर में एक मुहिम को लेकर 45 किलो गांजा जिसकी कीमत लगभग 50 लाख है जिसके साथ अभियुक्त को एसओजी उधमसिंहनगर की गिरफ्त में आया है। ऊधमसिंहनगर को सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ के मानक्सली क्षेत्र से रुद्रपुर के कुछ लोग के अवैध रूप से गांजा लाकर रुद्रपुर, बिलासपुर ,हल्द्वानी आदि स्थानों में बिक्री कर मोटा पैसा कमाते है। गिरोह का सरगना राकेश उर्फ पेन्टर है दूसरा सदस्य भोला है इसी गिरोह का एक अन्य सदस्य तूफान शाह उर्फ विनोद अपने टैम्पू स...
उत्तराखंड:डेल्टा वैरिएंट की आशंका के चलते रोजाना 70 से 80 मरीज पहुंच रहे जिला अस्पताल

उत्तराखंड:डेल्टा वैरिएंट की आशंका के चलते रोजाना 70 से 80 मरीज पहुंच रहे जिला अस्पताल

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
उत्तराखंड: डेल्टा वैरिएंट की आशंका के चलते रोजाना 70 से 80 मरीज पहुंच रहे जिला अस्पताल   रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर और डेल्टा वैरिएंट की आशंका के चलते रोजाना 70 से 80 मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि मौसम बदलने से लोगों को गले में खरास, बुखार, खांसी, जुखाम आदि बीमारियां हो रही हैं। मरीजों और तीमारदारों को घबराने की जरूरत नहीं है।     स्वास्थ्य विभाग की मानें तो अभी तक राज्य में तीसरी लहर की दस्तक नहीं हुई है। एहतियात के लिए जिले से भी कोरोना संक्रमितों के सैंपल दिल्ली लैब में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद लोगों में कोरोना का इस कदर डर फैल गया है कि वायरल होने पर सीधे डॉक्टर से सलाह ले रहे हैं। मरीजों व तीमारदारों की ओपीडी कक्ष से गेट के बाहर तक लंबी लाइन लगी हुई है। जिला अस...
उत्तराखंड : बर्थडे पार्टी में महिलाओं से हुई छेड़छाड़ विरोध किया तो इसने फोड़ डाला सिर

उत्तराखंड : बर्थडे पार्टी में महिलाओं से हुई छेड़छाड़ विरोध किया तो इसने फोड़ डाला सिर

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर अपराध जगत से
उत्तराखंड : बर्थडे पार्टी में महिलाओं से हुई छेड़छाड़ विरोध किया तो इसने फोड़ डाला सिर     बर्थडे पार्टी में दबंगों ने महिला और उसकी सहेली से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपितों ने महिला के सिर पर पत्थर मारकर उसका सिर फोड़ दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने हाल ही में जेल से छूटे युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने माली महिला ने बांसफोड़ान चौकी में तहरीर देकर बताया कि पांच अगस्त को वह अपनी एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई थी। रात लगभग नौ बजे वह अपनी महिला दोस्त के साथ पार्टी से वापस घर को निकलने की तैयारी कर रही थी। उसकी दोस्त के पास खड़े कुछ लड़के शराब पी रहे थे। उनमें एक लड़का रवि पाल भी था, जो हाल ही में जेल से छूटा है। रविपाल और उसके दोस्त महिला व उसकी दोस्त से अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने दोनों की पिटाई करते हुए छेड़छ...
उत्तराखंड: यह मिला संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

उत्तराखंड: यह मिला संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
 उत्तराखंड: यह मिला संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला युवक का शव   पंतनगर। विवि परिसर स्थित एक आवास में युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजा है। शेरगढ़ बहेड़ी निवासी रईस अहमद काफी समय से विवि परिसर के बेनी में सिलाई आदि का कार्य करते थे। विवि प्रशासन ने उन्हें दुकान के पीछे ही आवास आवंटित किया था। इसमें वह अपनी पत्नी और बेटे मो. इमरान (26) के साथ रहते थे। इमरान विवि फार्म में ट्रैक्टर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बृहस्पतिवार को इमरान घर में अकेला था। शुक्रवार की सुबह नौ बजे पड़ोस में रहने वाले उसके चाचा लईक अहमद ने उसे आवाज दी। जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो इमरान फंदे से लटका हुआ थ...
सितारगंज: में नवदंपती ने की खुदकुशी ! करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी दोनों की शादी

सितारगंज: में नवदंपती ने की खुदकुशी ! करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी दोनों की शादी

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
सितारगंज में नवदंपती ने की खुदकुशी ! पति ने खाया जहर, पेड़ पर लटकता मिला पत्‍नी का शव ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज के बैकुंठपुर निवासी पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। पति विप्लव मंडल उम्र 26 वर्ष की जहर पीने से मंगलवार देर रात मौत हो गई,   जबकि बुधवार सुबह टैगोर नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति के खाली पड़े मकान के पास आम के पेड़ पर पत्नी दीपा उम्र 21 वर्ष का शव दुपट्टे से फांसी पर लटका हुआ मिला। दोनों घर से अलग सुरेंद्र नगर में किराए के मकान में रहते थे। विप्लव सिडकुल की फैक्ट्री में काम करता था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। करीब एक वर्ष पूर्व दोनों ने शादी की थी।...