उत्तराखंड सरकार ने रोकी ब्लैक फंगस के एंफोटेरिसीन-बी इंजेक्शन की खरीद,हैरान कर देगा कारण
देहरादून: महामारी ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाले एंफोटेरिसीन-बी इंजेक्शन की खरीद प्रदेश सरकार ने रोक दी है। जी हां, ऋषिकेश एम्स के एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार इंजेक्शन से किडनी को नुकसान होने की बात सामने आई। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस का संदेह जताया था। बहरहाल अब प्रदेश सरकार ने इसकी खरीद रोक दी है।
यह भी पढ़ें👉 Big breaking:-माता वैष्णो देवी के दरबार में लगी आग, भैरो घाटी तक दिख रहीं लपटें … रेस्क्यू जारी
गौरतलब है कि सिडकुल की एक फार्मा कंपनी एंफोटेरिसीन-बी इंजेक्शन का उत्पादन कर प्रदेश सरकार को मुहैया करा रही थी। बीते महीने के अंत में 15 हजार इंजेक्शन की पहली खेप सरकार ने खरीदी थी। बाद में पांच हजार और इंजेक्शन का ऑर्डर दिया मगर ये पता चलने पर कि इंजेक्शन के दुष्प्रभाव हो रहे हैं, खरीद को रोक दिया गया।
विशेषज्ञों के अनुसार जो...








