Thursday, March 5News That Matters

पौड़ी

उत्तरखंड:श्रीनगर में शीघ्र होगा बस अड्डे का निर्माण : डा. धनसिंह रावत

उत्तरखंड:श्रीनगर में शीघ्र होगा बस अड्डे का निर्माण : डा. धनसिंह रावत

Featured, उत्तराखंड, पौड़ी
  श्रीनगर में शीघ्र होगा बस अड्डे का निर्माण : डा. धनसिंह रावत *चौबट्टाखाल तथा पैठाणी में बनेंगे टैक्सी स्टैण्ड* *बस अड्डे, पार्किंग व टैक्सी स्टैण्ड के लिए पूर्व से स्वीकृत है धनराशि* देहरादून, 15 जुलाई 2021 श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्रीनगर बाजार में प्रस्तावित बस अड्डे एवं पार्किंग के शीघ्र निर्माण के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। चौबट्टाखाल एवं पैठाणी में टैक्सी स्टैण्ड निर्माण की कार्रवाही में तेजी लाने को कहा गया है। कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थिति सभागार में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की परिवहन विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने कहा कि श्रीनगर चार धाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव होने के साथ ही गढ़वाल मंडल का केन्द्र बिन्दु भी है। जहां से प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागन रहता है। बस अड्डा व पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था...
उत्तरखंड सावधान देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई

उत्तरखंड सावधान देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर, नैनीताल, पिथौरागढ़, पौड़ी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत आज प्रदेश के तीन जिलों पौड़ी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में अनेक स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। जहकि कई स्थानों पर गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अंदेशा भी जताया है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के ज़्यादातर अन्य हिस्सों में भी अनेक स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश होने के आसार हैं।...
हिमालय  पुत्र सतपाल महाराज पंजिकृत महिला मंगल दल को  देगे आक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर

हिमालय पुत्र सतपाल महाराज पंजिकृत महिला मंगल दल को देगे आक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल
  पौड़ी कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री व चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अभी से लोगों को राहत देने के लिए ऐतिहाती कदम उठाने शुरू कर दिये हैं। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक । सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा सभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए पंजिकृत महिला मंगल दल को शीघ्र ही आक्सीमीटर के साथ साथ थर्मल स्कैनर देने की घोषणा की है। ज्ञात हो कि दूसरी लहर के दौरान भी पूर्व में चौबट्टाखाल विधायक श्री महाराज की ओर से आशा कार्यकत्रियों को कोरोना से जंग लड़ने के लिए थर्मल स्कैनर दिये जा चुके हैं।...
ब्रेकिंगः उत्तराखंड में यहां हाईवे पर यात्रियों से भरा वाहन गहरी खाई में गिरा, 10 लोग थे सवार, मची चीख-पुकार

ब्रेकिंगः उत्तराखंड में यहां हाईवे पर यात्रियों से भरा वाहन गहरी खाई में गिरा, 10 लोग थे सवार, मची चीख-पुकार

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड में सतपुली-कोटद्वार हाईवे पर कुल्हाड बैंड के पास एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया. हादसे के वक्त वाहन में 8 लोग सवार थे. मामले की सूचना मिलते ही सतपुली पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर लोगों को खाई से बाहर निकाला. हादसे में घायल हुए लोगों को सतपुली हंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है. घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने बताया कि मैक्स वाहन गुमखाल से सतपुली जा रहा था. तभी अचानक बीच रास्ते में कुल्हाड बैंड पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक और सतपुली थाने से पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी घायलों से खाई से बाहर निकाला....
पौड़ी गढ़वाल :  यमकेश्वर के  कांडी गांव  में गुलदार  का   हमला , एक को बन चुका है अपना निवाला आज फिर टेंट से इस भाई को खीच  ले गया

पौड़ी गढ़वाल : यमकेश्वर के कांडी गांव में गुलदार का हमला , एक को बन चुका है अपना निवाला आज फिर टेंट से इस भाई को खीच ले गया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पौड़ी
*आज दूसरी घटना बाघ ने ग्राम काडी मे एक युवक को किया घायल* यमकेश्वर विधानसभा जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा के द्वारीखाल ब्लॉक के कांडी गांव ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार के हमले फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहे हैं। मंगलवार सुबह गुलदार ने द्वारीखाल प्रखंड के अंतर्गत ग्राम कांडी में नेपालियों के डेरे में घुसकर एक व्यक्ति को बुरी तरह घायल कर दिया। सुबह करीब चार बजे गुलदार ग्राम कांडी के समीप लगे नेपाली श्रमिकों के टेंट में घुस गया और वहां सो रहे वीर बहादुर (32 वर्ष) पर हमला कर दिया। गुलदार ने उससे टेंट से बाहर खींचने का प्रयास किया, लेकिन अन्य श्रमिकों ने शोर मचा दिया, जिसके बाद गुलदार टेंट से बाहर निकल जंगल की ओर भाग गया। ग्राम प्रधान प्रहलाद सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। बताते चलें कि ग्राम कांडी से सटे ग्रामसभा किनसुर के राजस्व ग्राम बाग...
नही थम रहा पहाड़ में गुलदार का आतंक, पौड़ी में 28 वर्षीय युवक को बनाया निवाला, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

नही थम रहा पहाड़ में गुलदार का आतंक, पौड़ी में 28 वर्षीय युवक को बनाया निवाला, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

Featured, उत्तराखंड, खबर, पहाड़ की बात, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड के कोटद्वार में विकासखंड द्वारीखाल से बड़ी दुःखद खबर सामने आ रही है । यहां ग्राम पंचायत किनसुर के बागी गांव से उपप्रधान यशवंत सिंह के पुत्र की गुलदार के हमले से मौत हो गई है । इस दुःखद खबर से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है और ग्रामीण खौफजदा हैं । किनसुर ग्राम पंचायत के प्रधान दीपचन्द्र शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त घटना गत देर सायं की है । व्यासघाट से सतपुली की ओर मतोली तोक में गत शाम को झाडियों में छिपे हुए गुलदार ने ग्राम बागी निवासी उप प्रधान यशवंत सिंह के छोटे पुत्र पृथ्वी चन्द ( 28 ) पर हमला करते हुए झाडियों में खींचकर ले गया । सूचना पर ग्रामीणों की मदद से रात्रि में मृतक के शव को बरामद कर लिया गया । जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया । यह घटना कोट ब्लॉक क्षेत्र में घटित हुई । घटनास्थल पर राजस्व विभाग , वन विभाग , कोट , पौड़ी एवं ग्राम प्रधान किनसुर दीपचन्द ...
पहाड़ में डोली के सहारे स्वास्थ्य सेवा, बीमार महिला को डोली पर पांच किमी दूर सड़क तक पहुंचाया

पहाड़ में डोली के सहारे स्वास्थ्य सेवा, बीमार महिला को डोली पर पांच किमी दूर सड़क तक पहुंचाया

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी
राज्य सरकार भले ही विकास को लेकर लाख दावे कर ले, लेकिन धरातल से आने वाली तस्वीरों के सामने ये दावे दम तोड़ते नजर आते हैं. प्रदेश के दूरस्थ क्षत्रों में आज भी सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. इसकी एक तस्वीर चमोली जनपद के पिंडर घाटी के देवाल विकासखंड से निकलकर सामने आई है. दरअसल देवाल विकासखंड के हरनी गांव की एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. गांव से सड़क की दूरी लगभग 4 से 5 किमी की है. ऐसे में सड़क के अभाव में ग्रामीण बीमार महिला को डोली में बिठाकर कई किलोमीटर चलकर सड़क पर पहुंचे, जहां से उसे इलाज के लिए देहरादून ले गए.   बता दें कि पहले भी ग्रामीण सड़क की मांग को लेकर विधायक से लेकर मुख्यमंत्री से तक गुहार लगा चुके हैं. तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सामने देवाल ब्लॉक प्रमुख डॉ. दर्शन दानू ने ग्रामीणों की इस समस्या को रखा था. मुख्यमं...
पौड़ीः बेटी से मिलने जा रहा पिता रास्ते में हुआ हादसे का शिकार, बुरी हालात में मिला शव

पौड़ीः बेटी से मिलने जा रहा पिता रास्ते में हुआ हादसे का शिकार, बुरी हालात में मिला शव

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पौड़ी
पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा के पोखड़ा ब्लॉक में एक व्यक्ति की मौत बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से हो गई हैरानी की बात ये की बिजली की तार टूटने के बाद भी विधुत विभाग ने तारो में दौड़ रहे करंट को बंद करने की जहमत तक नही उठाई जिस पर इस भारी लापरवाही के चलते एक व्यक्ति को अपनी जान गवानी पड़ी। उक्त घटना की सूचना मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने क्षेत्रीय प्रशासन को दी जिस पर प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम और पंचनामे की कार्यवाही नजदीकी अस्पताल में भेज दिया है दरअसल आज सुबह उस वक्त ये हादसा हुवा जब ग्राम गौखण्ड निवासी हरीश कुमार रिखणीखाल विकासखंड में स्थित अपनी पुत्री के ससुराल कोटनाली को घर से निकले और घर से करीब 6-7 किलोमीटर दूर पहुंचने पर छौंकियाल तोक क्षेत्र में एक बिजली के खम्बे से टूटी हुई टूटी हुई तार की चपेट में आ गए जिस पर मौके पर ही हरीश ने दम तोड़ डाला मृतक के बाएं हाथ की चार उ...
उत्तराखंड के इस गांव में गुलदार का आतंक, महिला को बनाया शिकार, क्षेत्र में दहशत

उत्तराखंड के इस गांव में गुलदार का आतंक, महिला को बनाया शिकार, क्षेत्र में दहशत

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पौड़ी
कोटद्वार में बीरोंखाल के भैंस्वाड़ा गांव में गुलदार के हमले में एक ग्रामीण की मौत के बाद से गांव में दहशत बरकरार है। गुलदार क्षेत्र में लगातार नजर आ रहा है, लेकिन वह पिंजरे के पास नहीं भटक रहा है। बृहस्पतिवार शाम से देर रात और तड़के वह क्षेत्र में देखा गया है, जिससे लोग अकेले आवाजाही करने से डर रहे हैं। रेंज अधिकारी अनिल रावत ने बताया कि गुलदार क्षेत्र में सक्रिय है। सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग ने पैट्रोलिंग भी बढ़ा दी है। विभाग की ओर से गांव में पिंजरे के साथ ही ट्रैप कैमरे व पंजों के निशान लिए जाएंगे ताकि गुलदार की गतिविधियों का अध्ययन किया जा सके। वन विभाग के कर्मियों को बृहस्पतिवार रात से उसकी कोई गतिविधि नहीं नजर आई है।आसपास के गांवों के लोगों ने गुलदार के दिखने की बात कही है। वन अधिकारियों का कहना है कि एक दो दिन में यदि गुलदार की कोई गतिविधि नहीं मिलती है तो पिंजरे की लोकेशन बद...
पौड़ी की ये महिला IPS बनी है बेसहाराओ का सहारा, अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसे कर रही है लोगों की मदद

पौड़ी की ये महिला IPS बनी है बेसहाराओ का सहारा, अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसे कर रही है लोगों की मदद

Featured, उत्तराखंड, खबर, पहाड़ की बात, पौड़ी
उत्तराखंड की एक ऐसी महिला आईपीएस जो की पौड़ी जिले की कप्तान है कोविड 19 की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के साथ-साथ गरीबों व बेसहाराओ कि मसीहा बनकर साबित हो रही है अपनी जान की परवाह किए बगैर।और इतना ही नही अपने गनर को छोड़ते हुए अपने आप ही गाड़ी ड्राइव कर पहुंच जाती है बेसहाराओ को सहारा देने के लिए। उत्तराखंड में एक ऐसी आईपीएस और जिले की कप्तान भी हैं जो कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन कर रही है जी हां बता देंगे यह आईपीएस कोविड-19 को लेकर इतनी सख्त हैं। कि वह 2 महीने से बिना गनर के हैं। और तो और कभी-कभी वह खुद ही गाड़ी चला कर अपने कार्यालय पहुंचती है जो कि तमाम अधिकारियों के लिए एक मिसाल कायम कर रही हैं। आपको बता दें यह आईपीएस अधिकारी हैं पौड़ी गढ़वाल जिले के एसएसपी पी. रेणुका देवी जो पिछले दो महीने से गनर का प्रयोग भी नहीं कर रही हैं। इतना ही नहीं कई बार तो खुद ही कार चलाकर आवास स...