Thursday, February 26News That Matters

हरिद्वार

हरिद्वार की इस  फैक्ट्री में लगी भीषण आग, नौ घंटे से बुझाने में जुटे दमकल कर्मी; सात गाड़ियां मौके पर

हरिद्वार की इस फैक्ट्री में लगी भीषण आग, नौ घंटे से बुझाने में जुटे दमकल कर्मी; सात गाड़ियां मौके पर

Featured, उत्तराखंड, खबर, हरिद्वार
: हरिद्वार की सुपर साइन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, नौ घंटे से बुझाने में जुटे दमकल कर्मी; सात गाड़ियां मौके पर    बता दे कि खबर है कि हरिद्वार जिले के भगवानपुर में सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुपर साइन फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में केमिकल रखे होने की वजह से देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब नौ घंटे से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद हैं।       सुपर साइन फैक्ट्री में फ्लेक्सी बोर्ड का मेटीरियल बनाया जाता है। यहां देर रात अचानक आग लग गई। फैक्ट्री के सुरक्षाकर्मी ने इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी, जिसके बाद पुलिस और दमकल कर्मियों को मामले से अवगत करा दिया गया। कुछ देर बाद ही भगवानपुर से दमकल की टीम आग बुझाने के लिए मौके पर ...
उत्तराखंड: यहाँ पर काट रहे थे जन्मदिन का केक , फिर क्या पुलिस ने पकड़ लिया

उत्तराखंड: यहाँ पर काट रहे थे जन्मदिन का केक , फिर क्या पुलिस ने पकड़ लिया

Featured, उत्तराखंड, हरिद्वार
हरिद्वार में हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पर केक काटकर बर्थडे पार्टी में हुड़दंग मचाना 5 लोगों को भारी पड़ गया पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद निवासी चार युवकों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है वहीं 17 लोगों के खिलाफ गंगा घाटों पर गंदगी फैलाने पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है   नगर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार धार्मिक स्थलों पर ऑपरेशन मर्यादा अभियान चलाया जा रहा है गंगा घाटों पर हुड़दंग मचाने और गंदगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है...
उत्तराखण्ड: खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने  वंदना कटारिया के घर पहुंच कर परिवार को बधाई दी।

उत्तराखण्ड: खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने वंदना कटारिया के घर पहुंच कर परिवार को बधाई दी।

Featured, उत्तराखंड, हरिद्वार
उत्तराखण्ड सरकार में खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने आज रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया के घर पहुंच कर परिवार को बधाई दी। आपको बता दें कि खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया के घर पर पहुंचकर पूरे परिवार को शॉल ओढ़ाकर व फूल गुच्छ भेंट कर उनको बधाई दी। इस दौरान खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि आज परिवार के कड़े संघर्ष के बाद उत्तराखंड की बेटी ने यह मुकाम हासिल किया है, जिसके लिए पूरा परिवार बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आने पर वंदना कटारिया का भव्य स्वागत किया जाएगा। वंदना कटारिया के ग्राम रोशनाबाद में मार्गो की खस्ता हालत को देखकर खेल मंत्री के द्वारा कहा गया कि मार्गो की हालत को जल्द ही सही करवाया जाएगा, और इन मार्गो को बनाए जाने के लिए वंदना कटारिया के नाम से ही उस का शुभारंभ किया जाएगा। वंदना कटारिया के घर पर खेल मंत्री के साथ पहुंचे रानीपुर विध...
उत्तराखंड: वंदना कटारिया के भाई ने  कहा बेटियों ने बहुत अच्छा खेला, घर आने पर गाजे बाजे के साथ होगा स्वागत 

उत्तराखंड: वंदना कटारिया के भाई ने  कहा बेटियों ने बहुत अच्छा खेला, घर आने पर गाजे बाजे के साथ होगा स्वागत 

Featured, उत्तराखंड, हरिद्वार
  उत्तराखंड: वंदना कटारिया के भाई ने  कहा बेटियों ने बहुत अच्छा खेला   घर आने पर गाजे बाजे के साथ होगा स्वागत      टोक्यो ओलंपिक में शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम इतिहास रचने से चूक गई। ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ हार के साथ ही महिला हॉकी टीम का ओलंपिक पदक जीतने का सपना अधूरा रह गया। वहीं टीम का हिस्सा बनीं हरिद्वार की वंदना कटारिया के भाई का कहना है कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वंदना कटारिया के भाई पंकज कटारिया ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम शानदार खेली। खेल में हार-जीत लगी रहती है। लेकिन टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और यही उनके लिए पदक है। वंदना के प्रदर्शन से परिवार और गांव के लोग उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वंदना जब गांव लौटेंगी तो उनका भव्य स्वागत किया जायगा        भारतीय महिला...
सावधान: अगर आपको भी आए अनजाने नंबर से कॉल तो हो सकता है आपके साथ यह

सावधान: अगर आपको भी आए अनजाने नंबर से कॉल तो हो सकता है आपके साथ यह

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, हरिद्वार
युवक के मोबाइल पर कॉल आने के बाद उसके क्रेडिट कार्ड से रुपये कट गए। पीड़ित युवक ने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।     रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के मुुताबिक यूपी के बलिया निवासी राकेश कुमार हाल निवासी टीएचडीसी कालोनी ने शिकायत देकर बताया कि 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे के उनके मोबाइल पर फोन आया। जिसके बाद उनके आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से दो बार में 41000 और 31000 रुपये कट गए। इसके बाद राकेश कुमार ने एक मोबाइल नंबर पर फोन किया। कॉल उठाने वाले ने कहा कि टेक्निकल दिक्कतों के चलते पैसे कट गए हैं। जल्द ही रुपया वापस कर दिया जाएगा। राकेश ने बताया कि उनके साथ कुल 72 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने राकेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामला साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया है।...
हरिद्वार के होटल में दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, अब कर रहा है ब्‍लैकमेल; मुकदमा दर्ज

हरिद्वार के होटल में दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, अब कर रहा है ब्‍लैकमेल; मुकदमा दर्ज

Featured, उत्तराखंड, हरिद्वार
  हरिद्वार के होटल में दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, अब कर रहा है ब्‍लैकमेल; मुकदमा दर्ज   उत्तराखंड: हरिद्वार जनपद के झबरेड़ा थाना क्षेत्र की युवती से उत्तर प्रदेश के एक युवक ने हरिद्वार के एक होटल में दुष्कर्म किया। इसी दौरान युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। पीड़ि‍ता का आरोप है कि अब युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है।      युवती की करीब एक साल पहले फोन पर आकाश कश्यप निवासी ग्राम लतीफपुर टूर, जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश से बातचीत शुरू हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। 17 मार्च 2021 को युवक ने युवती को मिलने के लिए हरिद्वार बुलाया था। युवती उसकी बातों में आकर उससे मिलने के लिए हरिद्वार पहुंची। युवक ने होटल के एक कमरे में युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसकी एक अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके कुछ दिन बाद ही युवक ने युवती को फोन पर ब्लैकमेल करना शुर...
हरिद्वार में अचानक बरसाती पानी के तेज बहाव में बही कार, देखें वीड‍ियो

हरिद्वार में अचानक बरसाती पानी के तेज बहाव में बही कार, देखें वीड‍ियो

Featured, उत्तराखंड, हरिद्वार
उत्तरी हरिद्वार की सूखी नदी में जंगल से बरसाती पानी का तेज बहाव आने से एक कार बह गई। कार में चंबा टिहरी गढ़वाल का परिवार अपने एक दिवंगत स्वजन का अंतिम संस्कार करने खड़खड़ी श्मशान घाट आया था। गनीमत रही कि कार में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। पुलिस ने कई घंटे मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से कार को नदी से निकाला।  https://youtube.com/shorts/IE8VXbIlyNo?feature=share   पुलिस के मुताबिक, प्रदीप रमोला निवासी चंबा टिहरी गढ़वाल अपने ससुर का अंतिम संस्कार करने आये थे श्मशान आने वाले ज्यादातर लोग नदी में ही अपने वाहन खड़े करते हैं। वहीं, स्थानीय ट्रैवल्स कारोबारियों के वाहन भी नदी में खड़े रहते हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे तेज बारिश आने पर जंगल की तरफ से अचानक बरसाती पानी का तेज बहाव आ गया। जो लोग अपने वाहनों के आस-पास मौजूद थे, उन्होंने आनन-फानन में वाहन हटा लिए। लेकिन प्रदीप रमो...
उत्तराखंड: में 37 करोड़ की लागत से नेशनल गेमों की मेजबानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम हुवा तैयार

उत्तराखंड: में 37 करोड़ की लागत से नेशनल गेमों की मेजबानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम हुवा तैयार

Featured, उत्तराखंड, खेल, हरिद्वार
उत्तराखंड: में 37 करोड़ की लागत से नेशनल गेमों की मेजबानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम हुवा तैयार     उत्तराखंड में 38 वें नेशनल गेमों के लिए हरिद्वार में स्पोर्ट्स स्टेडियम को अभी से सजाया और संवारे जाने लगा है। इसके लिए हॉकी और कुश्ती के लिए 37 करोड़ के खेल स्टेडियमों को तैयार किया जा रहा है। बता दे कि हॉकी का स्टेडियम लगभग तैयार हो चुका, जबकि कुश्ती का इंडोर स्टेडियम का काम भी जल्द पूरा हो जाएगा। आपको एक बार फिर बता दे कि केंद्र सरकार की ओर से 38 वें नेशनल गेम कराने की जिम्मेदारी उत्तराखंड को दी गई है। राष्ट्रीय खेल 2022 में प्रस्तावित हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते अभी यह निश्चित नहीं है कि यह आयोजन कब होंगे। क्योंकि अभी तक गोवा में प्रस्तावित 36 वें नेशनल गेम ही नहीं हो पाए हैं। 37 वें नेशनल गेम छत्तीसगढ़ में होने हैं। इसके बाद उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन ...
कुंभ में कोरोना जांच फर्जीवाड़े के आरोपी गिरफ्तारी से दूर जाने क्यों

कुंभ में कोरोना जांच फर्जीवाड़े के आरोपी गिरफ्तारी से दूर जाने क्यों

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, हरिद्वार
नैनीताल हाईकोर्ट ने कुंभ में कोरोना जांच फर्जीवाड़े के आरोपी नलवा लैब संचालक की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए लैब संचालक नवतेज नलवा को निचली कोर्ट के समक्ष अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर करने का आदेश दिया है कोर्ट ने याचिकाकर्ता को 17 अगस्त तक अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने की छूट दी है तब तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक रहेगी न्यायमूर्ति एन एस धोनी की एकल पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई कुंभ में कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद 17 जून को सीएमओ हरिद्वार ने हरिद्वार कोतवाली में मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज लालचंदानी मंगलवार लैब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था हालांकि सभी की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी लेकिन जांच के दौरान पुलिस में धाराएं बढ़ा दी गिरफ्तारी का खतरा नलवा लैब सहित सभी लैब्स पर बढ़ गया था । नलवा लैब संचालक ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा कि उन्होंने एक भी जांच नहीं ...
हरिद्वार: रोड स्थित पुरानी चुंगी के समीप एक ट्रक ने  युवती को कुचल

हरिद्वार: रोड स्थित पुरानी चुंगी के समीप एक ट्रक ने युवती को कुचल

Featured, उत्तराखंड, ऋषिकेश, हरिद्वार
हरिद्वार रोड स्थित पुरानी चुंगी के समीप एक ट्रक ने साइकिल सवार युवती को कुचल दिया। ट्रक के नीचे युवती के दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से युवती को एम्स में भर्ती किया गया हैं। हादसे के दौरान घटना स्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ गया। लोगों ने ट्रक को रोककर हल्ला मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। प्रत्यशदर्शियों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ट्रक को सीज कर ट्रक चालक को कब्जे में लेकर यातायात सुचारू किया।       कोतवाली पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे साइकिल सवार युवती शीतल (20) निवासी हरिधाम कालोनी ग्लास फैक्ट्री के नजदीक आईडीपीएल से मुख्यबाजार ऋषिकेश की ओर आ रही थी। इस दौरान पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने हरिद्वार रोड स्थित पुरानी चुंगी के समीप युवती को ट्र...