Monday, July 6News That Matters

उत्तराखंड

तकनीकी शिक्षा मंत्री  सुबोध उनियाल  ने श्री दरबार  साहिब में मत्था टेका , श्री महाराज जी  से की  शिष्टाचार भेंट    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को सरकार का महत्वपूर्णं स्वास्थ्य सहयोगी बताया

तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका , श्री महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को सरकार का महत्वपूर्णं स्वास्थ्य सहयोगी बताया

Featured, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
  देहरादून वन, तकनीकी शिक्षा, भाषा व निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश में वन सम्पदा का संरक्षण एवम् संवद्धन, सूचना एवम् तकनीकी, कृषि, कृषि शिक्षा व आधुनिक किसानी से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विश्वविद्यालय के कृषि विभाग की ओर से जैविक खेती पर किये जा रहे विशेष कार्यों से उन्हें अवगत कराया। उनके मध्य वन सम्पदा, पर्यावरण संरक्षण एवम् सवंद्धन, तकनीकी शिक्षा व भाषा जैसे विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। बुधवार शाम 6:00 बजे वन एवम् तकनीकी शिक्षा मंत्री का काफिला श्री दरबार साहिब पहुँचा। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार वन एवम् तकनीकी...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट , जल्द मिलेगी उत्तराखंड  को सौगात

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट , जल्द मिलेगी उत्तराखंड को सौगात

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर
मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह से पार्लियामेंट हाउस, नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री से अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के जनपदों में हिम प्रहरी योजना लागू किये जाने में केंद्र से सहयोग का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के जनपदों (उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, चम्पावत और ऊधमसिंहनगर के खटीमा) के ग्रामों से हो रहे पलायन को रोकने, दैवीय आपदा में राहत व बचाव कार्यों के लिये पुलिस, आईटीबीपी व एसएसबी के सहयोग से सीमा रक्षक दल/ हिम प्रहरी दलों का गठन किया जाना प्रस्तावित है। उक्त दल में सम्मिलित व्यक्तियों को प्रोत्साहन भत्ते के रूप में मानदेय प्रस्तावित है। इस पर लगभग 5 करोड़ 45 लाख रूपए का व्यय भार अनुमानित है। इसमें केंद्र का सहयोग निवेदित है।  मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस को और अ...
सीएम धामी की केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट , धारचूला हेलीपैड को हैलीपोर्ट के रूप में  अपग्रेड किया जाना सहित इन सब महत्वपूर्ण  सब्जेक्ट पर बनी   बात

सीएम धामी की केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट , धारचूला हेलीपैड को हैलीपोर्ट के रूप में अपग्रेड किया जाना सहित इन सब महत्वपूर्ण सब्जेक्ट पर बनी बात

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के अंतर्गत हवाई सेवाएं प्रारंभ किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। सीमांत क्षेत्र होने के कारण पिथौरागढ़ का धारचूला क्षेत्र में आवागमन की सुविधा विकसित किया जाना जरूरी है। धारचूला हेलीपैड को हैलीपोर्ट के रूप में अपग्रेड किया जाना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से इसकी अनुमति के लिए संबंधित को निर्देशित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली में सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए रक्षा मंत्रालय भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के मध्य मेमोरेन्डम ऑफ एग्रीमेंट सम्पादित किया गया था। इसके अनुसार राज्य सरकार द्वारा अवस्थापना संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी थी। म...
मोदी धामी की सरकार:  सीएम  पुष्कर की पीएम से हुई  ख़ास मुलाकात , धामी ने  राज्य के  विकास  के लिए  इन सब पर   पर स्वीकृति दिये जाने का  अनुरोध किया     

मोदी धामी की सरकार: सीएम  पुष्कर की पीएम से हुई ख़ास मुलाकात , धामी ने राज्य के विकास के लिए इन सब पर पर स्वीकृति दिये जाने का अनुरोध किया     

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। उत्तराखण्ड के विकास में प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार से मिल रहे सहयोग पर आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य में संचालित विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से उत्तराखण्ड राज्य के सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए    जी.एस.टी. प्रतिकर अवधि को बढ़ाए जाने का भी अनुरोध किया। उन्होंने उत्तराखण्ड में नवीनतम तकनीक व वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देने के लिये भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आई.आई.एस.ई.आर.) की स्थापना और फार्मास्यूटिकल उद्योग के विकास के लिये नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एण्ड रिसर्च (एन.आई.पी.ई.आर.) की स्थापना का आग्रह किया।  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में बागवानी की अपार सम्भावनाओं को देखते हुए...
अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेह राणा ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था,श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से किया आशीर्वाद प्राप्त

अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेह राणा ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था,श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से किया आशीर्वाद प्राप्त

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेह राणा ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था विदेश दौरे से लौटकर अवश्य करती हैं श्री झण्डे साहिब के दर्शन श्री महाराज जी ने की हौंसलाफजाई, युवाओं का रोल माॅडल बताया, श्री दरबार साहिब में श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करती स्नेह राणा देहरादून। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य व दून की बेटी स्नेह राणा श्री दरबार साहिब पहुंचीं। उन्होंने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका व श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमंहत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। स्नेह जब भी विदेश दौरे से दून लौटती हैं, श्री महाराज जी से भेंट व श्री दरबार साहिब के दर्शन अवश्य करती हैं. श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार स्नेह का स्वागत किया गया. स्नेह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अब धाक जमा चुकी हैं. हाल ही में स्नेह राणा ने न्यूज़ीलैंड में महिला विश्...
देहरादून से बड़ी ख़बर : बिना तैयारी बैठक में आए अधिकारियों को सीएम धामी  ने लगाई फटकार,   पुष्कर राज में अब होगा सिर्फ़ काम ओर काम ..

देहरादून से बड़ी ख़बर : बिना तैयारी बैठक में आए अधिकारियों को सीएम धामी ने लगाई फटकार, पुष्कर राज में अब होगा सिर्फ़ काम ओर काम ..

Featured, उत्तराखंड
बिना तैयारी बैठक में आए अधिकारियों को सीएम ने लगाई फटकार उत्तराखंड राज्य में मई महीने से चार धाम की यात्रा शुरू होने जा रही है जिसके दृष्टिगत शासन प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है इसी क्रम में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई के साथ ही बीआरओ के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से सीएम धामी ने चारधाम से संबंधित सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य के जंगलों में लगातार बढ़ रही वन अग्नि के घटनाओं के संबंध में भी अधिकारियों के साथ चर्चा किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि अंतिम व्यक्ति और अंतिम गांव तक सड़क पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब तक अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक सड़क कनेक्टिविटी ना पहुंच जाए तब तक मैं खुद चैन से नहीं बैठूंगा और ना ही हमारे अधिकारियों चैन लेंगे। इस दौरान बैठक में पीडब्...
अंदर की बात :  कही ऐसा तो नही की जो सीएम नही बन पाए वही  लोग  डॉ निधि उनियाल  मामले को उलझा रहे थे..!  धामी समय पर एक्शन ना लेते तो सरकार और खुद मुख्यमन्त्री की  फ़जीहत तय थी..!

अंदर की बात : कही ऐसा तो नही की जो सीएम नही बन पाए वही लोग डॉ निधि उनियाल मामले को उलझा रहे थे..! धामी समय पर एक्शन ना लेते तो सरकार और खुद मुख्यमन्त्री की फ़जीहत तय थी..!

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री धामी ने भले ही तत्काल प्रभाव से दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय की वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ निधि उनियाल के अल्मोड़ा मेडिकल कालेज संबद्धीकरण आदेश को निरस्त करने के निर्देश दिये ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू को निर्देश दे डाले हो पर सवाल यही उठ रहा है कि आखिर इस मामले को तूल देने वाला कोन था.. ओर क्या किसी मंत्री या नेता के कहने पर पांडये जी ने तत्काल तबादला पत्र भी जारी कर डाला!! या बात कुछ और हे बहराल सूत्र कहते है कि inside स्टोरी ये निकल कर बाहर आ रही है कि धामी सरकार की या कहे मुख्यमंत्री धामी की बढ़ती लोकप्रियता के ग्राफ पर हमला करने के उद्देश्य से इस मामले को उलझाया जा रहा रहा था ताकि ये प्रकरण भी फटी जींस जैसे विवादित बयान( पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ के समय की बात है ) तरह देश विदेश तक फैल जाए ओर मुख्यमंत्री धाम...
उत्तराखंड:यहाँ डैम में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक डूबा, मौत

उत्तराखंड:यहाँ डैम में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक डूबा, मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
खबर देहरादून से   आज दिनांक 3/4/2022 को चौकी सर्किट हाउस पर 2.39 PM पर स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई बीजापुर डैम के पास स्थित नदी में एक युवक चित अवस्था में पड़ा है उक्त सूचना पर मैं चौकी प्रभारी मय पुलिस बल के तुरंत मौके पर पहुंचा तो बीजापुर डैम के पास स्थित नदी किनारे एक व्यक्ति जो कि चित अवस्था में नदी के किनारे पढ़ा हुआ था जिसके सर पर चोट के निशान थे और मृत प्रतीत हो रहा था। उक्त युवक के साथी 1- मोहित कुमार पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम गुड्डी नयागांव थाना पटेल नगर देहरादून 2- शैलेंद्र राणा पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र राणा निवासी ग्राम सुनारा पोस्ट नव गांव उत्तरकाशी 3- मनदीप पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम जीवा रेडी शिमला बायपास रोड देहरादून 4- आशीष अस्वाल पुत्र S. S. अशवाल निवासी शताब्दी एनक्लेव जोगीवाला देहरादून 5- भगवान सिंह धामी पुत्र दिलीप सिंह धामी निवासी CT 30 यमुना कॉल...
उत्तराखंड:मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं से भरी जीप पोल से टकराई, 12 घायल

उत्तराखंड:मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं से भरी जीप पोल से टकराई, 12 घायल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर, चम्पावत
मां पूर्णागिरि के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी मैक्स अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकराई गई। हादसे में 12 श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से मां पूर्णागिरि के दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं से भरी मैक्स अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकराई गई। हादसे में मैक्स सवार 12 श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। रविवार सुबह उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए टनकपुर पहुंचे। यहां से वे मैक्स वाहन में पूर्णागिरि धाम को रवाना हुए। सुबह करीब 5 बजे ठुलीगाड़ मेला क्षेत्र से कुछ दूरी पर चढ़ाई चढ़ते वक्त मैक्स वाहन संख्या यूए 05 5532 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकरा गया। हादसे में वाहन सवार श्रद्धालु पिछली सीट से छिटककर आगे आ गए और उनको गं...
उत्तराखंड: यहाँ तेजी से आ रही बाइक ने कार को मारी टक्‍कर, गंभीर रूप से घायल हुए छत्‍तीसगढ़ के दो छात्र, एक की मौत

उत्तराखंड: यहाँ तेजी से आ रही बाइक ने कार को मारी टक्‍कर, गंभीर रूप से घायल हुए छत्‍तीसगढ़ के दो छात्र, एक की मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
विकासनगर: तेजी से आ रही बाइक ने कार को मारी टक्‍कर, गंभीर रूप से घायल हुए छत्‍तीसगढ़ के दो छात्र, एक की मौत   सहसपुर की तरफ से तेज गति से आ रही बाइक ने कार को टक्‍कर मार दी। जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। वहीं, बाइक सवार गंभीर सवार छत्‍तीसगढ़ निवासी दोनों छात्रों को निजी वाहन से सुभारती अस्‍पताल ले जाया गया, जिसमें से संजय श्रीवास्तव पुत्र शेखर श्रीवास्तव निवासी कोंडा छत्तीसगढ़ की मौत हो गई। जबकि रेफर के बाद प्रियांशु जायसवाल पुत्र मनोज जायसवाल निवासी वैकुंड पुर छत्तीसगढ़ का इलाज सिनर्जी में चल रहा है। दोनों डीबीएस कालेज सेलाकुई में बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र थे।...