झमाझम बारिश और भारी बर्फबारी के बीच बदरीविशाल से मिलने चले भगवान घंटाकर्ण, नंगे पैर दुश्वार रास्तों में चल रहे भक्त
चमोली: भगवान घंटाकर्ण की देवरा यात्रा शुरू हो गई है. झमाझम बारिश और भारी बर्फबारी के बीच पांडुकेश्वर गांव के श्रद्धालु पैरों में बिना जूते-चप्पल पहने मुश्किल भरे रास्तों से देवरा यात्रा में शामिल होकर वसुधारा जा रहे हैं. भारी बर्फबारी भी भगवान के भक्तों का रास्ता नहीं रोक पा रही है. भगवान की भक्ति में लीन भक्त ठंड की परवाह किए बिना चले जा रहे हैं. ये भगवान की आस्था का ही चमत्कार है कि भारी दिक्कतों के बाद भी इन भक्तों के चेहरे पर शिकन तक नहीं है.
दरअसल, घंटाकर्ण भगवान की इस यात्रा में 50 से अधिक श्रद्धालु मौजूद हैं, जो भगवान बदरी विशाल और घंटाकर्ण के जयकारे के साथ पांडुकेश्वर से आगे बढ़ते जा रहे हैं. सभी दुश्वारियों को पार करते हुए सभी भक्त भगवान घंटाकर्ण की भक्ति में लीन हैं
बता दें कि भगवान घंटाकर्ण की देवरा यात्रा कुंभ की तरह 12 साल में एक बार आयोजित होती है. इस यात्रा में भगवान घंटा...









