उत्तराखंड में यहां खतरों का खिलाड़ी बन नदी में कूदे दो दोस्त, 5 सेकंड में डूबने से एक की मौत, मच गया कोहराम
उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट ब्लॉक में नदी में नहाने के वीडियो बनाने के चलते दर्दनाक हादसा हो गया । जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई । जानकारी के अनुसार विकासखंड के बख्तल कुलसीवी इलाके के तीन युवक घर से बग्वालीपोखर आए थे । यहां खरेठीखाव में गगास नदी में छलांग लगाकर नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत हो गई जबकि उसके साथ नदी में कूदा दूसरा युवक जैसे तैसे बच गया । जबकि तीसरा दोस्त नदी में कूदने का वीडियो बना रहा था ।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई । युवक का शव पत्थरों के बीच में फंसने कारण देर शाम तक नहीं निकाला जा सका था । गास नदी में खरेठीखाव में तीनों युवक नहाने निकले , इस दौरान नदी में छलांग लगाने की वीडियो बनाने के लिए एक साथी ऊपर रुक गया । जबकि 2 साथी नदी में कूदे , जिसमें 27 साल के कुंदन सिंह पुत्र भोपाल सिंह की डूबने से मौ...









