गजबः हल्द्वानी में यहां परचून की दुकान में बिक रही थी अवैध शराब, दुकान के अंदर बना था तहखाना..
हल्द्वानी : चंडीगढ़ व अरुणांचल प्रदेश की शराब केमू स्टेशन स्थित परचून की दुकान पर बिकती हुई मिली। आबकारी विभाग ने छापेमारी कर मौके से पांच पेटी शराब बरामद की। परचून की दुकान में शराब मिलने के बाद यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
परिवहन निगम के समीप केमू बस स्टेशन के पास स्थित परचून की दुकान पर लंबे समय से शराब की बिक्री की जा रही थी। आबकारी विभाग को शराब बिक्री की सूचना मिलने के बाद नैनीताल व मंडलीय प्रवर्तन दल ने शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे रेलवे रोड स्थित जनरल स्टोर की तलाशी ली। दुकान के अंदर बने तहखाने में शराब की प्लास्टिक बोतलें बरामद की गई। आबकारी निरीक्षक महेंद्र बिष्ट ने बताया कि अरुणांचल प्रदेश में बिक्री के लिए तैयार की गई 48 बोतल तथा चंडीगढ़ में बिकने वाली 12 बोतल बरामद हुई। इस तरह कुल पांच पेटी शराब मौके से मिली।
इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ब...









