Wednesday, February 25News That Matters

खबर अपराध जगत से

देहरादून: पुलिस ने किया भंडाफोड़, सोशल साइट के माध्यम से चल रहा था सैक्स रैकेट, चार दबोचे

देहरादून: पुलिस ने किया भंडाफोड़, सोशल साइट के माध्यम से चल रहा था सैक्स रैकेट, चार दबोचे

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, देहरादून
देहरादून: पुलिस ने किया भंडाफोड़, सोशल साइट के माध्यम से चल रहा था सैक्स रैकेट, चार दबोचे     उत्तराखंड पुलिस ने देहरादून में देह व्यापार में लिप्त हरियाणा निवासी एक दम्पत्ति सहित एक अन्य युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह थाना वसंत विहार पुलिस ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम के साथ जनरल महादेव सिंह मार्ग स्थित ०6, नर्मदा एनक्लेव में छापेमारी की। जहां बाहर के कमरे से संदीप शर्मा एवं उसकी पत्नी रिया तथा अंदर के कमरे में एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए।     पूछताछ करने पर संदीप शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसने यह मकान पांच-छह महीने पहले किराए पर लिया था। उसकी पत्नी के दिल्ली, गाजियाबाद आदि स्थानों पर कुछ महिलाओं से संपर्क है जो देह व्यापार के धंधे में संलिप्त है। उनसे फोन ...
देहरादून: आम आदमी पार्टी के रोड शो ,में   जेब कतरों ने भी दिखाई हाथ की सफाई

देहरादून: आम आदमी पार्टी के रोड शो ,में जेब कतरों ने भी दिखाई हाथ की सफाई

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, देहरादून
  देहरादून: आम आदमी पार्टी के रोड शो ,में जेब कतरों ने भी दिखाई हाथ की सफाई   मंगलवार को देहरादून में आम आदमी पार्टी पूरे जोश में नजर आई क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देहरादून के दिल कहे जाने वाले घंटाघर से राजपुर रोड तक रोड शो निकाल रहे थे।। ऐसे में अरविंद केजरीवाल को देखकर पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश भी हाई नजर आ रहा था । लेकिन इसी रोड शो में जेब कतरों का भी जोश कम नही था क्योंकि रोड शो में एक दो नही बल्कि 17 लोगों के मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। कभी देहरादून के भीड़ भरे बाजारों मैं अपने टप्पे बाजी का हुनर आजमाने वाले जेब कतरे इन दिनों कोविड के चलते मायूस नजर आ रहे थे।। लेकिन आज आम आदमी पार्टी का रोड शो मानो उनके लिए बहार बनकर आ गया।।...
उत्तराखंड: 60 लाख की ठगी के आरोप में एसटीएफ ने नाइजीरियन युवक को दिल्ली से किया गिरफ्तार

उत्तराखंड: 60 लाख की ठगी के आरोप में एसटीएफ ने नाइजीरियन युवक को दिल्ली से किया गिरफ्तार

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, देहरादून
उत्तराखंड: 60 लाख की ठगी के आरोप में एसटीएफ ने नाइजीरियन युवक को दिल्ली से किया गिरफ्तार साइबर ठगी को लेकर स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड व साइबर पुलिस स्टेशन ने बड़ी कार्यवाई की। क्रिप्टो करेंसी में दो करोड़ रुपये कमाने का लालच देकर 60 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के आरोप में एसटीएफ ने एक नाइजीरियन मूल के युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।    एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि आरोपी नाइजीरियन युवक अवैध रूप से दिल्ली में रहता था। वह देवप्रयाग में भी एक व्यक्ति से साइबर ठगी कर चुका है। आरोपी के पास से आठ मोबाइल फोन, दो लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए गए हैं। बता दें कि स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा कुछ दिन पहले भी एक नाइजीरियन अभियुक्त को अन्य प्रकरण में महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया था।...
 देहरादून: जमीन बेचने के नाम पर कर्नल से हड़पे 1.25 करोड़ रुपये

 देहरादून: जमीन बेचने के नाम पर कर्नल से हड़पे 1.25 करोड़ रुपये

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, देहरादून
   देहरादून: जमीन बेचने के नाम पर कर्नल से हड़पे 1.25 करोड़ रुपये     देहरादून में फ्लैट दिलाने के नाम पर महिला समेत तीन व्यक्तियों ने कर्नल से सवा करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर दी। रायपुर थाना पुलिस ने फिलहाल तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शूरू कर दी है। दून के गांधी रोड निवासी कर्नल दिनेश कुमार ने बताया कि वह भारतीय सेना में तैनात हैं और उनकी वर्तमान तैनाती क्लेमेनटाउन कैंट में है। उन्हें देहरादून में एक फ्लैट की जरूरत थी। उनकी मुलाकात अभय मित्तल के माध्यम से रजनीश सिंह, दर्शन सोलंकी और रजनी राठी से हुई। तीनों ने आइटी पार्क के पास उन्हें एक प्लाट दिखाया। आरोपितों ने कहा कि यहां वह उन्हें फ्लैट बनाकर देंगे। आरोपितों ने कर्नल दिनेश कुमार से अग्रिम धनराशि की मांग की। तीनों ने प्लाट की कीमत एक करोड़, 25 लाख रुप...
हल्द्वानी में वीडियो बनाकर चार साल से कर रहा था दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया केस

हल्द्वानी में वीडियो बनाकर चार साल से कर रहा था दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया केस

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, नैनीताल
हल्द्वानी में वीडियो बनाकर चार साल से कर रहा था दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया केस   हल्द्वानी बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पड़ोसी युवक पर चार साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस दौरान युवक ने युवती से निकाह करने की बात का भरोसा दिलाया और होटल सहित कई जगहों पर लेकर जाकर दुष्कर्म किया। युवती भी भरोसे में रही। इसके बाद जब उसके रिश्ते आने लगे तो आरोपित ने मना करवा दिया। इस पर युवती ने सभी रिश्ते मना कर दी। इसके बाद जब युवती ने आरोपित से निकाह करने की बात की तो वह टालमटोल करने लगा। इस पर इसका माथा ठनका और विश्वासघात का शक हुआ। इसके बाद वह निकाह के लिए आरोपित पर दबाव बनाया तो वह मुकर गया। इस पर युवती ने पुलिस के पास जाने का फैसला किया। अब युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बनभूलपुरा क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने 15 अगस्त को पुलिस को तहर...
स्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल में पर्यटकों  के बीच  खूनी संघर्ष  चली गोली

स्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल में पर्यटकों के बीच खूनी संघर्ष चली गोली

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, नैनीताल
स्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल में पर्यटकों के बीच  खूनी संघर्ष चली गोली   कल स्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल में पर्यटकों बीच खूनी संघर्ष हुआ है। एक पर्यटक ने दूसरे पर्यटक पर फायर झोंक दिया। ऊपर वाले किरपा ये रही कि गोली पर्यटक को छूते हुए निकल गई।     बता दे कि प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद फैसल पुत्र मोहम्मद इफरत नैनीताल घूमने आए थे। इस बीच मालरोड में घूमते समय किसी अन्य पर्यटक से फैसल की नोकझोंक हो गई। जिसके बाद फैसल पैदल सूखाताल क्षेत्र में घूम रहा था। इसी बीच यूपी21क्यू 2463 सीडी डीलक्स बाइक सवार ने फैसल पर एकाएक फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली फैसल के कमर और कोहनी को छूते हुए निकल गई। जिसके बाद पुलिस घायल को बीडी पांडे जिला अस्पताल ले गई। जहां उसका उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंचे एसपी क्राइम देवेंद्र पिंचा ने बताया कि घायल के बयानों के आधार पर बाइक स...
कोरोना कुंभ फर्जीवाड़ा: मोबाइल नंबरों का सत्यापन पूरा, 120 पन्नों जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी

कोरोना कुंभ फर्जीवाड़ा: मोबाइल नंबरों का सत्यापन पूरा, 120 पन्नों जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, हरिद्वार
कोरोना कुंभ फर्जीवाड़ा: मोबाइल नंबरों का सत्यापन पूरा, 120 पन्नों जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी     आखिरकार मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार ने कुंभ में हुई कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय को सौंप दी है। 15 दिन में होने वाली जांच करीब सवा दो महीने में पूरी हुई है। 120 पन्नों की जांच रिपोर्ट में ढाई हजार दस्तावेज भी लगाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार कोरोना टेस्टिंग में कई गंभीर अनियमितता मिली हैं। हालांकि, जिला प्रशासन ने जांच रिपोर्ट के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।कोरोना संक्रमण की दूूसरी लहर के साए में धर्मनगरी में कुंभ आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं के कोरोना टेस्ट किए गए, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्घालुओं से संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।   इस व्यवस्था में अकेले कुंभ मेला प्रशासन की ओर से ही अलग से ही लैबों से...
उत्तराखंड:पदक दिलाने के नाम पर एसडीआरएफ के बाबू ने अपने ही साथी कर्मचारी से  की खर्चा पानी की मांग बाबू  निलंबित जाने  पूरी ख़बर

उत्तराखंड:पदक दिलाने के नाम पर एसडीआरएफ के बाबू ने अपने ही साथी कर्मचारी से की खर्चा पानी की मांग बाबू निलंबित जाने पूरी ख़बर

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार
उत्तराखंड:पदक दिलाने के नाम पर एसडीआरएफ के बाबू ने अपने ही साथी कर्मचारी से की खर्चा पानी की मांग बाबू निलंबित जाने पूरी ख़बर        बता दे की पदक दिलाने के नाम पर एसडीआरएफ के बाबू ने अपने ही साथी कर्मचारी से खर्चा पानी करने की पेशकश कर दी ऑडियो वायरल होने पर कमांडेंट एसडीआरएफ ने बाबू को निलंबित कर दिया वही उसके खिलाफ जांच बैठा दी जानकारी के अनुसार पुलिस पदक के लिए मुख्यालय द्वारा कर्मचारियों से आवेदन मांगे गए थे पुलिस मुख्यालय में तैनात एसडीआरएफ के एएसआई प्रमोद कुमार ने अपने परिचित पुरुष कर्मचारी को फोन कर पदक दिलाने के नाम पर खर्चा पानी करने को कहा किसी तरह ऑडियो वायरल हो गया और उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया पुलिस मुख्यालय की ओर से जब इसकी जांच करवाई गई तो ऑडियो तीन-चार दिन पुरानी निकली एसडीआरएफ के कमांडेंट नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिसकर्मी क...
उत्तराखंड: युवक ने अपने जेब खर्च के लिए अपने ही घर में कर डाली चोरी

उत्तराखंड: युवक ने अपने जेब खर्च के लिए अपने ही घर में कर डाली चोरी

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, नैनीताल
उत्तराखंड: यहा युवक ने अपने जेब खर्च के लिए अपने ही घर में कर डाली चोरी       लालकुआं: समाजसेवी आनंद गोपाल बिष्ट के घर से पानी की मोटर चोरी हो गई थी। चार अगस्त को आनंद गोपाल बिष्ट ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले का खुलासा करने की मांग की। पुलिस की जांच में वादी के पुत्र के ही संलिप्त होने की बात सामने आयी। पुलिस ने वादी आनंद गोपाल बिष्ट के पुत्र समेत व मोटर को खरीदने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। लालकुआं : विगत सप्ताह संजय नगर में ग्रामीण के घर से चोरी हुए पानी की मोटर की चोरी के मामले में पुलिस ने वादी के पुत्र समेत दो लोगों को हिरासत में लेने के बाद जेल भेज दिया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बीती दो अगस्त को संजय नगर द्वितीय निवासी समाजसेवी आनंद गोपाल बिष्ट के घर से पानी की मोटर चोरी हो गई थी। चार अगस्त को आनंद गोपाल...
उत्तराखंड: 12 अगस्त को आनी थी बारात जाने युवक ने कैसे तूड़वा दी शादी

उत्तराखंड: 12 अगस्त को आनी थी बारात जाने युवक ने कैसे तूड़वा दी शादी

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, नैनीताल
उत्तराखंड: 12 अगस्त को आनी थी बारात जाने युवक ने कैसे तूड़वा दी शादी   लालकुआं  कोतवाली क्षेत्र बिन्दुखत्ता निवासी युवती की आपत्‍ति‍जनक फोटो खींचकर युवक लंबे समय से ब्‍लैकमेल कर रहा है। अब उसने हाल में युवती की जिस जगह शादी तय हुई थी, उनके स्‍वजनों को फोटो और मैसेज भेजकर शादी तोड़ने के लिए विवश कर दिया। मामले में पीडि़त पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपित युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।     बिन्दुखत्ता के एक गांव निवासी ग्रामीण ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि उसके पड़ोस में रहने वाले विशाल पुत्र छोटे लाल शर्मा ने उसकी बेटी के साथ जोर जबरदस्ती आपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे। उन फ़ोटो के आधार पर विशाल लंबे समय से युवती को ब्लैकमेल करता रहा। यही नहीं वह युवती से फ़ोटो वायरल कर जिंद...