Sunday, March 22News That Matters

Featured

Featured posts

उत्तराखंड:यहाँ SP श्वेता चौबे की इस पहल की हो रही चारो तरफ तारीफ, युवाओं के लिए कर रही ये काम

उत्तराखंड:यहाँ SP श्वेता चौबे की इस पहल की हो रही चारो तरफ तारीफ, युवाओं के लिए कर रही ये काम

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, चमोली
#पुलिस_अधीक्षक_चमोली की मुहिम “हर हाल में लक्ष्य है पाना” के तहत #जोशीमठ में #पुलिस_भर्ती की #तैयारी कर रहे #युवाओं के लिए #चमोली_पुलिस की ओर से शुरु किया गया #निःशुल्क_शारीरिक_प्रशिक्षण। _श्वेता_चौबे_पुलिस_अधीक्षक_चमोली_महोदया की मुहिम “हर हाल में लक्ष्य है पाना” के तहत #जोशीमठ क्षेत्र के युवाओं के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्धारा उत्तराखंड पुलिस विभाग के अन्तर्गत उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी संवर्ग के जनपदीय पुलिस, पीएसी/आरबी तथा फायरमैन के पुरुष/महिला की भर्ती में सफलता पाने हेतु पुलिस लाइन गोपेश्वर की तरह नि:शुल्क शारीरिक प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया। जिसके तहत पुलिस विभाग के प्रशिक्षित अधिकारी/कर्मचारियों द्धारा शारीरिक परीक्षा में ध्यान देने वाली सभी महत्वपूर्ण बातों को बताते हुए युवतियों को बॉल थ्रो, लंबी कूद, रस्सी कूद, दौड़, और अन्य सभी जानकारी दी गयी जा रही है ...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में जल संरक्षण पर नाटक का मंचन,विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ली जल सरंक्षण की शपथ

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में जल संरक्षण पर नाटक का मंचन,विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ली जल सरंक्षण की शपथ

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में जल संरक्षण पर नाटक का मंचन इंग्लिश ड्रेमेटिक क्लब के अंतर्गत विद्यार्थियों में दिया जल संरक्षण का संदेश विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ली जल सरंक्षण की शपथ देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में इंग्लिश ड्रेमेटिक क्लब की पहली प्रस्तुति के रूप में अंतर्राष्ट्रीय जल दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जल संरक्षण की थीम पर नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से छात्रों ने बताया कि जल हमारे जीवन का एक आधार स्तंभ है क्योंकि ‘जल है तो कल है’। आज हमारे पास जल का सीमित संग्रह बचा है। ऐसे में जल संरक्षण ही एकमात्र उपाय है जो हमें और आने वाली पीढ़ी को इस संकट से बचा सकता है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश दिया। हम सभी को...
उत्तराखंड: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा बजट सत्र, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया एलान

उत्तराखंड: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा बजट सत्र, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया एलान

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, चमोली, देहरादून
धामी सरकार का बजट सत्र राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा में होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका एलान किया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश सरकार जून माह के दूसरे पखवाड़े में गैरसैंण में सरकार सत्र आहूत कर सकती है। बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा का यह सत्र चुनाव के तत्काल बाद हुआ। इसमें सरकार लेखानुदान लेकर आई। अब सरकार पूरा बजट लेकर आएगी। बजट सत्र क्या गैरसैंण में आहूत होगा, इस प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर वहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार इसकी पूरी तैयारी करेगी। सूत्रों के मुताबिक, जून महीने में सरकार बजट सत्र आहूत कर सकती है। इस बात की संभावना है कि सत्र जून महीने के दूसरे पखवाड़े से हो। बजट सत्र आहूत करने का है संकल्प पूर्व हरीश रावत सरकार विधानसभा में यह संकल्...
उत्तराखंड: के आयुष बडोनी ने IPL में फिर कर दिया कमाल, टीम को जीताकर ही दम लिया

उत्तराखंड: के आयुष बडोनी ने IPL में फिर कर दिया कमाल, टीम को जीताकर ही दम लिया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड- आईपीएल हर साल किसी ने किसी नए क्रिकेटर के लिए स्टार बनने का मौका लेकर आता है। और ऐसा ही मौका इस बार उत्तराखंड के टिहरी के रहने वाले आयुष बडोनी को मिला है। जिन्होंने आईपीएल के अपने पहले और दूसरे मैच में खुद को साबित करके दिखाया है। चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के कड़े मुकाबले में एक बार फिर उत्तराखंड के आयुष बडोनी को चमकने का मौका दिया और मैच फिनिशिंग के लिए आए आयुष बडोनी ने वह कर दिखाया जो टीम चाहती थी। 9 गेंदों में 2 छक्के की बदौलत 19 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को एक बड़े स्कोर का पीछा करते हुए जीत दिलाई है। अपनी आईपीएल के पहले मैच में आयुष बडोनी में 54 रन की पारी खेलकर यह साबित कर दिया था उत्तराखंड के टिहरी से निकलकर दिल्ली की टीम से खेलने वाला यह नया क्रिकेटर पहाड़ और देश और दुनिया के लिए स्टार साबित होगा। और अब तक आयुष की पारी ने वह कर दिखाया है, जिसके लिए सिलेक...
आम जनता से मिले सीएम धामी, सुनी जनसमस्यायें,जनसमस्याओं का किया जायेगा त्वरित निराकरण

आम जनता से मिले सीएम धामी, सुनी जनसमस्यायें,जनसमस्याओं का किया जायेगा त्वरित निराकरण

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*आम जनता से मिले मुख्यमंत्री, सुनी जनसमस्यायें।* *जनसमस्याओं का किया जायेगा त्वरित निराकरण।* *राज्य के सभी क्षेत्रों का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता।* *प्रदेश के विकास के लिये किये गये वायदों का शीघ्र धरातल पर होगा क्रियान्वयन।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सभागार में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को शुभकामना देने के साथ ही अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार जन अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के प्रति संकल्पबद्ध है। जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए सरलीकरण, विस्तारीकरण, समाधान व संतुष्टी के मंत्र पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से जो भी वायदे किये हैं तथा राज्य के विकास के लिये जो भी संकल्प लि...
मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने  सचिवालय में उत्तराखण्ड में नए पार्किंग क्षेत्र विकसित करने के लिए  सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में उत्तराखण्ड में नए पार्किंग क्षेत्र विकसित करने के लिए सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड में नए पार्किंग क्षेत्र विकसित करने के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्यों में पार्किंग एक बहुत बड़ी समस्या है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में अगले एक साल के भीतर पार्किंग स्थल विकसित करें। उन्होंने कहा कि अपने अपने जनपदों में भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार सर्फेस पार्किंग, मल्टीलेवल पार्किंग और कैविटी पार्किंग के स्थल चिन्हित कर लें। साथ ही, उनकी प्राथमिकता भी सुनिश्चित कर ली जाए ताकि जिन जगहों पर पार्किंग की समस्या ज्यादा बड़ी है उन पर पहले फोकस किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि रेल विकास निगम लिमिटेड काफी अच्छी तरह से टनल निर्माण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। आरवीएनएल द्वारा नॉर्वे की टनल तकनीक से 5 दिन में एक क...
उत्तराखंड:कोरोना को लेकर स्वास्थ्य सचिव ने जारी की एडवाइजरी , जिलाधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को दिए ये निर्देश

उत्तराखंड:कोरोना को लेकर स्वास्थ्य सचिव ने जारी की एडवाइजरी , जिलाधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखण्ड में कोविड महामारी से बचाव एवं नियंत्रण हेतु निरन्तर किए जाने वाले उपायों को लेकर स्वास्थ्य सचिव डा० पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा एडवाइजरी जारी की गयी है। समस्त जिलाधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कोविड-19 से बचाव एवं नियंत्रण के उपायों को निरन्तर बनाए रखा जाए तथा सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को जारी रखते हुए सभी प्रकार की सतर्कता पर बरती जाए। स्वास्थ्य सचिव डा० पाण्डेय ने एडवाइजरी में कहा है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों क्रम में कोविड-19 के खतरे को और अधिक कम करने के लिए निम्न उपायों को जारी रखा जाए • सभी जनपद पांच स्तरीय रणनीतिः टेस्ट-ट्रेक- ट्रीट- वैक्सीनेशन तथा कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन नियमित रूप से करें। • कोविड वैक्सीनेशन के लिए पात्र लोगों को प्रोत्साहित करें, उनका टीकाकरण करवाएं और...
उत्तराखंड: में बढ़े बिजली के दाम, विद्युत नियामक आयोग की हामी के बाद 2.68 फीसदी इजाफा,कल से लागू होंगी नई दरें

उत्तराखंड: में बढ़े बिजली के दाम, विद्युत नियामक आयोग की हामी के बाद 2.68 फीसदी इजाफा,कल से लागू होंगी नई दरें

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड में बिजली दामों में बढ़ोत्तरी की गई है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी)की हामी के बाद बिजली दरों में 2.68 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बिजली की नई दरें 01 अप्रैल 2022 से लागू होंगी। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल ) ने बिजली दरों में चार प्रतिशत इजाफे की मांग की थी। ऊर्जा निगम की ओर से नियामक आयाेग को भेजे प्रस्ताव में बिजली दरों में बीपीएल, किसान और 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों को राहत देते हुए किसी भी तरह की वृद्धि का प्रस्ताव नहीं रखा थ। निगम की ओर से घरेलू दरों में 1.99%, कॉमर्शियल दरों में 4.05%, एलटी उद्योग में 2.5%, उद्योगों में 5.13% तक वृद्धि का प्रस्ताव भेजा गया है। कुल औसत 4.56% की बढ़ोतरी का प्रस्ताव के सापेक्ष विद्युत नियामक आयोग ने सिर्फ 2.68 प्रतिशत की वृद्धि पर हामी भरी र्है। बिजली की नई दरों में इजाफा करने से पहले देहरादून, रुद्रपुर सहित...
सुविधाजनक चारधाम यात्रा के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं,देश विदेश में जाए अतिथि देवो भवः का संदेश: सीएम पुष्कर सिंह धामी

सुविधाजनक चारधाम यात्रा के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं,देश विदेश में जाए अतिथि देवो भवः का संदेश: सीएम पुष्कर सिंह धामी

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*सुविधाजनक चारधाम यात्रा के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं : सीएम पुष्कर सिंह धामी* *देश विदेश में जाए अतिथि देवो भवः का संदेश।* *यात्रा प्रबंघन में टेक्नोलोजी का बेहतर उपयोग हो।* *मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दिये निर्देश।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चार धाम यात्रा के माध्यम से देश-विदेश में अतिथि देवो भव : का संदेश जाना चाहिए। इस बार बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है। चार धाम यात्रा की तैयारियां उसी के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री सचिवालय में चारधाम यात्रा 2022 की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने यात्रा को श्रद्धालुओं की लिए अधिक से अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को यात्रा मार्गों का स्थली...
उत्तराखंड: यहाँ खाई में गिरी कार,  तीन लोगों की मौत, चार घायल

उत्तराखंड: यहाँ खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, चार घायल

Uncategorized, Featured, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
खबर अल्मोड़ा से  जहाँ स्याल्दे तहसील के बसेड़ी में कार दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जानकरी अनुसार गुरुवार की सुबह गाजियाबाद से देघाट आ रही कार संख्या यूपी -14 डीयू -6348 भिकियासैंण से 15.किमी दूर बसेडी़ के मुसोली के पास अचानक खाई में गिर गई। इसमें सवार तीन यात्रियों एक महिला व दो पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हेमन्त कोहली 39, चन्नू 37, रश्मि पत्नी चंद्रप्रकाश 32 वर्ष हैं। जबकि चार लोग विद्या 32 पत्नी हेमन्त कोहली, आरव 8 पुत्र रिया 9 पुत्री हेमन्त कोहली व जाह्नवी 6 पुत्री चंद्रप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक और घायल गाजियाबाद के नए बस अड्डे के पास नन्द गांव कृष्ण कुंज के रहने वाले हैं। सभी लोग देघाट के सनड़भीडा में एक पीपलपानी समारोह में जा रहे थे। सभी घायलों को आपातकालीन 108 व...