Sunday, March 22News That Matters

Featured

Featured posts

उत्तराखंड सरकार गठन के लिए भाजपा आलाकमान ने तय किए पर्यवेक्षक, इन्हें दी गई जिम्मेदारी

उत्तराखंड सरकार गठन के लिए भाजपा आलाकमान ने तय किए पर्यवेक्षक, इन्हें दी गई जिम्मेदारी

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड राज्य में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो गई है ऐसे में अब सरकार के गठन की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। हालांकि एक बार फिर भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज होने जा रही है। लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान नहीं हो पाया है। तो वहीं, भाजपा आलाकमान ने उत्तराखंड राज्य में सरकार गठन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को उत्तराखंड का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड विधानमंडल दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता व विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को उत्तराखंड में पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है आगामी 19 मार्च ...
अराईयांवाला, हरियाणा में श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें

अराईयांवाला, हरियाणा में श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब
अराईयांवाला, हरियाणा में श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें । देहरादून में श्री झंडे जी मेले की तैयारियां जोरशोर से शुरु हो गई हैं। सोमवार को श्री दरबार साहिब में श्री झंडा साहिब की विशेष पूजा अर्चना व अरदास की गई। वहीं श्री दरबार साहिब, देहरादून के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में सोमवार को एक दल अराईयांवाला, हरियाणा के लिए रवाना हुआ, एवम् वहां पर हर्ष-उल्लास एवम् श्रद्धाभाव के साथ श्री झण्डे जी का आरोहण किया गया। सोमवार सुबह 9 बजे श्री दरबार साहिब से सौ सदस्यीय जत्था अराईंयावाला, हरियाणा के लिए रवाना हुआ। जत्था दोपहर 12 बजे अराईयांवाला पहुंचा। पूरे श्रद्धाभाव से पुराने श्री झंडे जी को उतारा गया। दूध, दही, घी, मक्खन, गंगा जल और पंचगब्यों के साथ श्री झण्डे जी को स्नान कराया गया। हज़ारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में 60 फीट ऊंचे श्री झण्...
उत्तराखंड की पांचवी नवगठित विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने बंशीधर भगत, राजभवन ने जारी की अधिसूचना

उत्तराखंड की पांचवी नवगठित विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने बंशीधर भगत, राजभवन ने जारी की अधिसूचना

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
 उत्तराखंड की पांचवी नवगठित विधानसभा को भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत के रूप में प्रोटेम स्पीकर मिलने जा रहा है| उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) द्वारा कालाढूंगी विधानसभा से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को नई सरकार में विधानसभा द्वारा अध्यक्ष का निर्वाचन ना होने तक प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है• अनुच्छेद 180(1) के तहत राज्यपाल द्वारा भाजपा के सातवीं बार के विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है जिसके लिए राज्यपाल द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है|कुछ दिनों में प्रोटेम स्पीकर को राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाई जाएगी|आपको बता दें कि अनुच्छेद 188 के तहत प्रोटेम स्पीकर द्वारा विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाती है| बंशीधर भगत उत्तराखंड राज्य के छठवें प्रोटेम स्पीकर होंगे, इससे पूर्व 2017 में स्वर्गीय हरबंस कपूर द्वारा पा...
उत्तराखंड:यहाँ एंबुलेंस और कार की हुई भिड़ंत, मरीज की मौके पर ही मौत, चालक सहित तीन घायल

उत्तराखंड:यहाँ एंबुलेंस और कार की हुई भिड़ंत, मरीज की मौके पर ही मौत, चालक सहित तीन घायल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
ख़बर हरिद्वार  से जहाँ मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस की एक कार से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मरीज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एंबुलेंस व कार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं गॉर्ड जगजीत सिंह के शव का पंचमाना भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। कार्यवाहक कोतवाल नितिश शर्मा ने बताया कि घायलों की हालत ठीक है। सोमवार को एक कंपनी में तैनात गॉर्ड जगजीत सिंह निवासी चिडियापुर लक्सर की ड्यूटी पर तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरानप रानीपुर झाल के पास पहुंची एंबुलेंस की दूसरी तरफ से आ रही एक कार से भिड़ंत हो गई। एंबुलेंस सड़क पर जा पलटी। इस हादसे में मरीज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एंबुलेंस चालक व गॉर्ड का साथी घाय...
उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ मनाया उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई

उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ मनाया उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के साथ उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मनाया। श्री धामी ने प्रकृति का आभार प्रकट करने वाले फूलदेई पर्व की प्रदेशवादियों को शुभकामनाएं दी एवं प्रदेश की सुख- समृद्धि की कामना की। फूलदेई लोकपर्व पर धामी ने ईश्वर से कामना की कि वसंत ऋतु का यह पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लाए। धामी ने इस अवसर पर आए बच्चों को उपहार भेंट किये। श्री शशिभूषण मैठाणी एवं पर्वतीय संस्कृति संरक्षण समिति के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि फूलदेई उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं परम्पराओं से जुड़ा प्रमुख पर्व है। उन्होंने कहा कि किसी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लागातार प्रयास करने ह...
उत्तराखंड:चारधाम यात्रा रूट पर नहीं होंगी बसों कमी, रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें,जाने पूरी खबर

उत्तराखंड:चारधाम यात्रा रूट पर नहीं होंगी बसों कमी, रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें,जाने पूरी खबर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में रोडवेज ने चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रा में भीड़ बढ़ने पर 50 बसें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही यात्रा शुरू होते ही ऋषिकेश से चारधाम के लिए दैनिक बस सेवाएं भी चलेंगी। यात्रा पर रोडवेज बसें चलने से यात्रियों को फायदा होगा। इस बार यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट तीन मई को खुलेंगे। जबकि केदारनाथ के छह और बदरीनाथ के कपाट आठ मई को खुलेंगे। कोरोना संकट के चलते पिछले दो साल यात्रा फीकी रही। कोरोना के भय से बहुत कम यात्री यात्रा पर आए। लेकिन इस बार हालात बेहतर लग रहे हैं। यात्रा को लेकर यात्रियों में खूब उत्साह दिख रहा है। यात्रा मार्ग से लगे होटल पैक होने लगे हैं। बस और टैक्सी वालों को भी एडवांस बुकिंग मिलने लगी है। ऐसे में उत्तराखंड रोडवेज ने भी यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रोडवेज पीक सीजन में यात्रा पर 50 बसें चलाने की तैयारी में है। इसके साथ ही यात्...
उत्तराखंड को 20 मार्च तक मिला सकता है नया मुख्यमंत्री, जानें सीएम की रेस में कौन-कौन है शामिल

उत्तराखंड को 20 मार्च तक मिला सकता है नया मुख्यमंत्री, जानें सीएम की रेस में कौन-कौन है शामिल

उत्तराखंड, Featured, Uncategorized
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम पर 20 मार्च तक मुहर लग सकती है। भाजपा प्रदेश संगठन की तरफ से नव निर्वाचित विधायकों को होली के बाद देहरादून में उपलब्ध रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उत्तराखंड में 10 मार्च को बहुमत मिलने के बावजूद भाजपा हाईकमान ने नेता सदन के चयन की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। समझा जा रहा है कि 17 मार्च तक होलाष्टक होना इसका मुख्य कारण है। इसे साथ ही हाईकमान नया मुख्यमंत्री चुनने में पिछली बार की तरह तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलने जैसी स्थितियों को इस बार नहीं आने देना चाहता। इसलिए नए नेता के चुनाव में पार्टी हर एंगल पर काम कर रही है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा उत्तराखंड चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दिल्ली में हाईकमान को अपनी रिपोर्ट दे दी है। नेता सदन के चयन में देरी से मुख्यमंत्री दौड़ में शामिल चेहरों की धड़कनें बढ़ी ...
उत्तराखंड:यहाँ मजदूरी कर लौट रहे युवक को गुलदार ने बनाया शिकार, परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड:यहाँ मजदूरी कर लौट रहे युवक को गुलदार ने बनाया शिकार, परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्‍तरकाशी डुंडा ब्लॉक के पैंथर गांव निवासी एक युवक को गुलदार ने शिकार बना लिया। युवक की मौत हो गई है। युवक की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। वहीं गुलदार के हमले से गांव वाले दहशत में हैं और वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। ब्रमखाल रास्ते में मगन का शव पड़ा मिला जानकारी के मुताबिक जनपद उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक का पैंथर गांव निवासी मगन लाल (35) शनिवार शाम गुलदार का शिकार हो गया। पैंथर गांव के स्थानीय निवासी आलेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मगन लाल ब्रमखाल में मजदूरी करता था जो रोज शाम को अपने घर पैंथर के पास बदली गांव आता था। मृतक के गले में गुलदार के दांतों के निशान शनिवार की शाम मगन लाल को घर लौटने में देर हो गई और स्‍वजनों ने सोचा कि काम में देर हो गई होगी तो शायद ब्रह्मखाल में रुक गया होगा। जब रविवार सुबह गांव के लोग ब्रमखाल गए तो रास्ते में मगन क...
देहरादून: सुविधा डिपार्टमेंटल स्टोर में देखते ही देखते  स्टोर में लगी भीषण आग

देहरादून: सुविधा डिपार्टमेंटल स्टोर में देखते ही देखते स्टोर में लगी भीषण आग

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
राजधानी देहरादून के सुविधा डिपार्टमेंटल स्टोर में देखते ही देखते डिपार्टमेंटल स्टोर में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया है। देहरादून पटेलनगर के सुविधा डिपार्टमेंटल स्टोर में भीषण आग लग गई है। हालांकि भीषण आग की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को स्नीय पुलिस को दे दी गई है। आग पर काबू पाने का फायर ब्रिगेड प्रयास कर रही है। अभी तक आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है। साथ ही सुविधा डिपार्टमेंटल में लगी भीषण आग में नुकसान का आकलन नहीं किया गया है...
रिवर क्रांसिंग ट्रेनिंग के दौरान आइटीबीपी का कमांडो ट्रेनर यमुना नदी में डूबा, मौत

रिवर क्रांसिंग ट्रेनिंग के दौरान आइटीबीपी का कमांडो ट्रेनर यमुना नदी में डूबा, मौत

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांवटा साहिब में आइटीबीपी के एक कमांडो ट्रेनर की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। वह प्रशिक्षण के लिए नदी में उतरे थे। मृतक मूल रूप से उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर रहने वाला था। पंचकुला हरियाणा से आइटीबीपी का दल रिवर क्रांसिंग ट्रेनिंग के लिए हिमाचल प्रदेश आया है। शनिवार को दल के सदस्य पांवटा साहिब में यमुना नदी में प्रशिक्षण ले रहे थे। इस दौरान एक कमांडो ट्रेनर नदी में डूब गया। गोताखोरों ने खोजबीन कर उन्हें बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बागा गांव ऊधमसिंहनगर निवासी राकेश प्रजापति के रूप में हुई। पांवटा डीएसपी वीर बहादुर ने घटना की पुष्टि की है।...