Sunday, March 22News That Matters

Featured

Featured posts

उत्तराखंड:यहाँ सुबह-सुबह हुआ बड़ा हादसा,खाई में गिरी गाड़ी ,5 घायल

उत्तराखंड:यहाँ सुबह-सुबह हुआ बड़ा हादसा,खाई में गिरी गाड़ी ,5 घायल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड के पौड़ी ज़िले से सुबह सुबह के बुरी खबर सामने आ रही है। जी हाँ आज यानी 06 मार्च को तड़के लगभग 4 बजे थाना कोटद्वार द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि पांचवा मील दुगड्डा के के समीप एक गाड़ी खाई में गिर गई है। इस सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट कोटद्वार से मुख्य आरक्षी प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।   एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन ट्रक UK15CA -0426 था। जो की हरिद्वार से दुगड्डा की और जा रहा था। जिसमे ड्राइवर सहित पांच लोग सवार थे। पांचवा मील दुगड्डा के समीप आकर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। एसडीआरएफ टीम द्वारा बिना वक़्त गवाये अंधकार व गहरी खाई जैसी तमाम चुनैतियों को पार कर त्वरित रेस्क्यू करते हुए ट्रक में सवार सभी लोगों को घायल अवस्था में रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निका...
उत्तर भारत के लोकप्रिय श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 200 यूनिट से अधिक रक्तदान

उत्तर भारत के लोकप्रिय श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 200 यूनिट से अधिक रक्तदान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
एस0जी0आर0आर0 विश्वविद्यालय के रक्तदान शिविर में 200 यूनिट से अधिक रक्तदान उत्तर भारत के लोकप्रिय श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विश्वविद्यालय के स्कूल आँफ मैनेजमेन्ट एण्ड कामर्स स्टडीज् के हाॅस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक के समन्वयक अमित चन्द्रा एवम् रेड क्रास सोसाईटी के सयुक्ंत प्रयासों द्वारा आयोजित किया गया। इस मौके पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मान्नीय कुलाधिपति, कुलपति, कुलसचिव और विश्वविद्यालय समन्वयक ने इस मानवीय कार्य के लिए स्कूल आफ मैनेजमेन्ट एण्ड कामर्स स्टडीज को बधाई दी। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल आफ मैनेजमेन्ट एण्ड कामर्स स्टडीज के डीन डा0 विपुल जैन, विभागाध्यक्ष, हाॅस्पिटल एडमिनिस्टेशन डा0 ममता बंसल, श्री मनदीप नांरग और डा0 प्रशान्त माथुर ने किया। इस अवसर पर विश्वव...
हरिद्वार: इस दवा बनाने वाली कंपनी में फट गया कंप्रेसर,मची अफरा तफरी

हरिद्वार: इस दवा बनाने वाली कंपनी में फट गया कंप्रेसर,मची अफरा तफरी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर, हरिद्वार
  हरिद्वार: औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में एक दवा बनाने वाली कंपनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब फैक्ट्री का एक कंप्रेसर तेज धमाके के साथ फट गया। यह धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि उस समय फैक्ट्री में टी-ब्रेक का टाइम था, जिस कारण अधिकतर कर्मचारी बाहर चाय पीने गए हुए थे। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर दमकल के वाहन और पुलिस मौजूद थी। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में दवा बनाने की कई बड़ी कंपनियां हैं। मेट्रो अस्पताल के पास सायनोकेम नामक एक बड़ी दवा निर्माता कंपनी है, जहां कंपनी में शाम 4 बजे कंप्रेसर तेज धमाके के साथ फट गया। बताया जा रहा है कि ब्रेक के समय कर्मचारी एयर कंप्रेसर को बंद करना भूल गए, जिसके चलते उसमें अत्यधिक दबाव बन गया और कुछ ही देर में वह धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि इस कंप्रेस...
उत्तराखंड में टूट रहा कोरोना का दम, आज मिले 48 नए पॉजिटिव

उत्तराखंड में टूट रहा कोरोना का दम, आज मिले 48 नए पॉजिटिव

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में आज  शनिवार को कोरोना के 48 नए मरीज मिले और 40 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद राज्य में तीसरी लहर में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 91591 हो गई है। जबकि 537 एक्टिव मरीज रह गए हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में चार, चम्पावत में तीन, देहरादून में 17, हरिद्वार में 10 केस सामने आए। जबकि, नैनीताल में दो, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में एक, रुद्रप्रयाग में चार, टिहरी में तीन और उत्तरकाशी में तीन मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य की विभिन्न लैब से 6704 मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आई जबकि 7229 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 0.71 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। शनिवार को राज्य में 11 हजार से अधिक लोगों को कोरोना रोधी टीके की डोज लगाई गई।...
उत्तराखंड:इस मार्ग में डंपर और पिकअप यातायात पूर्ण प्रतिबंध, ये है कारण

उत्तराखंड:इस मार्ग में डंपर और पिकअप यातायात पूर्ण प्रतिबंध, ये है कारण

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
  हल्द्वानी- जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने आदेश जारी कर अवगत कराया है कि भीमताल ब्लाक के अमृतपुर-जमरानी मोटर मार्ग पर प्रिमिक्स कारपेट (कोल्ड मिक्स्ड) कार्य को सुचारू रूप से सम्पादित कराये जाने हेतु उक्त मार्ग 6 मार्च से 15 मार्च 2022 तक खनन कार्य में प्रयुक्त वाहनों (डम्परों, पिकअप) के लिए यातायात पूर्ण रूप से प्र्रतिबंधित किया गया है।   उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान मे खनिज न्यास फाउन्डेशन  मद के अन्तर्गत भीमताल ब्लाक के अमृतपुर-जमरानी मोटर मे अनुरक्षण का कार्य किया जाना है तथा अनुरक्षण कार्यो के तहत विभिन्न स्थानों पर डब्लूबीएम बे्रस्टवाल एवं रिटर्निंग बनाने का कार्य जमरानी बांध निर्माण खण्ड-2 दमुवांढुगा द्वारा पूर्ण कर लिया गया है साथ ही उक्त मार्ग पर प्रिमिक्स कारपेट (कोल्ड मिक्स्ड) कराये जाने का कार्य अवशेष है जिसे इसी वित्तीय ...
उत्तराखंड:गंगनहर में डूबे नागालैंड के युवक का एसडीआरएफ और पुलिस ने शव किया बरामद

उत्तराखंड:गंगनहर में डूबे नागालैंड के युवक का एसडीआरएफ और पुलिस ने शव किया बरामद

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
  दिनांक 27 फरवरी 2022 को एसडीआरएफ टीम को कोतवाली रुड़की द्वारा सूचना मिली थी कि एक युवक रुड़की क्षेत्र के गंगनहर में डूब गया है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची, घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त युवक अपने दोस्तो के साथ दीन दयाल उपाध्याय पुल के पास गंगनहर में नहाने के लिए गया था, गंगनहर में नहाते समय उक्त युवक पानी के तेज बहाव के चपेट में आने से संभल नही पाया व बह गया।   एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम द्वारा मय रेस्क्यू उपकरणों विगत 07 दिनों से घटनास्थल पर उक्त युवक की गहन सर्चिंग की जा रही थी। आज दिनांक 05 मार्च 2022 को एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः सर्चिंग के दौरान उक्त युवक अनोखा उम्र 17 वर्ष निवासी नागालैंड के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।...
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि राजभवन में शीघ्र महिला सशक्तीकरण पर एक सेमिनार आयोजित किया जाएगा

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि राजभवन में शीघ्र महिला सशक्तीकरण पर एक सेमिनार आयोजित किया जाएगा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि राजभवन में शीघ्र महिला सशक्तीकरण पर एक सेमिनार आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तराखंड में महिला सशक्तीकरण हेतु प्रभावी कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा | राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि ) की पहल पर राजभवन उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के जीवन एवं संघर्ष पर हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा में दो शोधपरक पुस्तकों के लेखन को प्रोत्साहित किया जा रहा है | इसी वर्ष यह पुस्तकें राजभवन से प्रकाशित की जाएंगी | राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) की पहल पर ही राजभवन की त्रैमासिक पत्रिका नंदा का विमोचन आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया जाएगा | यह पत्रिका उत्तराखंड की महिलाओं के संघर्ष को समर्पित की गई है | शनिवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि ) ने राजभवन में उत्तराखंड में...
उत्तराखंड:यहाँ दुल्‍हन लेने आए थे बराती,रास्ते में मिल गई मौत, दो बारातियों को रौद गई कार

उत्तराखंड:यहाँ दुल्‍हन लेने आए थे बराती,रास्ते में मिल गई मौत, दो बारातियों को रौद गई कार

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, हरिद्वार
हरिद्वार- मथुरा से हरिद्वार आई बारात में 2 बार आती दर्दनाक दुर्घटना का शिकार हो गए। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई बताया जा रहा है कि देहरादून क्षेत्र से आ रही कार ने दोनों बारातियों को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी की दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया है लेकिन कार चालक फरार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मथुरा से एक बारात कनखल आई थी और देहरादून हाईवे पर बने श्यामसुंदर भवन पर ठहरी थी। रात के समय दो बाराती राजा बाबू वर्मा और महेश वर्मा निवासी मथुरा सड़क के किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे कि इस बीच देहरादून की ओर से आ रही एक कार ने दोनों को रौद दिया हादसा इतना भयानक था कि दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। रात के लगभग 12:00 बजे घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी कार चालक की तलाश की ज...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन से लौटे हुए उत्तराखण्ड के बच्चों से भेंट कर उनके सम्बन्ध में जानकारी ली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन से लौटे हुए उत्तराखण्ड के बच्चों से भेंट कर उनके सम्बन्ध में जानकारी ली

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
आज उत्तराखण्ड सदन में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन से लौटे हुए उत्तराखण्ड के बच्चों से भेंट कर, उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से यूक्रेन में और फंसे उत्तराखण्ड विद्यार्थियों के सम्बन्ध में जानकारी ली। ज्ञातव्य है कि दिल्ली एवं मुम्बई में राज्य की ओर से यूक्रेन से आने वाले उत्तराखण्ड वासियों के लिए समन्वय केन्द्र बनाया गया है। सभी आगन्तुकों के लिए ठहरने एवं खाने की व्यवस्था की गई है, दिल्ली से अपने गन्तव्य तक लाने की व्यवस्था राज्य की ओर से की गई है। इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त पर स्थानिक आयुक्त डॉ0 बी0वी0आर0सी0 पुरूषोत्तम, अपर स्थानिक आयुक्त श्री अजय मिश्रा, उत्तराखण्ड सदन के मुख्य व्यवस्थाधिकारी श्री रंजन मिश्रा उपस्थित थे।...
उत्तराखंड:यहाँ दुकानों में लगी आग , भतीजे ने लड़ाई के बाद चाचा को दी थी दुकानों में आग लगाने की धमकी,जांच जारी

उत्तराखंड:यहाँ दुकानों में लगी आग , भतीजे ने लड़ाई के बाद चाचा को दी थी दुकानों में आग लगाने की धमकी,जांच जारी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
हरिद्वार ऋषिकेश हाईवे पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर देर रात तीन दुकानों में आग लग गई। दुकानदारों की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। लेकिन तब तक दुकानों में रखा लाखों का सामान पूरी तरह से खाक हो गया। जानकारी के अनुसार कोयल ग्रांट तिराहे के पास कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर एक फल की दुकान में रात करीब 1.15 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते दुकानों से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी। कुछ ही देर में आग ने तीन दुकान को भी चपेट में ले लिया। अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची सूचना पर दुकान मालिक भी मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच किसी ने अग्निशमन विभाग को भी सूचित कर दिया। कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। बड़ी मुश्किल से करीब एक घंटे में अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान ...