Sunday, March 22News That Matters

Featured

Featured posts

उत्तराखंड में अगले दो दिन बदला सकता है मौसम का मिजाज

उत्तराखंड में अगले दो दिन बदला सकता है मौसम का मिजाज

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में दो दिन मौसम बदला रहने की संभावना जताई है। ऐसे में तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर इलाकों में चटख धूप खिल रही है। जिससे पारा भी चढ़ने लगा है। मैदानी इलाकों में दोपहर में धूप चुभने लगी है। हालांकि, पहाड़ों में हल्के बादलों के बीच हवाएं चलने से सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड में शनिवार रात तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। जिसके चलते रविवार और सोमवार को कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, 3500 मीटर स...
उत्तराखंड:यहाँ आईटीबीपी कैंप में तैनात हेड कांस्टेबल की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत,परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड:यहाँ आईटीबीपी कैंप में तैनात हेड कांस्टेबल की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत,परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
हल्द्वानी हल्दूचौड़ आईटीबीपी कैंप में तैनात हेड कांस्टेबल की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से नेपाल और हाल शिव मंदिर कॉलोनी चंदर नगर देहरादून निवासी दुर्गा बहादुर थापा (40) पुत्र बाल बहादुर सिंह थापा बीती एक फरवरी को ड्यूटी के दौरान अचानक गश खाकर गिर पड़े थे। साथियों ने जवान को एसटीएच में भर्ती कराया था। बीते गुरुवार की रात जवान की उपचार के दौरान मौत हो गई है। सूचना पर पहुंचे मेडिकल चौकी प्रभारी अनिल आर्या ने बताया कि शव लेने के लिए परिजन भी पहुंच गए थे। इसके अलावा बटालियन के जवान भी वहां मौजूद रहे। 34 बटालियन आईटीबीपी हल्दूचौड़ के इंस्पेक्टर दीपक कांडपाल ने बताया शव को देहरादून भेजा जा रहा है। वहां पर सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा...
देहरादून: गोलीकांड- अपमान का बदला मौत, आरोपी आदित्य तोमर गिरफ्तार

देहरादून: गोलीकांड- अपमान का बदला मौत, आरोपी आदित्य तोमर गिरफ्तार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
बीते रोज राजधानी देहरादून में कल शाम हुई छात्रा वंशिका बंसल की हत्या के मामले में आरोपी छात्र आदित्य तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को ग्राम प्रधान डांडा लखौंड द्वारा जरिये टेलीफोन थानाध्यक्ष रायपुर को सूचना दी गयी कि, सिद्धार्थ लॉ कालेज के पास एक युवक एक युवती को गोली मारकर फरार हो गया है। उक्त सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष रायपुर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तथा मौके पर पुलिस टीम द्वारा 108 एम्बुलेंस के माध्यम से गम्भीर अवस्था में घायल पडी युवती को उपचार हेतु हीलिंग टच हास्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सको द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया था पुलिस द्वारा घटना स्थल से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व तमंचा बरामद किया गया। घटना के सम्बन्ध में मृतका के पिता राकेश बंसल द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अभियुक्त आदित्य तोमर के विरूद्ध थाना रायपुर पर मु0अ0सं0: 109/22 धारा: 302 भादवि का...
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा क्यो कहा मामला सीधे-सीधे मेरे चुनावी हित जुड़ा हुआ है इसलिए मैं अपनी आवाज को ठीक से उठा भी नहीं पा रहा हूं पढे एक रिपोर्ट

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा क्यो कहा मामला सीधे-सीधे मेरे चुनावी हित जुड़ा हुआ है इसलिए मैं अपनी आवाज को ठीक से उठा भी नहीं पा रहा हूं पढे एक रिपोर्ट

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा क्यो कहा मामला सीधे-सीधे मेरे चुनावी हित जुड़ा हुआ है इसलिए मैं अपनी आवाज को ठीक से उठा भी नहीं पा रहा हूं पढे एक रिपोर्ट रुद्रपुर की पीएससी वाहिनियों के पोस्टल बैलट न पड़ना, तो उनके अधिकारों का हनन है ही है, मगर मेरे लिए भी एक चुनौतीपूर्ण सवाल खड़ा हो गया है? मगर मामला सीधे-सीधे मेरे चुनावी हित जुड़ा हुआ है तो इसलिए मैं अपनी आवाज को ठीक से उठा भी नहीं पा रहा हूं। मगर हकीकत यह है कि मैं, यह समझ नहीं पा रहा हूं कि केवल लालकुआं पोस्टल बैलट क्यों नहीं पहुंचे? क्योंकि यह प्रश्न मुझे कितनी क्षति होगी, इसका नहीं है। प्रश्न यह भी है कि इससे चुनावी प्रणाली की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो जाएंगे! एक सवाल, एक सेंटर में एक ही व्यक्ति के द्वारा डाले गये वोटों ने खड़ा किया है तो दूसरा सवाल लालकुआं क्षेत्र से संबंध रखने वाले पुलिसकर्मी मतदाताओं के बैलट का उन तक...
देहरादून:कल शाम हुई छात्रा वंशिका बंसल की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी छात्र आदित्य तोमर को किया गिरफ्तार

देहरादून:कल शाम हुई छात्रा वंशिका बंसल की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी छात्र आदित्य तोमर को किया गिरफ्तार

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
राजधानी देहरादून में कल शाम हुई छात्रा वंशिका बंसल की हत्या के मामले में आरोपी छात्र आदित्य तोमर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है रायपुर थाना पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए हत्यारोपी आदित्य तोमर को अरेस्ट किया है आपको बताते चलें आदित्य तोमर ने छात्रा वंशिका बंसल की कॉलेज के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी मामले में सिद्धार्थ कॉलेज के प्रबंधन व कार्यप्रणाली पर भी मृतका के पिता ने गंभीर आरोप लगाए थे आरोपी आदित्य तोमर मूल रूप से शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो कि देहरादून के ईश्वर विहार सुंदर वाला में रहता था रायपुर पुलिस इस घटना के बाद से ही बेहद तत्व बेहद सतर्क दिखी पुलिस टीम ने देर रात थी आरोपी को एक सूचना के बाद अरेस्ट कर लिया है आज दोपहर में डीआईजी देहरादून प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मामले का खुलासा करेंगे...
*उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी सहित 44 विधायकों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा, आरटीआई में हुआ खुलासा*

*उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी सहित 44 विधायकों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा, आरटीआई में हुआ खुलासा*

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
संपत्ति का ब्योरा देने के नियम को तोड़ते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित 44 विधायकों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। इसका खुलासा आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट नदीम उद्दीन को सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी लेने पर हुआ है सूचना के मुताबिक, उत्तराखंड के 71 विधायकों में से मुख्यमंत्री सहित 44 विधायकों ने अपना संपत्ति विवरण ही विधानसभा को नहीं दिया है। विधानसभा के लोक सूचना अधिकारी की ओर से यह सूचना उपलब्ध कराई गई है। नियमानुसार माननीयों को विधानसभा में अपनी संपत्ति का ब्योरा हर साल देना जरूरी होता है। विधानसभा के लोक सूचना अधिकारी/उपसचिव (लेखा) हेम चन्द्र पंत ने सूचना उपलब्ध कराई है। इसके मुताबिक, इस बार विधायक बनने के बाद संपत्ति विवरण न देने वाले विधायकों की सूची में 44 विधायकों के नाम शामिल हैं। इसमें सात मंत्रियों और नेता प्रतिपक्ष का नाम भी शामिल है। सूची में मु...
अगर आप इस बार चारधाम यात्रा के लिए बना रहे हैं प्लान तो ये खबर है आपके लिए जरूरी

अगर आप इस बार चारधाम यात्रा के लिए बना रहे हैं प्लान तो ये खबर है आपके लिए जरूरी

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड
अगर आप इस साल चारधाम यात्रा लिए प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। चारधाम यात्रा 2022 में इस बार धामों में रवाना होने से पहले व्यावसायिक और प्राइवेट वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड के साथ ही ट्रिप कार्ड लेना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए उत्तराखंड परिवहन विभाग की वेबसाइट पर 15 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीते दो साल वैश्विक महामारी कोरोना के चलते चारधाम यात्रा प्रभावित रही। इस बार संक्रमण में कमी के कारण चारधाम यात्रा की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। मई से चारधाम यात्रा शुरू होगी। यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड परिवहन विभाग ने भी व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाना आरंभ कर दिया है। चारधाम यात्रा में संचालित व्यवसायिक और निजी वाहनों के लिए इस बार ग्रीन कार्ड के साथ ट्रिप कार्ड अनिवार्य कर दिया है। ताकि चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों और तीर्थयात्रियों क...
उत्तराखंड: यहाँ ब्रैंडेड कपड़ो के शो रूम में लगी भयंकर आग, सबकुछ हुआ जलकर ख़ाक

उत्तराखंड: यहाँ ब्रैंडेड कपड़ो के शो रूम में लगी भयंकर आग, सबकुछ हुआ जलकर ख़ाक

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
काशीपुर- काशीपुर में  रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में अचानक आग लगने से दुकान के अंदर लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आपको बताते चलें कि काशीपुर के मोहल्ला गंज के रहने वाले मोहित पाल नामक युवक ने रिच लुक ब्रांडेड कपड़ों की फ्रेंचाइजी ले रखी थी जिसका कि शोरूम काशीपुर में रामनगर रोड स्थित चीमा चौराहे पर है। रोजाना की तरह  देर शाम शोरूम के मैनेजर पवन वर्मा शोरूम बंद कर घर चले गए थे कि तभी शोरूम से धुएं का गुबार उठता देख सामने स्थित एक होटल के कर्मचारियों ने उसे फोन पर सूचना दी जिसके बाद उसने आकर जैसे ही शोरूम का शटर उठाया, आग की लपटों ने भयंकर रूप धारण कर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक आग भयंकर रूप धारण कर चुकी थी। सूचना मिलते ही दम...
देहरादून: कैफे से बाहर खींच कर दोस्त ने छात्रा की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार, मचा हड़कंप

देहरादून: कैफे से बाहर खींच कर दोस्त ने छात्रा की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार, मचा हड़कंप

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादुन के सहस्रधारा रोड स्थित लॉ कॉलेज में छात्र ने छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले के बाद आरोपी कॉलेज से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस हत्या के कारणों को लेकर जांच कर रही है। मौके से आरोपी की बाइक और देशी तमंचा पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कॉलेज से दोनों डी फार्मा की प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल जोशी के मुताबिक गुरुकुल कांगड़ी, प्लाट तीन, द्वारिका विहार, कनखल जिला हरिद्वार निवासी वंशिका (19) दून में सहस्रधारा रोड स्थित सिद्धार्था लॉ कॉलेज से डिप्लोमा कर रही थी। उसके साथ आदित्य तोमर पुत्र अनिल तोमर मूल निवासी शामली हाल निवासी ईश्वर विहार रायपुर भी पढ़ाई कर रहा है। दोनों में अच्छी दोस्ती थी। आदित्य ने वंशिका को गुरुवार शाम कॉलेज के पास कैफे में मिलने बुलाया। वहां करीब दस मिनट तक दोनों अंदर बैठकर बातें करते रहे। इसके बाद कैफे से...
उक्रेन से लौटे उत्तराखण्ड के छात्रों का दिल्ली में स्वागत करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

उक्रेन से लौटे उत्तराखण्ड के छात्रों का दिल्ली में स्वागत करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उक्रेन से लौटे उत्तराखण्ड के छात्रों का दिल्ली में स्वागत करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।* दिल्ली पहुंचे उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, ने आज उक्रेन की युद्ध भूमि से सकुशल मातृभूमि भारत लाए गए उत्तराखण्ड के 10 छात्रों का उत्तराखण्ड सदन दिल्ली में स्वागत किया। आज भारत लाए गए छात्रों के दल में उत्तराखण्ड की वत्सला नौटियाल सहित कुल 10 छात्र सम्मिलित रहे। रूडकी रूड़की के शुभम चौहान, तौहीद अहमद, आफताब, मंथन, देहरादून की वत्सला नौटियाल, सागर सैनी, कोटद्वार के आयुष, उधम सिंह नगर के पारस अग्रवाल, इदरिश, तथा टिहरी के मनीष को उत्तराखण्ड सरकार की ओर से उत्तराखण्ड सदन में ठहराया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पूरे राज्य की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय छात्रों को युद्धभूमि से सुरक्षित मातृभूमि लाने के लिए समस्त संसाधनों के साथ...