Monday, March 23News That Matters

Featured

Featured posts

यूपीसीएल ने बदला बिलिंग चक्र, जाने उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं को होगा फायदा या नुकसान

यूपीसीएल ने बदला बिलिंग चक्र, जाने उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं को होगा फायदा या नुकसान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड के 20 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। यूपीसीएल के बिजली बिलों का चक्र बदलने से उपभोक्ताओं का बिल अब पहले की अपेक्षा कम आएगा। ऊर्जा निगम अब तक बिजली उपयोग करने का समय 15 दिनों से अधिक होने पर पूरे महीने का बिल तैयार करता है। भले ही बिजली का उपयोग 15 दिन ही क्यों न किया हो। इसी तरह बिजली उपयोग का समय 16 दिन या उससे अधिक 45 दिन तक होने की स्थिति में भी एक महीने का बिल जारी किया जाता है। 46 दिन या उससे अधिक 75 दिन तक दो महीने का बिल जारी किया जाता है, जिससे उपभोक्ता को स्लैब के अनुसार अधिक बिजली दरों का भुगतान करना पड़ता था। यूपीसीएल के मुख्य अभियंता वाणिज्य जेएस कुंवर ने अब नई बिलिंग चक्र जारी कर दिया है। इसमें हर महीने का बिल 25 से 35 दिन और दो महीने का बिल 55 से 65 दिन के भीतर तैयार किया जाएगा। इसमें भी जितने दिनों का बिल तैयार होगा, भुगतान उसी के अनुरूप तय दर...
उत्तराखंड:यहाँ युवक ने गलती से गटक लिया जहर, दोस्त ने कराया अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड:यहाँ युवक ने गलती से गटक लिया जहर, दोस्त ने कराया अस्पताल में भर्ती

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के एक युवक ने दवाई के धोखे में जहरीला पदार्थ गटक लिया। पौड़ी निवासी युवक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक की हालत गंभीर है। फिलहाल चिकित्सकों की ओर से युवक की स्थिति को लेकर कुछ और जानकारी नहीं दी गई। युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसके दोस्त ने एसपीएस ऋषिकेश अस्पताल में भर्ती कराया। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह गौरव पंवार पुत्र विनोद पंवार निवासी नीलकंठ, जिला पौड़ी गढ़वाल ने दवा की जगह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसके मुंह से झाग निकलने लगा। युवक की तबीयत बिगड़ती देख दोस्त अमित रावत उसको एसपीएस राजकीय अस्पताल लेकर आया। अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा है।...
कारगिल शहीद की बेटी की शादी में लगे भारत माता की जय के नारे, हर एक आँख हुई नम

कारगिल शहीद की बेटी की शादी में लगे भारत माता की जय के नारे, हर एक आँख हुई नम

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
कारगिल शहीद की बेटी की शादी में भारत माता की जय के लगे नारे, हर एक आँख हुई नम कारगिल शहीद गिरीश सिंह सामंत की बेटी मेनका के विवाह को पूर्व सैनिक संगठन ने यादगार बना दिया। संगठन से जुड़े पूर्व सैनिकों ने भारत माता की जय के नारों के बीच आशीर्वाद देकर बेटी को विदा किया। इस दौरान शहीद को याद कर शादी में उपस्थित लोग भावुक हो गए।   कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा के लिए शहीद गिरीश सिंह सामंत की बेटी मेनका का विवाह रविवार को देहरादून के सिंघनीवाला निवासी भुवनेश्वरी और दर्शन सिंह धपोला के पुत्र रोहित धपोला के साथ हुआ। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मेजर ललित सिंह, उपाध्यक्ष मयूख भट्ट सहित अन्य सदस्यों ने दुल्हन को आशीर्वाद दिया। विदाई के समय भारत माता की जय के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। इससे दुल्हन बनीं मेनका और उनकी मां शांति सामंत शहीद को याद कर भावुक हो गईं। समारोह में मौज...
उत्तराखंड में 22-23 से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों के लिए बारिश के आसार

उत्तराखंड में 22-23 से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों के लिए बारिश के आसार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 22 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जना के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 23 फरवरी को गढ़वाल क्षेत्र के पर्वतीय भागों व कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बारिश, बर्फबारी हो सकती है। शेष भागों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। 24 व 25 को बारिश में कमी का अनुमान है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 22 फरवरी को राज्य में ताजा पश्चिमी विछोभ का असर रहेगा। वहीं प्रदेश में रविवार व सोमवार को को सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।...
उत्तराखंड:यहाँ लोगो को टारगेट कर लूटपाट करने वाले गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 9 बदमाश पकडे

उत्तराखंड:यहाँ लोगो को टारगेट कर लूटपाट करने वाले गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 9 बदमाश पकडे

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
  हरिद्वार पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो टारगेट बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देते आ रहे है। इस गैंग में 9 बदमाश शामिल है जिनमें से 6 बदमाशों की गिरफ्तारी हो गई है। गिरफ्तार बदमाशों में एक महिला भी शामिल है जो इनके लिए रेकी का काम करती है। बाकी बदमाश यूपी के मुजफ्फरनगर, शामली और बिजनौर इलाकों के निवासी हैं।   हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली में एसपी क्राइम मनोज कत्याल ने खुलासा करते हुए बताया कि इन बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए तीन थानों की पुलिस के साथ ही एसओजी और सीआईयू की टीम लगाई गई थी। बीती शाम मुखबिर की सूचना पर इन बदमाशों की गिरफ्तारी की गई। इनके पास से पांच देसी तमंचे और सात जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने हरिद्वार जिले में सात लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया है। गिरफ्तार बदमाशों का अपराधिक रिकॉर्ड भी है इनमें से कईयों के ख...
आइआइटी रुड़की ने किसान मोबाइल एप किया लांच, जानिए क्या है खासियत

आइआइटी रुड़की ने किसान मोबाइल एप किया लांच, जानिए क्या है खासियत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की (IIT Roorkee) ने कृषि-मौसम परामर्श सेवाओं के लिए किसान मोबाइल एप लांच (Mobile App Launch) किया। इस एप की विशेषता यह है कि इसमें किसानों को सिर्फ उनकी ओर से चयनित ब्लाक का ही मौसम पूर्वानुमान और एडवाइजरी बुलेटिन मिलेगा। राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र-इसरो के सहयोग से इस मोबाइल एप को बनाया गया है। किसानों से एप के जरिये मिले फीडबैक और सुझावों से कृषि मौसम परामर्श सेवाओं को और उपयोगी बनाया जाएगा। शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आइआइटी में आयोजित क्षेत्रीय किसान जागरूकता कार्यक्रम में यह एप लांच किया गया। संस्थान के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि-मौसम सेवा परियोजना के तहत यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर आइआइटी के निदेशक प्रो. अजित के चतुर्वेदी ने कहा कि आधुनिक तकनीक का प्रयोग करके बेहतर कृषि ...
उत्तराखंड:यहाँ जेसीबी गिर गई खाई में, चालक की मौक़े पर ही हुई मौत

उत्तराखंड:यहाँ जेसीबी गिर गई खाई में, चालक की मौक़े पर ही हुई मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मदकोट-जोशा मोटर मार्ग निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। यहां जेसीबी पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जोशा-कनलका के बीच ये हादसा हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी चालक को खाई से बाहर निकाला, लेकिन तबतक वो दम तोड़ चुका था।   जानकारी के मुताबिक बंगापानी तहसील के मदकोट में एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। इस घटना में बंगापानी निवासी जेसीबी ऑपरेटर चंद्र सिंह पालीवाल (JCB Operator Chandra Singh Paliwal) की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खाई में उतर कर कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।   पुलिस का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी बैक करते समय ऑपरेटर का नियंत्रण खो गया और जेसीबी 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर क...
उत्तराखंड में जल्द बदल सकता है मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार, जाने अगले दो दिन का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में जल्द बदल सकता है मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार, जाने अगले दो दिन का पूर्वानुमान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
आगामी 22 फरवरी को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने के कारण मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। ऐसे में 23 फरवरी को गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों और कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश की आशंका है। इस दौरान 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात भी हो सकता है।
उत्तराखंड के युवक की दिल्ली में चाकू मारकर हत्या, परिवार में कोहराम

उत्तराखंड के युवक की दिल्ली में चाकू मारकर हत्या, परिवार में कोहराम

Featured, Uncategorized, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के लिए पूरी खबर सामने आ रही है जहां उत्तराखंड के मुकुल अधिकारी की चाकू से गोदकर दर्दनाक हत्या कर दी गई है। दिल्ली में उत्तराखंड के रहने वाले 20 वर्षीय युवक मुकुल की इरशाद ने चाकू मार कर हत्या कर दी। दरअसल, निगम पार्षद माया सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आरोपी पहले भी एक व्यक्ति को चाकू मारने के जुर्म में सजा काट रहा था, जो कि कुछ समय पहले ही जमानत पर छूटा था। दरअसल, यह भी बताया जा रहा है कि इरशाद लगातार मुकुल पर हमला करता रहता था, समय- समय पर हाथापाई भी करता रहता था। मुकुल उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के बग्वालीपोखर का रहने वाला था, बताया जा रहा है की मुकुल अधिकारी दो बहनों का इकलौता भाई था।...
देहरादून:यहाँ तवे से ताबड़तोड़ वार कर पति-पत्नी की हत्या, क्षेत्र में हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून:यहाँ तवे से ताबड़तोड़ वार कर पति-पत्नी की हत्या, क्षेत्र में हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून के पटेलनगर डबल मर्डर की घटना सामने आई है। तवे से ताबड़तोड़ वार कर एक महिला और एक पुरुष की तवे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गईं। मृतक महिला और पुरुष दोनों पति-पत्नी बताए जा रहे हैं। हत्यारोपी भी उसी मकान में रहता था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर कर लिया। सपना से शादी को लेकर हुई लड़ाई सीओ पाटेलनगर नरेंद्र पंत ने बताया कि देवर्षि एनक्लेव स्थित एक मकान में दिहाड़ी मजूरी करने वाली एक महिला सपना और दो पुरुष बबलू और हरिद्वारी रहते थे। बबलू और हरिद्वारी सपना पर अपना अधिकार जमाते थे। लड़ाई थी कि सपना ने उनसे शादी की है। शुक्रवार रात को हरिद्वारी और बबलू ने शराब पी थी। इसी बीच दोनों में विवाद हो गया। हरद्वारी ने रोटी बनाने वाला तवा उठाया और दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। दोनों के चेहरे को इस कदर कुचला गया कि पहचानना भी मुश्किल हो गया। पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। ह...