Monday, March 30News That Matters

Uncategorized

उत्तरकाशी से दुःखद ख़बर यमुनोत्री धाम एनएच पर एक कार खाई में गिर गई।   पूर्व यमुनोत्री विधायक प्रतिनिधि जसवंत सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

उत्तरकाशी से दुःखद ख़बर यमुनोत्री धाम एनएच पर एक कार खाई में गिर गई। पूर्व यमुनोत्री विधायक प्रतिनिधि जसवंत सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

Uncategorized
उत्तरकाशी से दुःखद ख़बर आज तड़के करीब तीन बजे यमुनोत्री धाम एनएच पर एक कार खाई में गिर गई। उसमें सवार बीडीसी सदस्य गैर नौगांव उत्तरकाशी के पति और पूर्व यमुनोत्री विधायक प्रतिनिधि जसवंत सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार जसवंत कल बड़कोट शहर में ही था और रात को ही अकेले अपनी कार से उत्तरकाशी के लिए जा रहा था। राड़ी टाॅप पार करने के बाद ब्रह्मखाल और धरासू बैंड के पास एनएच 94 पर उसकी कार हादसे का शिकार हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस के अधिकारी और टीम मौके पर पहुंची और जसवंत के शव को वाहन से बाहर निकाला। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है और शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस दुःखद हादसे की सूचना मिलते ही पूरी यमुनाघाटी में शोक की लहर है। कई लोग अपनी अपनी तरफ से सोशल मीडिया पर उनके निधन पर शोक जता रहे हैं। बता दें कि आज तड़के तीन बज...
चम्पावत में विकास की अनेक संभावनाएं हैं  : असीम प्रेम और बहुमूल्य समर्थन देने पहुंची देवतुल्य जनता का मैं सहृदय आभार व्यक्त करता हूं।  मुख्यमंत्री पुष्कर  सिंह धामी

चम्पावत में विकास की अनेक संभावनाएं हैं : असीम प्रेम और बहुमूल्य समर्थन देने पहुंची देवतुल्य जनता का मैं सहृदय आभार व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Uncategorized
चम्पावत में विकास की अनेक संभावनाएं हैं जिसको लेकर हम एक विस्तृत कार्ययोजना बनाते हुए उसे धरातल पर उतारेंगे :  मुख्यमंत्री पुष्कर  सिंह धामी    चम्पावत  के नरियाल गाँव,में जनसभा को  मुख्यसेवक धामी ने संबोधित किया  इस  खराब मौसम एवं बारिश होने के बावजूद भी भारी संख्या में जनता का सैलाब उमड़ पड़ा  मुख्यसेवक ने कहा कि आपका  असीम प्रेम और बहुमूल्य समर्थन देने पहुंची देवतुल्य जनता का मैं सहृदय आभार व्यक्त करता हूं।  उन्होंने कहा कि चम्पावत में विकास की अनेक संभावनाएं हैं जिसको लेकर हम एक विस्तृत कार्ययोजना बनाते हुए उसे धरातल पर उतारेंगे।  धामी  ने कहा कि जनसभा के दौरान जनता एवं समर्थकों के उत्साह ने आगामी 31 मई को होने वाले उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ विजय पर मुहर लगा दी है। चम्पावत में विकास की अनेक संभावनाएं हैं जिसको लेकर हम एक विस्तृत कार्ययोजना बनाते हुए...
पिथौरागढ़ जिले से एक दुःखद ख़बर ।11 बटालियन एसएसबी डीडीहाट में तैनात एएसआई मनोज कुमार पंत एचसी एमटी वीर सिंह की दर्दनाक मौत

पिथौरागढ़ जिले से एक दुःखद ख़बर ।11 बटालियन एसएसबी डीडीहाट में तैनात एएसआई मनोज कुमार पंत एचसी एमटी वीर सिंह की दर्दनाक मौत

Uncategorized
पिथौरागढ़ 11 बटालियन एसएसबी डीडीहाट में तैनात एएसआई मनोज कुमार पंत एचसी एमटी वीर सिंह की दर्दनाक मौत पिथौरागढ़ जिले से एक दुःखद ख़बर आज सोमवार को थल डीडीहाट सड़क मार्ग पर कूड़ाघर के पास लालघाटी नामक स्थान पर एक कार संख्या यूके 07 डीटी-4557 दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गयी। इस कार में 11 बटालियन एसएसबी डीडीहाट में तैनात एएसआई मनोज कुमार पंत पुत्र मोहन चन्द्र निवासी भारीगाँव बेरीनाग पिथौरागढ़ उम्र 46 वर्ष एवं एचसी एमटी वीर सिंह पुत्र करन सिंह निवासी गुजरावाली, सिद्दिविनायक कॉलोनी थाना रायपुर देहरादून सवार थे। इन दोनों की मृत्यु हो गई। थाना डीडीहाट पुलिस एसएसबी ने शवों को डीडीहाट मोर्चरी लाया गया जहां एसएचओ हिमांशु पंत के नेतृत्व में पुलिस द्वारा शवों का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दोनों मृतकों के परिजनों को सूचि...
पहाड़ों की रानी मसूरी में भी गंदा धंधा : (पकड़ा गया सेक्स रैकेट ) यहा से बुलाई जाती थीं लड़कियां ओर फिर ऐसे ग्राहकों से होता था संपर्क..

पहाड़ों की रानी मसूरी में भी गंदा धंधा : (पकड़ा गया सेक्स रैकेट ) यहा से बुलाई जाती थीं लड़कियां ओर फिर ऐसे ग्राहकों से होता था संपर्क..

Uncategorized
पहाड़ों की रानी मसूरी में भी गंदा धंधा : (पकड़ा गया सेक्स रैकेट ) यहा से बुलाई जाती थीं लड़कियां ओर फिर ऐसे ग्राहकों से होता था संपर्क.. उत्तराखंड के मसूरी में अंतर्राज्यीय ऑनलाइन देह व्यापार गैंग का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने तीन पुरुषों और दो महिलाओं को पकड़ा है। बता दे कि गिरफ्तार आरोपियों में दो पुरुष हरियाणा और एक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है, जबकि एक दिल्ली और दूसरी महिला यूपी के अलीगढ़ जिले की रहने वाली है। पुलिस ने एक कार, एक एसयूवी समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। ये गिरोह पर्यटकों को व्हाट्सएप और ऑनलाइन साइट जस्ट डायल से संपर्क कर शिकार बनाता था। पुलिस के मुताबिक, बरामद कारों से महिलाओं को ठिकाने तक पहुंचाया जाता था। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। बता दे कि एसएसपी/डीआईजी जन्मेजय खंडूडी को शहर देह व्यापार की शिकायतें मिल रहीं थी। इस बाबत एंटी ह...
ख़बर हरिद्वार से= डेढ़ साल के बेटे के साथ गंगनहर में कूदी महिला, मिले दोनों के शव : दुःखद

ख़बर हरिद्वार से= डेढ़ साल के बेटे के साथ गंगनहर में कूदी महिला, मिले दोनों के शव : दुःखद

Uncategorized
ख़बर हरिद्वार से= डेढ़ साल के बेटे के साथ गंगनहर में कूदी महिला, मिले दोनों के शव : दुःखद सिडकुल क्षेत्र में रहने वाली एक महिला गृह कलेश के चलते अपने 15 महीने के मासूम बच्चे को साथ लेकर गंगनहर में कूद गई। महिला और मासूम दोनों लापता हो गए। सूचना मिलने पर बहादराबाद पुलिस ने जल पुलिस को ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एक घंटे बाद मां और बेटे का शव पुलिस ने पथरी पुल से बरामद कर लिया। सिडकुल थाना क्षेत्र में में रहने वाले व मूल रूप से मुरादाबाद के रहने वाले विक्रम की पत्नी रविवार की सुबह 11 बजे बहादराबाद में गंगनहर पुल पर अपने 15 माह के बेटे के साथ पहुंची और यहां उसने गंगनहर में छलांग लगा दी। महिला को बच्चे समेत छलांग लगाते देखकर राहगीरों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा मौके पर पहुंचे और जल पुलिस के जवानों को भी म...
वन अनुसंधान संस्थान देहरादून ने 20 मई, 2022 को भारतीय उद्योग संघ (आईआईए) के सहयोग से ‘उत्तर प्रदेश के लकड़ी आधारित उद्योग के लिए अनुसंधान आउटरीच कार्यक्रम’ का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक एफआरआई डॉ रेनु सिंह, आईएफएस और । अशोक कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष आईआईए ने की।

वन अनुसंधान संस्थान देहरादून ने 20 मई, 2022 को भारतीय उद्योग संघ (आईआईए) के सहयोग से ‘उत्तर प्रदेश के लकड़ी आधारित उद्योग के लिए अनुसंधान आउटरीच कार्यक्रम’ का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक एफआरआई डॉ रेनु सिंह, आईएफएस और । अशोक कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष आईआईए ने की।

उत्तराखंड, Featured, Uncategorized, खबर रोजगार से, चमोली, चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, ख़बर सूत्रों के हवाले से
लकड़ी आधारित उद्योगों के लिए एफआरआई अनुसंधान आउटरीच वन अनुसंधान संस्थान देहरादून ने 20 मई, 2022 को भारतीय उद्योग संघ (आईआईए) के सहयोग से 'उत्तर प्रदेश के लकड़ी आधारित उद्योग के लिए अनुसंधान आउटरीच कार्यक्रम' का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक एफआरआई डॉ रेनु सिंह, आईएफएस और । अशोक कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष आईआईए ने की। आईआईए के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल और । सुभाष जॉली के नेतृत्व में वुड टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन (डब्ल्यूटीए), यमुना नगर के दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, एस. राजीव अग्रवाल, यमुना नगर के प्लाइवुड निर्माता, . सुरेश बाहेती, मुख्य संपादक, प्लाई इनसाइट पत्रिका, मीडिया, एफआरआई के डिवीजनों के प्रमुख,वैज्ञानिक और अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लकड़ी उद्योगों और किसानों के सामने आने वाले मुद्दों और समस्याओं पर जोर दिया गया और चर्चा की गई की एफआरआई की अनुसंधान...
34 साल पुराने रोडरेज केस में कांग्रेस के पूर्व पंजाब प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने एक साल की सख्त सजा सुनाई है।

34 साल पुराने रोडरेज केस में कांग्रेस के पूर्व पंजाब प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने एक साल की सख्त सजा सुनाई है।

उत्तराखंड, Featured, Uncategorized, खबर अपराध जगत से, गौ गुठियार, जमू कश्मीर, जम्मू, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार
सिद्धू जाएंगे जेल: SC से नवजोत सिंह सिद्धू को ‘सुप्रीम’ झटका, 34 साल पुराने रोडरेज मामले में एक साल की सश्रम कारावास One year jail term to Navjot Singh Sidhu from Supreme Court 34 साल पुराने रोडरेज केस में कांग्रेस के पूर्व पंजाब प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने एक साल की सख्त सजा सुनाई है। ज्ञात हो कि करीब साढ़े तीन दशक पुराने इस रोडरेज केस में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। हालाँकि सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले सिद्धू को एक हजार रुपए का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब पंजाब पुलिस सिद्धू को अरेस्ट करती हैं या वे खुद सरेंडर करते हैं यह देखना होगा दरअसल रोडरेज का यह मामला 27 दिसंबर 1988 का है जिसमें सिद्धू का पटियाला में पार्किंग को लेकर एक 65 साल के बुजुर्ग गुरनाम सिंह से झगड़ा हो गया था। आरोप है कि इसी झगड़े और हाथापाई में सिद्धू ने बुजुर्ग को मु...
उत्तराखंड: बीजेपी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत उपचुनाव मे प्रत्याशी किया घोषित

उत्तराखंड: बीजेपी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत उपचुनाव मे प्रत्याशी किया घोषित

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, चम्पावत, देहरादून
उत्तराखंड की आज की सबसे बड़ी खबर चंपावत में चुनाव की घोषणा हो चुकी है ऐसे में अब बीजेपी ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत से अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है आपको बता दें कुछ दिनों पहले ही भारत निर्वाचन आयोग ने चंपावत में उपचुनाव की घोषणा की थी जिसके बाद से बीजेपी ने वहां पर तैयारियां शुरू कर दी थी 2022 के चुनाव में कैलाश गहतोड़ी चंपावत से चुनाव जीते थे और धामी के लिए उन्होंने अपनी सीट खाली कर दी थी ऐसे में बीजेपी ने आज उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया...
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के लोकप्रिय श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट (टीएवीआर) तकनीक से सफल कॉर्डियक प्रोसीजर,60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के वरिष्ठजन मरीजों के लिए टीएवीआर तकनीक जीवनदायिनी जाने पूरी रिपोर्ट

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के लोकप्रिय श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट (टीएवीआर) तकनीक से सफल कॉर्डियक प्रोसीजर,60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के वरिष्ठजन मरीजों के लिए टीएवीआर तकनीक जीवनदायिनी जाने पूरी रिपोर्ट

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, पहाड़ की बात
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के लोकप्रिय श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट (टीएवीआर) तकनीक से सफल कॉर्डियक प्रोसीजर,60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के वरिष्ठजन मरीजों के लिए टीएवीआर तकनीक जीवनदायिनी जाने पूरी रिपोर्ट       श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट (टीएवीआर) तकनीक से सफल कॉर्डियक प्रोसीजर 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के वरिष्ठजन मरीजों के लिए टीएवीआर तकनीक जीवनदायिनी 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के वरिष्ठजन मरीजों के लिए टीएवीआर तकनीक जीवनदायिनी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ह्दय रोग विभाग में ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट (टीएवीआर) तकनीक से सफल कॉर्डियक प्रोसीजर किया गया। देश व दुनिया में उ...
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में कैंसर सर्जरी विभाग ने फेफड़ों के कैंसर रोगियों के लिए एक विशेष ओपीडी शुरू की है ओर यह विशेष ओपीडी शनिवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक चलाई जाएगी।

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में कैंसर सर्जरी विभाग ने फेफड़ों के कैंसर रोगियों के लिए एक विशेष ओपीडी शुरू की है ओर यह विशेष ओपीडी शनिवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक चलाई जाएगी।

उत्तराखंड, Featured, Uncategorized, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार
उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून का इंदिरेश अस्पताल सभी रोगियों को सस्ती दरों पर व्यापक सर्वोत्तम कैंसर देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है पढ़े पूरी ख़बर उत्तराखण्ड राज्य के राजधानी देहरादून में स्थित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में कैंसर सर्जरी विभाग ने फेफड़ों के कैंसर रोगियों के लिए एक विशेष ओपीडी शुरू की है ओर यह विशेष ओपीडी शनिवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक चलाई जाएगी। वही अस्पताल के अध्यक्ष श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉक्टरों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इंदिरेश अस्पताल सभी रोगियों को सस्ती दरों पर व्यापक सर्वोत्तम कैंसर देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। आपको बता दे कि कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. पंकज गर्ग ने कहा कि इस विशेष क्लिनिक को शुरू करने की तत्काल आवश्यकता है क्योंकि भारत में फेफड़ों का कैंसर सबसे आम कैंसर है। यह क्लिनिक एक बह...