हरिद्वार में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, मुख्यमंत्री बोले: आज ही साफ हो गई चुनाव की तस्वीर, भाजपा का इतिहास रचना तय
*विजय संकल्प यात्रा : आगाज से दिया अंजाम का अंदाज*
*_ हरिद्वार में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब*
*_ कड़ाके की ठण्ड पर भारी पड़ा पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमंग*
*_ मुख्यमंत्री बोले: आज ही साफ हो गई चुनाव की तस्वीर, भाजपा का इतिहास रचना तय*
हरिद्वार। कहते हैं कि आगाज अच्छा हो तो अंजाम भी अच्छा ही होता है। धर्मनगरी हरिद्वार में भाजपा की विजय संकल्प रैली का आगाज जबरदस्त रहा। कड़ाके की ठण्ड के बावजूद रैली में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रैली में मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था। भाजपाई सड़कों पर उतरे तो समूची धर्मनगरी भगवा रंग में रंग गई। कार्यकर्ताओं के जोश और समर्पण को देखकर भाजपा हाईकमान की बाछें खिली हुई हैं।
उत्तराखण्ड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के इस बार 'साठ पार' लक्ष्य निर्धारित किया है। प्...








