उत्तराखंड:में फिर करवट बदल सकता है मौसम, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

0
305

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह-शाम मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाला दुश्वारियां बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज से मौसम करवट बदल सकता है। पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जिससे तापमान और गिरने की आशंका है।

राज्य के पर्वतीय जिलों में 19, 20 और 21 जनवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान 2500 से 3000 मीटर उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 के बाद अगले दो दिनों में बारिश में तेजी आ सकती है।

आज  उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की हल्की बारिश बर्फबारी हो सकती है।  3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फवारी की अधिक संभावना है, जबकि 20 और 21 को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश, बर्फवाती का क्रम जारी रह सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here