Wednesday, March 11News That Matters

Tag: उत्तराखंड

देहरादून से अल्मोड़ा का सफर भी होगा अब आसान, जल्द ही दोनों जिलों के बीच होगी हेलीसेवा शुरू

देहरादून से अल्मोड़ा का सफर भी होगा अब आसान, जल्द ही दोनों जिलों के बीच होगी हेलीसेवा शुरू

Featured, Uncategorized, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून: उत्तराखंड के कई जिलों को हेली सेवा से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। अल्मोड़ा से देहरादून का सफर भी अब आसान होने वाला है। जल्द ही दोनों जिलों के बीच हेलीसेवा शुरू करने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (युकाडा) की टीम ने अल्मोड़ा के टाटिक में नवनिर्मित हेलीपैड का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने हेलीपैड पर जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।       अगले कुछ ही दिनों में महानिदेशक नागरिक उड्डयन कार्यालय दिल्ली (डीजीसीए) की टीम हेलीपैड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद लैंडिंग का ट्रायल कराया जाएगा. ये सब काम पूरा होने के बाद अल्मोड़ा से हेली सेवा शुरू हो जाएगी। हेली सेवा शुरू होने के बाद ये सफर आसान हो जाएगा।   फिलहाल देहरादून से अल्मोड़ा के सफर के लिए 2500 रुपए किराया तय हुआ हैआपको बता दें कि सड़क मार्ग से देहरादून से अल्मोड़ा का सफर करने में करी...
उत्तराखंड: मौसम विभाग ने जारी की अगले चार दिन के लिए राज्य में शीतलहर की चेतावनी

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने जारी की अगले चार दिन के लिए राज्य में शीतलहर की चेतावनी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए राज्य में शीतलहर की चेतावनी दी है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं आने, धुंध और पाला पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि, शीतलहर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आने की संभावना है। इसे देखते हुए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।   शीतलहर के दौरान सुबह और शाम के समय सर्दी बढ़ने की संभावना के चलते सामान्य जनजीवन में असर पड़ने की संभावना है। इस दौरान मैदानी व पर्वतीय इलाकों में रात को पाला पड़ने से ठंड बढ़ेगी और पहाड़ की पाला गिरने वाली ढलानों में वाहनों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।   मौसम विभाग ने सभी जिलों को शीत लहर व पाला पड़ने की स्थिति में एहतियात बरतने को कहा है। राज्य में शुक्रवार को सबसे कम तापमान रानीचौरी में माइनस 2.7, मुक्तेश्वर में 0.2, मसूरी 0.9, पिथौरागढ़ 0...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय परिसर से हंस फाउण्डेशन द्वारा पुलिस विभाग को प्रदान किये गये वाहनों को फ्लैग ऑफ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय परिसर से हंस फाउण्डेशन द्वारा पुलिस विभाग को प्रदान किये गये वाहनों को फ्लैग ऑफ किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय परिसर से हंस फाउण्डेशन द्वारा पुलिस विभाग को प्रदान किये गये वाहनों को फ्लैग ऑफ किया। हंस फाउण्डेशन द्वारा ये वाहन उत्तराखण्ड पुलिस को हिल पैट्रोलिंग व इमरजेंसी रिस्पॉन्स हेतु दिये जा रहे हैं। हंस फाउण्डेशन द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस को 101 वाहन प्रदान किये जा रहे हैं। शुक्रवार को 21 वाहन प्रदान किये गये। इस अवसर पर हंस फाउण्डेशन के संस्थापक भोले जी महाराज, माता मंगला जी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड पुलिस के लिए दिये गये इस सहयोग के लिए हंस फाउण्डेशन के संस्थापक भोले जी महाराज एवं माता मंगला जी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के तकनीक युग में स्मार्ट पुलिस का होना आवश्यक है। उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा कोरोना काल में सराहनीय कार्य किया गया। लोगों की सुरक्...
मुख्यमंत्री द्वारा घोषित कोविड राहत पैकेज के तहत 5.40 लाख लाभार्थियों को वितरित की गई 136 करोड़ की धनराशि

मुख्यमंत्री द्वारा घोषित कोविड राहत पैकेज के तहत 5.40 लाख लाभार्थियों को वितरित की गई 136 करोड़ की धनराशि

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री द्वारा घोषित कोविड राहत पैकेज के तहत 5.40 लाख लाभार्थियों को वितरित की गई 136 करोड़ की धनराशि* अपर मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन द्वारा गुरूवार को सचिवालय में कोविड राहत पैकेज के तहत मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की विभागवार समीक्षा की गइ। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को अविलम्ब पूर्ण करने के भी निर्देश दिये। कोविड राहत पैकेज के अन्तर्गत मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा के दौरान पर्यटन विभाग द्वारा बताया गया कि पर्यटन व्यवसाय की विभिन्न गति विधियों से सम्मिलित व्यक्तियों, टूर ऑपरेटर्स वोट संचालकों, आदि कुल 20810 लाभार्थियों को 13.39 करोड़ तथा वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली एवं दीन दयाल होम स्टे योजना के अन्तर्गत 590 लाभार्थियों को व्याज की प्रतिपूर्ति के रूप में 1.33 करोड़ अवमुक्त की गई है। परिवहन विभाग के अन्तर्गत कुल 32486 स...
विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ सैनिक सम्मान कार्यक्रम,सैनिकों के सम्मान से बढ़ रहा है देश का सम्मान एवं स्वाभिमान

विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ सैनिक सम्मान कार्यक्रम,सैनिकों के सम्मान से बढ़ रहा है देश का सम्मान एवं स्वाभिमान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ सैनिक सम्मान कार्यक्रम।* *सैनिक सम्मान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।* *सैनिकों के सम्मान से बढ़ रहा है देश का सम्मान एवं स्वाभिमान।* *सैनिक पुत्र को मुख्यमंत्री बनाना लोकतंत्र की महानता : मुख्यमंत्री* विजय दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में आयोजित सैनिक सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आए प्रत्येक पूर्व सैनिक के पास जाकर शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी को विजय दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि वीर सैनिकों के सम्मान से देश का स्वाभिमान एवं सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सैनिक कभी भी पूर्व सैनिक नहीं होता वह सदैव वीर सैनिक ही रहता है। उन्होंने सैनिकों के सम्मान की इस परम्परा को आगे भी बनाये रखने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारत के सैन्य इतिहास में 16 दिसम्बर वीरता व पराक्रम का ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले जवानों को नमन करते हुए कहा कि हमारे इन जवानों की वजह से सभी चैन की नींद सोते हैं। देवभूमि उत्तराखंड की सदैव देशभक्ति व राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा देश के सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विधायक  खजानदास, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार भी उपस्थित थे।...
नमामि गंगे के तहत प्रदेश को 6 करोड़ की दो महत्वपूर्ण योजनाओं की मिली स्वीकृति

नमामि गंगे के तहत प्रदेश को 6 करोड़ की दो महत्वपूर्ण योजनाओं की मिली स्वीकृति

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*नमामि गंगे के तहत प्रदेश को 6 करोड़ की दो महत्वपूर्ण योजनाओं की मिली स्वीकृति* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सीमान्त क्षेत्र खटीमा से सटे झनकईयां स्थान पर 3.62 करोड़ के दो स्नान घाटों के निर्माण तथा ऋषिकेश में 2.50 करोड़ लागत वाली घाट क्लीनिंग परियोजना की स्वीकृति प्रदान किये जाने पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री का आभार जताया है। ज्ञातव्य है कि  राजीव रंजन मिश्रा, महानिदेशक, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की अध्यक्षता में नई दिल्ली में सम्पन्न बैठक में उत्तराखण्ड राज्य के सीमान्त क्षेत्र खटीमा से सटे झनकईयां स्थान पर 3 करोड़ 62 लाख की लागत से स्नान घाट परियोजना की स्वीकृति प्रदान की गयी है, इस परियोजना के अन्तर्गत 40-40 मीटर के दो स्नान घाटों का निर्माण किया जायेगा। गौरतलब है कि भारत-नेपाल सीमा से लगे होने के चलते यह घाट का सामरिक दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही योग नगर...
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड में एक और चुनावी वादा सरकार बनी तो महिलाओं को देंगे हर महीने ₹1000,ओर बहुत कुछ

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड में एक और चुनावी वादा सरकार बनी तो महिलाओं को देंगे हर महीने ₹1000,ओर बहुत कुछ

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जाएंगे। कहा कि महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी याेजनाएं भी चलाई जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि प्रदेश के पहाड़ में रह रहीं ग्रामीण महिलाओं पर फोकस करते हुए उनके लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। मंगलवार दोपहर सीएम दिल्ली चुनावी जनसभा के लिए काशीपुर पहुंचे। रामनगर रोड स्थित एक होटल में महिला संवाद के दौरान केजरीवाल ने यह घोषणा की। भाजपा सरकार व कांग्रेस पर जमकर हल्ला बाेलते हुए केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड की सरकारें महिलाओं के उत्थान के लिए कोई ठोस कदम उठाने में विफल साबित हुईं हैं। उत्तराखंड में विकास के नाम पर सरकार की कोई प्लानिंग नहीं है। सीएम केजरीवाज अभी तक उत्तराखंड में चार दौरे कर चुके हैं और हर बार वह राज्य की जनता से एक ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 5वें सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दीप जलाकर शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 5वें सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दीप जलाकर शुभारंभ किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रूद्रपुर में लघु उद्योग व्यापार मण्डल एवं सर्वसमाज कल्याण समिति द्वारा फुटबॉल मैदान ट्रांजिट कैम्प में आयोजित 5वें सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचकर सभी वर-वधु को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया। उन्होंने 24 दम्पतियों को बधाई देते हुए कहा कि सबसे बड़ा दान कन्या दान है, विश्व में कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं। उन्होंने सभी नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि परिवार में सभी आपसी स्नेह एवं प्रेम से रहें, सभी का जीवन सुखमय एवं समृद्ध हो। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम नहीं बल्कि उत्सव है। मुख्यमंत्री ने समिति द्वारा कराये जा रहे इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि एक समय था जब गरीब की बेटी की शादी के खर्च से रिश्तेदार भी घबराते थे, लेकिन आज समाज के बुद्धिजीवियों एवं समितियों के ऐसे सहयोग एवं ...
मुख्यमंत्री धामी ने सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के व्यापक प्रचार- प्रसार के लिए विकास एवं जन सुझाव रथ,एलईडी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

मुख्यमंत्री धामी ने सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के व्यापक प्रचार- प्रसार के लिए विकास एवं जन सुझाव रथ,एलईडी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/ विधायक मदन कौशिक ने रविवार को ऊंचा पुल रामलीला मैदान से कुमाऊं क्षेत्र में सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के व्यापक प्रचार- प्रसार के लिए विकास एवं जन सुझाव रथ/एलईडी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।          मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कुमाऊं के 29 विधानसभा क्षेत्रों में 29 विकास एंव जनसुझाव रथों के एलईडी द्वारा फिल्मों के माध्यम से प्रचार किया जाएगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रचार साहित्य के माध्यम से आम जन तक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सरकार की योजनाओं का यह प्रचार अभियान पूरे दिसंबर माह चलाया जायेगा।           मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनहित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का...