Wednesday, March 11News That Matters

Tag: उत्तराखंड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में महिला को जटिल हार्ट सर्जरी से मिला नया जीवन,हार्ट सर्जरी कर हार्ट असामान्य संरचना को किया सामान्य

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में महिला को जटिल हार्ट सर्जरी से मिला नया जीवन,हार्ट सर्जरी कर हार्ट असामान्य संरचना को किया सामान्य

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में महिला को जटिल हार्ट सर्जरी से मिला नया जीवन 37 साल के अनुभव में पहली बार हार्ट सर्जन ने देखी ऐसी जटिल हार्ट संरचना महिला के हार्ट में जन्मजात असामान्य संरचना से मरीज़ बेहर परेशानी थीं हार्ट सर्जरी कर हार्ट असामान्य संरचना को किया सामान्य देहरादून श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक 53 महिला के असाधारण हार्ट की सर्जरी के बाद उन्हें नया जीवन मिला। महिला के हार्ट में जन्म से कुछ संरचनाएं असामान्य थीं। मेडिकल सांइस में इस बीमारी को लेफ्ट सरकमफलक्स कोरोनरी आर्टरी से कोरोनरी साइनबस व लेफ्ट सुपीरियर वैना कावा फिस्टुला कहते हैं। बीमारी के कारण लंबे समय से सांस फूलना, दिल की धड़कन का तेज़ होना, छाती में दर्द, पूरे शरीर में सूजन व बेचेनी रहना जैसी परेशानियां थीं, कई वर्षों से महिला मरीज़ दवाओं पर निर्भर थीं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सीटीवीएस (काॅर्डियक थ...
लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री धामी ने दिया 90 करोड़ की लागत की 15 योजनाओं का शिलान्यास तथा 02 योजनाओं का लोकार्पण का तोहफा

लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री धामी ने दिया 90 करोड़ की लागत की 15 योजनाओं का शिलान्यास तथा 02 योजनाओं का लोकार्पण का तोहफा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद पौड़ी के अंतर्गत लैंसडाउन क्षेत्र के महाविद्यालय पटोटिया नैनीडांडा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए क्षेत्र वासियों को विभिन्न विकास परक योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने करीब 90 करोड़ की लागत के 15 योजनाओं का शिलान्यास तथा 02 योजनाओं का लोकार्पण एवं कई विकास योजनाओं की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने विधान सभा लैंसडाउन के अंतर्गत विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय रिखणीखाल लागत राशि 40.06 लाख, विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय नैनीडांडा लागत 21.10 लाख की योजना का लोकार्पण तथा केंद्रीय सड़क अवसरंचना के अंतर्गत पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड रिखणीखाल में स्व. जगमोहन सिंह मोटर मार्ग(एनएच 9) का सुधारीकरण का कार्य लागत 2019.57 लाख, केंद्रीय अवसंरचना के अंतर्गत मरचोला सुरईखेत बैंजरों पोखड़ा सतपुली पौड़ी राजमार्ग 32 के सुधारीकरण कार्य ल...
उत्तराखंड: में यहाँ शादी के बाद हनीमून मनाने पहुंचे युवक के साथ कुछ ऐसा हुआ कि परिजनों में मचा गया कोहराम

उत्तराखंड: में यहाँ शादी के बाद हनीमून मनाने पहुंचे युवक के साथ कुछ ऐसा हुआ कि परिजनों में मचा गया कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
खबर नैनीताल से  जहाँ शादी के बाद हनीमून मनाने नैनीताल पहुंचे रामपुर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के रामपुर से 30 वर्षीय तजम्मुल हसन शनिवार शाम को अपनी पत्नी लुबना के साथ नैनीताल घूमने आया था। उन्होंने नैनीताल के एक होटल में कमरा लिया । रविवार सुबह तड़के पांच बजे तजमुल की पत्नी ने होटल कर्मियों को पति की तबियत बिगड़ने की सूचना दी। होटल कर्मियों की मदद से तजमुल को पीढ़ी पांडे जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। बीडी पांडे अस्पताल केपीएमएस डॉक्टर के धामी के अनुसार मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।...
उत्तराखण्ड के पहाड़ में यहाँ ठंड से बचाव के लिए जलाई अंगीठी,धुंए से पति-पत्नी की मौत

उत्तराखण्ड के पहाड़ में यहाँ ठंड से बचाव के लिए जलाई अंगीठी,धुंए से पति-पत्नी की मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पिथौरागढ़
दुःखद ख़बर उत्तराखण्ड के लोहाघाट तहसील क्षेत्र से बतादे की यहा बाराकोट ब्लॉक के पड़ासों सेरा गांव में ठंड से बचाव के लिए सुलगायी अंगीठी की गैस से दम घुटने से बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पति-पत्नी बिस्तर पर मृत पड़े मिले। पड़ासौंसेरा गांव के मूल निवासी गिरधर सिंह अधिकारी (58) और उनकी पत्नी कलावती देवी (55) गुरुवार रात ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सोये थे। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक उनके घर का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के ग्रामीणों को अनहोनी का शक हुआ। ग्रामीणों ने बलपूर्वक दरवाजा खोला तो भीतर बिस्तर में पति-पत्नी के मृत पड़े पाए गए। ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस को फोन से सूचना दी। तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि मृत दंपति के शरीर फूल गए थे। तहसीलदार ने बताया कि प्रथम दृष्टया अंगीठी के कोयलों से निकली जहरीली गैस से दम घुटने के कारण दंपति की मौत हुई प्रतीत होती है। उन्होंने ...
कांग्रेस तो स्टिंग भी पचा गई थी और एक अपुष्ट पत्र को बना रही हौवा: चौहान

कांग्रेस तो स्टिंग भी पचा गई थी और एक अपुष्ट पत्र को बना रही हौवा: चौहान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
कांग्रेस तो स्टिंग भी पचा गई थी और एक अपुष्ट पत्र को बना रही हौवा: चौहान भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस का प्रलाप हास्यास्पद के सिवाय कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएम आवास का एक पत्र जिसकी सत्यता की अभी पुष्टि नहीं हुई है,लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच के आदेश देने से पहले ही आरोपी को तत्काल कार्यवाही कर ससपेंड कर दिया। बिना हस्ताक्षर के इस पत्र की सत्यनिष्ठा की अभी जांच भी होगी। लेकिन कांग्रेस ने ऐसी नैतिकता तब नहीं दिखाई जब स्टिंग सामने आए और अधिकारी पर कार्यवाही के नाम पर तत्कालीन मुख्यमंत्री बगले झाँकते रहे। तब पूरे देश ने खुली आँखों से देखा। वहीं सरकार बचाने के लिए जिस तरह से जोड़ घटाव का खेल हुआ वह भी किसी से छिपा नहीं है। श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस तमाम आरोप प्रत्यारोप के बावजूद अभी तक एक भी घपले को सामने नहीं...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सचिवालय संघ द्वारा किया गया अभिनन्दन,सचिवालय से मिलती है पूरे प्रदेश को ऊर्जा मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सचिवालय संघ द्वारा किया गया अभिनन्दन,सचिवालय से मिलती है पूरे प्रदेश को ऊर्जा मुख्यमंत्री

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
ऽ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सचिवालय संघ द्वारा किया गया अभिनन्दन। ऽ सचिवालय से मिलती है पूरे प्रदेश को ऊर्जा मुख्यमंत्री। ऽ राज्य सरकार कार्मिकों के हितों के प्रति है प्रतिबद्ध। ऽ समस्याओं का त्वरित ढंग से किया जायेगा समाधान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूरे प्रदेश को सचिवालय से ऊर्जा मिलती है। राज्य सरकार द्वारा लिये जाने वाले जनहित से जुड़े निर्णयों को तत्परता से लागू करने की जिम्मेदारी भी सचिवालय की होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कार्मिकों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। राज्य सचिवालय सहित अन्य विभागों के कार्मिकें की समस्याओं को वे समझते हैं। कार्मिकों के गोल्डन कार्ड की विसंगतियों सहित अन्य अनेक लम्बित प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य का मुख्य सेवक होने के साथ ही वे अपने को सचिव...
आज उपनल कर्मचारी महासंघ द्वारा गांधी पार्क मैं एक बैठक का किया गया आयोजन,एक बार पुन आंदोलन में जाने की रणनीति बनाई

आज उपनल कर्मचारी महासंघ द्वारा गांधी पार्क मैं एक बैठक का किया गया आयोजन,एक बार पुन आंदोलन में जाने की रणनीति बनाई

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
आज उपनल कर्मचारी महासंघ द्वारा गांधी पार्क मैं एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता कुशाग्र जोशी प्रदेश अध्यक्ष व कर्मचारी महासंघ द्वारा की गई, बैठक में सभी प्रदेश कार्यकारिणी एवं देहरादून जिला कार्यकारिणी द्वारा प्रतिभाग किया गया, बैठक में प्रदेश महामंत्री हेमंत सिंह रावत द्वारा बैठक के बिंदु रखे गए प्रथम बिंदु यहां रखा गया कि हाई कोर्ट से जीतने के बावजूद सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट एसएलपी जो डाली गई उसे तत्काल प्रभाव से वापस किया जाए साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जो उपनल कर्मचारियों को समिति बनाई गई थी जिसके अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत जी संयोजक गणेश जोशी जी एवं सदस्य डॉ धन सिंह रावत जी को बनाया गया था उनके द्वारा एक रिपोर्ट कैबिनेट को प्रस्तुत की जानी थी परंतु उसको आज तिथि तक भी प्रस्तुत नहीं किया गया जो कि उपनल कर्मचारियों के साथ छलावा है इसके विरोध में उपनल कर्मचारी महा...
दुःखद खबर:जहाँ घर में कुछ दिन बाद बजनी थी शहनाई,हादसे से पसरा गया मातम

दुःखद खबर:जहाँ घर में कुछ दिन बाद बजनी थी शहनाई,हादसे से पसरा गया मातम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
  राजधानी देहरादून में हादसे ने एक घर की खुशियां पूरी तरह मातम में बदल दी, जिस घर में कुछ दिन बाद शहनाई बजने थी वहां आज मातम छाया है, सड़क हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद परिवार का सब कुछ बर्बाद हो गया, परिजनों को इस घटना का यकीन नहीं हो रहा है,   पिता प्रवीण चौहान माता मंजू चौहान और जबकी बेटी शिल्पी 19 दिसंबर को सगाई की योजना थी और 22 जनवरी को शादी होनी थी शादी के कार्ड भी छप चुके थे, एक क्रूर हादसे ने सारी खुशियां एक पल में मातम में बदल दी और देहरादून के मोहंड के पास हुए सड़क हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।बेटी शिल्पी की शादी देहरादून के रायपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी करने वाले युवक से तय हुई थी, पिता प्रवीण चौहान सगाई वह शादी के लिए तैयारी कर रहे थे,   शादी के कार्ड भी छप चुके थे, इन दिनों घर पर रंग रोगन और पुताई का काम चल रहा था,...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में डांडी कांठी क्लब की स्मारिका 2021 ‘दृढ़ संकल्प’ का विमोचन किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में डांडी कांठी क्लब की स्मारिका 2021 ‘दृढ़ संकल्प’ का विमोचन किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में डांडी कांठी क्लब की स्मारिका 2021 ‘दृढ़ संकल्प’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्मारिका में डांडी कांठी क्लब द्वारा उत्तराखण्ड की संस्कृति और उत्तराखण्ड आंदोलन की गाथा, लोक संस्कृति, स्थानीय परंपराओं एवं स्थानीय पर्वों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है। स्मारिका में कोविड संक्रमण के बचाव से संबंधित विभिन्न जानकारियों का भी समावेश किया गया है। डांडी कांठी क्लब के अध्यक्ष विजय भूषण उनियाल ने कहा कि डांडी कांठी क्लब का उद्देश्य ही सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देना रहा है। अपनी संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर रखने का भी हमारा प्रयास है। पर्वतीय क्षेत्रों से दूर रह रहे प्रवासियों को अपनी समृद्ध लोक संस्कृति से परिचित कराना भी क्लब का उद्देश्य रहा है। उन्होंने कहा कि इसी के दृष्टिगत क्लब की स्मारिका ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 4 दिसम्बर 2021 को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित रैली के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून एवं संबंधित अधिकारियों को समय पर समुचित व्यवस्था के लिए निर्देश दिये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस अवसर पर हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जायेगा। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री संसदीय कार्य प्रहलाद जोशी, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार, जिलाधिकारी आर.राजेश कुमार, एस.एस.पी. जन्मेजय खण्डूरी, भाजपा नेता कुलदीप कुमार,  बलजीत सोनी आदि के साथ ही लोक निर्माण, पुलिस एवं एस.पी.जी. के अधिकारीगण उपस्थिति थे।...