Wednesday, March 11News That Matters

Tag: उत्तराखंड

दुःखद खबर छुट्टी लेकर घर आ रहा जवान की हादसे में मौत,परिजनों में कोहराम

दुःखद खबर छुट्टी लेकर घर आ रहा जवान की हादसे में मौत,परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, चम्पावत
 दुखद खबर  चंपावत जिले की लोहाघाट से बेहद दुखद खबर सामने आई है कि यहां गोरखा नगर के रहने वाले सेना के जवान की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा बुधवार को राजस्थान में हुआ जब सेना का जवान 1 महीने की छुट्टी लेकर घर आ रहा था। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक गोरखा नगर निवासी गौतम बहादुर उम्र 33 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मनोज बहादुर तीन कुमाऊं रेजीमेंट कोटा राजस्थान में तैनात थे और वह बुधवार को अपनी रेजिमेंट से 1 महीने का अवकाश लेकर अपने घर छुट्टी के लिए आ रहे थे और ट्रेन में सवार थे। मृतक सेना के जवान के चाचा लाखन बहादुर के अनुसार सेना मुख्यालय से मिली जानकारी पर उन्होंने बताया कि गौतम ने देहरादून तक ट्रेन में रिजर्वेशन किया हुआ था। जब वह घर की ओर आ रहे थे तो, कोटा रेलवे स्टेशन में दो ट्रेनें लगी हुई थी, जिसमें से गौतम एक ट्रेन में बैठ गए। जैसे ही ट्...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं सांसद अनिल बलूनी के जन्मदिवस पर कुष्ठ आश्रम में कम्बल वितरित करते केबिनेट मंत्री गणेश जोशी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं सांसद अनिल बलूनी के जन्मदिवस पर कुष्ठ आश्रम में कम्बल वितरित करते केबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं सांसद अनिल बलूनी के जन्मदिवस पर कुष्ठ आश्रम में कम्बल वितरित करते काबीना मंत्री गणेश जोशी* वीरवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को कम्बल वितरित किए। देहरादून के मोहिनी रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुँचे मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वह अपना, अपने परिवारजनो एवं अपने नेताओ का जन्मदिवस ग़रीबों एवं ज़रूरतमंद लोगों के बीच पहुँचकर मनाते हैं। उन्होंने कहा कि शीत ऋतु प्रारंभ हो गयी है, ऐसे में कम्बल वितरण कर ज़रूरतमंद लोगों को सहायता करना हमारा प्रथम कर्तव्य होना चाहिए। इसके बाद मंत्री ने दून अस्पताल के निकट पटरी पर रहने वाले लोगों को भी कम्बल वितरित किए। इस अवसर पर पार्षद कमली भट्ट, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, भा...
महेन्द्र राणा का है कहना- सभी समस्याओं का हल, शिक्षा से बेहतर होगा कल

महेन्द्र राणा का है कहना- सभी समस्याओं का हल, शिक्षा से बेहतर होगा कल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
महेन्द्र राणा का है कहना- सभी समस्याओं का हल, शिक्षा देगा बेहतर कल आज दिनांक 02.12.2021 को महेन्द्र राणा ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल द्वारा विधानसभा यमकेश्वर के विकास खण्ड दुगड्डा क्षेत्र में राजकीय इण्टर कॉलेज मांडई में प्रातः 10ः00 बजे एवं रा0उ0मा0वि0 जुड्डा रोडियाल में 1ः00 बजे अपराहन कक्षा 9, 10, 11, 12 के जरूरतमंद बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा सम्बन्धी समस्त शिक्षण सामग्री का अपने संसाधनों से वितरण किया गया। महेन्द्र राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि एक इन्सान तब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता है जब तक वह शिक्षित न हो, इसके लिए क्षेत्र के समस्त बच्चों का शिक्षित होना जरूरी है तभी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि किसी भी समय में बदलाव अपने आप नहीं आते हैं, बदलाव को लाना पडता है और इसके पीछे की यह प्रक्रिया शिक्षा के बिना असंभव है। प्रत्येक बच्चे को अच्छी शि...
दुःखद खबर ड्यूटी पर तैनात गढ़वाल राइफल के सूबेदार की हार्ट अटैक से मौत,परिजनों में कोहराम

दुःखद खबर ड्यूटी पर तैनात गढ़वाल राइफल के सूबेदार की हार्ट अटैक से मौत,परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, चमोली
अभी एक दुखद खबर उत्तराखंड के लेंसडाउन से आ रही है  जहाँ गढ़वाल राइफल(Garhwal Rifles) के जवान की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई है। जवान की अकस्मात मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि सूबेदार आनंद सिंह वर्तमान में 21 गढ़वाल राइफल में लैंसडाउन(Lansdown) सेवारत थे। अचानक शारीरिक व्यायाम के दौरान वो गिर गए। मौके पर मौजूद साथियों ने आनन-फानन में सूबेदार आनंद सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन अस्पताल पहुचने से पहले उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। उनके पैतृक घाट लगासूं सोनला के मध्य में सैनिक सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नायब सूबेदार आनंद सिंह 10 सप्ताह के प्री ड्रिल कैडर के लिए लेंसडाउन में तैनात थे। बताते चलें कि सूबेदार आंनद सिंह मूल रूप से ग्राम मौली पो ओ कांचुआ तहसील कर्णप्रयाग जनपद चमोली के निवासी थे। अचानक शारीरिक व्यायाम करते ह...
4 दिसम्बर को प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित रैली मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउण्ड का किया स्थलीय निरीक्षण

4 दिसम्बर को प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित रैली मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउण्ड का किया स्थलीय निरीक्षण

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सायं परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की 4 दिसम्बर को प्रस्तावित रैली की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा इस संबंध में सम्बंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थायें समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा इस अवसर पर हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जायेगा। अतः इसकी भी प्रभारी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी एवं सीईओ स्मार्ट सिटी आर राजेश कुमार को परेड ग्राउण्ड के निर्माण कार्यों में तेजी लाए जाने के साथ ही निर्देश दिये कि इस प्रकार की व्यवस्था बनायी जाए ताकि परेड ग्राउण्ड का उपयोग भविष्य के आयोजनों के लिए भी उपयोगी हो सके। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत, जिलाधिकारी आर.राजेश कुमार, ए...
उत्तराखंड: में आज फिर कोरोना पॉजिटिव हाफ सेंचुरी पार, जाने अपने जिले का हाल

उत्तराखंड: में आज फिर कोरोना पॉजिटिव हाफ सेंचुरी पार, जाने अपने जिले का हाल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में आज हाफ सेंचुरी पार करते हुए 53 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 344303 वहीं उत्तराखंड मे 330557 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये अभी भी उत्तराखंड में 183 केस एक्टिव आज उत्तराखंड में कोरोना के (53) मामले सामने आये। देहरादून08 हरिद्वार14 पौड़ी01 उतरकाशी00 टिहरी00 बागेश्वर00 नैनीताल29 अलमोड़ा00 पिथौरागढ़01 उधमसिंह नगर00 रुद्रप्रयाग00 चंपावत00 चमोली00 आज कोरोना से मरने वालों की संख्या है 00...
दुःखद: 24 नवंबर से लापता सब इंस्पेक्टर का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला पुलिस जांच में जुटी

दुःखद: 24 नवंबर से लापता सब इंस्पेक्टर का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला पुलिस जांच में जुटी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
 धर्मावाला चौकी से सूचना मिली कि *सेनेटरी सब इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ज्याड़ा जो दिनांक 24 नवंबर 21 को आर्मी एरिया चकराता से कहीं चले गए थे एवं जिसकी गुमशुदगी थाना चकराता मैं दर्ज है एवं उनके द्वारा अपना आखरी मैसेज धर्मावाला / टीमली के जंगल में होना अपने परिवार बताया था एवं जिसकी तलाश एसडीआरएफ / थाना (चकराता / सहसपुर ) / जंगलात कर्मियों एवं परिवार वालों के साथ तलाश धर्मावाला / तिमली के जंगलों में की जा रही थी आज दिनांक 1 दिसंबर 21 को सुरेश सिंह ज्याड़ा पुत्र गोपाल सिंह ज्याड़ा हाल पता सेनेटरी सब इंस्पेक्टर आर्मी क्षेत्र चकराता एवं मूल पता जनपद उत्तरकाशी का शव तिमली के जंगल में पेड़ पर फांसी का फंदा लगाये मिला !   प्राप्त सूचना पर मैं *थानाध्यक्ष थाना सहसपुर* मय थाना एवं चौकी धर्मावाला के फोर्स एवं मृतक के परिवार वालों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा जहां मृतक का शव पेड़ पर फांसी मैं लटकत...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 73वें एन.सी.सी. स्थापना दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. निदेशालय घंघोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 73वें एन.सी.सी. स्थापना दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. निदेशालय घंघोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को 73वें एन.सी.सी. स्थापना दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. निदेशालय घंघोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने 15 एन.सी.सी कैडेटों, 6 ऐ.एन.ओ , 4 पी आई स्टाफ (जे.सी.ओ,एन.सी.ओ ) एवं तीन सिविल स्टाफ को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनसीसी एक संगठन से ज्यादा एक मिशन है, जिसका उद्देश्य है देश की युवाशक्ति में अनुशासन, दृढ़ निश्चय निर्धारण और राष्ट्र के प्रति निष्ठा को मजबूत करना है। आज यह देख कर बेहद हर्ष की अनुभूति हो रही है कि एनसीसी अपने इन लक्ष्यों को प्राप्त कर रही है। एनसीसी देश के युवाओं को उनकी वास्तविक क्षमता का अनुभव करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान का एक शानदार अनुभव प...
कोविड टेस्टिंग को बढ़ाया जाए और वैक्सीनेशन के लिए हर घर दस्तक अभियान में तेजी लाई जाए : सीएम

कोविड टेस्टिंग को बढ़ाया जाए और वैक्सीनेशन के लिए हर घर दस्तक अभियान में तेजी लाई जाए : सीएम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*कोविड टेस्टिंग को बढ़ाया जाए और वैक्सीनेशन के लिए हर घर दस्तक अभियान में तेजी लाई जाए : सीएम* *अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के संबंध में केंद्र द्वारा जारी एडवायजरी का सख्ती से पालन हो* *सभी कोरोना योद्धाओं के आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य रूप से किये जाएं*  *वायरल के लक्षणों पर आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य रूप से किये जाएं*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड के बढ़ते मामलों और कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के सम्भावित खतरे को देखते हुए समीक्षा की* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड सैम्पलिंग को बढ़ाने और कान्टैक्ट ट्रेसिंग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कोविड के बढ़ते मामलों और कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के सम्भावित खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा की। *'हर घर दस्तक’ अभियान को पूरी क्षमता...