Thursday, July 23News That Matters

Tag: उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोहराई भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोहराई भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोहराई भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति खटीमा, 14 जून, 2026(सू0वि0)- सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा 3 दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान रविवार को शहीद हरी किशन शिक्षण संस्थान, बगुलिया में आयोजित जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का फूल मलाओं, थारू सांस्कृतिक नृत्य के साथ एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित पंचमुखी हनुमान तस्वीर भेंट की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरिक्षण किया एवं ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत सदभावना सीएलएफ द्वारा संचालित दीदी कैफे का फीता काटकर शुभारम्भ किया। मुख्य...
लोकायुक्त चयन प्रक्रिया शुरू, धामी ने ईमानदार शासन की प्रतिबद्धता दोहराई

लोकायुक्त चयन प्रक्रिया शुरू, धामी ने ईमानदार शासन की प्रतिबद्धता दोहराई

उत्तराखंड
लोकायुक्त चयन प्रक्रिया शुरू, धामी ने ईमानदार शासन की प्रतिबद्धता दोहराई मुख्यमंत्री धामी ने लोकायुक्त चयन के लिए सर्च कमेटी गठित कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध संस्थागत निगरानी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। उत्तराखंड सरकार द्वारा लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु उच्चस्तरीय खोजबीन समिति (सर्च कमेटी) का गठन किया गया है, जिससे राज्य में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम-2014 के तहत गठित चयन समिति की संस्तुति पर बनाई गई इस खोजबीन समिति में न्यायिक, प्रशासनिक और शैक्षणिक क्षेत्र के अनुभवी व्यक्तियों को शामिल किया गया है। समिति का दायित्व लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्य पदों के लिए योग्य, निष्पक्ष और सक्षम व्यक्तियों का पैनल तैयार कर चयन समिति को उपलब्ध कराना होगा। गठित खोजबीन समिति के अध्यक्ष के रूप में न्यायमूर्ति (स...
प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने विधायक आशा नौटियाल के साथ यात्रा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया

प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने विधायक आशा नौटियाल के साथ यात्रा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया

उत्तराखंड
प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने विधायक आशा नौटियाल के साथ यात्रा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया प्रदेश के मा० कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को रुद्रप्रयाग पहुंचकर श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं एवं मानसून सीजन के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से यात्रा संचालन, श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, संभावित चुनौतियों तथा उनके समाधान को लेकर विस्तार से जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अवगत कराया कि यात्रा प्रारंभ होने के बाद से अब तक 12 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा अवधि के दौरान 1.80 लाख से अधिक श्रद्धालुओं...
मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड बना निवेश, पर्यटन और आस्था का केंद्र : धामी

मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड बना निवेश, पर्यटन और आस्था का केंद्र : धामी

उत्तराखंड
मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड बना निवेश, पर्यटन और आस्था का केंद्र : धामी प्रधानमंत्री जी को पत्र श्रद्धेय प्रधानमंत्री जी, सादर प्रणाम। प्रधानमंत्री के रूप में आपके सफल नेतृत्व के बारह वर्ष पूर्ण होने तथा स्वतंत्र भारत के इतिहास में सर्वाधिक अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने के इस ऐतिहासिक अवसर पर देवभूमि उत्तराखण्ड की समस्त जनता की ओर से मैं, आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ। यह केवल बारह वर्षों का कालखंड नहीं है, बल्कि भारत के पुनर्जागरण, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक पुनर्स्थापना, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के अभूतपूर्व उत्कर्ष का एक स्वर्णिम अध्याय है। आपके दूरदर्शी, निर्णायक और जनोन्मुखी नेतृत्व में भारत ने विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक गौरव और जनकल्याण के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक उपलब्धियाँ अर्जित की हैं, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा...
नालों और जल निकासी की सफाई मानसून से पहले पूरी हो: धामी

नालों और जल निकासी की सफाई मानसून से पहले पूरी हो: धामी

उत्तराखंड
नालों और जल निकासी की सफाई मानसून से पहले पूरी हो: धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मानसून सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून प्रारम्भ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन, जनसुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण तैयारी रखें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मानसून के बाद 15 नवम्बर, 2026 तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शेष कार्यों को मानसून शुरू होने से पहले पूरा किया जाए। पुलों, कल्वर्टों एवं ड्रेनेज सिस्टम की जांच कर आवश्यक मरम्मत कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं तथा सभी नालों एवं जल निकासी मार्गों क...
प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ खड़ी धामी सरकार, धामी ने दिया बड़ा संदेश

प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ खड़ी धामी सरकार, धामी ने दिया बड़ा संदेश

उत्तराखंड
प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ खड़ी धामी सरकार, धामी ने दिया बड़ा संदेश देहरादून/नई दिल्ली। मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड मूल के 65 वर्षीय केशव नेगी की गिरफ्तारी के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सक्रिय पहल करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से वार्ता की। मुख्यमंत्री धामी ने मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित करने की अपेक्षा व्यक्त की। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री धामी को आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से जांच कर सत्य को सामने लाएंगी। मुख्यमंत्री धामी ने केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी फोन पर बातचीत कर परिवार का हालचाल जाना और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने...
सीएम हेल्पलाइन शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर समाधान बताएं अधिकारी : डीएम

सीएम हेल्पलाइन शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर समाधान बताएं अधिकारी : डीएम

उत्तराखंड
सीएम हेल्पलाइन शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर समाधान बताएं अधिकारी : डीएम देहरादून 04 जून, 2026 (सू.वि) मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 पर लंबित जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को समीक्षा बैठक आयोजित कर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 36 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए तथा शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक मामलों का प्रभावी समाधान किया जाए।   जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के ‘‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि’’ के मूल मंत्र को धरातल पर उतारते हुए जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि विभागीय स्तर पर टास्क ऑफिसर नामित कर प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण स...
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला पुलिस व्यवस्था के लिए ₹35 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला पुलिस व्यवस्था के लिए ₹35 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दी

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला पुलिस व्यवस्था के लिए ₹35 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दी मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 213 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 तथा नन्दादेवी राजजात यात्रा की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत विभिन्न सड़कों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं व किसानों केी आर्थिकी में सुधार आदि के लिए कुल ₹ 213 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चमोली के वर्ष 2026 में नन्दादेवी राजजात यात्रा के अन्तर्गत नलगांव-भटियाणा मोटर मार्ग के किमी0 01 से 10 तक मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं सुधारीकरण किये जाने हेतु ₹ 8.68 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने के ...
सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने में जुटी धामी सरकार, शीशमबाड़ा में अवैध मजार ध्वस्त

सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने में जुटी धामी सरकार, शीशमबाड़ा में अवैध मजार ध्वस्त

उत्तराखंड
सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने में जुटी धामी सरकार, शीशमबाड़ा में अवैध मजार ध्वस्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने और सरकारी संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन विभिन्न जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में देहरादून के विकासनगर क्षेत्र स्थित शीशमबाड़ा में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए मजार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर तहसील प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। प्रशासनिक जांच में संबंधित भूमि सरकारी अभिलेखों में दर्ज पाई गई थी, जिस पर अवैध कब्जा कर मजार संचालित किया जा रहा था। नियमानुसार नोटिस देने और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह ...
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- कानून सबके लिए समान, अवैध मस्जिद-मदरसा भवन सील

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- कानून सबके लिए समान, अवैध मस्जिद-मदरसा भवन सील

उत्तराखंड
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- कानून सबके लिए समान, अवैध मस्जिद-मदरसा भवन सील   मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और बिना वैधानिक अनुमति संचालित गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए डोईवाला तहसील के ग्राम कण्डोगल कुडियाल (थानों) स्थित एक मस्जिद एवं मदरसा भवन को सील कर दिया है। प्राधिकरण की यह कार्रवाई उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 के तहत की गई।एमडीडीए के अनुसार संबंधित भवन के प्रथम एवं द्वितीय तल पर बिना आवश्यक स्वीकृतियों के मस्जिद का संचालन किया जा रहा था। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि परिसर में मदरसा भी संचालित किया जा रहा है, जबकि इसके लिए आवश्यक विभागीय अनुमतियां और पंजीकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। प्राधिकरण का कहना है कि भवन के विरुद्ध पूर्व में भी चालान की कार्रवाई की जा चुकी थी और संबंधित पक्ष को कई अवसर...