Saturday, April 18News That Matters

Tag: उत्तराखंड

हरिद्वार के होटल में दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, अब कर रहा है ब्‍लैकमेल; मुकदमा दर्ज

हरिद्वार के होटल में दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, अब कर रहा है ब्‍लैकमेल; मुकदमा दर्ज

Featured, उत्तराखंड, हरिद्वार
  हरिद्वार के होटल में दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, अब कर रहा है ब्‍लैकमेल; मुकदमा दर्ज   उत्तराखंड: हरिद्वार जनपद के झबरेड़ा थाना क्षेत्र की युवती से उत्तर प्रदेश के एक युवक ने हरिद्वार के एक होटल में दुष्कर्म किया। इसी दौरान युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। पीड़ि‍ता का आरोप है कि अब युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है।      युवती की करीब एक साल पहले फोन पर आकाश कश्यप निवासी ग्राम लतीफपुर टूर, जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश से बातचीत शुरू हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। 17 मार्च 2021 को युवक ने युवती को मिलने के लिए हरिद्वार बुलाया था। युवती उसकी बातों में आकर उससे मिलने के लिए हरिद्वार पहुंची। युवक ने होटल के एक कमरे में युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसकी एक अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके कुछ दिन बाद ही युवक ने युवती को फोन पर ब्लैकमेल करना शुर...
धामी के नेतृत्व में युवाओं में उत्साह, 2022 चुनाव में मिलेगा लाभ : कौशिक

धामी के नेतृत्व में युवाओं में उत्साह, 2022 चुनाव में मिलेगा लाभ : कौशिक

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
  धामी के नेतृत्व में युवाओं में उत्साह, 2022 चुनाव में मिलेगा लाभ : कौशिक देहरादून 3 अगस्त, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश की बागडोर युवा नेतृत्व के हाथों में है और निश्चित रूप से युवाओ में जोश है और उमीदें है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का एक माह का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है और उन्होंने एक माह में विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। सरकार अंतिम छोर पर बैठे जरुरतमन्द तक पहुँँच रही है। विधायक,मंत्री और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी क्षेत्रो में प्रवास कर रहे है और लोगों की समस्याये सुन रहे हैं।     उन्होंने कहा कि भाजपा 2022 के रोडमैप पर गंभीरता से आगे बढ़ रही है। इस माह कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्णकालिक स्वयंसेवक प्रतिभाग करेंगे। भाजपा विकास और सेवा कार्यों की बदौलत जनता के बी...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  साधू सिंह बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  साधू सिंह बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  साधू सिंह बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।       103 वर्ष के बारूवाला (भानियावाला) देहरादून निवासी  साधू सिंह बिष्ट ने द्वितीय विश्व युद्ध का हिस्सा रहे हैं।
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में पिथौरागढ़ के पर्वतारोही  मनीष कसनियाल को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में पिथौरागढ़ के पर्वतारोही  मनीष कसनियाल को सम्मानित किया।

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में पिथौरागढ़ के पर्वतारोही  मनीष कसनियाल को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने  मनीष को एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा फहराने की उपलब्धि पर बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।      मनीष कसनियाल ने 01 जून 2021 को विश्व की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। आईएमएफ के मिशन मैसिफ के तहत मनीष अपनी टीम साथी सिक्किम की सुश्री सुनीता प्रधान के साथ माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे।...
उत्तराखंड : बदमाशों ओर पुलिस टीम की मुठभेड़ एक कांस्टेबल घायल 2 दो बदमाश गिरफ्तार

उत्तराखंड : बदमाशों ओर पुलिस टीम की मुठभेड़ एक कांस्टेबल घायल 2 दो बदमाश गिरफ्तार

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर अपराध जगत से
उत्तराखंड : बदमाशों ओर पुलिस टीम की मुठभेड़ एक कांस्टेबल घायल 2 दो बदमाश गिरफ्तार सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)   जंगल में बदमाशों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। मुठभेड़ में एक कांस्टेबल घायल हो गया। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है। इस दौरान दो बदमाश पकड़े गए हैं, वहीं तीन मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तीन बाइक, दो तमंचे व कारतूस बरामद किया है।     कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन कर एसएसआइ सुधाकर जोशी अगुवाई में रंसाली जंगल से सटे नलई व बिजराटा आदि गांवों की ओर रवाना किया गया था। एसएसआई जोशी ने गांव नलई में नदी किनारे ट्यूबवेल के पास दबिश देकर असलहाधारी बदमाशों को घेर लिया। अपने को घिरता देख बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों की पुलिस टीम के साथ ...
उत्तराखंड: में इन महिला ने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए घर से निकालने का लगाया आरोप थाने में दी तहरीर

उत्तराखंड: में इन महिला ने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए घर से निकालने का लगाया आरोप थाने में दी तहरीर

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, नैनीताल
उत्तराखंड में इन महिला ने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए घर से निकालने का लगाया आरोप थाने में दी तहरीर   हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए घर से निकालने का आरोप लगाया है। थाने में तहरीर देकर कहा है कि बीते 11 साल से ससुराली उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज कर रहे हैं और अनैतिक रूप से पैसे की मांग कर रहे हैं।       शहाना पत्नी शाहिद हुसैन पुत्री अब्दुल अजीज निवासी छोटी रोड निशात मेमोरियल स्कूल के पास इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा हल्द्वानी जिला नैनीताल की निवासी है। पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह शाहिद पुत्र अकबर हुसैन उर्फ लल्लू निवासी 13 बीधा, इन्द्रानगर पश्चिमी वार्ड न 14, हल्द्वानी के साथ मुस्लिम रीति - रिवाजो के अनुसार 11 वर्ष पूर्व हुआ था। पिता ने अपनी हैसियत से अधिक शादी में दहेज दिया था । इ...
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व मे देश में चल रहा दुनिया का सबसे बङा कोविड टीकाकरण अभियान : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व मे देश में चल रहा दुनिया का सबसे बङा कोविड टीकाकरण अभियान : मुख्यमंत्री

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व मे देश में चल रहा दुनिया का सबसे बङा कोविड टीकाकरण अभियान : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* *अगले चार माह में उत्तराखण्ड में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य* *मुख्यमंत्री ने एक्सिस बैंक द्वारा दिये गये आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स के वाहन को फ्लैग ऑफ किया* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से एक्सिस बैंक द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को प्रदान किए गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के वाहन का फ्लैग ऑफ किया। एक्सिस बैंक द्वारा स्वास्थ्य विभाग को 31 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने एक्सिस बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड के दौरान एक्सिस बैंक द्वारा जनसेवा के अनेक कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। दे...
उत्तराखंड: के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दी सख्त हिदायत, आनलाइन पढ़ाई में कोताही हुई तो होगी कार्रवाई

उत्तराखंड: के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दी सख्त हिदायत, आनलाइन पढ़ाई में कोताही हुई तो होगी कार्रवाई

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दी सख्त हिदायत, आनलाइन पढ़ाई में कोताही हुई तो होगी कार्रवाई     देहरादून। उच्च शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने सभी राजकीय महाविद्यालय व विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया है कि आनलाइन पढ़ाई में कतई कोताही न बरतें। इस संदर्भ में सभी जिलों में 13 वरिष्ठ प्राचार्यों को आनलाइन पढ़ाई की मानीटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह हर महीने अपनी रिपोर्ट उच्च शिक्षा निदेशालय को देंगे। आनलाइन कक्षाओं में लापरवाही बरतने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।   उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि जब तक महाविद्यालय व विवि आफलाइन नहीं खुलें, तब तक आनलाइन पढ़ाई जारी रखनी होगी। उन्होंने कहा कि सभी विवि व महाविद्यालयों में एक सिंतबर से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी और यूजीसी के नियमानुसार एक अक्टूबर से नियमित कक्षाएं लग...
गंगोत्री नेशनल हाइवे पर   भारी भूस्खलन, के चलते यहां रोका गया है यातायात

गंगोत्री नेशनल हाइवे पर भारी भूस्खलन, के चलते यहां रोका गया है यातायात

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड में इन दिनों मौसम के तेवर कुछ अलग बने हुए हैं। बारिश के चलते यहां जगह-जगह भूस्खलन और यातायात बाधित होने की घटनाएं सामने आ रही है। आज गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुंगी-बड़ेथी के पास बने भूस्खलन जोन पर भागीरथी नदी की साइड भारी भूस्खलन हुआ है। इसके चलते यहां एहतियातन यातायात रोक दिया गया है। बता दें कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुंगी बडे़थी के पास वर्ष 2010 से भूस्खलन जोन बना हुआ है। बरसात में यहां अक्सर यातायात बाधित रहता है। वर्ष 2017 में राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआइडीसीएल) ने इस भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट कार्य शुरू किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। फिर रोड प्रोटेक्शन गैलरी का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन मंगलवार दोपहर को अचानक रोड प्रोटेक्शन गैलरी से नदी की साइड भूस्खलन होने लगा, जिससे यातायात बाधित हो गया। इस जगह रुक रुक कर लगातार भूस्खलन हो...
हल्द्वानी: एसपी सिटी कार्यालय में युवक का हंगामा ,पुलिस बनी मूक दर्शक देखें पूरा वीडियो जाने क्या था मामला

हल्द्वानी: एसपी सिटी कार्यालय में युवक का हंगामा ,पुलिस बनी मूक दर्शक देखें पूरा वीडियो जाने क्या था मामला

Featured, उत्तराखंड, खबर
एसपी सिटी कार्यालय में युवक का हंगामा ,पुलिस बनी मूक दर्शक   हल्द्वानी में ससुरालियों के उत्पीड़न का शिकार हुई एक बहन को इंसाफ न मिलने से परेशान मृतका का भाई पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन पहुंच गया, एसपी सिटी और सीओ हल्द्वानी के कार्यालय में युवक ने जमकर हंगामा काटा, और अपने फोन से सोशल मीडिया पर लाइव भी किया  https://youtu.be/5MAjKvCxIhY   लेकिन पुलिस कर्मी मूक दर्शक बने रहे ,युवक अपनी बहन को इंसाफ दिलाने के लिए सरकार और पुलिस से गुहार लगा रहा है, कमल का कहना है कि उसकी बहन की शादी 2013 में गौलापार क्षेत्र के रहने वाले गौरव बेलवाल के साथ हुई थी। ससुराल वाले अक्सर उनकी बहन के साथ मारपीट करते थे। बीते 28 जून 2020 को मारपीट के बाद बेहोशी की हालत में उसकी बहन पुष्पा बेलवाल को हल्द्वानी के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद 5 जुलाई 2021 को बरेली के एक निजी अस्पताल ...