Wednesday, February 25News That Matters

Month: August 2021

उत्तराखंड: इस जगह पर बीन बजी तो रेडियो से लिपट गया सांप, मची अफरा तफरी

उत्तराखंड: इस जगह पर बीन बजी तो रेडियो से लिपट गया सांप, मची अफरा तफरी

Featured, उत्तराखंड, हरिद्वार
उत्तराखंड: इस जगह पर बीन बजी तो रेडियो से लिपट गया सांप, मची अफरा तफरी     हरिद्वार : रेडियो पर बज रहे गीत की धुन से ताल मिलाते हुए बीन बजने पर बिल में बैठे एक सांप का भी दिल मचल गया और वह बिल से बाहर निकल आया। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांप रेडियो से लिपट गया और काफी देर तक फन उठाए रहा। यह नजारा देखने के लिए आसपास तमाशबीनों का मजमा लग गया। साथ ही मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय भी बन गया। गुरुवार को हरिद्वार के तुलसी चौक पर निरंजनी अखाड़े जाने वाले रास्ते पर गंगा किनारे अपनी झोपड़ी के बाहर एक फक्कड़ साधु रेडियो पर गाने सुन रहा था। बताया गया है कि रेडियो पर गीत के दौरान बीन बजने पर एक सांप बिल से बाहर निकल आया। अचानक सांप को देख फक्कड़ साधु उठ खड़ा हुआ। इस बीच सांप रेडियो से लिपट गया। फक्कड ने सांप को हटाने का प्रयास भी किया। लेकिन...
उत्तराखंड:  में यहां बर्थ डे मनाने गए आठ में से दो छात्र कोसी नदी में बहे, जिसका जन्म दिन था उसकी भी मौत

उत्तराखंड: में यहां बर्थ डे मनाने गए आठ में से दो छात्र कोसी नदी में बहे, जिसका जन्म दिन था उसकी भी मौत

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड: बर्थ डे मनाने गए आठ में से दो छात्र कोसी नदी में बहे, जिसका जन्म दिन था उसकी भी मौत   दुःखद खबर है बता दे कि पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण तहसील के चौराड़ी गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह का 18 साल का बेटा महेंद्र सिंह नेगी पीरूमदारा के आरके पुरम सांई धाम कालोनी में अपने चाचा के दीपक सिंह नेगी के घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार को उसका बर्थ डे था।वह अपने दोस्तों शांतिकुंज गली नंबर दो निवासी सुमित सोढ़ी पुत्र विजय कुमार और पीरूमदारा निवासी गुरमेल सिंह, विशाल सिंह, अनमोल अग्रवाल, पवन कुमार, जतिन चौधरी और प्रकाश भाटिया के साथ ओखलढूंगा गया था। वे आठों दोस्त चार बाइकों से गए थे। दोपहर करीब 12 बजे सभी क्यारी और ओखलढूंगा के बीच झूला पुल पर पहुंच गए। यहां से महेंद्र नेगी और सुमित ने कोसी नदी में छलांग लगा दी। बता दे पानी के तेज बहाव में दोनों बह गए। दोनों को बहता ...
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड  में घास काटने गई महिला पर गुलदार ने किया अचानक हमला, दरांति बनी हथियार  जाने पूरी ख़बर

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में घास काटने गई महिला पर गुलदार ने किया अचानक हमला, दरांति बनी हथियार जाने पूरी ख़बर

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पौड़ी
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में घास काटने गई महिला पर गुलदार ने किया अचानक हमला, दरांति बनी हथियार जाने पूरी ख़बर   बता दे कि पौड़ी गढ़वाल के चौबटाखाल विधानसभा के एकेश्वर ब्लॉक की ग्राम इसोटी की 50 वर्षीय सावित्री देवी पर उस समय गुलदार नेे घात लगाकर हमला कर दिया जब वह खेेत सेे सटे जंगल के पास चारापति काट रही थी घायल महिला द्वारा मदद का शोर सुनकर गांववासी घटनास्थल पर पहुंचे गंभीर रूप से घायल महिला को गांव वालों की मदद से 108 की मदद से अस्पताल भेजा गया वही कांग्रेस प्रदेश सचिव कविन्द ईष्टवाल , कहना है कि आए दिन इस क्षेत्र में ऐसी घटनाएं सामने आती रहती है क्षेत्र में डर का माहौल बना है अगर इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता तो उग्र आंदोलन धरना प्रदर्शन करेंगे और इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार रहेगा वही डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर कोटद्वार रेफर कर दिया। वहीं घा...
लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी सहित प्रदेश के लोक संस्कृति के रचनाकारों, लोकगायकों के जीवन परिचय एवं रचनाओं का अभिलेखीकरण कर पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जायेगा- मुख्यमंत्री

लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी सहित प्रदेश के लोक संस्कृति के रचनाकारों, लोकगायकों के जीवन परिचय एवं रचनाओं का अभिलेखीकरण कर पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जायेगा- मुख्यमंत्री

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
• *लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी सहित प्रदेश के लोक संस्कृति के रचनाकारों, लोकगायकों के जीवन परिचय एवं रचनाओं का अभिलेखीकरण कर पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जायेगा- मुख्यमंत्री* • *प्रसिद्ध लोक गायक एवं गीतकार  नरेन्द्र सिंह नेगी को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने के लिये राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार से किया जायेगा अनुरोध* • *मुख्यमंत्री ने  नरेन्द्र सिंह नेगी के जीवन चरित्र पर आधारित पुस्तक ‘‘सृजन से साक्षात्कार’’ का किया विमोचन।* • * नरेन्द्र सिंह नेगी को उनके 73 वें जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनायें।*       मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध लोकगायक एवं गीतकार  नरेन्द्र सिंह नेगी के जीवन दर्शन कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित पुस्तक ‘‘सृजन से साक्षात्कार’’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...
दुःखद घटना घर में खेल रहा नौ माह का मासूम अधखुले प्लग से करंट की चपेट  में आ गया

दुःखद घटना घर में खेल रहा नौ माह का मासूम अधखुले प्लग से करंट की चपेट में आ गया

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
दुःखद घटना उत्तराखंड    करंट लगने से नै माह के बच्चे की मौत     घर में खेल रहा नौ माह का मासूम अधखुले प्लग से करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। टैगोर नगर दुर्गा मंदिर वार्ड निवासी रविजीत मंडल सिडकुल में मजदूरी करता है। रात की शिफ्ट में काम करके आने के बाद वह बुधवार दिन में अपने कच्चे घर के कमरे में सो रहा था। रवि का छोटा बेटा कनिष्क (9 माह) उसी कमरे में खेल रहा था। लगभग साढ़े 11 बजे बच्चे को खेलता देख उसकी मां कनिका आंगन में चली गई। इसी दौरान मासूम ने नीचे रखे बिजली के अधखुले प्लग को पकड़ लिया। करंट लगने से बालक वहीं बेहोश हो गया। कमरे में पहुंची कनिका ने बच्चे को बेसुध देखा तो उसकी चीख निकल गई। परिजन बालक को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कनिष्क का बड़ा भाई ध्रुव 3 वर्ष का है। परिजनों ने पुलिस को मामले की...
आपदा प्रभावित 133 परिवारों का शीघ्र होगा पुनर्वास, शासन स्तर पर 09 आपदा प्रभावित गांवों की सूची तैयार डॉ. धन सिंह रावत

आपदा प्रभावित 133 परिवारों का शीघ्र होगा पुनर्वास, शासन स्तर पर 09 आपदा प्रभावित गांवों की सूची तैयार डॉ. धन सिंह रावत

Featured, उत्तराखंड
*आपदा प्रभावित 133 परिवारों का शीघ्र होगा पुनर्वास : डॉ. धन सिंह रावत* *शासन स्तर पर 09 आपदा प्रभावित गांवों की सूची तैयार* *वित्तीय वर्ष 2021-22 में 336 प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की कार्रवाही पूर्ण* *शासन ने पुनर्वास के लिए जारी किये रू0 13 करोड़ 36 लाख की धनराशि*   सूबे में विभिन्न दैवीय आपदाओं से प्रभावित सात जनपदों के 133 परिवारों का शीघ्र पुनर्वास किया जायेगा। इन आपदा प्रभावित परिवारों की शासन स्तर पर कार्रवाही गतिमान है। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा राज्य सरकार विस्थापन एवं पुनर्वास नीति के अंतर्गत आपदा प्रभावित परिवारों का पुनर्वास करने में जुटी है। पुनर्वास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतर्गत अब तक 31 गांवों के 336 परिवारों का पुनर्वास कर दिया गया है। इनके पुनर्वास के लिए राज्य सरकार द्वारा रू0 13 करोड़ 35 लाख 30 हजार क...
उत्तराखंड: तालाब में महिला के शव से बंधी मिली तीन ईंट, क्षेत्र  में सनसनी पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड: तालाब में महिला के शव से बंधी मिली तीन ईंट, क्षेत्र में सनसनी पढ़िए पूरी खबर

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, हरिद्वार
उत्तराखंड: तालाब में महिला के शव से बंधी मिली तीन ईंट, पढ़िए पूरी खबर   काली मंदिर के पास एक तालाब से महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के पांव में तीन ईंट बांधकर शव को तालाब में फेंका था। जिस तरह से शव मिला है उससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मंगलौर क्षेत्र के लंढौरा में मंगलौर रोड पर काली मंदिर के निकट तालाब में बुधवार को गांव के कुछ बच्चे मछली पकड़ने के लिए गए थे। इसी दौरान उन्हें तालाब में एक महिला का शव दिखाई दिया, जिसके बाद बच्चे डरकर घर आ गए। पूरे गांव में तालाब में शव होने की खबर फैल गई। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट और लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी नितेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय सङक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गङकरी ने पीलीभीत- खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग का दिया आश्वासन*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय सङक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गङकरी ने पीलीभीत- खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग का दिया आश्वासन*

Featured, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय सङक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गङकरी ने पीलीभीत- खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग का दिया आश्वासन* मुख्यमंत्री  पुष्करसिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय सङक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नीतिन गङकरी ने पीलीभीत- खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए आश्वस्त किया है। बुधवार को केन्द्रीय मंत्री से अपनी मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने इसका अनुरोध किया था। केंद्रीय मंत्री  गडकरी ने मुख्यमंत्री श्री धामी के अनुरोध को स्वीकार करते अपने मंत्रालय के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।  यह प्रस्तावित राष्ट्रीय राज मार्ग उत्तराखण्ड राज्य के जनपद उधमसिंह नगर में स्थित खटीमा नगर से उत्तर प्रदेश राज्य के पीलीभीत जनपद तक बनाया जायेगा जो राष्ट्रीय राज मार्ग- 74 से पीलीभीत में मिलेगा जिसकी लम्बाई लगभग 38 कि०मी० होगी, जिसका 13 कि०मी० प्रभाग उ...
पहाडी राज्य उत्तराखंड में आज देखिये मैदान से लेकर पहाड़ तक कितने लोग कोरोना पाजिटिव आये

पहाडी राज्य उत्तराखंड में आज देखिये मैदान से लेकर पहाड़ तक कितने लोग कोरोना पाजिटिव आये

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
पहाडी राज्य उत्तराखंड में आज देखिये मैदान से लेकर पहाड़ तक कितने लोग कोरोना पाजिटिव आये उत्तराखंड में आज 24 कोरोना पाजिटिव केस आये उत्तराखंड में आज एक्टिव केस 418     उतराखंड में आज तक कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 3 लाख 42 हज़ार 526 वहीं उत्तराखंड मे 3 लाख 28 हज़ार 695 आज तक ठीक हुए आज 37 लोग डिस्चार्ज हुये/ ठीक हुए         आज उत्तराखंड में कोरोना के (24) मामले सामने आये। देहरादून 03 हरिद्वार 01 पौड़ी 04 उतरकाशी 03 टिहरी 00 बागेश्वर 03 नैनीताल 02 अल्मोड़ा 00 पिथौरागढ़ 03 उधमसिंह नगर 00 रुद्रप्रयाग 02 चंपावत 02 चमोली 01 आज कोरोना से मरने वालों की संख्या है 00...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खानपुर विधानसभा क्षेत्र की 1469.25 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खानपुर विधानसभा क्षेत्र की 1469.25 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Featured, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खानपुर विधानसभा क्षेत्र की 1469.25 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास* *राजकीय कन्या महाविद्यालय का किया शिलान्यास* *1123.72 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को खानपुर विधानसभा क्षेत्र की 1469.25 लाख की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने राजकीय कन्या महाविद्यालय दल्लावाला, खानपुर का शिलान्यास एवं खानपुर विधान सभा क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास किया।      मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय कन्या महाविद्यालय दल्लावाला-खानपुर के भवन निर्माण, कुल लागत रूपये 345.53 लाख का शिलान्यास किया। उन्होंने केन्द्रीय सड़क निधि योजना के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र खानपुर में खानपुर-दल्लावाला मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं सुधार का...