Tuesday, February 24News That Matters

Month: January 2022

उत्तराखंड: कांग्रेस के 11 और टिकट हुए तय,हरदा होंगे रामनगर से और अनुकृति गुसाईं लैंसडाउन से होगी उम्मीदवार

उत्तराखंड: कांग्रेस के 11 और टिकट हुए तय,हरदा होंगे रामनगर से और अनुकृति गुसाईं लैंसडाउन से होगी उम्मीदवार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड राज्य में 14 फरवरी को मतदान होना है जिसके मद्देनजर लगभग सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है हालांकि बीते दिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 53 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। तो वहीं, कांग्रेस ने 11 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। जारी की गई सूची के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं लैंसडाउन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, अभी भी 6 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर माथापच्ची जारी है। इन विधानसभा सीटों से होंगे ये उम्मीदवार……. डोईवाला – मोहित उनियाल शर्मा कैंट- सूर्यकांत धस्माना ऋषिकेश- जयेंद्र रमोला ज्वालापुर – बरखा रानी झबरेड़ा – वीरेंद्र जाती खानपुर – सुभाष चौधरी लक्सर – अंतरिक्ष स...
उत्तराखंड: में आज कोरोना के 3064 नये मामले आये सामने,11 मरीजो की मौत, जाने अपने जिले का हाल

उत्तराखंड: में आज कोरोना के 3064 नये मामले आये सामने,11 मरीजो की मौत, जाने अपने जिले का हाल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में आज कोरोना के 3064 नए मामले सामने आए है, जोकि बीते दिनो से थोड़ा कम है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 2985 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है। इसके साथ ही 11 संक्रमित मरीजो की मौत हुई है। हालांकि, अबतक उत्तराखंड में 7491 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 31280 एक्टिव केस हैं। तो वहीं, 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 870 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही नैनीताल जिले में 243, बागेश्वर जिले में 67, चंपावत जिले में 28, उत्तरकाशी जिले में 99, हरिद्वार जिले में 485, अल्मोड़ा जिले में 148, रुद्रप्रयाग जिले में 25, पिथौरागढ़ जिले में 37, टिहरी जिले में 58, चमोली जिले में 169, पौड़ी जिले में 306 और उधमसिंह नगर जिले में 529 केस आये है।...
उत्तराखंड:यहाँ देर रात होटल में लग गई भीषण आग, बेड, टीवी व मोबाइल जलकर खाक

उत्तराखंड:यहाँ देर रात होटल में लग गई भीषण आग, बेड, टीवी व मोबाइल जलकर खाक

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
खबर नैनीताल जहाँ बीती रात थाना तल्लीताल क्षेत्र अंतर्गत होटल के कमरे में आग लग गई। फायर ब्रिगेड व पुलिस की सक्रियता से आग पर जल्द काबू कर लिया गया। आग से होटल का मैनेजर भी बाल बाल बच गया, जबकि कमरे में बेड, टीवी व मोबाइल जलकर खाक हो गए। कमरे में हीटर जला रहने के कारण आग लगी ऐसा माना जा रहा है। जानकरी अनुसार शहर के बिड़ला रोड के निकट होटल माउंट एन लेक है। जो दिल्ली के व्यक्ति ने लीज पर लिया है। बीती रात होटल का मैनेजर किशन कुमार हीटर जलाने के बाद सो गया। अचानक हीटर से बिस्तर में आग सुलग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मैनेजर की नींद खुली तो कमरा धुंए से भरा पड़ा था। किसी तरह बाहर आकर मैनेजर ने जान बचाई और कर्मियों व फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना पर तत्काल फायर सर्विस नैनीताल की यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो आग भीषण रूप से होटल कमरे में...
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में सोमवार से सामान्य ओपीडी सेवाएं बंद

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में सोमवार से सामान्य ओपीडी सेवाएं बंद

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में सोमवार से सामान्य ओपीडी सेवाएं बंद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में सोमवार से सामान्य ओपीडी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। मरीजों को टेलीमेडिसिन सेवा के तहत फोन के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिलेगी। एम्स की इमरजेंसी सेवाएं पूर्व की तरह बहाल रहेंगी।कोरोना की तीसरी लहर के बीच एम्स प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए ओपीडी सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया है।   एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. अश्वनी कुमार दलाल ने बताया कि अस्पताल की सामान्य ओपीडी सेवाएं सोमवार से बंद रहेंगी। जबकि इमरजेंसी सेवाओं को 24 घंटे संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कैंसर ग्रसित पुराने मरीजों को कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी सुविधा का लाभ मिलता रहेगा। प्रो. अश्वनी कुमार दलाल ने बताया सामान्य मरीजों को टेलीमेडिसिन सेवा ...
उत्तराखंड: में आज कोरोना के 3727 नये मामले आये सामने,5 मरीजो की मौत, जाने अपने जिले का हाल

उत्तराखंड: में आज कोरोना के 3727 नये मामले आये सामने,5 मरीजो की मौत, जाने अपने जिले का हाल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 400401 वहीं उत्तराखंड मे 353346 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये अभी भी उत्तराखंड में 31310 केस एक्टिव आज उत्तराखंड में कोरोना के (3727) मामले सामने आये। देहरादून 1264 हरिद्वार 826 पौड़ी 220 उतरकाशी 78 टिहरी 99 बागेश्वर 101 नैनीताल 200 अल्मोडा 25 पिथौरागढ़ 157 उधमसिंह नगर 252 रुद्रप्रयाग 259 चंपावत 87 चमोली 159 वही आज कोरोना से मरने वालों की मरीजो की संख्या  05 हुई...
40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का फर्जी दावा करने वाली कॉंग्रेस, राज्य में 4 महिला उम्मीदवार को टिकट देने की हिम्मत नहीं जुटा पायी : सुरेश जोशी

40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का फर्जी दावा करने वाली कॉंग्रेस, राज्य में 4 महिला उम्मीदवार को टिकट देने की हिम्मत नहीं जुटा पायी : सुरेश जोशी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का फर्जी दावा करने वाली कॉंग्रेस, राज्य में 4 महिला उम्मीदवार को टिकट देने की हिम्मत नहीं जुटा पायी : सुरेश जोशी     देहरादून    कोंगेस द्धारा जारी सूची को लेकर भाजपा ने निशाना साधते हुए कहा कि 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का फर्जी दावा करने वाली कॉंग्रेस, राज्य में 4 महिला उम्मीदवार को टिकट देने की हिम्मत नहीं जुटा पायी |  पार्टी की और आधिकारिक बयान जारी करते हुए प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने आरोप लगाया कि कॉंग्रेस का ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ का दावा उत्तराखंड पहुँचते हवा हवा हवाई हो गया है | अब तो लगता है उन्हे हारने का अंदेशा भी हो गया है तभी उनके वरिष्ठ नेता हरीश रावत तो पार्टी की देश में खराब फार्म होने का दावा कर अभी से चुनाव हारने के कारण तलाशने लगे हैं |   उन्होने कॉंग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया कि कल तक कॉंग्रेस 40 फीस...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजादी के महानायक क्रांतिकारी व आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वीं जयंती पर उनका भाव पूर्ण स्मरण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजादी के महानायक क्रांतिकारी व आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वीं जयंती पर उनका भाव पूर्ण स्मरण किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजादी के महानायक क्रांतिकारी व आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वीं जयंती पर उनका भाव पूर्ण स्मरण किया। उन्होंने कहा कि नेता जी को श्रद्धांजलि देने के क्रम में आज दिल्ली इण्डिया गेट पर मोदी सरकार के नेता जी की आभासी प्रतिमा अनावरण को ऐतिहासिक कदम बताया । उन्होने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का देश को आजादी में दिलाने में दिए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। अंग्रेज़ों के क्रूर शासन में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की निडर देशभक्ति ने अधीन भारतीयों में सोये विश्वास को जगाया। विलक्षण प्रतिभा के धनी नेताजी ने युवाओं में आजादी की क्रांति की ज्वाला जगाकर व निर्भीक होकर अंग्रेज़ों के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा दी। नेता जी के 'तुम मुझे खून दो' 'में तुम्हें आजादी दूंगा' वह "जय हिन्द" ज...
उत्तराखंड:बीजेपी ने 70 विधानसभा सीटों पर रवाना किए एलईडी प्रचार वाहन

उत्तराखंड:बीजेपी ने 70 विधानसभा सीटों पर रवाना किए एलईडी प्रचार वाहन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड राज्य में 14 फरवरी को मतदान होना है इससे पहले सभी राजनीतिक दल दमखम से तैयारियों में जुटी हुई हैं। भाजपा संगठन ने जहां एक ओर 59 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी की पहली लिस्ट जारी कर दी है। तो वहीं, दूसरी ओर प्रचार-प्रसार के लिए भाजपा ने प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर एलईडी प्रचार वाहनों को भी रवाना किया है जो इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का बखान करेगी। इन एलईडी प्रचार वाहनों का प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह एलईडी वाहन प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं और कार्यों का बखान करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड को बनाया था और भाजपा ही स...
उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से दुकानदार युवक की मौत,परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से दुकानदार युवक की मौत,परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
खबर काशीपुर से जहाँ तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। जानकरी अनुसार दढ़ियाल रोड स्थित ग्राम जोशी मंझरा धीमरखेड़ा निवासी विनोद कुमार (27) पुत्र भूरे सिंह गांव में ही परचूनी की दुकान चलाता था। शुक्रवार को वह अपनी बहन से मिलने उसके घर कुंडेश्वरी गया था। देर शाम करीब सात बजे वह बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के घर से लौट रहा था। कुंडेश्वरी रोड पर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विनोद की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी बाइक चकनाचूर हो गई। सूचना पर पहुंचे एसआई प्रदीप पंत ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के परिवार में तीन भाई और तीन विवाहित बहनें...
उत्तराखंड:कांग्रेस ने जारी की 53 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, देखे किसे कहा से मिला टिकट

उत्तराखंड:कांग्रेस ने जारी की 53 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, देखे किसे कहा से मिला टिकट

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट का इंतजार खत्म हो गया है। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के बाद शनिवार देेेर रात 50 से अधिक उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। आज शाम पांच बजे शुरू हुई कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति की लंबी चली बैठक में 70 में से 53 सीटों पर मुहर लग गई है। आखिरकार कांग्रेस ने प्रत्याशीयों की सूची जारी कर दी।...