Tuesday, February 24News That Matters

Month: July 2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आये शिव भक्तों में भगवान शिव का अंश दिखता है,  शिव भक्तों के चरण धोकर एवं गंगाजली देकर  मुख्यमंत्री धामी   ने किया  उनका  भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आये शिव भक्तों में भगवान शिव का अंश दिखता है, शिव भक्तों के चरण धोकर एवं गंगाजली देकर मुख्यमंत्री धामी ने किया उनका भव्य स्वागत

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार में डामकोठी के निकट गंगा घाट पर शिव भक्तों का स्वागत किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा में देवभूमि उत्तराखण्ड आये शिव भक्तों के चरण धोकर एवं गंगाजली देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डामकोठी में वृक्षारोपण भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आये शिव भक्तों में भगवान शिव का अंश दिखता है। उन्होंने कहा कि कांवड़ की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चले, इसके लिए सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा के लिए पहली बार अलग से बजट की व्यवस्था की गई। सभी कांवड़ श्रद्धालु गंगा जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं को राज्य में कोई भी परेशानी न हो, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा हर सम्भव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किये गये हैं। कांवड़ मेले के सुचारू प्रबंधन के लिए...
उत्तराखंड /कोटद्वार के दुगड्डा में बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रही महिला पर गुलदार का हमला, मौके पर ही महिला की दुःखद मौत. घर पर कोहराम सदमे में

उत्तराखंड /कोटद्वार के दुगड्डा में बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रही महिला पर गुलदार का हमला, मौके पर ही महिला की दुःखद मौत. घर पर कोहराम सदमे में

उत्तराखंड, अल्मोड़ा, ऋषिकेश, कोटद्वार, गौ गुठियार, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड /कोटद्वार के दुगड्डा में बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रही महिला पर गुलदार का हमला, मौके पर ही महिला की दुःखद मौत. घर पर कोहराम सदमे में परिवार... उत्तराखंड में कोटद्वार के दुगड्डा गोदी गांव में मंगलवार सुबह गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रीना देवी (39 वर्ष) पत्नी मनोज चौधरी सुबह बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई thi...
प्रदेश के सभी 70 विधायक मतदान के लिए अधिकृत थे, लेकिन 67 विधायकों ने ही अपने मत का प्रयोग किया। तीन विधायक वोट डालने नहीं पहुंच सके

प्रदेश के सभी 70 विधायक मतदान के लिए अधिकृत थे, लेकिन 67 विधायकों ने ही अपने मत का प्रयोग किया। तीन विधायक वोट डालने नहीं पहुंच सके

ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, ऋषिकेश, खबर सचिवालय से, गौ गुठियार, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पहाड़ की बात
प्रदेश के सभी 70 विधायक मतदान के लिए अधिकृत थे, लेकिन 67 विधायकों ने ही अपने मत का प्रयोग किया। तीन विधायक वोट डालने नहीं पहुंच सके। राष्ट्रपति चुनाव में उत्तराखंड से 70 विधायकों में से 67 ने मतदान किया। सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ व राजेंद्र भंडारी वोट देने नहीं पहुंचे। मतदान समाप्ति के बाद मतपेटी को सील बंद कर कड़ी सुरक्षा में विमान से दिल्ली भेज दिया गया है। सोमवार को विधानसभा भवन के द्वितीय तल में रूम नंबर 321 में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। चुनाव के लिए भाजपा की ओर से विधायक खजान दास व अनिल नौटियाल और कांग्रेस की ओर से विधायक ममता राकेश को एजेंट बनाया गया। विधानसभा सचिव एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर मुकेश सिंघल की देेखरेख में मतदान हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी 10.15 बजे विधानसभा पहुंच कर मतदान किया। भाजपा विधायकों में मतदान को ल...
खेलों को बढ़ावा देने के लिये हरियाणा और उत्तराखण्ड बनेंगे सहयोगी।  मुख्यमंत्री एवं खेलमंत्री के निर्देश पर राज्य के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ हरियाणा के अधिकारियों से किया विचार विमर्श।

खेलों को बढ़ावा देने के लिये हरियाणा और उत्तराखण्ड बनेंगे सहयोगी। मुख्यमंत्री एवं खेलमंत्री के निर्देश पर राज्य के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ हरियाणा के अधिकारियों से किया विचार विमर्श।

अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर, ऋषिकेश, कोटद्वार, खबर रोजगार से, खेल, गौ गुठियार, चमोली, चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार
*खेलों को बढ़ावा देने के लिये हरियाणा और उत्तराखण्ड बनेंगे सहयोगी।* *मुख्यमंत्री एवं खेलमंत्री के निर्देश पर राज्य के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ हरियाणा के अधिकारियों से किया विचार विमर्श।* *दोनों राज्यों के अधिकारियों ने साझा की अपनी-अपनी कार्ययोजना।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा खेल मंत्री रेखा आर्य के निर्देशानुसार सोमवार को पंचकुला स्थित खेल विभाग, हरियाणा के मुख्यालय में हरियाणा राज्य में संचालित विभिन्न खेल योजनाओं की जानकारी के सम्बन्ध में हरियाणा राज्य के अधिकारियों के साथ उत्तराखण्ड राज्य के खेल विभाग के अधिकारियों द्वारा बैठक आहूत की गयी। बैठक में उत्तराखण्ड राज्य की ओर से विशेष प्रमुख सचिव, उत्तराखण्ड अभिनव कुमार, निदेशक, खेल गिरधारी सिंह रावत, संयुक्त निदेशक खेल डॉ० धर्मेन्द्र प्रकाश भट्ट, एवं हरियाणा राज्य की ओर से निदेशक खेल पं...
मुख्यमंत्री ने शहीद प्रवीण सिंह के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की  *शहीद के परिजनों को हर संभव मदद का दिया भरोसा।*

मुख्यमंत्री ने शहीद प्रवीण सिंह के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की *शहीद के परिजनों को हर संभव मदद का दिया भरोसा।*

अल्मोड़ा, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, ऋषिकेश, खबर अपराध जगत से, गौ गुठियार, चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल
मुख्यमंत्री ने शहीद प्रवीण सिंह के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की *शहीद के परिजनों को हर संभव मदद का दिया भरोसा।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अमर शहीद प्रवीण सिंह गुसांईं के पैतृक आवास ग्राम पुंडोली (हडियाणा) टिहरी गढ़वाल पहुँचकर शहीद के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता प्रताप सिंह गुसाईं एवं माता श्रीमती दीपा देवी से भेंटकर संवेदना व्यक्त की तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वीर सैनिक प्रवीण सिंह देश सेवा के लिए शहीद हुए हैं, उनका नाम इतिहास के पन्नो पर सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। राज्य सरकार इस संकट के समय पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी टिहरी गढ़वाल से शहीद प्रवीण सिंह के सर्विस देयकों के भुगतान के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विधायक घनसाली शक्ति लाल शा...
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के यात्रियों की बस पलटी, 21 घायल एक की मौत

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के यात्रियों की बस पलटी, 21 घायल एक की मौत

उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, खबर सचिवालय से, गौ गुठियार, नैनीताल, पहाड़ की बात, पिथौरागढ़, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के यात्रियों की बस पलटी, 21 घायल एक की मौत   ऋषिकेश -बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। देवप्रयाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत कौड़ियाला में यात्रियों से भरी एक बस सड़क पर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। बस में 33 लोग सवार थे।   थाना देवप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। वे केदारनाथ धाम से दर्शन कर हरिद्वार की ओर लौट रहे थे। देर शाम हादसे की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। बस में सवार 33 लोगों में से 21 लोगों को उपचार के लिए ऋषिकेश भेजा गया है, जिनमे दो बच्चे भी शामिल हैं। बाकी छह यात्रियों कों हल्की चोट आई है । जिनको ...
बच्चों की गंभीर बीमारी में काम आया आयुष्मान कार्ड, मिला उपचार सूबे के 10 हजार बीमार नौनिहालों को मिला आयुष्मान का आशीर्वाद

बच्चों की गंभीर बीमारी में काम आया आयुष्मान कार्ड, मिला उपचार सूबे के 10 हजार बीमार नौनिहालों को मिला आयुष्मान का आशीर्वाद

उत्तराखंड, गौ गुठियार, चमोली, चम्पावत, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात, पिथौरागढ़, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार
*बच्चों के लिये मां का आंचल साबित हो रही आयुष्मान योजनाः डॉ0 धन सिंह रावत* *सूबे के 10 हजार बीमार नौनिहालों को मिला आयुष्मान का आशीर्वाद* *बच्चों की गंभीर बीमारी में काम आया आयुष्मान कार्ड, मिला उपचार* *स्वास्थ्य मंत्री बोले आयुष्मान मतलब निःशुल्क इलाज* देहरादून, 18 जुलाई 2022 सूबे के नौनिहालों के लिये आयुष्मान योजना मां का आंचल साबित हो रही है। योजना के तहत नवजात शिशु से लेकर चार वर्ष आयु वर्ग के दस हजार से अधिक बीमार नौनिहालों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध की गई। जिस पर सरकार ने रूपये 32.38 करोड़ खर्च किये। नौनिहालों को बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में हैं। उन्हें सेहतमंद और रोग मुक्त रखने के उद्देश्य से सरकार द्वारा ब्लॉक स्तर पर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने बताया कि आ...
मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा, नर्मदा नदी में यात्री बस गिरने से 12 की मौत, बचाव कार्य जारी

मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा, नर्मदा नदी में यात्री बस गिरने से 12 की मौत, बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर, ऋषिकेश, कोटद्वार, खबर अपराध जगत से, चम्पावत, देहरादून
मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा, नर्मदा नदी में यात्री बस गिरने से 12 की मौत, बचाव कार्य जारी मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में बड़ा हादसा हो गया है। यात्रियों से भरी महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस नर्मदा नदी में गिर गई है। हादसा सुबह पौने 10 बजे का बताया जा रहा है। बस में महिलाओं और बच्चों समेत 50 से ज्यादा लोग सवार थे। अब तक 12 लोगों के शव नदी से निकाले जा चुके हैं। बस को क्रेन के जरिए निकाला जा चुका है। हादसा रॉन्ड साइड से आ रहे एक वाहन को बचाने के दौरान हुआ। बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी। जानकारी के अनुसार इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही यात्री बस खलघाट संजय सेतु पुल पर संतुलन बिगड़ने के कारण 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी। मौके पर धामनोद पुलिस एवं खलटाका पुलिस मोर्चा संभाले हुए हैं, बचाव के लिए गोताखोर लगे हुए हैं। NDRF की टीम भी राहत बचाव के लिए मौके पर ...
गंगा में बहे तीनों दोस्तों का नहीं लगा सुराग, जन्मदिन की पार्टी मनाने गए थे ऋषिकेश

गंगा में बहे तीनों दोस्तों का नहीं लगा सुराग, जन्मदिन की पार्टी मनाने गए थे ऋषिकेश

उत्तराखंड, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर, ऋषिकेश, कोटद्वार, चमोली, चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पहाड़ की बात
गंगा में बहे तीनों दोस्तों का नहीं लगा सुराग, जन्मदिन की पार्टी मनाने गए थे ऋषिकेश देहरादून में गुमानीवाला के आठ किशोर दोस्त का जन्मदिन मनाने शनिवार को घर से करीब 10 किलोमीटर दूर तपोवन में नीम बीच पहुंचे। लेकिन तीन दोस्तों के गंगा में डूबने से जन्मदिन की खुशी पलभर में मातम में बदल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना मुनिकीरेती पुलिस को दी। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने एसडीआरएफ ढालवाला की मदद से रविवार को भी गंगा में घाटों व बैराज पर सर्च अभियान चलाया लेकिन किशोरों का कहीं कुछ पता नहीं चला। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि किशोर पार्टी मनाने आए थे। कार्यक्रम के बाद आर्यन बंगवाल (16) पुत्र वीरेंद्र बंगवाल, वत्सल बिष्ट (17) पुत्र महेंद्र बिष्ट, प्रतीक मलेठा (16) पुत्र राकेश चंद्र निवासी गली नंबर 28 गुमानीवाला ऋषिकेश गंगा में उतर गए। तेज बहाव होने के कारण एक किशोर गंगा में बहने लगा, ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत में कोविड वैक्सीनेशन का सबसे बङा और सफल अभियान संचालित किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत में कोविड वैक्सीनेशन का सबसे बङा और सफल अभियान संचालित किया गया है।

हरिद्वार, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, ऋषिकेश, कोटद्वार, गौ गुठियार, चमोली, चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पहाड़ की बात, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, सोशल मीडिया/इंवेट/मेले/कौथिग
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत में कोविड वैक्सीनेशन का सबसे बङा और सफल अभियान संचालित किया गया है। मुख्यमंत्री ने देश में कोविड की 200 करोङ डोज का आंकड़ा पार करने को ऐतिहासिक बताते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कोरोना योद्धाओं के अथक परिश्रम का परिणाम बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत 18 से 59 आयुवर्ग के सभी लाभार्थियों हेतु निशुल्क प्रिकाशन डोज दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की रोकथाम के लिये टीकाकरण जरूरी है। राज्य सरकार द्वारा इसके लिये सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के विरूद्ध लड़ाई में वैक्सीनेशन ही हमारा सबसे...