Tuesday, July 28News That Matters

Month: June 2026

चारधाम और हेमकुंड यात्रा सुरक्षित रखने में धामी की रणनीति रही सफल

चारधाम और हेमकुंड यात्रा सुरक्षित रखने में धामी की रणनीति रही सफल

उत्तराखंड
चारधाम और हेमकुंड यात्रा सुरक्षित रखने में धामी की रणनीति रही सफल - दो दिन तक हाई अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री ने खुद संभाली कमान - दिल्ली, पंजाब व सिख प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क में रहे धामी देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब तक अपने तेज फैसलों और सख्त प्रशासनिक शैली के कारण "धाकड़" और "धुरंधर" जैसे विशेषणों से पहचाने जाते रहे हैं। लेकिन कर्णप्रयाग विवाद के दौरान जिस संयम, धैर्य और संवाद आधारित रणनीति के साथ उन्होंने पूरे घटनाक्रम को संभाला, उससे उनकी एक नई पहचान "धैर्यवान धामी" के रूप में भी उभरकर सामने आई। दो दिनों तक प्रदेश हाई अलर्ट पर रहा, लेकिन मुख्यमंत्री ने पूरी स्थिति की कमान स्वयं संभाले रखी। वे लगातार पुलिस मुख्यालय, शासन, केंद्र सरकार, पंजाब सरकार तथा सिख समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों के संपर्क में रहे। अकाल तख्त के साथ भी संवाद के सभी माध्यम...
सीएम धामी बोले- उत्तराखंड सरकार जनकल्याण के लिए निरंतर कार्यरत

सीएम धामी बोले- उत्तराखंड सरकार जनकल्याण के लिए निरंतर कार्यरत

उत्तराखंड
सीएम धामी बोले- उत्तराखंड सरकार जनकल्याण के लिए निरंतर कार्यरत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न भागों में जनसहयोग से हो रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश 'सबका प्रयास' की भावना को और अधिक सशक्त...
गणेश जोशी ने कहा- प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच का संदेश

गणेश जोशी ने कहा- प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच का संदेश

उत्तराखंड
गणेश जोशी ने कहा- प्रधानमंत्री की 'मन की बात' सकारात्मक सोच का संदेश देहरादून, 28 जून। सुबे के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135वें संस्करण को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 136 ‘गढ़ी कैंट डाकरा‘ में पार्टी कार्यकर्ताओं संग शक्ति केन्द्र संयोजक निर्मला भट्ट के आवास में सुना। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला एक सशक्त संवाद का माध्यम बन चुका है। इस मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों, नवाचार करने वाले व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, वैज्ञानिकों तथा देश के अनसुने नायकों की प्रेरणादायक कहानियों को पूरे देश के सामने लाते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनभागीदारी की भावना को सशक्त बना...
एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों में ‘हर बच्चा सीख सकता है’ की अवधारणा के साथ समावेशी एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों में ‘हर बच्चा सीख सकता है’ की अवधारणा के साथ समावेशी एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

Uncategorized
एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों में ‘हर बच्चा सीख सकता है’ की अवधारणा के साथ समावेशी एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा देहरादून। बदलते वैश्विक शैक्षिक परिवेश में विद्यालयों को केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित न रखकर उन्हें उत्कृष्टता, नवाचार और मानवीय मूल्यों के केन्द्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों के वार्षिक अधिवेशन में शिक्षा के विविध आयामों पर गहन मंथन हुआ। ‘एसजीआरआर स्कूल्स: सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस – गुणवत्तापरक समावेशी शिक्षा एवं सतत विकास’ विषय पर आयोजित अधिवेशन में शिक्षा विशेषज्ञों ने विद्यालयों में अकादमिक उत्कृष्टता, प्रभावी नेतृत्व, नवाचार, संस्थागत विकास तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की रणनीतियों पर विस्तार से विचार साझा किए।श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, पटेल नगर...
हर चुनौती का समाधान, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने 15 किलो के ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी कर रचा इतिहास

हर चुनौती का समाधान, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने 15 किलो के ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी कर रचा इतिहास

Uncategorized
हर चुनौती का समाधान, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने 15 किलो के ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी कर रचा इतिहास देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने एक 51 वर्षीय महिला के पेट से 15 किलो का ओवेरियन (अंडाशय) ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर उसे नई ज़िंदगी दी।महिला पिछले कई महीनों से पेट के लगातार बढ़ने, भारीपन और असहजता से परेशान थीं। जांच में पता चला कि उनके पेट में 15 किलो का विशाल ट्यूमर है। विस्तृत जांच के बाद विशेषज्ञों की टीम ने सफल सर्जरी कर पूरे ट्यूमर को सुरक्षित रूप से निकाल दिया। मरीज अब स्वस्थ हैं और तेजी से ठीक हो रही हैं।कैंसर सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग ने बताया कि इतने बड़े ट्यूमर की सर्जरी बेहद चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन पूरी टीम की सावधानी और विशेषज्ञता से ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।उन्होंने कहा कि सबसे चिंताजन...
सेवा, संवेदनशीलता और समर्पण का उदाहरण बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, परिजनों ने बताया “मानवता की सच्ची सेवा

सेवा, संवेदनशीलता और समर्पण का उदाहरण बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, परिजनों ने बताया “मानवता की सच्ची सेवा

Uncategorized
सेवा, संवेदनशीलता और समर्पण का उदाहरण बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, परिजनों ने बताया “मानवता की सच्ची सेवा देहरादून। पटेल नगर स्थित लाल पुल पर 23 जून 2026 को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। रोजगार की तलाश में सड़क किनारे खड़े उत्तर प्रदेश एवं बिहार के सात मजदूर उस समय एक अनियंत्रित सिटी बस की चपेट में आ गए, जब बस चालक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वाहन नियंत्रण से बाहर होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।दुर्घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर पहुंचाया गया, जहां अस्पताल प्रशासन ने बिना किसी औपचारिकता और विलंब के उनका निःशुल्क उपचार तत्काल प्रारम्भ कराया। अनुभवी चिकित्सकों, विशेषज्ञों एवं समर्पित चिकित्सा कर्मियों की टीम ने जीवन रक्षक उपकरणों एवं आधुनिक...

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को हरित क्रांति की पावन भूमि और कृषि नवाचार का गौरवशाली केंद्र बताया

Uncategorized
केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को हरित क्रांति की पावन भूमि और कृषि नवाचार का गौरवशाली केंद्र बताया पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तथा कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वे हरित क्रांति की पावन भूमि पंतनगर में आकर धन्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय भारतीय कृषि के इतिहास का गौरवशाली केंद्र है, जिसने देश को वैज्ञानिक, नीति-निर्माता, कृषि उद्यमी तथा उत्कृष्ट मानव संसाधन प्रदान कर कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है। उ...
सीएम धामी ने सड़क, मंदिर और जनसुविधा परियोजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी

सीएम धामी ने सड़क, मंदिर और जनसुविधा परियोजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी

उत्तराखंड
सीएम धामी ने सड़क, मंदिर और जनसुविधा परियोजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में वाह्य एवं आन्तरिक मार्गाे के निर्माण कार्य, सौन्दर्यीकरण कार्य, आपदा राहत आदि विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ₹ 42 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ की विधानसभा धारचूला के अन्तर्गत ग्राम सभा बौन में श्री हयॉ गुरु देव व गैरेंग मंदिर सौन्दर्यीकरण व चार दीवारी निर्माण हेतु ₹ 85.00 लाख तथा विधानसभा सल्ट हेतु कुलान्टेश्वर महादेव के मेला स्थल के सौन्द्रर्यीकरण हेतु ₹ 50.08 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार की विधानसभा पिरान कलियर हेतु मेवड़ नागड़ के श्मशान घाट में बाउण्ड्रीवॉल के निर्माण हेतु ₹ 16.49 ला...
राष्ट्र प्रथम की भावना से आगे बढ़ रहा है नया भारत: मुख्यमंत्री धामी

राष्ट्र प्रथम की भावना से आगे बढ़ रहा है नया भारत: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड
राष्ट्र प्रथम की भावना से आगे बढ़ रहा है नया भारत: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जी. एम. एस. रोड स्थित एक होटल में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार द्वारा सत्ता बचाने के लिए नागरिक स्वतंत्रताओं का हनन किया गया, प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया तथा संविधान की मूल भावना को आघात पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के त्याग, साहस और संघर्ष के कारण ही देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था पुनः स्थापित हो सकी। उन्होंने सभी लोकतंत्र सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनका योगदान वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी योजना से डाडा ककनई में पर्यटकों के लिए विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी योजना से डाडा ककनई में पर्यटकों के लिए विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं।

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी योजना से डाडा ककनई में पर्यटकों के लिए विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं। चम्पावत में साहसिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, डाडा ककनई पैराग्लाइडिंग परियोजना हेतु 2.77 करोड़ रुपये की स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या-231/2026 के क्रम में जनपद चम्पावत के डाडा ककनई क्षेत्र में साहसिक पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य सरकार द्वारा डाडा ककनई क्षेत्र को पैराग्लाइडिंग हब के रूप में विकसित करने एवं पर्यटन सुविधाओं से सुसज्जित किए जाने हेतु 277.33 लाख रुपये (रुपये दो करोड़ सतहत्तर लाख तैंतीस हजार मात्र) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उत्तराखण्ड शासन के पर्यटन अनुभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में परियोजना के क्रियान्वयन हेतु प्रथम किश्त के रूप में 110.00 लाख र...