Sunday, June 28News That Matters

गणेश जोशी ने कहा- प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच का संदेश

गणेश जोशी ने कहा- प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच का संदेश

देहरादून, 28 जून। सुबे के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135वें संस्करण को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 136 ‘गढ़ी कैंट डाकरा‘ में पार्टी कार्यकर्ताओं संग शक्ति केन्द्र संयोजक निर्मला भट्ट के आवास में सुना।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला एक सशक्त संवाद का माध्यम बन चुका है। इस मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों, नवाचार करने वाले व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, वैज्ञानिकों तथा देश के अनसुने नायकों की प्रेरणादायक कहानियों को पूरे देश के सामने लाते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनभागीदारी की भावना को सशक्त बनाने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को भी रेखांकित करता है। कार्यक्रम में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, नवाचार, संस्कृति, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरणादायक संदेश दिए जाते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के विचार देशवासियों को सकारात्मक सोच के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में श्मन की बातश् कार्यक्रम को सुनें तथा प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, शक्तिकेन्द्र संयोजक निर्मला भट्ट, बूथ अध्यक्ष तुलसी देवी, राज्यमंत्री ज्योति कोटिया सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *