Friday, April 17News That Matters

Author: admin

हिंदू युवा वाहिनी संगठन के प्रदेश धर्माचार्य प्रमुख स्वामी शंकरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से मिलकर संगठन की ओर से भाजपा को संपूर्ण समर्थन देने की घोषणा की

हिंदू युवा वाहिनी संगठन के प्रदेश धर्माचार्य प्रमुख स्वामी शंकरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से मिलकर संगठन की ओर से भाजपा को संपूर्ण समर्थन देने की घोषणा की

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून हिंदू युवा वाहिनी संगठन के प्रदेश धर्माचार्य प्रमुख स्वामी शंकरानंद सरस्वती ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से मिलकर संगठन की ओर से भाजपा को विधानसभा चुनाव में संपूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।   उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को बचाने, गौ रक्षा के साथ मां गंगा की पवित्रता को सुरक्षित रखने के लिए युवा मुख्यमंत्री को समर्थन दिया जाना जरूरी है। उनका पूरा संगठन निस्वार्थ सेवा भाव से भाजपा को अपना समर्थन करता है। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को अपना आशीर्वाद भी प्रदान किया।  ...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में इस जिले में 5 विधानसभाओं में 5 प्रत्याशियों का चुनाव का सफर समाप्त,किए गए नामांकन निरस्त

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में इस जिले में 5 विधानसभाओं में 5 प्रत्याशियों का चुनाव का सफर समाप्त,किए गए नामांकन निरस्त

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 के तहत आज समस्त विधानसभा के नामांकन कक्षों में संबंधित आरओ द्वारा नामांकन पत्रों की भली-भांति जांच की गई। जिसमें 05 विधानसभाओं से 05 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त किए गए। श्रीनगर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी वीरेंद्र कुमार के प्रस्तावक पूरे ना होने, यमकेश्वर विधानसभा के आम आदमी पार्टी से सुमति देवी का फार्म 26/ एफिडेफिट अपूर्ण कोटद्वार विधानसभा निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश चंद्र द्वारा प्रपत्र 2 बी में प्रस्तावको का विवरण अपूर्ण, चौबट्टाखाल विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी द्वारा 10क प्रपत्र में खर्च का विवरण अपूर्ण, पौड़ी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश कुमार द्वारा जाति प्रमाण पत्र व प्रस्तावक पूरे ना होने पर नामांकन पत्र निरस्त किया गया तथा लैंसडाउन विधानसभा से एक भी प्रत्याशी का नाम निरस्त नहीं हुआ। वहीं जिला निर्वाचन अधिक...
उत्तराखंड: यहाँ कमरे से बाहर आते ही बुजुर्ग महिला पर गुलदार ने किया हमला,मौत

उत्तराखंड: यहाँ कमरे से बाहर आते ही बुजुर्ग महिला पर गुलदार ने किया हमला,मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल
खबर नई टिहरी जिले से जहाँ गजा तहसील के बड़ी बेरनी गांव में एक वृद्ध महिला पर गुलदार ने शुक्रवार सुबह हमला कर उसे मार डाला। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना वन विभाग को दी।ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने के साथ गुलदार को पकड़े की मांग की है। जानकरी अनुसार शु्क्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पट्टी कुंजणी के बड़ी बेरनी गांव निवासी देवकी देवी (74) पत्नी स्व. लाल सिंह शौच करने के लिये कमरे से बाहर आई, तभी आंगन में छुपे गुलदार ने देवकी देवी पर हमला कर दिया। गुलदार वृद्ध को आंगन से घसीटते हुये पास के खेत में ले गया।महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में रह रहे नेपाली मजदूरों ने भी शोर मचाया,जिससे गुलदार वृद्ध को खेत में छोड़ भाग गया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई थी। ग्राम प्रधान आशा नेगी ने बताया कि महिला घर में अकेली रहती थी, महिला के ...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में इस बार 750 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन, जाने  किस सीट पर कितने हुए नामांकन

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में इस बार 750 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन, जाने किस सीट पर कितने हुए नामांकन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को 362 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें गढ़वाल मंडल के 246 और कुमाऊं मंडल के 116 प्रत्याशी शामिल हैं। इसके साथ ही विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए नामांकन करने वाले कुल प्रत्याशियों की संख्या 750 हो गई है। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 31 जनवरी को नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। शुक्रवार को नामांकन पत्र जमा कराने वाले मुख्य प्रत्याशियों में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (लालकुंआ), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल (श्रीनगर), कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत रावत (सल्ट), कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (मसूरी), पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय (टिहरी) शामिल हैं। नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को देहरादून की 10 विधानसभा सीटों पर 64 प्रत्या...
उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव:बागियों से बीजेपी कांग्रेस दोनों दुखी, जाने कौन सी पार्टी ज्यादा परेशान

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव:बागियों से बीजेपी कांग्रेस दोनों दुखी, जाने कौन सी पार्टी ज्यादा परेशान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस में बगावत की स्थिति भी साफ हो गई है। ख़बर अनुसार भाजपा में फिलहाल 16 और कांग्रेस में 12 बागी अधिकृत प्रत्याशियों के लिए चुनौती बने हैं। वही पार्टी स्तर पर इन्हें मनाने की कोशिशें शुरू की जा रही हैं।  पूर्व सीएम हरीश रावत की सीट लालकुआं से पूर्व में घोषित उम्मीदवार संध्या डालाकोटी भी बगावत पर उतर आई हैं। तो भाजपा में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र  रावत की ओर से खाली की गई डोईवाला सीट पर तीन -तीन नेताओं ने अधिकृत प्रत्याशी के सामने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर नामांकन कर दिया है। कांग्रेस की तरफ से पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण और मातबर सिंह कंडारी भी बगावत का झंडा उठा चुके हैं गढ़वाल मंडल  देहरादून- ऋषिकेश से पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण कांग्रेस और उषा रावत भाजपा से बगावत कर मैदान में डोईवाल...
उत्तराखंड: बीजेपी ने जारी की 30 स्टार प्रचारको की लिस्ट, विधानसभा चुनाव करेंगे प्रचार

उत्तराखंड: बीजेपी ने जारी की 30 स्टार प्रचारको की लिस्ट, विधानसभा चुनाव करेंगे प्रचार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी30 स्टार प्रचारक करेंगे उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत 30 बड़े चेहरे उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान को लेकर करेंगे वोट अपील
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2021 के प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया घोषित

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2021 के प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया घोषित

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2021 के प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों का रिजल्ट घोषित किया है कुल 986 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है वहीं मुख्य परीक्षा 8 व 9 जून को प्रस्तावित है जिसमें तमाम अभ्यर्थी शामिल होंगे
देवभूमि उत्तराखंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा रुद्रनाथ के दर्शन कर शुरू किया डोर- टू- डोर कैंपेन

देवभूमि उत्तराखंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा रुद्रनाथ के दर्शन कर शुरू किया डोर- टू- डोर कैंपेन

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रुद्रप्रयाग के दौरे पर हैं। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने रुद्रप्रयाग में रुद्रनाथ महादेव मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने यहां से भाजपा उम्मीदवार भरत चौधरी के लिए प्रचार करते हुए डोर- टू- डोर कैंपेन किया और लोगों से बीजेपी को जिताने की अपील की। इस दौरान उनके साथ तमाम बीजेपी नेता और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे। अमिता शाह ने यहां पूर्व सैनिकों से संवाद की करते हुए कहा कि भाजपा देश के वीर सैनिकों के कल्याण के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा, 'पांच साल पहले मैं उत्तराखंड में आया था तब मैंने देवभूमि की जनता को कहा था कि अगर हमें पूर्ण बहुमत की सरकार वीरभूमि की जनता देती है तो हमारा वादा है कि जो काम 70 साल में नहीं हुए हैं वो हम पांच साल में करके दिखाएंगे। शाह ने कहा की नेता ने कहा कि ...
उत्तराखंड: हरदा ने लाख समझाया लेकिन नाराज संध्या ने कर दिया नामांकन , बोली पार्टी ने अपमान किया

उत्तराखंड: हरदा ने लाख समझाया लेकिन नाराज संध्या ने कर दिया नामांकन , बोली पार्टी ने अपमान किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
हल्द्वानी- विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन कि अंतिम तिथि पर सभी उम्मीदवार भागा दौड़ी में दिख रहे हैं। इसी कड़ी में लालकुआं विधानसभा सीट रणभूमि में बदल गई है। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने पहले संध्या डालाकोटी को टिकट दिया था। लेकिन उसके बाद टिकट काट कर पूर्व सीएम हरीश रावत को दे दिया। अब लालकुआं से पूर्व सीएम हरीश रावत के बाद संध्या डालाकोटी ने भी निर्दलीय नामांकन करा दिया है। जिससे लालकुआं सीट पर मुकाबला कड़ा होने की संभावनाएं भी बेहद बढ़ गई हैं। हाल ही में जब कांग्रेस ने लालकुआं से संध्या डालाकोटी को मैदान पर उतारा था तो पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल और हरेंद्र बोरा ने बगावती रुख अपनाया था। अब बीते रोज हरीश रावत को यहां से टिकट मिलने के बाद यही सुर संध्या डालाकोटी के समर्थकों में भी देखे जा रहे थे।   लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं लगातार संध्या डालाकोटी...
उत्तराखंड: में आज कोरोना के 2813 नये मामले आये सामने,7 मरीजो की मौत, जाने अपने जिले का हाल

उत्तराखंड: में आज कोरोना के 2813 नये मामले आये सामने,7 मरीजो की मौत, जाने अपने जिले का हाल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में आज पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 2813 नए मामले सामने आए है। जबकि राज्य में 3042 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए वहीं  आज  07 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई देहरादून जिले से 978 , हरिद्वार से 422 , नैनीताल जिले से 257, उधमसिंह नगर से 194 , पौडी से 203, टिहरी से 49 , चंपावत से 74, पिथौरागढ़ से 96 अल्मोड़ा 170, बागेश्वर से 87, चमोली से 67 , रुद्रप्रयाग से 113, उत्तरकाशी से 103 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।...