Friday, April 17News That Matters

Author: admin

ठिकाने बदल रही कांग्रेस की चाहत, उतराखंडियत का नारा ढोंग: चौहान

ठिकाने बदल रही कांग्रेस की चाहत, उतराखंडियत का नारा ढोंग: चौहान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
  ठिकाने बदल रही कांग्रेस की चाहत, उतराखंडियत का नारा ढोंग: चौहान भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि अब तक सबकी चाहत का दावा करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत लगातार चुनाव लड़ने के लिए ठिकाने बदल रहे है और हकीकत यह है कि उनको कांग्रेसी ही नही पचा पा रहे है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार और कुमायूं की पूर्व की सीट से पलायन के बाद पूर्व सीएम समर्थको ने डीडीहाट में कोशिश की तो जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद जब उनका टिकट रामनगर से फ़ाईनल हुआ तो वहां विद्रोह हो गया और उनको लाल कुआँ भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि हर जगह वह उतराखंडियत की बात कर रहे है,लेकिन अगर उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल अथवा केंद्रीय मंत्री के रूप में इस भावना के तहत कार्य किया होता तो उनको इस तरह का विरोध नहीं झेलना पड़ता। अभी भी जो सब्जबाग उनके द्वारा दिखाए जा...
उत्तराखंड:बीजेपी ने जारी की औपचारिक रूप से 2 प्रत्याशियों की घोषणा

उत्तराखंड:बीजेपी ने जारी की औपचारिक रूप से 2 प्रत्याशियों की घोषणा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
भारतीय जनता पार्टी ने डोईवाला विधानसभा से बृज भूषण गैरोला को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि टिहरी सीट पर भाजपा से कांग्रेस में आए किशोर उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया गया है।डोईवाला में अब भाजपा के बृज भूषण गैरोला की टक्कर कांग्रेस के गौरव चौधरी से होगी,   जबकि टिहरी के रण में भाजपा के किशोर उपाध्याय के साथ कांग्रेस प्रत्याशी धन सिंह नेगी की जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।बताते चलें कि धन सिंह नेगी वर्तमान में टिहरी से भाजपा विधायक हैं, जबकि किशोर उपाध्याय कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। गत दिवस हुई इस अदला-बदली के बाद विधानसभा क्षेत्र में चुनाव अब चुनाव रोमांचक होने जा रहा है।...

हरीश रावत जी देवभूमि उत्तराखंड में मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति के तहत प्रारंभ से ही बहुसंख्यक हिंदुओं को विभाजित करने की योजना के कुत्सित प्रयास कर रहे हैं

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून 28 जनवरी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी रवीन्द्र जुगरान ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हरीश रावत जी देवभूमि उत्तराखंड में मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति के तहत प्रारंभ से ही बहुसंख्यक हिंदुओं को विभाजित करने की योजना के कुत्सित प्रयास कर रहे हैं जिसमें वो ना पूर्व में सफल हुए न अब होंगे। विदित हो की हरीश रावत जी ने दो दिन पूर्व ब्राह्मण आयोग/ स्वर्ण आयोग बनाने की बात कही थी। जुगरान ने कहा की अपने मुख्यमंत्रित्व काल में वह हरिद्वार से सांसद रहते हुए व केंद्र में मंत्री रहते हुए उन्होंने हरिद्वार जनपद में मुस्लिम तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया व इसी कड़ी में इस बार रामनगर विधानसभा से चुनाव लड़ने का प्रयास किया पर उनका टिकट बदल दिया गया। रामनगर विधानसभा में मुस्लिम समुदाय की बड़ी आबादी के दृष्टिगत ही चुनाव मैदान में उतरन...
उत्तराखंड: यहाँ नेशनल हाईवे पर बर्फ में फिसली कार, हादसे में  ब्रिगेडियर की पत्नी और बेटे की मौत

उत्तराखंड: यहाँ नेशनल हाईवे पर बर्फ में फिसली कार, हादसे में ब्रिगेडियर की पत्नी और बेटे की मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
गंगोत्री राजमार्ग पर हर्षिल के पास गुरुवार रात को हुए हादसे में ब्रिगेडियर आशीष आहूजा की पत्नी और बेटे की मौत हो गई, जबकि ब्रिगेडियर समेत एक महिला घायल हुई है। उनका उपचार जिला अस्पताल उत्तरकाशी में चल रहा है। बताया जा रहा है कि ये दुर्घटना हर्षिल के पास बर्फ में कार फिसलकर अनियंत्रित होने से हुई है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर्षिल के पास बर्फ में फिसल कर एक सफारी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। कार 50 मीटर गहरी खाई में एक पेड़ पर अटक गई, जिसमें टूटू बटालियन के ब्रिगेडियर आशीष आहूजा अपनी पत्नी पत्नी वंदना आहूजा, बेटे और बेटी के साथ सवार थे। आर्मी की संयुक्त टीम ने खोज बचाव अभियान चलाया, जिसमें चारों घायलों को निकाला गया।   इनमें तीन घायलों को आर्मी अस्पताल हर्षिल में प्राथमिक उपचार दिया गया और जिला अस्पताल उत्तरकाशी के लिए रेफर किया गया। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। खाई में ...
उत्तराखंड में स्कूल खोलने को लेकर सरकार ने जारी किया बड़ा आदेश, 31 जनवरी से खुलेंगी यह कक्षाएं

उत्तराखंड में स्कूल खोलने को लेकर सरकार ने जारी किया बड़ा आदेश, 31 जनवरी से खुलेंगी यह कक्षाएं

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग को लेकर बड़ी खबर हैं, मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू ने स्कूलों को खोलने को लेकर अहम आदेश जारी किया है। जिसके तहत 31 जनवरी से कक्षा 10वीं 11वीं और 12वीं की कक्षाएं भौतिक रूप से खुल जाएंगे। इस संदर्भ में शिक्षा विभाग अलग से दिशा निर्देश जारी करेगा, कि किस तरीके से 10 वीं 11वीं और 12वीं की कक्षाएं संचालित होंगी। कक्षा 1 से लेकर 9 और आंगनवाड़ी केंद्र पूरी तरीके से बंद रहेंगे और ऑनलाइन पढ़ाई कक्षा 1 से 9 तक जारी रहेगी। यानी कि बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए और कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों के लिए स्कूल खोले जाने का आदेश जारी हुआ है...
उत्तराखंड:कांग्रेस ने बदल दिया अपने टिकट देखिये तीसरी नई लिस्ट

उत्तराखंड:कांग्रेस ने बदल दिया अपने टिकट देखिये तीसरी नई लिस्ट

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी की क्यों चौबट्टाखाल से हरक नही केसर सिंह नेगी को टिकट , अनुपमा रावत को हरिद्वार ग्रामीण से दिया गया टिकट रंजीत रावत को सल्ट भेजा गया हरीश रावत को लाल कुआं महेश शर्मा को कालाढूंगी भेजा गया डोईवाला में गौरव चौधरी को बनाया कांग्रेस ने प्रत्याशी रुड़की से यशपाल राणा को टिकट रामनगर से महेंद्र पाल ज्वालापुर से रवि बहादुर को दिया गया टिकट...
उत्तराखंड:भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, दो और महिलाओं को बनाया गया प्रत्याशी

उत्तराखंड:भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, दो और महिलाओं को बनाया गया प्रत्याशी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा संगठन ने पहले 59 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी तो वहीं बुधवार को देर शाम 9 विधानसभा सीटों के लिए भाजपा संगठन ने दूसरी सूची जारी कर दी है बाकी बचे 2 विधानसभा सीटों पर भी भाजपा जल्द ही प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर देगी। जारी किए गए प्रत्याशियों की लिस्ट के अनुसार रितु खंडूरी को कोटद्वार, केदारनाथ से शैला रानी रावत, पिरान कलियर से मुनीश सैनी, रानीखेत से प्रमोद नैनवाल ,जागेश्वर से मोहन सिंह मेहरा, लाल कुआं से मोहन सिंह बिष्ट, हल्द्वानी से जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ,रुद्रपुर से शिव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है।...
उत्तराखंड: में आज कोरोना के 2904 नये मामले आये सामने,4 मरीजो की मौत, जाने अपने जिले का हाल

उत्तराखंड: में आज कोरोना के 2904 नये मामले आये सामने,4 मरीजो की मौत, जाने अपने जिले का हाल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में आज कोरोना के 2904  संक्रमित मरीज मिले जबकि आज चार लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई वहीं विभिन्न अस्पतालों से 1241 लोग डिस्चर्ज हुए  राज्य में एक्टिव केसों की संख्या भी बढ़कर 32880 हो गई है। उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम कोविड-19 के 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 19 बागेश्वर में 127 चमोली में 6 चंपावत में 30 तथा देहरादून में सबसे अधिक 1016 मरीजों   हरिद्वार में 337 नैनीताल में 397 पौड़ी गढ़वाल में 89 पिथौरागढ़ में 127 रुद्रप्रयाग में 252 टिहरी गढ़वाल में 85 उधम सिंह नगर में 384 तथा उत्तरकाशी में 35 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है...
उत्तराखंड: में इस मेडिकल कालेज को  मिली मान्यता , मोदी सरकार  ने चुनावो से पहले दी सौगात

उत्तराखंड: में इस मेडिकल कालेज को मिली मान्यता , मोदी सरकार ने चुनावो से पहले दी सौगात

Uncategorized, Featured, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
डाक्टर बनने के इच्छुक उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। उन्हें एमबीबीएस में दाखिले के अब अधिक विकल्प मिलेंगे। राज्य के चौथे राजकीय मेडिकल कालेज अल्मोड़ा मेडिकल कालेज को मान्यता मिल गई है। कालेज में इसी सत्र 100 सीट पर दाखिले होंगे, जिनमें 85 सीट राज्य कोटा की हैं।बता दें, अल्मोड़ा मेडिकल कालेज को साल 2017 में शुरू करने की योजना थी, पर डेडलाइन पीछे खिसकती चली गई। छात्रों का इंतजार भी साल-दर-साल बढ़ता चला गया। इस बीच पद सृजन, प्राचार्य की तैनाती और सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई, लेकिन एक चूक की वजह से मान्यता लटक गई।दरअसल, अधिकारियों ने मान्यता के लिए फीस जमा करा दी। जब आनलाइन आवेदन की बारी आई तो आधा-अधूरा फार्म सबमिट कर दिया गया। अधिकारी, एनएमसी की टीम के निरीक्षण का इंतजार करते रहे। निरीक्षण का समय खत्म होने को आया तब अधिकारियों को होश आया। पता चला कि अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के लि...
गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया नमन

गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया नमन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजाराेहण किया। बुधवार को खटीमा में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण करने के बाद उन्होंने देश के शहीदों को नमन किया। कहा कि यह बहुत ही गर्व की बात है कि उत्तराखंड से भारी संख्या में युवा देश की सेवा में जुटे हुए हैं। धामी ने कहा कि देश प्रगति के पथ पर लगातार बढ़ रहा है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करने के बाद सीएम ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भारत एक मजबूत गणतंत्र बनकर उभरा है।   वही, भाजपा के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी गुरुवार को ही चौबट्टाखाल सीट से अपना नामांकन कराएंगे। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की मीडिया टीम की ओर से जानकारी दी गई है कि नामांकन के लिए गुरुवार 27 जनवरी का दिन तय किया गया है। जबक...