Friday, February 20News That Matters

Author: admin

पहाड़ में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरा वाहन खाई में गिरा, दो साल के मासूम सहित चार की मौत,चार गंभीर घायल, मची चीख-पुकार

पहाड़ में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरा वाहन खाई में गिरा, दो साल के मासूम सहित चार की मौत,चार गंभीर घायल, मची चीख-पुकार

Featured, उत्तराखंड, खबर, जम्मू, देहरादून, पहाड़ की बात
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर खूनी नाले के पास गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह वाहन जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रहा था जिसमें करीब आठ लोग बैठे हुए थे। इस हादसे में चार लोगों को खाई से निकाल लिया गया जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं चार लोगों को ढूंढने के लिए बचाव अभियान जारी है। वहीं जिन चार लोगों की मौत हुई उनमें एक दो साल का बच्चा भी शामिल था। जिसकी पहचान छत्तीसगढ़ के आर्यन रूप में हुई। वहीं अन्य तीन लोगों की पहचान छतीसगढ़ के रहने वाले  21 साल के नारायण मांजी, 19 साल के दिनेश कुमार, 17 साल के माघे लाल के रूप में हुई है। वहीं शेष चार लोगों को ढूंढने के लिए बचाव और तलाशी अभियान जारी है।  ...
उत्तराखंड की अगलाड़ नदी में मनाये जाने वाला मौण मेला स्थगित

उत्तराखंड की अगलाड़ नदी में मनाये जाने वाला मौण मेला स्थगित

Featured, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल, पहाड़ की बात
रिपोर्टर सुनील सोनकर मसूरी के पास टिहरी जनपद के विकासखंड जौनपुर के अंतर्गत अगलाड़ नदी में हर साल जून महीनें में आयोजित होने वाला मौण मेला कोरोना महामारी के कारण स्थगित हो गया है व पिछले साल भी कोरोना को लेकर मौण मेले को स्थगीत किया गया था। बता दें कि मौण मेले का आयोजन हर साल जून के अंत में यमुना की सहायक नदी अगलाड़ के तट पर होता है, जिसमें जौनपुर, जौनसार, व रवाईं घाटी से हजारों की संख्या में लोग इस मेले में आकर प्रतिभाग कर ग्रामीण सामूहिक रूप से नदी में उतर कर मछलियां पकड़ते थे।।लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए और सावधानियों को मद्देनजर रखते हुए इस आयोजन को इस वर्ष भी स्थगित कर दिया गया है। मौण मेला विकास समिति के अध्यक्ष महिपाल सिंह सजवाण ने बताया कि पिछले साल भी कोरोना महामारी के चलते मौण मेला स्थगित कर दिया गया था और इस वर्ष भी कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए समिति ने निर्णय लिया...
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के कोटद्वार  के पास खाई में गिरी कार दो की मौत एक घायल  कोटद्वार से लेकर घर तक  कोहराम

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के कोटद्वार के पास खाई में गिरी कार दो की मौत एक घायल कोटद्वार से लेकर घर तक कोहराम

Featured, उत्तराखंड, कोटद्वार, खबर, पहाड़ की बात
कोटद्वार । उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। मंगल को अमंगल हो गया।कोटद्वार तहसील क्षेत्र के रामणी - पुण्लिडा मोटर मार्ग पर एक कार पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी । कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई , जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर गंभीर घायल हो बेस अस्पताल में भर्ती कराया । जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल भेज दिया है । रामणी - पुण्लिडा मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई । सूचना मिलते ही दुगड्डा पुलिस चौकी प्रभारी ओमप्रकाश पुलिस और एसडीआरफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे । टीम ने रेस्क्यू किया । कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि तीसरे गंभीर घायल को आपातकालीन सेवा वाहन 108 की मदद से बेस अस्पताल में लाये । दुगड्डा पुलिस चौकी प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि बेलेना कार...
क्या उत्तराखंड में फिर बढ़ रहा कोरोना का कहर ,जानें आज किस जिले में कितने मिले मरीज, पूरी रिपोर्ट

क्या उत्तराखंड में फिर बढ़ रहा कोरोना का कहर ,जानें आज किस जिले में कितने मिले मरीज, पूरी रिपोर्ट

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
 राज्य में आज फिर बढ़ा कोविड का आंकड़ा, संख्या पहुँची 200 के करीब देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना के नए मामले फिर बढ़ते दिख रहे है। मंगलवार को प्रदेश में 194 नए मामले आए हैं. वहीं 237 लोगों ने कोरोना को मात दी है. आज कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है. प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या भी घटकर 2,245 पर पहुंच गई है। देहरादून में 73, अल्मोड़ा में 29, नैनीताल में 28, पिथौरागढ़ में 14, हरिद्वार में 13, उत्तरकाशी में 10, टिहरी में 8, उधमसिंह नगर में 7, चंपावत में 4, बागेश्वर में 3, पौड़ी और चमोली में 2-2, रुद्रप्रयाग में हुई 1 नए संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। मंगलवार को मिले 194 नए मरीजों के साथ प्रदेश में कोरोना का कुल आंकड़ा 3,39,933 तक पहुंच गया है. जबकि 3,24,766 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. प्रदेश में अभीतक कुल 7,095 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. प्रदेश में कोरोना का रिवकरी रेट 95.54% है. कोरोन...
सड़क हादसा: पहाड़ के इस गांव में एक साथ जलीं आठ चिताएं, जवान बेटो की मौत से टूट गए परिजन, हर आंख हुई नम

सड़क हादसा: पहाड़ के इस गांव में एक साथ जलीं आठ चिताएं, जवान बेटो की मौत से टूट गए परिजन, हर आंख हुई नम

Featured, खबर, हिमाचल
पहाड़ पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना के मृतकों का मंगलवार को सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया। नेड़ा खड्ड किनारे चिखाड़ श्मशान घाट पर एक साथ आठ मृतक युवकों की चिताएं जलने से मौके पर मौजूद लोगों की आखों से आंसू निकल पड़े। हर आंख नम हुई। जिन घरों के चिराग इस दुर्घटना में बुझ गए हैं, उनपर तो मानो दुखों का पहाड़ टूट गया है। इन्हीं में से एक बलीराम ने अपने दो बेटों की अर्थियों को कंधा दिया। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में उपमंडल शिलाई में बीते सोमवार को टिंबी के निकटटिंबी-मिल्लाह मार्ग पर हुईदर्दनाक सड़क हादसा हुआ था । क्षेत्र में ऐसी बड़ी घटना शायद कभी नहीं भुलाई जा सकेगी। दुर्घटना में एक अन्य घायल ने भी तोड़ा दम तोड़ दिया जिससे मृतकों की संख्या 11 हो गई है। हादसे में घायल  अक्षय(21) को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया है। अब मात्र एक घायल कमना राम(57) ही पीजीआई मे...
पहाड़ में डोली के सहारे स्वास्थ्य सेवा, बीमार महिला को डोली पर पांच किमी दूर सड़क तक पहुंचाया

पहाड़ में डोली के सहारे स्वास्थ्य सेवा, बीमार महिला को डोली पर पांच किमी दूर सड़क तक पहुंचाया

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी
राज्य सरकार भले ही विकास को लेकर लाख दावे कर ले, लेकिन धरातल से आने वाली तस्वीरों के सामने ये दावे दम तोड़ते नजर आते हैं. प्रदेश के दूरस्थ क्षत्रों में आज भी सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. इसकी एक तस्वीर चमोली जनपद के पिंडर घाटी के देवाल विकासखंड से निकलकर सामने आई है. दरअसल देवाल विकासखंड के हरनी गांव की एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. गांव से सड़क की दूरी लगभग 4 से 5 किमी की है. ऐसे में सड़क के अभाव में ग्रामीण बीमार महिला को डोली में बिठाकर कई किलोमीटर चलकर सड़क पर पहुंचे, जहां से उसे इलाज के लिए देहरादून ले गए.   बता दें कि पहले भी ग्रामीण सड़क की मांग को लेकर विधायक से लेकर मुख्यमंत्री से तक गुहार लगा चुके हैं. तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सामने देवाल ब्लॉक प्रमुख डॉ. दर्शन दानू ने ग्रामीणों की इस समस्या को रखा था. मुख्यमं...
पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र की लोकप्रियता व उनके द्वारा प्रदेश हित में किए गए कार्यों को बयां करता कुमाऊं दौरा

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र की लोकप्रियता व उनके द्वारा प्रदेश हित में किए गए कार्यों को बयां करता कुमाऊं दौरा

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
कार्यकर्ताओं के अपार स्नेह व प्यार के चलते पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र का 03 दिवसीय कुमाऊं दौरा बना 05 दिवसीय। - जरूरतमंदों की चिंता, ब्लड बैंकों की रक्त की चिंता, पर्यावरण संरक्षण की चिंता, कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों से मिलना, पूर्व में स्वीकृत कार्यों के निर्माण कार्य का निरीक्षण, सब कुछ तो था त्रिवेन्द्र के कुमाऊं दौरे में। _____________ आपको बात दें कि 23 जून को शुरू हुए पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र का कुमाऊं दौरा काफी प्रभावशाली रहा। पहले यह 03 दिवसीय था लेकिन कार्यकर्ताओं के भरपूर स्नेह व प्यार के चलते इसे दो दिन और बढ़ाया गया यानी पहले यह 23 से 25 जून तक तय था, फिर बाद में इसे 27 जून तक किया गया। दौरे की शुरुआत धामपुर, जसपुर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत से की उसके बाद जसपुर में पार्टी द्वारा सेवा ही संगठन के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंदों को पूर्व सीए...
बड़ी खबर: उत्तराखंड में रोडवेज के पास मिली युवक की लाश, नहीं हो पा रही शिनाख्त, क्षेत्र में मचा हड़ंकप

बड़ी खबर: उत्तराखंड में रोडवेज के पास मिली युवक की लाश, नहीं हो पा रही शिनाख्त, क्षेत्र में मचा हड़ंकप

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर, खबर अपराध जगत से, देहरादून, पहाड़ की बात
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन के पास एक दुकान के आगे युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। मंगलवार दोपहर तीन बजे के आसपास रोडवेज स्टेशन के पास एक दुकान के आगे 35 साल के युवक की लाश पड़ी हुई थी। यह देख मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। किसी ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाल बिजेंद्र शाह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही मौजूद लोगों से मृतक की पहचान का प्रयास किया लेकिन कोई कुछ नहीं बता पाया। बाद में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।...
पहाड़ से गिरफ्तार हुआ 4 हजार करोड़ की ठगी का आरोपी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पहाड़ से गिरफ्तार हुआ 4 हजार करोड़ की ठगी का आरोपी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Featured, खबर, खबर अपराध जगत से, पहाड़ की बात, हिमाचल
आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने ठगी के मामलों में आरोपी विनय शर्मा को गिरफ्तार किया है. ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के मुताबिक आरोपी विनय शर्मा पेट्रोल पंप का मालिक है साथ ही कई आईटी कंपनी चलाता है और एल्युमीनियम स्क्रैप यूनिट का भी संचालन करता है. इसके अलावा विनय शर्मा का हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट बसों का भी कारोबार है. ईओडब्ल्यू की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक विनय शर्मा पर ठगी के पांच मामलों में शामिल होने का आरोप है. इनमें से दो मामलों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है. वह पिछले कई महीने से फरार चल रहा था. आरोप के मुताबिक विनय शर्मा ने अपने एक साथी के साथ मिलकर साल 2016 में 15 बैंकों से करीब 1508 करोड़ रुपये लिए और घोटाला कर दिया. इस घोटाले में फर्जी डाक्यूमेंट्स और बिल शामिल किए गए. इन आरोपियों ने नौ अन्य बैंकों से भी 555 करोड़ रुपये की ठगी की. ईओडब्ल्यू के अफसरों न...
नैनीताल DM ने जारी की लॉकडाउन की नई गाइडलाईन , जानिए क्या रहेगा खुला और क्या बंद

नैनीताल DM ने जारी की लॉकडाउन की नई गाइडलाईन , जानिए क्या रहेगा खुला और क्या बंद

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल, पहाड़ की बात
हल्द्वानी। – शासन के निर्देशो के क्रम में जनपद मे कोविड कर्फ्यू कुछ रियायतों व शर्तो के साथ कर्फ्यू अवधि बढाई।जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जनपद में आठवे चरण का कोविड कर्फ्यू 29 जून से 06 जुलाई प्रातः 06 बजे तक बढा दिया गया है। गर्ब्याल ने बताया कि समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान (बाजार) सप्ताह में छःदिन प्रातः 08 बजे से सांय 07 बजे तक खुलेगे। रविवार को साप्ताहिक बाजार बन्द रहेगा। मगर सरोवर नगरी नैनीताल में बाजार मगंलवार को बन्द रहेगा। परन्तु सिनेमा हाॅल, शाॅपिंग माॅल, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, ऑडोटोरियम, समस्त सामाजिक, राजनीतिक, खेल गतिविधयां, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक सामारोह आदि अग्रिम आदेशों तक बन्द रहेगे। कोचिंग संस्थान,खेल संस्थान स्टेडियम एंव खेल मैदान जो 18 वर्ष से ऊपर के विद्यार्थियों, खिलाडियों को कोचिंग प्रदान करते है वे कोविड नियमों को अनुपालन करते हुए ...