श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों को मिली बड़ी कामयाबी, दो घंटे के ऑपरेशन के बाद आठ महीने की बच्ची के पेट से निकाला 800 ग्राम का ट्यूमर
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों ने आठ महीने के बच्चे के पेट से ट्यूमर निकालकर बच्ची (लड़की) को नया जीवन दिया। बच्ची का वजन 6 किलोग्राम है शरीर के कुल वजन का 15 प्रतिशत ट्यूमर एक अप्रत्याशित मामला है। आमतौर पर इतने छोटे बच्चों में 800 ग्राम वजन का ट्यूमर नहीं होता है। बच्ची के माता पिता बेहद गरीब परिवार से सम्बन्ध रखते हैं। बच्ची का ऑपरेशन आयुष्मान योजना के अन्तर्गत हुआ। बच्ची के माता पिता ने अस्पताल के डाॅक्टरों, अस्पताल प्रबन्धन व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के प्रति आभार व्यक्त किया।
विकासनगर निवासी एक महिला ने 2 महीने पहले अपनी बच्ची के पेट में एक बड़ी गांठ को महसूस किया। बच्ची का पेट अप्राकृतिक रूप से बढ़ रहा था। महिला ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ शिशु शल्य सर्जन डाॅ मधुकर मलेठा से परामर्श लिया। सीटी स्कैन कराने पर पाया गया कि ट्यूमर बच्चे के पूरे शरीर म...









