Wednesday, May 6News That Matters

उत्तराखंड

इलेक्शन मोड में होंगी समूह ग की परीक्षाएँ, आयोग ने शासन को भेजा प्रस्ताव

इलेक्शन मोड में होंगी समूह ग की परीक्षाएँ, आयोग ने शासन को भेजा प्रस्ताव

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*इलेक्शन मोड में होंगी समूह ग की परीक्षाएँ, आयोग ने शासन को भेजा प्रस्ताव* *फ़ुल प्रूफ़ प्लानिंग के साथ आयोग, ज़िला प्रशासन और पुलिस की मदद से कराएगा परीक्षाओं का आयोजन* उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट में विभिन्न विभागों में इस समूह ग की पारदर्शिता के साथ परीक्षा आयोजित कराए जाने हेतु उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।इसी क्रम में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पारदर्शी तरीके से परीक्षाओं के आयोजन हेतु *फ़ुल प्रूफ़ प्लान* तैयार कर दिया है। *आयोग द्वारा परीक्षाओं को निर्वाचन कार्य की भांति सम्पन्न कराए जाने हेतु प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।*आयोग के दिनांक 13 सितम्बर के पत्र मुख्य सचिव श्री एस०एस०संधू ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उन पर स्वीकृतियाँ भी जारी कर दी तथा अन्य बिंदुओं के सम्बंध में तत्काल कार्यवाही हेतु सचिव कार्मिक...
मेरे पहाड़ में घर के आंगन में खड़ी मां की पीठ से बच्ची को ले गया तेंदुआ, डेढ़ सौ मीटर दूर मिला क्षत-विक्षत शव

मेरे पहाड़ में घर के आंगन में खड़ी मां की पीठ से बच्ची को ले गया तेंदुआ, डेढ़ सौ मीटर दूर मिला क्षत-विक्षत शव

Featured, उत्तराखंड
मेरे पहाड़ में घर के आंगन में खड़ी मां की पीठ से बच्ची को ले गया तेंदुआ, डेढ़ सौ मीटर दूर मिला क्षत-विक्षत शव   पिथौरागढ़... बेड़ीनाग तहसील के चचड़ेत गांव में तेंदुआ एक महिला की पीठ से उसकी साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची को उठा ले गया। परिवार के लोगों ने शोर मचाकर तेंदुआ का पीछा किया। घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर बच्ची का शव बरामद हुआ शनिवार देर तहसील से 11 किमी दूर चचड़ेत गांव में लोग गो-त्यार मना रहे थे। गांव के पान सिंह अपनी पत्नी कविता के साथ आंगन में खड़े थे। साढ़े तीन साल की बेटी कविता की पीठ पर थी। इसी दौरान पास में ही घात लगाकर बैठा तेंदुआ मां की पीठ पर बैठी बेटी को झपटकर उठा ले गया। इसके बाद परिवार ने हो हल्ला कर ग्रामीणों को एकत्र कर लिया। सभी बच्ची को ढूंढने निकले। करीब डेढ़ सौ मीटर दूर बच्ची का शव मिला। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। क्षेत...
मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में हुई भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी पाई जाने पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सख़्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं

मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में हुई भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी पाई जाने पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सख़्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं

Featured, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में हुई भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी पाई जाने पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सख़्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं   *वर्ष 2016 में ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में ओएमआर शीट में गड़बड़ी* की पुष्टि जांच में होने के उपरांत विजिलेंस में मुकदमा जनवरी 2020 में दर्ज किया गया था उपरोक्त मुकदमे की गंभीरता को देखते हुए *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उपरोक्त मुकदमे को एसटीएफ को स्थांतरित करने के आदेश निर्गत किए थे* उपरोक्त मुकदमा एसटीएफ द्वारा कुछ दिन पूर्व प्राप्त होने पर गहन पूछताछ और साक्ष्य संकलन की कार्यवाही शुरू की गई आज उपरोक्त 2016 की ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में पुख्ता साक्ष्य के आधार पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए *उपरोक्त परीक्षा में गड़बड़ी के प्रथम लिंक का खुलासा कर दिया गया है* *गिरफ्तार अभियुक्त...
अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने दी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई

अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने दी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई

Featured, उत्तराखंड
*अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने दी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई* 16 सितंबर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज ने हार्दिक बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को शॉल एवं रुद्राक्ष की माला भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संतों का आशीर्वाद उनके लिए पावन धरोहर के रूप में है। उन्होंने महंत रविंद्रपुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े द्वारा कोरोना काल में मानवता के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री को इमानदार एवं साफ सुथरी छवि वाला कुशल प्रशासक बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास की दिशा में तेजी से अग्रसर हो रहा है।...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

उत्तराखंड, Featured
*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विशाल व्यक्तित्व का धनी, कुशल प्रशासक एवं प्रभावी कार्यसाधक बताते हुए कहा कि दुनिया में आज भारत की जो छवि एवं पहचान बनी है उसका पूरा श्रेय मोदी जी के करिश्माई व्यक्तित्व को जाता है। उनके नेतृत्व मे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश हित के हर वो काम मुमकिन हुए जो पहले सम्भव नहीं लगते थे। प्रधानमंत्री की दृढ़ संकल्प शक्ति का ही परिणाम है कि जम्मू कश्मीर को धारा 370 एवं 35ए से आजादी मिली, जम्मू कश्मीर के लोग देश की मुख्यधारा से जुड़कर विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। देश के ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। देश में नई कार्य संस्कृति आई है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। देश में नई कार्य संस्कृति आई है

Featured, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक केंद्र शिव मंदिर बारीघाट, कैनाल रोड, देहरादून में संकल्प दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। देश में नई कार्य संस्कृति आई है। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी सुविधाएं पहुंचे ऐसी योजनाओं का संचालन पूरे पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छ भारत अभियान एक जन आंदोलन बना। दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य की स्कीम जिससे गरीबों का इलाज मुफ्त में हो रहा है ऐसी आयुष्मान भारत योजना भी उन्हीं के नेतृत्व में चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड राज्य से विशेष लगाव है, उनके नेतृत्व में कई सड़कों का विस्तार रेल लाइन का निर्माण कार्य ...
मुख्यमंत्री धामी ने  छात्रों एवं जवानों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया..

मुख्यमंत्री धामी ने छात्रों एवं जवानों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया..

Featured, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सीमाद्वार, देहरादून में आई.टी.बी.पी द्वारा 'संकल्प दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों एवं जवानों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सेना एवं विद्यार्थियों से जुड़े कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा देते हैं। अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है। हमारे जवान देश की सुरक्षा से लेकर हर क्षण सेवा हेतु तत्पर रहते हैं। सैनिकों एवं उनके परिवार का जीवन हमेशा ही संघर्ष भरा रहता है। हमारी सेना एवं अर्धसैनिक बलों का इतिहास हमेशा से ही शौर्य और पराक्रम का रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया गया। अब देश का अमृतकाल शुर...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संकल्प दिवस के अवसर पर घंटाघर, देहरादून में संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ किया,   मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर कहा जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संकल्प दिवस के अवसर पर घंटाघर, देहरादून में संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ किया, मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर कहा जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संकल्प दिवस के अवसर पर घंटाघर, देहरादून में संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर कहा जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उत्तराखंड की जनता से किए वायदों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त व्यक्त क...
यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला से बड़ी खबर :   दो लाख का ईनामी सादिक मूसा और एक लाख का ईनामी योगेश्वर राव को गिरफ्तार.. भ्रष्टाचार पर धामी  का कड़ा प्रहार.. आगे भी जारी रहेगा.. जरूरत पड़ने पर हर प्रकार की जांच करने को तैयार

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला से बड़ी खबर : दो लाख का ईनामी सादिक मूसा और एक लाख का ईनामी योगेश्वर राव को गिरफ्तार.. भ्रष्टाचार पर धामी का कड़ा प्रहार.. आगे भी जारी रहेगा.. जरूरत पड़ने पर हर प्रकार की जांच करने को तैयार

Featured, उत्तराखंड
यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला से बड़ी खबर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन मास्टरमाइंड को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए थे जिसके चलते परीक्षा लीक मामले में वांछित ईनामी अपराधियो को  जो दो लाख का ईनामी सादिक मूसा और एक लाख का ईनामी योगेश्वर राव को गिरफ्तार कर लिया गया है बता दे कि उत्तर प्रदेश एसटीएफ से उत्तराखंड एसटीएफ का लगातार समन्वय बना हुआ था दोनो ईनामी अपराधियो को यूपी एसटीएफ द्वारा लखनऊj पॉलीटेक्निक चौराहे से गिरफ्तार किया गया है साथ ही कुछ घंटों में पहुंची एसटीएफ उत्तराखंड की टीम को दोनो अभियुक्त को सुपर्द कर हिरासत में ले लिया गया है आपको बता दें इस मामले अभी तक 41लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और उत्तराखंड के इतिहास में यह पहली बार है जब भ्रष्टाचार के मामले में इतनी गिरफ्तारियां हुई.. सूत्रों से यह भी खुलासा हुआ कि भर्ती प्रकरण पर पर सालों साल से खेल चला रह...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गुरूवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहे कार्यों को युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गुरूवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहे कार्यों को युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिये।

Featured, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गुरूवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहे कार्यों को युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिये।   उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों को समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण किया जाए। अपर मुख्य सचिव ने सड़कों को बार-बार खोदे जाने के कारण जनता को आ रही परेशानी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका को निर्देश दिये कि सड़क खोदकर छोड़ने पर संबंधित कार्यदायी संस्था पर एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा निर्माण स्थलों से गड्ढों, मलबा, मटेरियल इत्यादि का भी तत्काल रूप से निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। सड़क पर मलबा, मटेरियल, गड्ढे ...