उत्तराखंडः घर से खेलने निकली पांच साल की मासूम हुई लापता, मां ने लगाई बच्ची को ढूंढने की गुहार, करे मदद
देहरादूनः थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती से पांच साल की बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों ने बच्ची की गुमशुदगी को लेकर पुलिस में तहरीर दी है. तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची के फोटो आसपास के थानों में भेजकर तलाश शुरू कर दी है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बच्ची का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
पुलिस के मुताबिक, वाल्मीकि बस्ती की रहने वाली एक महिला ने पुलिस में तहरीर दी है. महिला ने बताया है कि वो लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा करने का काम करती है. उसके पति करीब 15 दिन पहले चंडीगढ़ में एक ठेकेदार के पास काम के लिए गये हुए हैं. उनका एक बेटा और 5 साल की बेटी है.
महिला का कहना है कि उसकी बेटी रोजाना कॉलोनी में टहलने के लिए निकलती थी और देर शाम वापस लौटती थी. मंगलवार शाम को उनकी बेटी वापस नहीं लौटी. जिसके बाद उन्होंने आसपास के इलाके में उसकी काफी तल...








