उत्तराखण्ड में सुपाइन पी.सी.एन.एल. तकनीक से सफल आपरेशन का यह पहला मामला है , श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हुई सुपाइन पी.सी.एन.एल तकनीक से गुर्दे की सर्जरी
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हुई सुपाइन पी.सी.एन.एल तकनीक से गुर्दे की सर्जरी ( विश्व भर में केवल 20 प्रतिशत पथरी सर्जरी ही सुपाइन पी.सी.एन.एल. तकनीक से की जा रही)
उत्तर भारत का लोकप्रिय श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल अक्सर अपनी उपलब्धियों के लिए जाना जाता है
ओर इसी कड़ी मै आज एक ओर महत्वपूर्ण उपलब्धी या कह लीजिए
एक नगीना ओर दर्ज़ हो गया है ।
बता दे कि लोकप्रिय श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के यूरोलाॅजिस्ट डाॅ विमल कुमार दीक्षित ने एडवांस तकनीक सुपाइन पी.सी.एन.एल. से 6 मरीजों की पथरी की सफल सर्जरी की है। ये भी जान ले कि उत्तराखण्ड में सुपाइन पी.सी.एन.एल. तकनीक से सफल आपरेशन का यह पहला मामला है।
इंटरनेशनल जर्नल ट्रांसलेशन एण्ड्रोलाॅजी एण्ड यूरोलाॅजी जर्नल (सितम्बर 2019) के अनुसार विश्वभर में केवल 20 प्रतिशत पथरी के आपरेशन ही सुपाइन पी.सी.एन.एल. तकनीक से किये जाते हैं। भारत में अभी इस ...









