पीएम मोदी ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से केदारनाथ निर्माण कार्यों की समीक्षा
देहरादूनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली से बुधवार को सीएम त्रिवेंद्र के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान का प्रस्तुतिकरण और केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों के जानकारी ली। दिल्ली में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर प्रधानमंत्री कार्यालय में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।
पीएम मोदी ने निर्देश दिए कि बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि वहां का पौराणिक और आध्यात्मिक महत्व बना रहे। स्मार्ट, स्पिरीचुअल सिटी के रूप में विकसित किया जाए। होम स्टे भी विकसित किए जा सकते हैं। निकटवर्ती अन्य आध्यात्मिक स्थलों को भी इससे जोड़ा जाए। बदरीनाथ धाम के प्रवेश स्थल पर विशेष लाइटिंग की व्यवस्था हो जो आध्यात्मिक वातावरण के अनुरूप हो। पीएम मो...









