Monday, March 16News That Matters

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रयास किये गये हैं   

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रयास किये गये हैं  

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रयास किये गये हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को दून विश्वविद्यालय में कौशल विकास एवं रोजगार कॉन्क्लेव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जनरेशन इंडिया और उत्तराखण्ड सरकार के बीच एमओयू भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कॉन्क्लेव हमारे युवाओं के कौशल विकास के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। यह कॉन्क्लेव युवाओं को उनकी क्षमता के अनुरूप सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित भी करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को दुगना करने के लक्ष्य को लेकर सरकार कार्य कर रही है। दो साल में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में 1.3 गुना वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रयास किये ...
राज्य को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से स्वरोजगार को बढावा दिया जा रहा है : धामी   

राज्य को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से स्वरोजगार को बढावा दिया जा रहा है : धामी  

उत्तराखंड, देहरादून
  राज्य को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से स्वरोजगार को बढावा दिया जा रहा है : धामी     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय भ्रमण के दौरान मंगलवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के सारकोट गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री के सारकोट पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गांव में पहुंचकर कोट भैरव मंदिर में पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। सारकोट गांव पहुंच कर मुख्यमंत्री ने शहीद वासुदेव सिंह के घर पर जाकर परिजनों से भी मुलाकात की। वहीं कार्यक्रम में दौरान मुख्यमंत्री ने सारकोट महिला मंगल दल को सांस्कृतिक सामग्री व अन्य सामना खरीदने के लिए एक लाख की धनराशि चैक के माध्यम से दी। सारकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश के सभी गांवों को आर्दश ग...
रूमेटिक हार्ट डिजीज से पीड़ित थे दोनों मरीज़

रूमेटिक हार्ट डिजीज से पीड़ित थे दोनों मरीज़

उत्तराखंड, देहरादून
रूमेटिक हार्ट डिजीज से पीड़ित थे दोनों मरीज़ श्री महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने रुमेटिक हार्ट डिजीज से पीड़ित 26 वर्षीय गर्भवती महिला और 16 वर्षीय युवती के सिकुड़े वाल्व का बैलून माइट्रल वाल्वो-टामी (बी.एम.वी) तकनीक से सफलतापूर्वक उपचार किया है। बैलून माइट्रल वाल्वो-टामी (बी.एम.वी) तकनीक हार्ट रोगियों के उपचार की एक एडवांस तकनीक है। रुमेटिक हार्ट डिजीज से पीड़ित गर्भवती महिला प्रियंका (26 वर्ष) का 2017 में ओपन हार्ट के द्वारा वॉल्व रिपेयर किया गया था। कुछ सालों के बाद यह वाल्व दोबारा सिकुड़ गया। बहुत से अस्पतालों ने पीड़ित महिला को दोबारा इलाज के लिये बड़े शहरों के अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। तब गर्भवती महिला ने श्री महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून में कार्डियोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अभिषेक मित्तल को बीमारी के बारे में बताया। डॉ अभिषेक मित्त...
विद्यालयों में दूर होगी विज्ञान वर्ग के शिक्षकों की कमी : धन सिंह रावत    

विद्यालयों में दूर होगी विज्ञान वर्ग के शिक्षकों की कमी : धन सिंह रावत  

उत्तराखंड
  विद्यालयों में दूर होगी विज्ञान वर्ग के शिक्षकों की कमी : धन सिंह रावत विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रवक्ता संवर्ग में 157 और अतिथि शिक्षकों की शीघ्र तैनाती की जायेगी। इन शिक्षकों को प्रदेश के पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित तथा अंग्रेजी विषय के रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्त किया जायेगा। इस संबंध में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को अतिथि शिक्षकों को जनपदवार शीघ्र नियुक्ति देने के निर्देश दे दिये हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में विज्ञान वर्ग के विभिन्न विषयों एवं अंग्रेजी विषय के रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती करने का निर्णय लिया था। जिसके तहत विद्यालयी शिक्षा विभाग ने समय-समय पर प्रदेशभर के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की तैनाती की। इसी क्र...
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने जांचा जिला कारागार के बंदियों का स्वास्थ्य

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने जांचा जिला कारागार के बंदियों का स्वास्थ्य

उत्तराखंड, देहरादून
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने जांचा जिला कारागार के बंदियों का स्वास्थ्य श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा जिला कारागार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के मेडिसिन विभाग के डॉ0 तरूण बेठा व डॉ0 तनबीर मोहम्मद, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉं0 दिव्या अग्रवाल, त्वचा रोग विभाग के डॉं0 एस0डी0एस0 रावत, हड्डी रोग विभाग के डॉ0 जितेन्द्र सिंह चौहान, नेत्र रोग विभाग के डॉ0 अमनजोत सिंह ने कैदी रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिए। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से ईसीजी, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन,ब्लड प्रैशर की निःशुल्क जांचें भी हुई। शिविर का 261 पुरूष व महिला कैदी रोगियों ने लाभ उठाया। शिविर को सफल बनाने में अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी सुहेब खान, जेल प्रभारी दधी राम मौर्या, जेलर पवन कुमार कोठारी व जेल चिकित्सा अधिकारी...
मंत्री गणेश जोशी ने केदारवासियों से आगामी 20 नवम्बर को लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आव्हान किया।   

मंत्री गणेश जोशी ने केदारवासियों से आगामी 20 नवम्बर को लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आव्हान किया।  

उत्तराखंड
मंत्री गणेश जोशी ने केदारवासियों से आगामी 20 नवम्बर को लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आव्हान किया।   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव प्रचार के निमित सतेराखाल ग्राम पंचायत और अगस्त्यमुनि के ग्राम पंचायत जगोठ और ऊखीमठ के पाली थापंज गांव, गुप्तकाशी में जन संपर्क कर कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह और मातृ शक्ति से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान अपने सम्बोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ से एक विशेष लगाव है। उन्होंने कहा यही कारण है कि प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विगत कुछ वर्षों में केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या नित नए कीर्तिमान स्थापित कर स्थान...
बोली आशा प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों के आधार पर राज्य सरकार को वोद दें और उन्हें प्रत्याशी के तौर पर विजयी बनाएं   

बोली आशा प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों के आधार पर राज्य सरकार को वोद दें और उन्हें प्रत्याशी के तौर पर विजयी बनाएं  

उत्तराखंड, देहरादून
  बोली आशा प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों के आधार पर राज्य सरकार को वोद दें और उन्हें प्रत्याशी के तौर पर विजयी बनाएं   अगस्त्यमुनि। केदारनाथ विधानसभा के उप चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है भाजपा प्रत्याशी लगातार अपने समर्थकों के साथ प्रचार प्रसार कर रही है। केदारनाथ विस उप चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने बसुकेदार क्षेत्र के गांवों का भ्रमण करते हुए जनता से समर्थन मांगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केदारनाथ विस व प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए कृतसंकल्प है। कहा कि वह राज्य सरकार के विकास कार्यों के बलबूते ही जनता के समक्ष बतौर प्रत्याशी हूं। उनका कहना है कि केदारनाथ की जनता का जिस तरह से पहले उन्हें आशीर्वाद मिला है एक बार फिर उन्हें आशीर्वाद मिलेगा। रविवार को बसुकेदार उप तहसील के गांवों का भ्रमण करते हुए प्रत्याशी आशा नौ...
उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रचार से दूर   

उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रचार से दूर  

उत्तराखंड
  उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रचार से दूर   भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उप चुनाव मे भाजपा की जीत को एकतरफा बताते हुए कहा कि विपक्षी कांग्रेस की स्थिति यह है कि टिकट वितरण के बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार से दूरी बना ली है और खुद कांग्रेस हाईकमान को ही सबक सिखाने की ठान चुके हैं। पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस मे दो धड़े नही, बल्कि आधा दर्जन धड़े बन गए हैं। जो टिकट के दावेदार थे वह टिकट वितरण की अप्रत्याशित नयी प्रक्रिया से नाराज हैं और कांग्रेस के कार्यक्रमों से दूर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मे यह पहली बार हुआ जब पार्टी अध्यक्ष को बायपास कर स्थानीय गुटों ने सर्वे कराया और टिकट चहेते को दे दिया। प्रदेश संगठन से बिना राय मशविरे के टिकट देने से संगठन की स्थिति हास्यास्पद हो गयी है। प्रदेश अध्यक्ष और क...
इस बार 16 लाख से ज्यादा यात्रियों ने यात्रा की है

इस बार 16 लाख से ज्यादा यात्रियों ने यात्रा की है

उत्तराखंड
इस बार 16 लाख से ज्यादा यात्रियों ने यात्रा की है     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल के समर्थन में चोपता (तल्ला नागपुर) रूद्रप्रयाग में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने बाबा केदार की पवित्र भूमि को नमन करते हुए जनता से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में समर्थन देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा आशा जी ने तीन दशक से भी अधिक समय से इस क्षेत्र की सेवा की है। उन्होंने हमेशा इस क्षेत्र को आगे बढ़ाया है। आशा नौटियाल जी ने हमेशा स्व. शैला रानी जी के साथ मिलकर इस क्षेत्र की सेवा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बाबा केदारनाथ की भूमि से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया था। उन्होंने इस बात को उत्तराखंड की दिशा और दशा बदलने के संकल्प के साथ ...
राज्य में धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून, नकल विरोधी कानून लागू किया है।   

राज्य में धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून, नकल विरोधी कानून लागू किया है।  

उत्तराखंड, देहरादून
राज्य में धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून, नकल विरोधी कानून लागू किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल के समर्थन में चन्द्रनगर, रूद्रप्रयाग में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने बाबा केदार की पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा कि मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं, जो देवी देवताओं की पवित्र भूमि में आया हूं। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में समर्थन देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा आशा नौटियाल जी ने हमेशा क्षेत्र की सेवा करते हुए यहां बेहतर से बेहतर विकास कार्य किए हैं। इस क्षेत्र के विकास के लिए हमने स्व. शैला रानी जी के सपनों को पूरा करना है। उन्होंने कहा शैला रानी जी के सपनों को आशा नौटियाल जी पूरा करेंग...