Thursday, February 26News That Matters

पौड़ी गढ़वाल

डाकपत्थर शक्ति नहर में डूबा 19 साल का किशोर, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद

डाकपत्थर शक्ति नहर में डूबा 19 साल का किशोर, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद

उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, गौ गुठियार, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल
देहरादून डाकपत्थर शक्ति नहर में डूबा 19 साल का किशोर, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद आज दिनांक 11 मई 2022 को चौकी डाकपत्थर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना से अवगत कराया गया है कि डाकपत्थर शक्ति नहर में एक 19 वर्षीय किशोर डूब गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।   उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट डाकपत्थर से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों व राफ्ट के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।   कूड़ा हो गए बिग बाजार के हजारों करोड़ के वाउचर! यहां जानिए पूरा मामला एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त किशोर की सर्चिंग हेतु राफ्ट व डीप डाइवर्स की सहायता से सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सर्चिंग के दौरान डीप डाइवर लक्ष्मण सिंह को पानी की गहराई में भेजा गया। डीप डाइवर द्वारा 25 से 30 फीट गहराई में जाकर उक्त किशोर के श...
उत्तराखंड :इस पिता ने अपनी मासूम बेटी की हत्या कर डाली 4 महिने कि बेटी को जमीन पर पटका, मां का विलाप देख लोगों की छलकीं आंखें

उत्तराखंड :इस पिता ने अपनी मासूम बेटी की हत्या कर डाली 4 महिने कि बेटी को जमीन पर पटका, मां का विलाप देख लोगों की छलकीं आंखें

उत्तराखंड, उत्तरकाशी, ऋषिकेश, कोटद्वार, खबर अपराध जगत से, गौ गुठियार, चमोली, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार
उत्तराखंड :इस पिता ने अपनी मासूम बेटी की हत्या कर डाली 4 महिने कि बेटी को जमीन पर पटका, मां का विलाप देख लोगों की छलकीं आंखें   उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड के कुनारा गांव में पत्नी से झगड़ने के दौरान गुस्साए पति ने अपनी चार महीने की बच्ची को जमीन पर पटक दिया। जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है विकासखंड मोरी के कुनारा गांव में सोमवार रात पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में पति ने पत्नी की गोद में सो रही चार माह की बच्ची को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इस संबंध में पत्नी सुनीता ने मोरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। सुनीता ने बताया कि उसका पति बजरंगी अक्सर उससे झगड़ता है। सोमवार रात भी वह किसी बात पर उससे झगड़ पड़ा। इसी दौरान बजरंगी ने सुनीता की गोद में सो रही चार माह की बच्ची...
उत्तराखंड: हरिद्वार-रुड़की समेत छह रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, पत्र में सीएम का भी है जिक्र

उत्तराखंड: हरिद्वार-रुड़की समेत छह रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, पत्र में सीएम का भी है जिक्र

उत्तराखंड, ऋषिकेश, कोटद्वार, खबर अपराध जगत से, गौ गुठियार, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार
उत्तराखंड: हरिद्वार-रुड़की समेत छह रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, पत्र में सीएम का भी है जिक्र सार रेलवे सूत्रों के मुताबिक रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को शनिवार शाम एक धमकी भरा पत्र मिला। पत्र टूटी-फूटी हिंदी में लिखा हुआ है। इसमें खुद को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर सलीम अंसारी बता कर लक्सर, नजीबाबाद, देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश, हरिद्वार रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिला है जिसमें 21 मई को लक्सर, नजीबाबाद, देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश, हरिद्वार रेलवे स्टेशन समेत कई रेलवे स्टेशनों के अलावा हरिद्वार और अन्य धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर बताया है। बताया गया है कि पत्र में टार्गेट पर उत्तराखंड के म...
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर :इस स्कूल टीचर पर आरोप ,फोड़ी सात साल की मासूम की आंख, नहीं दे रहा दिखाई

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर :इस स्कूल टीचर पर आरोप ,फोड़ी सात साल की मासूम की आंख, नहीं दे रहा दिखाई

उत्तराखंड, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर, कोटद्वार, गौ गुठियार, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पहाड़ की बात, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार
उधम सिंहनगरखौफनाक ख़बर उत्तराखंड के इस स्कूल टीचर पर आरोप ,फोड़ी सात साल की मासूम की आंख, नहीं दे रहा दिखाई…!!   काशीपुर:  उत्तराखंड के काशीपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर कक्षा एक में पढ़ने वाली मासूम छात्रा की आंख फोड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि टीचर आभा शर्मा की मारपीट के बाद 7 वर्षीय मासूम की दायीं आंख की रोशनी चली गई। मामले में कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिक्षिका पर केस दर्ज नहीं किया था।अब कोर्ट के आदेश पर आरोपित शिक्षिका के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस पूरे मामले से शिक्षा विभाग के अधिकारी हैरान हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया निवासी इरफान पुत्र मोहम्मद जान ने न्यायिक मजिस्ट्रेट काशीपुर के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर...
यमकेश्वर इंटर कालेज के युवा और लोकप्रिय प्रधानाचार्य मनमोहन सिंह रौतेला ने की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात इण्टर विज्ञान वर्ग की सवित्त मान्यता दिलवाने हेतु मागा विशेष सहयोग

यमकेश्वर इंटर कालेज के युवा और लोकप्रिय प्रधानाचार्य मनमोहन सिंह रौतेला ने की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात इण्टर विज्ञान वर्ग की सवित्त मान्यता दिलवाने हेतु मागा विशेष सहयोग

उत्तराखंड, ऋषिकेश, कोटद्वार, गौ गुठियार, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार
यमकेश्वर इंटर कालेज के युवा और लोकप्रिय प्रधानाचार्य मनमोहन सिंह रौतेला ने की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात इण्टर विज्ञान वर्ग की सवित्त मान्यता दिलवाने हेतु मागा विशेष सहयोग     उत्तराखण्ड के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के यमकेश्वर इंटर कालेज के युवा और लोकप्रिय प्रधानाचार्य मनमोहन सिंह रौतेला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इण्टर कॉलेज यमकेश्वर पौडी़ गढ़वाल में इण्टर विज्ञान वर्ग की सवित्त मान्यता दिलवाने हेतु विशेष सहयोग मांगा आपको बता दे कि योगी अपनी जन्म भूमि यमकेश्वर में दो दिन तक मौजूद रहे और हर आम से लेकर ख़ास लोगो ने उनसे मुलाकत की .. इसी बीच इण्टर कॉलेज यमकेश्वर पौडी़ गढ़वाल के कर्मठ ,ईमानदार प्रधानाचार्य मनमोहन सिंह रौतेला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इण्टर कॉलेज यमकेश्वर पौडी़...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को हरिद्वार में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के नव निर्मित भागीरथी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को हरिद्वार में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के नव निर्मित भागीरथी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण किया।

उत्तराखंड, ऋषिकेश, कोटद्वार, खबर रोजगार से, गौ गुठियार, चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को हरिद्वार में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के नव निर्मित भागीरथी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण किया।   इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखण्ड सरकार को अलकनंदा पर्यटक आवास गृह का हस्तांतरण किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अलकनंदा पर्यटक आवास गृह की चाबी सौंपी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा 43.27 करोड़ रूपये की लागत के 2964 वर्ग मीटर में बने भागीरथी पर्यटक आवास गृह में 100 कक्ष, बेंक्वेट हॉल एवं 150 चौपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य बनने के बाद उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड में संपति विवाद चल...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खटीमा सीट से हार से क्षेत्र के ग्रामीण काफी आहत हैं। विधानसभा क्षेत्र के सिसैया मेलाघाट, बंधा, बगुलिया, खेलड़िया के ग्रामीणों ने दु:ख प्रकट करते हुए उनके प्रति श्रद्घा व आस्था जताते हुए सामूहिक रूप से सांकेतिक जल समाधि की घोषणा की है।7 मई कों जलासमाधि लेंगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खटीमा सीट से हार से क्षेत्र के ग्रामीण काफी आहत हैं। विधानसभा क्षेत्र के सिसैया मेलाघाट, बंधा, बगुलिया, खेलड़िया के ग्रामीणों ने दु:ख प्रकट करते हुए उनके प्रति श्रद्घा व आस्था जताते हुए सामूहिक रूप से सांकेतिक जल समाधि की घोषणा की है।7 मई कों जलासमाधि लेंगे

उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, कोटद्वार, गौ गुठियार, चमोली, चम्पावत, देहरादून, पहाड़ की बात, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल
अब बोल रहा है खटीमा : चुनाव में सीएम धामी के प्रति विरोधियों द्वारा झूठ, फरेब व नकारात्मक संदेश फैलाया गया। उस झूठ, फरेब में हम फंस गए जो सीएम धामी की हार का मुख्य कारण बना वे अब सीएम धामी की हार का प्रयाश्चित करते हुए 7 मई कों जलासमाधि लेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खटीमा सीट से हार से क्षेत्र के ग्रामीण काफी आहत हैं। विधानसभा क्षेत्र के सिसैया मेलाघाट, बंधा, बगुलिया, खेलड़िया के ग्रामीणों ने दु:ख प्रकट करते हुए उनके प्रति श्रद्घा व आस्था जताते हुए सामूहिक रूप से सांकेतिक जल समाधि की घोषणा की है। इस आशय का उन्होंने ज्ञापन एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट को सौंपा। ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम बिष्ट सौंपे ज्ञापन में कहा कि वह सीएम धामी की हार से आहत हैं। सिसैया, बंधा, बगुलिया, खिलड़िया गांव सामाजिक व आर्थिक रूप से काफी पिछड़ा हुआ है। वहां के ग्रामीण आज भी विकास की मुख्य धार...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में ‘स्वर्गीय श्री हेमवती नंदन बहुगुणा जी के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘हेमवती नंदन भारतीय जन चेतना के संवाहक’ के विमोचन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में ‘स्वर्गीय श्री हेमवती नंदन बहुगुणा जी के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘हेमवती नंदन भारतीय जन चेतना के संवाहक’ के विमोचन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, कोटद्वार, गौ गुठियार, चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पहाड़ की बात, पिथौरागढ़, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में 'स्वर्गीय श्री हेमवती नंदन बहुगुणा जी के जीवन पर आधारित पुस्तक 'हेमवती नंदन भारतीय जन चेतना के संवाहक' के विमोचन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह बड़े हर्ष का विषय है कि उन्हें स्वर्गीय बहुगुणा जी के जीवन पर लिखित पुस्तक के विमोचन का सौभाग्य मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा जी के इरादे हिमालय जैसे अटूट थे। उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे ।उन्होंने अपने विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने पहाड़ों के विकास हेतु हर सम्भव प्रयास किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की इस बार चार धाम यात्रा ऐतिहासिक होने वाली है। इसके लिए ...
ईद के दिन  कोटद्वार- दुगड्डा मार्ग पर शाम 4बजे खोह नदी में डूबने से चार लोगों मौत हो गयी। जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर स्थित नगीना थाना क्षेत्र के निवासी थे।

ईद के दिन कोटद्वार- दुगड्डा मार्ग पर शाम 4बजे खोह नदी में डूबने से चार लोगों मौत हो गयी। जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर स्थित नगीना थाना क्षेत्र के निवासी थे।

कोटद्वार, गौ गुठियार, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार
कोटद्वार । ईद के दिन आज कोटद्वार- दुगड्डा मार्ग पर शाम 4बजे खोह नदी में डूबने से चार लोगों मौत हो गयी। जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर स्थित नगीना थाना क्षेत्र के निवासी थे। दो लोगों को कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ईद के दिन हुई दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक आज शाम लगभग 4 बजे स्थानीय पुलिस को दुर्गा मंदिर व आमसौड़ के बीच खोह नदी में नहा रहे कुछ लोगों के डूबने की सूचना मिली। मौके पर दुगड्डा पुलिस व कोतवाल विजय सिंह ने नेतृत्व में पहुँची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर 6 लोगों को गहरे पानी से निकाला। इस दौरान एक नाबालिग सहित 4 लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की शिनाख्त नदीम पुत्र अनीश उम्र 42 वर्ष, जे...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिध्याणी, यमकेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि महंत अवैद्यनाथ जी की प्रेरणा से ही यहां महाविद्यालय की स्थापना हुई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिध्याणी, यमकेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि महंत अवैद्यनाथ जी की प्रेरणा से ही यहां महाविद्यालय की स्थापना हुई है।

उत्तराखंड, ऋषिकेश, कोटद्वार, खबर रोजगार से, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल, सोशल मीडिया/इंवेट/मेले/कौथिग, हरिद्वार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिध्याणी, यमकेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिध्याणी, यमकेश्वर में ब्रह्मालीन राष्ट्रसंत महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की मूर्ति का अनावरण भी किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि महंत अवैद्यनाथ जी की प्रेरणा से ही यहां महाविद्यालय की स्थापना हुई है। उन्होंने कहा कि ग्राम कांडी में ही महंत अवैद्यनाथ जी का जन्म हुआ था किंतु ज्यादा समय तक नहीं रुक सके थे। कहा कि वे यहां की शिक्षा व्यवस्था के बारे में पूछते रहते थे। मैंने उन्हें अवगत कराया था कि यहां ...