Sunday, March 22News That Matters

Featured

Featured posts

उत्तराखंड:नई सरकार के पहले विधानसभा सत्र में बनेगा रिकॉर्ड, पहली बार महिला स्पीकर की अध्यक्षता में कल से होगा सदन

उत्तराखंड:नई सरकार के पहले विधानसभा सत्र में बनेगा रिकॉर्ड, पहली बार महिला स्पीकर की अध्यक्षता में कल से होगा सदन

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
विधानसभा सत्रा 29 मार्च मंगलवार से शुरू होने के साथ ही सदन में एक नया रिकॉर्ड भी बनेगा। उत्तराखंड की पहली विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी की अध्यक्षता में सदन चलेगा। विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन में राज्यपाल के बजट अभिभाषण के साथ ही लेखानुदान भी पेश किया जाएगा। सत्र के लिए विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। पांचवीं विधानसभा के पहले सत्र को लेकर सोमवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। इस दौरान सत्र में होने वाले विधायी एवं संसदीय कार्यों को लेकर चर्चा की गई। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने बताया कि कार्यमंत्रणा समिति में अभी केवल पहले दिन के कार्यों को लेकर ही निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को बजट अभिभाषण के साथ ही सरकार लेखानुदान भी पेश करेगी। मंगलवार को फिर कार्य मंत्रणा समिति की बैठक होगी जिसमें बुधवार को एजेंडा तय क...
विद्यार्थियों में तनाव मुक्ति, मानसिक स्वास्थ्य व स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की दिशा में एकाग्रता करता श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में योगा एंड वैलनेस क्लब का उद्घाटन

विद्यार्थियों में तनाव मुक्ति, मानसिक स्वास्थ्य व स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की दिशा में एकाग्रता करता श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में योगा एंड वैलनेस क्लब का उद्घाटन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
योग बढ़ाता है स्मरण शक्ति और एकाग्रताः कुलपति श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में योगा एंड वैलनेस क्लब का उद्घाटन विद्यार्थियों में तनाव मुक्ति, मानसिक स्वास्थ्य व स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की दिशा में कार्य करेगा योगा एंड वैलनेस क्लब ‘योग के सिद्धांत एवं आधारभूत तत्व‘ पुस्तक का विमोचन देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सोमवार को योगा एंड वैलनेस क्लब का उद्घाटन किया गया। इस क्लब में विश्वविद्यालय के नौ संकायों के साढ़े आठ सौ से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को योग के लाभों से अवगत कराने के साथ ही प्राकृतिक चिकित्सा की विभिन्न पद्धतियों की भी जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही योगा विभाग के विद्यार्थियों द्वारा योग से संबंधित विभिन्न प्रस्तुतियां भी दी गई। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने छात्रों को प्रेषित श...
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा आज से, दो लाख 42 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा आज से, दो लाख 42 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में बनाए गए 1333 परीक्षा केंद्रों में दो लाख 42 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा एसपी खाली के मुताबिक परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने एवं नकल रोकने के लिए जनपद, मंडल एवं राज्यस्तर पर सचल दल गठित किए गए हैं। अपर शिक्षा निदेशक के मुताबिक हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 7.30 बजे से शुरू हो चुकी है। जबकि इंटरमीडिएट की दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगी। परीक्षा के लिए इस बार 21 नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल बनाए गए 1333 परीक्षा केंद्रों में 191 केंद्र संवेदनशील और 18 केंद्र अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। अपर शिक्षा निदेशक ने कहा कि 28 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाएं 19 अप्रैल तक चलेंगी।...
उत्तराखंड:यहाँ परिजनों से भटके मासूम के लिए फरिश्ता बना सिपाही राकेश कुमार

उत्तराखंड:यहाँ परिजनों से भटके मासूम के लिए फरिश्ता बना सिपाही राकेश कुमार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
हरिद्वार- परिजनों से भटके मासूम के लिए फरिश्ता बना सिपाही राकेश कुमार। यूपी के मुरादाबाद निवासी परिजनों के साथ आया था मासूम कृष्णा। भारी भीड़ के चलते परिजनों से अलग हो गया था मासूम। राष्ट्रपति के दौरे पर ड्यूटी दे रहे राकेश कुमार ने मासूम कृष्णा को परिजनों से मिलाया। हरकीपौडी पर एनाउंसमेंट के बाद बिछड़े मासूम से मिले परिजन। कृष्णा पुत्र जयसिंह उम्र 8 वर्ष निवासी-मालीवाल थाना कांठ मुरादाबाद उत्तर प्रदेश। महामहिम के कार्यक्रम के दौरान मिला खोया बच्चा, कड़ी मेहनत के बाद किया परिजन के सुपुर्द  दिनांक 27.3.2022 को महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार के हरिद्वार भ्रमण के दौरान हरिद्वार पुलिस ने VVIP ड्युटी की जिम्मेदारी बखूबी निभाने के साथ साथ परिवार से बिछड़े 08 वर्षीय बच्चे को सकुशल उसके परिजन के सुपुर्द कर आंसु से भीगे चेहरों पर हंसी लौटाई। AHTU में नियुक्त कांस्टेबल राकेश कुमार को VVIP ड्...
उत्तराखंड:के अनुज रावत ने आज IPL में की इस टीम की तरफ से ओपनिंग,दीजिए बधाई

उत्तराखंड:के अनुज रावत ने आज IPL में की इस टीम की तरफ से ओपनिंग,दीजिए बधाई

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
उत्तराखंड के युवाओं के लिए इससे अच्छी खबर कोई नहीं हो सकती आज रॉयल चेलेंजर और पंजाब सुपर किंग्स के मुकाबले में उत्तराखंड के रामनगर के अनुज रावत से रॉयल चेलेंजर बेंगलोर की तरफ से पारी की शुरुआत की   आरसीबी ने आईपीएल 2022 के लिए इस बार जिन नए चेहरों को अपनी टीम में जगह दी है उनमें दिल्ली के रहने वाले अनुज रावत भी शामिल हैं. अनुज का आरसीबी के पूर्व कप्तान कप्तान और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के साथ खास रिश्ता है और अब वह उन्हीं के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करेंगे. आरसीबी ने अनुज रावत को 3.4 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा. अनुज को खरीदने के लिए बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स को सनराइजर्स हैदराबाद और गुजराय टायटंस की चुनौती का सामना करना पड़ा था. दरअसल अनुज रावत उसी स्कूल से पढ़ें हैं जहां से विराट कोहली ने अपनी पढ़ाई की है. यह दोनों ही खिलाड़ी दिल्ली के विशाल भारती स्कूल से पढ़ें हैं. इस स्...
उत्तराखंड:यहाँ 5 हाथियों के झुंड ने किसानो और वन विभाग की टीम को जमकर छकाया,100 कर्मचारी लगे रहें उन्हें खदेड़ने में

उत्तराखंड:यहाँ 5 हाथियों के झुंड ने किसानो और वन विभाग की टीम को जमकर छकाया,100 कर्मचारी लगे रहें उन्हें खदेड़ने में

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
हरिद्वार में कनखल में जंगल से गंगा पार कर मिस्सरपुर और पंजनहेड़ी गांव में आये 5 हाथियों के झुंड ने रविवार को किसानों और वन विभाग की टीम को जमकर छकाया। वन विभाग के 100 कर्मचारियों की घंटों की मशक्कत के बाद इन हाथियों के झुंड को जंगल मे वापस खदेड़ा गया… तब जाकर ग्रामीणों को राहत मिली।   दरअसल गन्ने की फसल के चलते अक्सर जंगल से सटे के कनखल के इन ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथी गंगा पारकर आ जाते हैं… जंगली हाथियों का यह झुंड किसानों की गन्ने की फसलों को बर्बाद कर देता है और सुबह सूर्योदय से पहले यह झुंड वापस चला जाता है। बताया जा रहा है कि रविवार को 5 जंगली हाथियों का यह झुंड रास्ता भटक गया और वापस नही जा पाया। सुबह किसान खेत पर गए तो हाथियों को देखकर लोगों ने वन विभाग को सूचना दी, हरिद्वार में रविवार को महामहिम राष्ट्रपति का भी दौरा था…   लिहाजा पहले से तैयार वन विभाग ने अपन...
उत्तराखंड:नौ साल की बच्ची का अपहरण कर रेप के बाद कर हत्या में दोषी को फांसी की सजा

उत्तराखंड:नौ साल की बच्ची का अपहरण कर रेप के बाद कर हत्या में दोषी को फांसी की सजा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
हरिद्वार में नौ वर्षीय बच्ची के अपहरण के बाद दुष्कर्म और हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त को विशेष पॉक्सो जज अंजली नौलियाल ने फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही 1.30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सह अभियुक्त राजीव कुमार को साक्ष्य मिटाने का दोषी मानते हुए पांच साल कारावास और एक लाख रुपये जुर्माना लगाया है। तीसरे अभियुक्त गंभीर उर्फ गौरव को दोषमुक्त करार दिया है। शासकीय अधिवक्ता आदेश चंद चौहान ने बताया कि 20 दिसंबर 2020 को नगर कोतवाली हरिद्वार निवासी नौ वर्षीय बच्ची मुख्य अभियुक्त रामतीर्थ से पतंग लेने की बात अपनी मां से कहकर घर से निकली थी। अन्य बच्चों से पूछताछ में पता चला कि मुख्य अभियुक्त रामतीर्थ बच्ची को पतंग दिलाने के बहाने अपनी फैक्ट्री में ले गया था। अभियुक्तों की निशानदेही पर लापता बच्ची का शव राजीव कुमार के घर से बरामद हुआ। जांच में पाया गया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया ग...
उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएम-जीकेएवाई) की अवधि 6 माह और बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएम-जीकेएवाई) की अवधि 6 माह और बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएम-जीकेएवाई) की अवधि 6 माह (अप्रैल-सितंबर, 2022) और बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के इस निर्णय से से समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के लोग लाभान्वित होंगे । उन्होंने कहा कि कोविड काल में ग़रीबों के लिए लागू की गयी यह योजना सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। अंत्योदय के लक्ष्य के साथ चलाई जा रही इस योजना ने उत्तराखंड सहित देश के सभी भागों में लोगों को भोजन की सुरक्षा सुनिश्चित की है। ग़ौरतलब है कि समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के प्रति चिंता एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएम-जीकेएवाई) की अवधि छह माह और यानी सितंबर ...
उत्तराखंड:यहाँ स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, आपत्तिजनक सामग्री , मोबाइल व नगदी की बरामद, दो गिरफ्तार

उत्तराखंड:यहाँ स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, आपत्तिजनक सामग्री , मोबाइल व नगदी की बरामद, दो गिरफ्तार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
ख़बर रुद्रपुर से जहाँ देह व्यापार का धंधा सामने आया है। अब फिर से रुद्रपुर के एक स्पा सेंटर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने छापा मारकर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जिसके बाद टीम ने आपत्तिजनक सामग्री बरामद करते हुए स्पा सेंटर संचालिका समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार रात पुलिस को रुद्रपुर स्थित गैलेक्सी स्पा सेंटर में देह व्यापार के धंधे की खबर मिली। जिसके बाद सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी बसंती आर्या के नेतृत्व में टीम स्पा सेंटर पहुंची और छापामार कार्रवाई की। स्पा सेंटर संचालिका व स्वामी के मसाज कराए जाने की आड़ में देह व्यापार किए जाने की पुष्टि हुई। मौके से टीम ने आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। छापेमारी में स्पा सेंटर में कार्यरत युवतियों के पास थैरेपी व मसाज करने संबंधी प्रमाण पत्र भी नहीं मिले। इस माम...