Sunday, March 22News That Matters

Featured

Featured posts

अब दिल्ली से पंतनगर अब कुछ ही घंटों में पहुंच सकेंगे यात्री,जानें फ्लाइट‌स का पूरा शेड्यूल

अब दिल्ली से पंतनगर अब कुछ ही घंटों में पहुंच सकेंगे यात्री,जानें फ्लाइट‌स का पूरा शेड्यूल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
पंतनगर एयरपोर्ट पर 27 मार्च से इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से पंतनगर की सीधी विमान सेवा शुरू हो जाएगी। यह सेवा सप्ताह में सातों दिन संचालित होगी। इंडिगो का 72 सीटर विमान दिल्ली से उड़ान भरने के बाद करीब एक घंटे दस मिनट में पंतनगर पहुंच जाएगा। इस नियमित विमान सेवा के शुरू होने से उत्तराखंड, खासतौर पर कुमाऊं में पर्यटन गतिविधियों को उबारने में काफी मदद मिलेगी। वहीं कुमाऊंभर से लोग दिल्ली जाने के लिए इस विमान सेवा का प्रयोग कर सकेंगे। जिससे दिल्ली जाने में लगने वाले समय की बचत होगी।पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक राजीव पुनेठा ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने इस फ्लाइट का शेड्यूल तय कर दिया है। दिल्ली से 72 सीटर विमान पंतनगर आएगा। पंतनगर से यही विमान यात्रियों को लेकर देहरादून जाएगा। देहरादून से यात्रियों को लेकर पंतनगर आएगा। वहीं पंतनगर से यात्रियों को लेकर दिल्ली को रवाना होगा। उन्होंने बताया कि ...
उत्तराखंड:पुष्कर सिंह धामी के लिए 7 विधायक सीट छोड़ने को तैयार , मंत्री और कई वरिष्ठ नेताओं का भी समर्थन

उत्तराखंड:पुष्कर सिंह धामी के लिए 7 विधायक सीट छोड़ने को तैयार , मंत्री और कई वरिष्ठ नेताओं का भी समर्थन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की मांग प्रबल होते जा रही है , राज्य के आधा दर्जन से अधिक विधायक जहां सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं वहीं संगठन के कई वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री भी समर्थन में नजर आ रहे हैं। इधर सोशल मीडिया में भी पुष्कर सिंह धामी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग जोर पकड़ते जा रही है गौरतलब है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है। लेकिन अभी तक पार्टी को यह नहीं पता कि उनका मुख्यमंत्री कौन होगा। मुख्यमंत्री की रेस में फिलहाल पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा भी सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं इस तरह अब तक करीब 7 विधायक पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार हो गए हैं। इसमें कैलाश गहतोड़ी, जाग...
उत्तराखंड:यहाँ नहा रहे थे दो मजदूर, एक का पैर फिसला तो दूसरे ने बचाने की कोशिश में गंवाई जान

उत्तराखंड:यहाँ नहा रहे थे दो मजदूर, एक का पैर फिसला तो दूसरे ने बचाने की कोशिश में गंवाई जान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
खबर रुद्रप्रयाग से जहाँ निर्माणाधीन मद्महेश्वर जल विद्युत परियोजना की कार्यदायी संस्था जैस्को इंफ्राटैक के दो मजदूरों की मधु गंगा में नहाते समय बहने से मौत हो गई। मृतकों के शव बरामद कर पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना के बारे में मृतकों के परिजनों को भी सूचित कर दिया है।   जानकरी अनुसार शुक्रवार को शाम लुकमान (19) पुत्र सनवर, निवासी अलीपुर, जिजौला शामली, मुज्जफरनगर और मोहम्मद फैसल राणा (23) पुत्र मुजिबल हसन, निवासी कुल्हेरी मुज्जफरनगर, मधु गंगा में नहाने गए थे। इस दौरान एक युवक का पैर फिसल गया, जिससे वह नदी में बहने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरे ने भी प्रयास किया। लेकिन वह भी अनियंत्रित होकर नदी के तेज बहाव में बहने लगा।   लगभग शाम 5 बजे आसपास के लोगों के द्वारा नदी में दो लोगों के बहने की सूचना पर थानाध्यक्ष रवींद्र कौशल मय फोर्स घटनास...
उत्तराखंड में सीएम पद के लिए लॉबिंग तेज, महाराज ने विजयवर्गीय व प्रह्लाद जोशी से की भेंट

उत्तराखंड में सीएम पद के लिए लॉबिंग तेज, महाराज ने विजयवर्गीय व प्रह्लाद जोशी से की भेंट

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
महाराज ने की विजयवर्गीय एवं जोशी से शिष्टाचार भेंट* देहरादून। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र से प्रचण्ड विजय हासिल करने के बाद प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय से शिष्टाचार भेंट की। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर शुभकामनाएं दी। उन्होने भाजपा के चुनावी प्रबंधन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश के विकास के साथ साथ सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा। महाराज ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को संस्कार भूमि बनाने के साथ साथ सभी विकास कार्यों को तेजी के साथ पूरा करे...
उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में एस्मा लागू,अगले 6 महीने तक हड़ताल पर रोक,देखे आदेश

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में एस्मा लागू,अगले 6 महीने तक हड़ताल पर रोक,देखे आदेश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
  देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है शिक्षा विभाग में अगले 6 महीने तक हड़ताल पर रोक लगा दी गई। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत शिक्षा विभाग में एस्मा लागू किया गया। जिसके तहत शिक्षा विभाग में शिक्षक हड़ताल नहीं कर पाएंगे। बोर्ड परीक्षाओं को देखते भी शिक्षा विभाग में एस्मालागू किया गया है।   चूंकि राज्य सरकार का यह समाधान हो गया है कि लोकहित में ऐसा करना आवश्यक है. अतएव, अब उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं के अनुरक्षण अधिनियम, 1966 (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 30 सन् 1966) की धारा-3 की उप धारा (1) के आधीन शक्ति का प्रयोग करके श्री राज्यपाल महोदय, इस आदेश के प्रकाशन के दिनांक से छः मास की अवधि के लिये उत्तराखण्ड की विद्यालयी शिक्षा विभाग, जिसमें उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् भी सम्मिलित है, की समस्त श्रेणी की सेवाओं में त...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आलाकमान से लगाई गुहार, पुष्कर सिंह धामी को बनाओ सीएम

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आलाकमान से लगाई गुहार, पुष्कर सिंह धामी को बनाओ सीएम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फिर से सीएम बनाए जाने की मांग की है। राजभवन में पुष्कर सिंह धामी के द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद गणेश जोशी का यह बयान आया है। गणेश जोशी का कहना है कि मुख्यमंत्री के नाते पुष्कर सिंह धामी को कम समय मिला और कम समय में उन्होंने बेहतर काम करके दिखाएं। हालांकि वह खुद चुनाव हार गए लेकिन उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। गणेश जोशी का कहना है कि यह फैसला भाजपा हाईकमान के ऊपर भी निर्भर करता है लेकिन उनका व्यक्तिगत मत यह की पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी जानी चाहिए। जोशी की माने तो सीएम रहते हुए उन्होंने जहां प्रदेश की कई विधानसभा सीटों पर प्रचार प्रसार भाजपा प्रत्याशियों के लिए किया वही अपनी विधानसभा सीट पर उन्हें कम मौका प्रचार प्रसार का मिला है इसीलिए वह चुनाव भी हार गए।...
उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव हारने के बाद अपने आज राजभवन पहुँचते हुए मंत्रिमंडल का इस्तीफा सोंप दिया है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय नेत्रित्व का धन्यबाद प्रकट करते हुए कहा उनके द्वारा उन्हें राज्य में मुख्य सेवक के रूप में कार्य करने के अवसर दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा की राज्यपाल महोदय के द्वारा इन्हें नई सरकार के गठन न होने तक कार्य करते रहने के किया कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा की उन्हें ख़ुशी है की प्रदेश की देवतुल्य जनता ने एक बार फिर भाजपा को दो तिहाई से जायदा बहुमत दिया है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने 47 सीटें जीतकर कांग्रेस का सफाया कर दिया है। कांग्रेस को सिर्फ 19 सीटें ही मिल पाई हैं। हालांकि सीएम धामी खटीमा से चुनाव हार गए हैं। सीएम धामी के साथ सतपाल महाराज, गणेश जोशी, अरविंद पांडे और यतीश्वरानंद भी राजभवन पहुंचे। यतीश्वरानंद हरिद्वार ग्रामीण सीट से चु...
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका, साथ ही दरबार साहिब में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका, साथ ही दरबार साहिब में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के सराहनीय कार्यों के लिए कैलाश विजयवर्गी को दी बधाई देहरादून । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका, उन्होंने दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश की विकास योजनाओं के बारे में बातचीत की। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के कार्यकाल व विकास कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भाजपा की जीत पर बधाई दी। शुक्रवार सुबह 10ः30 बजे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री दरबार साहिब पहुँचे। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। कैलाश विजयवर्गी ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और श्री महाराज जी से श...
उत्तराखंड में क्या इन्हीं चेहरों में से बनेगा कोई प्रदेश का नया मुख्यमंत्री

उत्तराखंड में क्या इन्हीं चेहरों में से बनेगा कोई प्रदेश का नया मुख्यमंत्री

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में बीजेपी 47 सीटों के प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर से सत्ता में वापस आ गई है। लेकिन बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं। जिसके बाद अब नए मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा। मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा के अंदर लगातार हलचल तेज है। भाजपा नेताओं की मानें तो किसी विधायक को ही मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। ऐसे में सबसे आगे जो नम चल रहा है प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का है जिनको संगठन का भी काफी अनुभव है और सरकार का अनुभव भी पिछले 5 सालों में बखूबी ले चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के करीबी धन सिंह रावत को लेकर भाजपा में चर्चाएं बहुत तेज हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के करीबी होने का फायदा धन सिंह रावत को मिल सकता है संघ के करीब होने का फायदा भी धन सिंह रावत को मिल सकता है।...
उत्तराखंड में दो दशक बाद टूटा सत्ता परिवर्तन का मिथक, पर कायम रहा मुख्यमंत्री के चुनाव हारने का सिलसिला

उत्तराखंड में दो दशक बाद टूटा सत्ता परिवर्तन का मिथक, पर कायम रहा मुख्यमंत्री के चुनाव हारने का सिलसिला

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड
उत्तराखंड की सियासत में दो दशक बाद सत्ता परिवर्तन से जुड़ा मिथक टूट गया है। चुनाव में भाजपा ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया है। प्रदेश की राजनीति में सबसे बड़ा मिथक यह था कि किसी भी दल को लगातार दूसरी बार जीत नहीं मिली है। इस मिथक को तोड़ने में भाजपा कामयाब रही है। इसके अलावा चुनाव से जुड़े कई मिथक टूटे हैं तो कई बरकरार हैं। राज्य गठन के बाद उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा बारी-बारी से सत्ता पर काबिज रहीं। दो दशक में चार विधानसभा चुनाव में बड़ा मिथक रहा है कि सत्ता में रहते हुए किसी भी दल ने दूसरी बार जीत दर्ज नहीं की है। पांच साल के बाद जनादेश सत्ता परिवर्तन के पक्ष में रहा है। इस बार भाजपा ने इस मिथक को तोड़ा है। 2017 की तुलना में भले ही भाजपा को विधानसभा सीटों का नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार बनाने के लिए भाजपा को बहुमत मिला है। उत्तराखंड की सियासत में पहली बार कई मिथक टूटे हैं। जब...