Monday, March 23News That Matters

Featured

Featured posts

उत्तराखंड:यहाँ आधी रात में हुआ भीषण हादसा, पेड़ से टकराई कार, चार दोस्तों की मौत, एक घायल,परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड:यहाँ आधी रात में हुआ भीषण हादसा, पेड़ से टकराई कार, चार दोस्तों की मौत, एक घायल,परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
खबर हल्द्वानी से जहाँ नैनीताल जनपद अंतर्गत हल्द्वानी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां बीती देर रात एक कार हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है मृतक चारों युवक आपस में दोस्त थे। प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार की देर रात गौलापार के कुंवरपुर चौराहे पर स्थित सरोवर रेस्टोरेंट के समीप एक कार पेड़ से जा टकराई कार में 5 युवक सवार थे हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए , स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया जबकि एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतकों की शिनाख्त हल्द्वानी निवासी चित्रेश गुप्ता ,कार्तिक डोभाल , अक्षय आहूजा और प्रियांशु बिष्ट के रूप में हुई है। जबकि ...
उत्तराखंड में इन 30 सीटों पर कड़े मुकाबले में फंसी है सत्ता की चाबी

उत्तराखंड में इन 30 सीटों पर कड़े मुकाबले में फंसी है सत्ता की चाबी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड विधानसभा की 29 सीटें त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी नजर आ रही हैं। जबकि एक सीट पर मुकाबला चतुष्कोणीय बना रहा। यानी 40 सीटों पर प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होगी। सीधे मुकाबले के बजाए जो सीटें विभिन्न दलों के प्रत्याशियों के बीच में त्रिकोणात्मक मुकाबले में फंसी हैं, उनमें से जो भी 20 से ज्यादा सीटें जीतकर कर ले जाएगा, उसके हाथ में सत्ता की चाबी लगने की भी उम्मीद जताई जा रही है। अगर, भाजपा और कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला तो फिर निर्दलीयों के साथ ही आप, उक्रांद, बसपा के हाथ में सत्ता की चाभी हो सकती है। भाजपा के बागियों में फंसी सीटें भारतीय जनता पार्टी से बागी हुए उम्मीदवारों ने ही सात सीटों में कड़ी चुनौती पेश की हुई है। कोद्वार और धर्मपुर सीट पर पार्टी के बागियों ने ही मुकाबला कड़ा बना दिया है। इन सीटों पर जीत-हार का पूरा गणित बागियों के वोट पर आकर टिक गया है। 1-धनोल्...
चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन भाजपा प्रत्याशी राजपुर रोड़ विधानसभा खजानदास के पक्ष में ऐतिहासिक जनसैलाब से भाजपामय हुई राजधानी

चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन भाजपा प्रत्याशी राजपुर रोड़ विधानसभा खजानदास के पक्ष में ऐतिहासिक जनसैलाब से भाजपामय हुई राजधानी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन भाजपा प्रत्याशी राजपुर रोड़ विधानसभा खजानदास के पक्ष में ऐतिहासिक जनसैलाब से भाजपामय हुई राजधानी।   आज राजपुर रोड़ से भाजपा प्रत्याशी का जनसम्पर्क अभिया/जलुस डूगाँ हाऊस से घंटाघर, पल्टन बाजार, हनुमान चौक से होते हुये मोती बाजार चौक पर पहुंचा जहाँ विशाल जन शैलाव एक जन सभा के रूप में परिवर्तित हुआ। राजपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी खजानदास ने कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओ का भारी सँख्या में उपस्थित होने पर आभार जताते हुयें १४ फरवरी के दिन अधिकाधिक सख्या मे भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की, तथा हर एक कार्यकर्ता एवं मतदाता के विश्वास पर हमेशा खरा उतरने की अपनी प्रतिबद्ध को दोहराया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री रविन्द्र कटारिया ने भाजपा प्रत्याशी खजानदास को परमानेन्ट विधायक बताते हुये कहा कि प्रदेश मे पुनः भाजपा की सरकार बनेगी तथा राजपुर रोड़ विधानसभा की स...
जनता का किसी ने नहीं किया भला: वीर सिंह पवार

जनता का किसी ने नहीं किया भला: वीर सिंह पवार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून। धर्मपुर से निर्दलीय प्रत्याशी वीर सिंह पंवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने जनता का भला नहीं किया, जबकि 20 सालों तक जनता ने कांग्रेस और भाजपा नेताओं का भला किया। शनिवार को पंवार ने धर्मपुर के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं ने बाइक और स्कूटर रैली निकाली। जबकि महिलाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार किया। सुबह उन्होंने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। बाद कारगी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता मुझे चुनाव लड़ा रही है। जनता के दबाव में मैं चुनाव लड़ रहा हूं। कहा कि वह नेता नहीं धर्मपुर का बेटा हूं।...
उत्तराखंड:यहाँ बाइक सवार तीन युवकों को कार ने मारी टक्कर,एक की मौत दो घायल

उत्तराखंड:यहाँ बाइक सवार तीन युवकों को कार ने मारी टक्कर,एक की मौत दो घायल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
हरिद्वार से काम कर घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को कार चालक ने रुड़की-हरिद्वार हाईवे स्थित पतंजलि फ्लाईओवर के निकट टक्कर मार दी। इसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने 108 के माध्यम तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हादसे में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर कार सवार गाड़ी को लॉक कर भाग निकला। तीनों युवक पथरी थाना क्षेत्र के रणसुरा निवासी हैं। पुलिस को अभी तक शिकायत नहीं मिली है। शुक्रवार रात करीब दस बजे बाइक सवार तीन युवक हरिद्वार से काम कर अपने घर रणपुरा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पतंजलि फ्लाईओवर से पहले पुलिया पर चढ़ी, तो पीछे से आ रही कार सवार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक पूरी तरह क्षतिग्...
उत्तराखंड:सचिन पायलट ने भाजपा पर बोला हमला, कहा सीज हो गया डबल इंजन

उत्तराखंड:सचिन पायलट ने भाजपा पर बोला हमला, कहा सीज हो गया डबल इंजन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सल्ट विधानसभा के स्याल्दे में हुई जनसभा में कहा डबल इंजन अब सीज हो चुका है। केंद्र में पिछले 8 साल से मोदी और प्रदेश में 5 साल से भाजपा की सरकार है। इन सालों में क्या हुआ। इन सालों में सिर्फ एक चीज हुआ। वह हुआ मुख्यमंत्री बदलने का काम। तीन मुख्यमंत्री बदले गए। विकास के नाम पर जनता को कुछ नहीं मिला। प्रदेश के लोग विकास की मुख्यधारा से लगातार कटते रहे। सचिन पायलट ने कहा आज हालात देख लीजिए। किसान सड़कों में है बेरोजगार आंदोलन कर रहे हैं। महंगाई की मार से जनता त्रस्त है। आंदोलन करने वालों को जेल में डाला जा रहा है। किसानों की बर्बरता पूर्ण हत्याएं हो रही हैं। डबल इंजन की सरकार की सारी नीतियां फेल हो चुकी है। आज पांच राज्यों में चुनाव हो रहा है। सब जगह बदलाव की हवा है। लोग बदलाव चाह रहे हैं और इस बार बदलाव होकर रहेगा। उन्ह...
उत्तराखंड में योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- जहां नहीं डूबे वहां भी पार्टी को डूबा रहे दोनों भाई-बहन

उत्तराखंड में योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- जहां नहीं डूबे वहां भी पार्टी को डूबा रहे दोनों भाई-बहन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल
चुनावी प्रचार के आखिरी दौर में भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शनिवार को नई टिहरी पहुंचे। यहां सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने लोगों से एक बार फिर कमल को वोट देने की अपील की। कांग्रेस पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को डूबता जहाज बताया और कहा कि जहां नहीं डूबे वहां भी पार्टी को दोनों भाई बहन डूबा रहे। सुरक्षा के लिए भाजपा की सरकार जरूरी उन्होंने कहा कि हिंदू सांप्रदायिक शब्द नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है। हम कहीं भी जाते हैं तो हमारी पहचान इसी से होती है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी आज अपराध मुक्त हुआ है। उत्तराखंड में भी भाजपा की सरकार इसलिए भी जरूरी है, कि अगर यूपी में अपराधियों पर कार्रवाई होती है तो वो भागकर उत्तराखंड की तरफ आएंगे। हंसी भरे अंदाज में सीएम योगी ने कहा कि वैसे तो...
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भाजपा प्रत्याशी खजान दास के लिए मांगें वोट

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भाजपा प्रत्याशी खजान दास के लिए मांगें वोट

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने राजपुर रोड विधानसभा के हनुमान चौक बाजार में जनसंपर्क किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विधायक खजान दास के पक्ष में मतदान करने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सुबह दस बजे झंडा चौक स्थित दरबार साहिब पहुंचे और यहां माथा टेका। इसके बाद हनुमान चौक बाजार में जनसंपर्क शुरू किया। उन्होंने व्यापारियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में उत्तराखंड का विकास संभव है। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अंशुल चावला, मंडल अध्यक्ष ऋषभ पाल, ताजेंद्र बग्गा, आशीष रावत, राहुल कुमार, अर्चित डाबर, ऋषि नंदा आदि मौजूद रहे। वहीं, जनसंपर्क के बाद भाजपा प्रत्याशी ख...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, सरकार बनते ही सबसे पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने के लिए गठित होगी कमेटी,देखे वीडियो

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, सरकार बनते ही सबसे पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने के लिए गठित होगी कमेटी,देखे वीडियो

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, देहरादून
मतदान से ठीक पहले उत्तराखंड के सीएम धामी का बडा ऐलान धामी बोले- शपथ लेने के तुरंत बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने के लिए गठित होगी कमेटी यूनिफॉर्म सिविल कोड संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में भी एक प्रभावी कदम होगा- धामी Uniform Civil Code Latest News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ा बयान और वादा किया है। उन्होंने ऐलान किया है कि नई सरकार बनते ही यूनीफॉर्म सिविल कोड की तैयारी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा आगामी नई भाजपा सरकार अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद न्यायविदों, सेवानिवृत जनों, समाज के प्रबुद्धजनों और अन्य लोगों की एक कमेटी गठित करेगी जो उत्तराखंड राज्य के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करेगी। अगर भाजपा चुनाव जीतती है और ये वादा पूरा करती है तो ऐसा करने वाली वह देश की पहली सरकार होगी।   क्या कहा ...
देहरादून:निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार ने आज सुबह 8:00 बजे से ही अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर सैकड़ों समर्थकों के साथ क्षेत्रों में घर घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की

देहरादून:निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार ने आज सुबह 8:00 बजे से ही अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर सैकड़ों समर्थकों के साथ क्षेत्रों में घर घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार ने आज सुबह 8:00 बजे से ही अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर सैकड़ों समर्थकों के साथ देहरा खास, पथरी बाग, कन्हैया विहार, मोहब्बेवाला आदि क्षेत्रों में घर घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। कन्हैया विहार में उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पंवार जहां एक और भाजपा के प्रत्याशी विनोद चमोली और कांग्रेस के प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल पर हमलावर रहे ,तो वहीं भाजपा के खिलाफ बोलने से बच रहे हैं। मातृशक्ति और युवा शक्ति चुनाव प्रचार में उनके साथ लगे हैं। यही नहीं पंवार समर्थक अलग-अलग टोलियां बनाकर अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं के पास जा रहे हैं । इसी बीच कल टिहरी बांध विस्थापित समिति ने उन्हें अपना पूरा समर्थन दिया। इससे पूर्व सोमवार को आम आदमी सेना ने भी अपने समर्थन देने की घोषणा की। पंवार ने पूरी ताकत के साथ प्रच...