श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज के आशीर्वाद से श्री दरबार साहिब में भक्ति का सागर, संगतों ने भजनों-कीर्तनों का लिया आनंद
दे
श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज के आशीर्वाद से श्री दरबार साहिब में भक्ति का सागर, संगतों ने भजनों-कीर्तनों का लिया आनंद
हरादून। देहरादून। रविवार को श्री झण्डे जी के आरोहण के बाद सोमवार को भी दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज परिसर में संगतों की भारी चहल-पहल रही। देश-विदेश से आई संगतों के साथ सोमवार को भारी संख्या में देहरादून नगरवासियों ने भी श्री झण्डे जी पर शीश नवाया। संगतों ने श्री झण्डा साहिब एवं श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर अपनी मनोकामनाएं मांगी। अल सुबह से ही दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दर्शनों के लिए संगतें कतारों में खड़ी रहीं। श्री महाराज जी ने संगतों को दर्शन देकर आशीर्वाद प्रदान कियासोमवार को श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में गुरु महिमा तथा गुरु भक्ति का महत्व बता...




