Thursday, March 12News That Matters

Tag: उत्तराखंड

कारगिल शहीद की बेटी की शादी में लगे भारत माता की जय के नारे, हर एक आँख हुई नम

कारगिल शहीद की बेटी की शादी में लगे भारत माता की जय के नारे, हर एक आँख हुई नम

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
कारगिल शहीद की बेटी की शादी में भारत माता की जय के लगे नारे, हर एक आँख हुई नम कारगिल शहीद गिरीश सिंह सामंत की बेटी मेनका के विवाह को पूर्व सैनिक संगठन ने यादगार बना दिया। संगठन से जुड़े पूर्व सैनिकों ने भारत माता की जय के नारों के बीच आशीर्वाद देकर बेटी को विदा किया। इस दौरान शहीद को याद कर शादी में उपस्थित लोग भावुक हो गए।   कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा के लिए शहीद गिरीश सिंह सामंत की बेटी मेनका का विवाह रविवार को देहरादून के सिंघनीवाला निवासी भुवनेश्वरी और दर्शन सिंह धपोला के पुत्र रोहित धपोला के साथ हुआ। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मेजर ललित सिंह, उपाध्यक्ष मयूख भट्ट सहित अन्य सदस्यों ने दुल्हन को आशीर्वाद दिया। विदाई के समय भारत माता की जय के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। इससे दुल्हन बनीं मेनका और उनकी मां शांति सामंत शहीद को याद कर भावुक हो गईं। समारोह में मौज...
आइआइटी रुड़की ने किसान मोबाइल एप किया लांच, जानिए क्या है खासियत

आइआइटी रुड़की ने किसान मोबाइल एप किया लांच, जानिए क्या है खासियत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की (IIT Roorkee) ने कृषि-मौसम परामर्श सेवाओं के लिए किसान मोबाइल एप लांच (Mobile App Launch) किया। इस एप की विशेषता यह है कि इसमें किसानों को सिर्फ उनकी ओर से चयनित ब्लाक का ही मौसम पूर्वानुमान और एडवाइजरी बुलेटिन मिलेगा। राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र-इसरो के सहयोग से इस मोबाइल एप को बनाया गया है। किसानों से एप के जरिये मिले फीडबैक और सुझावों से कृषि मौसम परामर्श सेवाओं को और उपयोगी बनाया जाएगा। शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आइआइटी में आयोजित क्षेत्रीय किसान जागरूकता कार्यक्रम में यह एप लांच किया गया। संस्थान के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि-मौसम सेवा परियोजना के तहत यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर आइआइटी के निदेशक प्रो. अजित के चतुर्वेदी ने कहा कि आधुनिक तकनीक का प्रयोग करके बेहतर कृषि ...
उत्तराखंड:यहाँ जेसीबी गिर गई खाई में, चालक की मौक़े पर ही हुई मौत

उत्तराखंड:यहाँ जेसीबी गिर गई खाई में, चालक की मौक़े पर ही हुई मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मदकोट-जोशा मोटर मार्ग निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। यहां जेसीबी पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जोशा-कनलका के बीच ये हादसा हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी चालक को खाई से बाहर निकाला, लेकिन तबतक वो दम तोड़ चुका था।   जानकारी के मुताबिक बंगापानी तहसील के मदकोट में एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। इस घटना में बंगापानी निवासी जेसीबी ऑपरेटर चंद्र सिंह पालीवाल (JCB Operator Chandra Singh Paliwal) की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खाई में उतर कर कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।   पुलिस का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी बैक करते समय ऑपरेटर का नियंत्रण खो गया और जेसीबी 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर क...
देहरादून:यहाँ तवे से ताबड़तोड़ वार कर पति-पत्नी की हत्या, क्षेत्र में हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून:यहाँ तवे से ताबड़तोड़ वार कर पति-पत्नी की हत्या, क्षेत्र में हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून के पटेलनगर डबल मर्डर की घटना सामने आई है। तवे से ताबड़तोड़ वार कर एक महिला और एक पुरुष की तवे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गईं। मृतक महिला और पुरुष दोनों पति-पत्नी बताए जा रहे हैं। हत्यारोपी भी उसी मकान में रहता था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर कर लिया। सपना से शादी को लेकर हुई लड़ाई सीओ पाटेलनगर नरेंद्र पंत ने बताया कि देवर्षि एनक्लेव स्थित एक मकान में दिहाड़ी मजूरी करने वाली एक महिला सपना और दो पुरुष बबलू और हरिद्वारी रहते थे। बबलू और हरिद्वारी सपना पर अपना अधिकार जमाते थे। लड़ाई थी कि सपना ने उनसे शादी की है। शुक्रवार रात को हरिद्वारी और बबलू ने शराब पी थी। इसी बीच दोनों में विवाद हो गया। हरद्वारी ने रोटी बनाने वाला तवा उठाया और दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। दोनों के चेहरे को इस कदर कुचला गया कि पहचानना भी मुश्किल हो गया। पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। ह...
*कांग्रेस बहुमत के दावे कर रही और हरक सिंह बता रहे प्रधानमंत्री मोदी का रहा क्रेज*

*कांग्रेस बहुमत के दावे कर रही और हरक सिंह बता रहे प्रधानमंत्री मोदी का रहा क्रेज*

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मतदान के बाद जहां कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में आने के दावे कर रही है। वहीं चुनाव के बाद देहरादून पहुंचे पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रेज होने की बात को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार और प्रत्याशियों को लोगों ने व्यक्तिगत रूप से पसंद नहीं किया, लेकिन खास तौर पर पहाड़ों में मोदी का क्रेज दिखाई दिया है। हरक सिंह ने कहा- मोदी के नाम पर ही लोगों ने वोट दिए हरक सिंह ने कहा कि मोदी के नाम पर ही लोगों ने वोट दिए हैं। चुनाव से ठीक पहले भाजपा से निष्कासित होने के बाद कांग्रेस में शामिल पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को भी लोगों में पीएम मोदी का क्रेज नजर आया है। हरक सिंह रावत इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, लेकिन कई सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया है। मतदान के बाद देहरादून पहुंच कर हरक सिंह ने कार्यकर्ताओं के सा...
उत्तराखंड:यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब दून से दिल्ली के लिए नानस्टाप वाल्वो, जानिए टाइम टेबल और किराया

उत्तराखंड:यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब दून से दिल्ली के लिए नानस्टाप वाल्वो, जानिए टाइम टेबल और किराया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर दिल्ली से, देहरादून
देहरादून। उच्च श्रेणी व कम समय में सफर तय करने वाले यात्रियों की मांग को देखते हुए रोडवेज की ओर से देहरादून से दिल्ली के लिए शुक्रवार से सभी वाल्वो बस सेवा नानस्टाप कर दी गई हैं। अब रोजाना सुबह पांच बजे से रात पौने 12 बजे तक 15 वाल्वो संचालित की जाएंगी। यह बसें चार घंटे में दून से दिल्ली की दूरी तय करेंगी। गत अक्टूबर से रोडवेज ने देहरादून-दिल्ली के बीच पांच नानस्टाप वाल्वो का ट्रायल रन शुरू किया था। इन बसों में ट्रेन से भी कम समय लग रहा है। सामान्य तौर पर बस में दिल्ली तक के सफर के छह से सात घंटे लगते हैं। चूंकि, नानस्टाप वाल्वो एक्सप्रेस-वे होकर जाएगी, लिहाजा इनके किराये में भी वृद्धि की गई है। अभी तक इनका किराया 772 रुपये था, जो अब 799 रुपये होगा। अभी तक दिल्ली के लिए 23 वाल्वो संचालित की जा रही थी, जिसमें पांच नानस्टाप के तहत चल रही थी। इसके अलावा दो बसें दून-दिल्ली-गुरुग्राम चल रहीं...
हरिद्वार: मनसा देवी की पहाड़ी पर अचानक लगी आग

हरिद्वार: मनसा देवी की पहाड़ी पर अचानक लगी आग

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
उत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होते ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ताजा मामला हरिद्वार जिले से सामने आया है। यहां गुरुवार शाम को मनसा देवी की पहाड़ी पर अचानक आग लग गई। आग धीरे-धीरे विकराल हो रही है।   इस आग की चपेट में राजाजी नेशनल पार्क का बड़ा हिस्सा जल रहा है। मनसा देवी की पहाड़ी में लगी आग को बुझाने के लिए वन विभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की टीमें लगी हुई हैं। लेकिन अभीतक टीम को कोई कामयाबी नहीं मिली है।   बता दें कि ठंड कम होने के साथ ही वनों में आग का खतरा बढ़ने लगता है, जिसके चलते वन विभाग हर साल 15 फरवरी से 15 जून तक की समयावधि को फायर सीजन मानता है। फायर सीजन में सबसे ज्यादा आग पर्वतीय इलाकों के जंगलों में लगती है।...
उत्तराखंड में इन 30 सीटों पर कड़े मुकाबले में फंसी है सत्ता की चाबी

उत्तराखंड में इन 30 सीटों पर कड़े मुकाबले में फंसी है सत्ता की चाबी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड विधानसभा की 29 सीटें त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी नजर आ रही हैं। जबकि एक सीट पर मुकाबला चतुष्कोणीय बना रहा। यानी 40 सीटों पर प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होगी। सीधे मुकाबले के बजाए जो सीटें विभिन्न दलों के प्रत्याशियों के बीच में त्रिकोणात्मक मुकाबले में फंसी हैं, उनमें से जो भी 20 से ज्यादा सीटें जीतकर कर ले जाएगा, उसके हाथ में सत्ता की चाबी लगने की भी उम्मीद जताई जा रही है। अगर, भाजपा और कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला तो फिर निर्दलीयों के साथ ही आप, उक्रांद, बसपा के हाथ में सत्ता की चाभी हो सकती है। भाजपा के बागियों में फंसी सीटें भारतीय जनता पार्टी से बागी हुए उम्मीदवारों ने ही सात सीटों में कड़ी चुनौती पेश की हुई है। कोद्वार और धर्मपुर सीट पर पार्टी के बागियों ने ही मुकाबला कड़ा बना दिया है। इन सीटों पर जीत-हार का पूरा गणित बागियों के वोट पर आकर टिक गया है। 1-धनोल्...
चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन भाजपा प्रत्याशी राजपुर रोड़ विधानसभा खजानदास के पक्ष में ऐतिहासिक जनसैलाब से भाजपामय हुई राजधानी

चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन भाजपा प्रत्याशी राजपुर रोड़ विधानसभा खजानदास के पक्ष में ऐतिहासिक जनसैलाब से भाजपामय हुई राजधानी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन भाजपा प्रत्याशी राजपुर रोड़ विधानसभा खजानदास के पक्ष में ऐतिहासिक जनसैलाब से भाजपामय हुई राजधानी।   आज राजपुर रोड़ से भाजपा प्रत्याशी का जनसम्पर्क अभिया/जलुस डूगाँ हाऊस से घंटाघर, पल्टन बाजार, हनुमान चौक से होते हुये मोती बाजार चौक पर पहुंचा जहाँ विशाल जन शैलाव एक जन सभा के रूप में परिवर्तित हुआ। राजपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी खजानदास ने कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओ का भारी सँख्या में उपस्थित होने पर आभार जताते हुयें १४ फरवरी के दिन अधिकाधिक सख्या मे भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की, तथा हर एक कार्यकर्ता एवं मतदाता के विश्वास पर हमेशा खरा उतरने की अपनी प्रतिबद्ध को दोहराया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री रविन्द्र कटारिया ने भाजपा प्रत्याशी खजानदास को परमानेन्ट विधायक बताते हुये कहा कि प्रदेश मे पुनः भाजपा की सरकार बनेगी तथा राजपुर रोड़ विधानसभा की स...
यहाँ मामा शिवराज बता रहे हैं कि यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी की क्या हालात हैं, वीडियो वायरल

यहाँ मामा शिवराज बता रहे हैं कि यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी की क्या हालात हैं, वीडियो वायरल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
विधानसभा चुनाव जैसे जैसे आगे बढ़ रहे हैं राजनीतिक दलों की धड़कनें लगातार बढ़ती नजर आ रही है ऐसे में उत्तराखंड में ज्यादा तारीख को मतदाता किस तरफ जाएंगे यह हर किसी के लिए सवाल बना हुआ है उत्तराखंड ही नहीं उत्तराखंड के बाहर के लोग भी जानना चाहते हैं कि उत्तराखंड में किसकी सरकार बन रही है ऐसे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें लोगों से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बीजेपी की स्थिति के बारे में पूछ रहे हैं शिवराज सिंह चौहान सीधे तौर पर कहते हैं की उत्तर प्रदेश में तो कोई संदेह नहीं है बीजेपी के सप्तम वापसी हो रही है वही उत्तराखंड में भी भाजपा की एज है लेकिन वहां कड़ा मुकाबला है   बीजेपी के नेता उत्तराखंड में 60 पार का दावा कर रहे हैं लेकिन बीजेपी के स्टार प्रचारक ही साफ कह रहे हैं कि उत्तराखंड में बीजेपी और कां...