Monday, April 13News That Matters

Tag: उत्तराखंड

धामी ने NH-09 पर संवेदनशील स्थलों के लिए स्वीकृति को बताया महत्वपूर्ण सीमांत क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम

धामी ने NH-09 पर संवेदनशील स्थलों के लिए स्वीकृति को बताया महत्वपूर्ण सीमांत क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम

उत्तराखंड
धामी ने NH-09 पर संवेदनशील स्थलों के लिए स्वीकृति को बताया महत्वपूर्ण सीमांत क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार एवं मरम्मत कार्यों के लिए ₹461 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं केंद्र सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय बताया है, जिससे प्रदेश की सड़क अवसंरचना को नई मजबूती मिलेगी और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस स्वीकृति के अंतर्गत उत्तरकाशी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-134 पर भूस्खलन से प्रभावित 17 स्थलों के उपचार के लिए ₹233 करोड़ तथा पिथौरागढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के तवाघाट-घटियाबागड़ खंड पर 3 संवेदनशील स्थलों...
धामी ने उत्तराखंड की समृद्ध साहित्यिक परंपरा का किया उल्लेख

धामी ने उत्तराखंड की समृद्ध साहित्यिक परंपरा का किया उल्लेख

उत्तराखंड
धामी ने उत्तराखंड की समृद्ध साहित्यिक परंपरा का किया उल्लेख मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में आयोजित “दून बुक फेस्टिवल-2026” का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकाशकों द्वारा लगाये गये स्टॉल का अवलोकन और गढ़वाली एवं कुमांऊनी पुस्तकों का विमोचन भी किया। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने देशभर से आए साहित्यकारों, कलाकारों एवं साहित्य प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह महोत्सव साहित्य, संस्कृति और कला का अद्भुत संगम है, जो समाज में ज्ञान और विचारों के आदान-प्रदान को नई दिशा प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस 9 दिवसीय महोत्सव में विभिन्न सत्रों, संवाद कार्यक्रमों, पुस्तक परिचर्चाओं तथा “लेखक से मिलिए” जैसे आयोजनों के माध्यम से साहित्यिक विमर्श को समृद्ध किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप...
धामी ने देहरादून को टॉप स्वच्छ शहर बनाने का लक्ष्य रखा

धामी ने देहरादून को टॉप स्वच्छ शहर बनाने का लक्ष्य रखा

उत्तराखंड
धामी ने देहरादून को टॉप स्वच्छ शहर बनाने का लक्ष्य रखा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम देहरादून में निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के अंतर्गत 02 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की लागत से जुगमन्दर हॉल के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने केदारपुरम स्थित ए.बी.सी. सेंटर में कैनालों के निर्माण एवं नगर निगम क्षेत्रांतर्गत 06 स्थानों पर पार्कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार “विकास भी और विरासत भी” को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। आज हमारा देहरादून अपनी समृद्ध पहचान और सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए आगे बढ़ रहा है। तेज विकास के साथ-साथ अपनी संस्कृति और पहचान को सहेजने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य ...
कोर्ट में अभद्रता पड़ी महंगी—बार काउंसिल तक पहुंचा मामला

कोर्ट में अभद्रता पड़ी महंगी—बार काउंसिल तक पहुंचा मामला

उत्तराखंड
कोर्ट में अभद्रता पड़ी महंगी—बार काउंसिल तक पहुंचा मामला देहरादून से एक बड़ा और अभूतपूर्व मामला सामने आया है, जहां जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है। यह मामला न्यायालय की अवमानना, अदालती कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न करने, अभद्र आचरण करने और आधारहीन आरोप लगाने से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, 25 मार्च 2026 को जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, देहरादून में विभिन्न वादों की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा ने बार-बार न्यायालय की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न की। इस दौरान उन्होंने पीठासीन अधिकारी के प्रति अपमानजनक और असम्मानजनक टिप्पणियाँ कीं, जिससे न्यायालय की गरिमा को ठेस पहुँची। न्यायालय ने इस आचरण को गंभीर Professional Misconduct मानते हुए अधिवक्ता अधिनियम, 1961 के अंतर्गत उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की संस्...
रजत जयंती वर्ष में मिला सर्वोच्च सम्मान, उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण : धामी 

रजत जयंती वर्ष में मिला सर्वोच्च सम्मान, उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण : धामी 

उत्तराखंड
रजत जयंती वर्ष में मिला सर्वोच्च सम्मान, उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण : धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर” (President’s Police Colour) से अलंकृत किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे राज्य के इतिहास का “स्वर्णिम और गौरवपूर्ण अध्याय” बताया है। सीएम कहा कि उत्तराखंड के लिए यह क्षण केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि गौरव, परंपरा और अदम्य सेवा भावना का जीवंत प्रमाण बनकर सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भेंट कर पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने यह जानकारी दी | मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस को देश के उन चुनिंदा पुलिस बलों की श्रेणी में स्थापित करता है, जिन्हें उनकी विशिष्ट और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सर्वोच्च राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक सहित सभी अधिकारियों और जवान...
नवजात के माता-पिता ने खोली सच्चाई, श्री महत इन्दिरेश अस्पताल की तारीफ—‘राय शुमारी’ पर ₹5 करोड़ का वार

नवजात के माता-पिता ने खोली सच्चाई, श्री महत इन्दिरेश अस्पताल की तारीफ—‘राय शुमारी’ पर ₹5 करोड़ का वार

उत्तराखंड
नवजात के माता-पिता ने खोली सच्चाई, श्री महत इन्दिरेश अस्पताल की तारीफ—‘राय शुमारी’ पर ₹5 करोड़ का वार ‘राय शुमारी’ यूट्यूब चैनल की झूठी खबर की पोल पट्टी खुली श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर राय शुमारी यूट्यूब चैनल पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। श्री महंत इन्दरेश अस्पताल राय शुमारी यूट्यूब/फेसबुक चैनल पर करेगा 5 करोड़ की मानहानि का दावा बोली जनता सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए नवजात के ईलाज को बनाया मुद्दा ऐसे भ्रामक यूट्यूबरों से जनता को करनी चाहिए तौबा आज बोलने लगा है उत्तराखंड सरकार को ऐसे युटुब फेसबुक चैनलों को करना चाहिए बैन, जो फर्जी और वायरल खबरों से माहौल खराब करते हैं देहरादून। सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने की होड़ में एक बार फिर यूट्यूब पत्रकारिता पर कानून की आंच आ सकती है। भ्रामक समाचार ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कड़ा...
कृषि मंत्री ने कहा कि लंबे समय से भू-कानून को सख्त बनाने की मांग उठ रही थी। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए धामी सरकार ने विभिन्न राज्यों के भू-कानूनों का अध्ययन कर उत्तराखंड के लिए सर्वोत्तम नीति बनाई 

कृषि मंत्री ने कहा कि लंबे समय से भू-कानून को सख्त बनाने की मांग उठ रही थी। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए धामी सरकार ने विभिन्न राज्यों के भू-कानूनों का अध्ययन कर उत्तराखंड के लिए सर्वोत्तम नीति बनाई 

Uncategorized
कृषि मंत्री ने कहा कि लंबे समय से भू-कानून को सख्त बनाने की मांग उठ रही थी। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए धामी सरकार ने विभिन्न राज्यों के भू-कानूनों का अध्ययन कर उत्तराखंड के लिए सर्वोत्तम नीति बनाई         राज्य सरकार द्वारा सख्त भू-कानून को कैबिनेट में मंजूरी देने के ऐतिहासिक निर्णय पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूरी कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे राज्य की संस्कृति, विरासत और अस्मिता की रक्षा के लिए एक मील का पत्थर बताया। कृषि मंत्री ने कहा कि लंबे समय से भू-कानून को सख्त बनाने की मांग उठ रही थी। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए धामी सरकार ने विभिन्न राज्यों के भू-कानूनों का अध्ययन कर उत्तराखंड के लिए सर्वोत्तम नीति बनाई। यह निर्णय राज्यवासियों के हक और पहचान को सुरक्षित करने के साथ-साथ भूमि और परंपराओं की ...
रोमियो लेन एवं सर्किल बार पर हुई कार्रवाई रात्रि 11ः00 बजे के बाद भी डीजे बज रहा था परोसी जा रही थी शराब, हुक्का 100 से अधिक लोग थे दोनों बार में मौजूद

रोमियो लेन एवं सर्किल बार पर हुई कार्रवाई रात्रि 11ः00 बजे के बाद भी डीजे बज रहा था परोसी जा रही थी शराब, हुक्का 100 से अधिक लोग थे दोनों बार में मौजूद

Uncategorized
रोमियो लेन एवं सर्किल बार पर हुई कार्रवाई रात्रि 11ः00 बजे के बाद भी डीजे बज रहा था परोसी जा रही थी शराब, हुक्का 100 से अधिक लोग थे दोनों बार में मौजूद   जिला प्रशासन देहरादून द्वारा राजपुर रोड अवस्थित रोमियो लेन बार एवं रेस्टोरेंट, सर्किल बार एवं रेस्टोरेंट पर छापेमारी की करवाई की गई, जिनकी स्थानीय निवासियों द्वारा विभिन्न माध्यम से लंबे समय से शिकायतें की जा रही थी। रोमियो लेन बार पर प्रशासन की टीम लगभग 11ः45 बजे पहुंची जहां पर सौ से अधिक लोग उपस्थित थे जिनमें स्कूली छात्र/ छात्राएं अवयस्क नागरिक भी प्रतीत हो रहे थे। वही सर्किल रेस्टोरेंट में प्रशासन की टीम 12ः 58 बजे पहुंची वहां पर भी सो से अधिक महिला पुरुष शराब पीते पाए गए व डीजे का बज रहा था वही बार में डीजे संचालक तथा कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि यहां प्रतिदिन रात्रि एक से 2ः00 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया किए जाते ...
वीर माताओं, वीरांगनाओं को अब नही करनी होगी बैंकों की परिक्रमा

वीर माताओं, वीरांगनाओं को अब नही करनी होगी बैंकों की परिक्रमा

Uncategorized
वीर माताओं, वीरांगनाओं को अब नही करनी होगी बैंकों की परिक्रमा     देहरादून दिनांक 8 फरवरी 2025, जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के निराकरण जिला सैनिक परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा है कि सैनिक हमारे राज्य की शान, सरकार प्रशासन को सैनिकों के बलिदान का एहसास है, कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश है कि सैनिकों की समस्याओं का हरसंभव निराकरण किया जाए, प्रशासन तथा सरकार निरंतर निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि सैनिकों, आश्रितों, वीर माताओं, वीरांगनाओं की समस्याओं का हर स्तर पर समाधान का प्रयास किया जाएगा, जिन समस्याओं का निस्तारण जिला स्तर पर किया जा सकता है वह तुरंत किया जाएगा तथा जिन पर शासन से निर्णय होना है उसके लिए शासन से पत्राचार कि...
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेधावी छात्र- छात्राएं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान देशवासियों को उत्तराखंड की विशिष्टता से भी परिचित कराने का काम करेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेधावी छात्र- छात्राएं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान देशवासियों को उत्तराखंड की विशिष्टता से भी परिचित कराने का काम करेंगे

Uncategorized
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेधावी छात्र- छात्राएं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान देशवासियों को उत्तराखंड की विशिष्टता से भी परिचित कराने का काम करेंगे     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शिक्षा निदेशालय, नानूरखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल परीक्षा 2024 के टॉपर 157 छात्र – छात्राओं के दल को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेधावी छात्र- छात्राएं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान देशवासियों को उत्तराखंड की विशिष्टता से भी परिचित कराने का काम करेंगे।   मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में शिक्षा विभाग ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के ब्लॉक स्तर पर मेधावी छात्र छात्राओं के लिए शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम शुरु कर दिया है। इसके तहत हाईस्कूल परीक्षा 2024 के कुल 157 विद्यार्थियों के दल को सोमवार को मुख्यमंत्री पुष...