अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में उनके सचिवालय केबिन में आजादी का अमृत महोत्सव के सम्बन्ध में संक्षिप्त बैठक आयोजित की गयी
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में उनके सचिवालय केबिन में आजादी का अमृत महोत्सव के सम्बन्ध में संक्षिप्त बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में संबंधित अधिकारियों के साथ उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव से संबंधित विभिन्न जनपदों में किये जाने वाले कार्यक्रमों मैराथन दौड़, साईकिल रेली, नशामुक्ति जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, शिक्षण संस्थानों में निबंध प्रतियोगिता व पेंटिंग प्रतियोगिता, स्वतंत्रता सेनानी स्थल भ्रमण, स्वच्छता व सैनिटेशन कार्यक्रम, खादी-ग्रामोद्योग प्रदर्शनी इत्यादि कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में चर्चा की गयी।
अपर मुख्य सचिव ने संस्कृति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न जनपदों में इस उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बेहतर आयोजन के लिये विभिन्न जनपदों और संबंधित विभागों से लगातर समन्वय करें तथा उनको इ...









